Delhi Destination

Best Place for Photoshoot or aesthetic Reel in Delhi

अगर आप दिल्ली में कुछ खूबसूरत और फोटोग्राफी या रील के लिहाज़ से किसी जगह की तलाश में है, तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। आज अच्छी रील और अच्छे फोटोग्राफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सजाना कौन नहीं चाहता। फिर एस्थेटिक शूट तो आजकल बिल्कुल ट्रेंडिंग में है, वो चाहे एस्थेटिक रील हो या एस्थेटिक पिक्चर। ऐसे में अपना इंस्टाग्राम या फिर अपना कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट बढ़ाने के लिए, या यूं कहें कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सुन्दर और सबसे अलग बनाने लिए जो सबसे मेन चीज़ आपको ध्यान में रखनी पड़ती है वो है एक सुन्दर सा बैकग्राउंड। (Best Place for Photoshoot or aesthetic Reel in Delhi)

चांदनी चौक के मसाला बज़ार से लेकर ऐतिहासिक इमारत, गार्डन्स और मकबरे यूं तो यहां आपको सब कुछ अपनी अलग अंदाज़ के साथ दिखाई देगा पर आज हम आपको उन जगहों से रूबरू कराएंगे जो आजकल काफी ट्रेंड में है।

हर चीज़ में एक अलग अंदाज़ और इतिहास समेटे यह दिल्ली, आपको किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने देगी। और यही कारण है कि आज हम आपके लिए लेकर ए हैं दिल्ली की बेस्ट ट्रेंडिंग इंस्टाग्रामएबल जगहों की लिस्ट। जहां जाकर आपका कंटेंट काफी अट्रक्टिंग होने वाला है।

सुन्दर नर्सरी – Best Family Picnic Spot

इंस्टाग्राम रील्स में आजकल जो सबसे ट्रेंडिंग में है, वो है सुन्दर नर्सरी। ये न सिर्फ एक गार्डन है बल्कि अब दिल्ली के बेस्ट पिकनिक स्पॉट्स में भी शुमार है। शाम के ढ़लते सूरज की पड़ती हल्की-हल्की किरणें आपकी रील्स और फोटोज को अलग ही इफ़ेक्ट देती हैं। हुमायूँ टॉम्ब के सामने स्थित यह नर्सरी एक नर्सरी के साथ-साथ बायो-डाइवर्सिटी पार्क, एक ऐतिहासिक विरासत और एक गार्डन भी है। जहां आप 40 रुपए टिकट देकर प्रवेश कर सकते हैं।

यह सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। तो आप सुबह उगते सूरज और शाम के ढलते सूरज के साथ काफी शानदार शॉट्स ले सकते हैं। नाम से समझ आता है कि यह सिर्फ एक गार्डन हो। पर अंदर जाने पर आपको कुछ अलग ही माहौल देखने को मिलेगा। जिससे सूरज ढलने के बाद यहां जगमगाती लाइट्स में भी आप शूट कर सकते हैं। एक और खास बात यह है कि इस खूबसूरत जगह में बांस के पेड़ों की ओंठ में ठीक झील के सामने आपको एक कैफ़े भी मिल जायेगा। सोच के देखिये कुदरत की गोद में बैठ कर लंच करने का मज़ा कैसा होगा। इसकी दूसरी तरफ ठीक सामने फूलों से भरी रंगीन नर्सरी भी है। ऐसे में प्रेमी जोड़ों की हस्ते और खिलखिलाते चेहरे किसी का भी फोटोग्राफर का दिन मुकम्मल कर देती हैं।

हुमायूं टॉम्ब – Beautiful Location

हुमायूं टॉम्ब में एंट्री भारतियों के लिए 30 रुपए और फॉरनर्स के लिए 500 रुपए है। आजकल हुमायूं टॉम्ब भी काफी ट्रेंडिंग में है, और यक़ीनन आपने काफी एस्थेटिक रील्स देखी भी होंगी हुमायूं टॉम्ब की। यह टॉम्ब सच में काफी सुन्दर है। जहां आप एक से बढ़कर एक रील और फोटोशूट कर सकते हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं कि मुगलों द्वारा बनाई गयी हर विरासत काफी भव्य और शानदार होती है, तो एक ऐसी ही उत्कृष्ट विरासतों में से एक है हुमायूं टॉम्ब। अगर आप सोच रहें हैं कि हुमायूं का मकबरा भी इतिहास पढ़ने की तरह उबाऊ होगा तो आप बिलकुल गलत है। एक बात इस मकबरे की खास है कि हर हैरिटेज की तरह हुमायूं का मकबरा किसी बादशाह द्वारा नहीं बल्कि हुमायूं की बेगम रानी हमीदा बानो ने अपने शोहर की याद में बनाया था। इस मकबरे में आप एस्थेटिक लुक के साथ काफी शानदार शूट कर सकते हैं। तो दोस्तों खिले हुए फूलों और ऊँचे पेड़ों के साथ सही तस्वीर और रील्स का कई सारा कंटेंट लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सजाएं।

हौज़ ख़ास – Where History meets Modernity

यह तो हम सभी जानते है कि दिल्ली की सबसे मशहूर जगह माना जाता है, हौज़ ख़ास। पर यह जगह आपकी विडिओ शूट और फोटोशूट के लिहाज़ से भी बेस्ट है। हौज़ ख़ास विलेज में एक शांत झील के साथ एक पुराना ऐतिहासिक किला है जिसे शूटिंग के लिए काफी पसंद किया जाता है। यहां आपको प्री वेडिंग शूट करते कपल्स भी दिखाई देंगे। आपको एक ओपिनियन के तौर पर बता दें कि यहां आप किसी इंडियन लुक, या इंडियन वियर में शूटिंग करें तो यह काफी खूबसूरत होगा।

क़ुतुब मीनार – Best Travel Spot of Delhi

क़ुतुब मीनार की रील्स भी आजकल काफी ट्रेंडिंग पर चल रही हैं। दिन में क़ुतुब मीनार की खूबसूरती की झलक तो बेशक ही आप सभी ने देखि होगी। पर अगर आपको क़ुतुब मीनार की कुछ अलग तस्वीरों को अपने कमरे में कैद करना है तो यहां रात को जाएं। चमचमाती लाइट्स इस मीनार को काफी सुन्दर बना देती है, जिसमे आप काफी शानदार सिनेमेटिक शॉट्स ले सकते हैं। और इसके अलावा क़ुतुब मीनार के ऊपर से गुजरता प्लेन रात के समय दोनों की जगमगाती लाइट्स एक अलग ही माहौल बना देती है। पर इसके लिए आपको सही समय का इंतज़ार करना होगा। और एक फोटोग्राफर तो हमेशा से ही ऐसे किसी शॉट की तलाश में रहता है। तो अब यहां की रात में बनाई गयी रील्स ज्यादा चलती हैं, एक बार जरूर जाएं और अपने अकाउंट को औरों से अलग बनाएं।

चंपा गली

न सिर्फ स्वादिष्ट खाना बल्कि यह जगह सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट एस्थेटिक वाइब्स प्लेस है। यकीन मानिये, यहां जाकर आपका कैमरा खुद-ब-खुद चलना शुरू हो जायेगा क्योंकि यहां की वाइब्स ही काफी अत्त्रक्टिंग हैं। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए यह जगह बिलकुल परफेक्ट है। इस जगह में आपको ऐसे-ऐसे कैफे दिखाई देंगे जो सोशल मीडिया वाइब के लिए बिलकुल सही है। इसके अलावा यहां जलती अलग-अलग लाइट्स परियों के शहर जैसा फील देती हैं।  चंपा-गली इस युथ की सबसे फेमस और सबसे पसंदीदा जगहों  है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल
Bazar Culture Delhi Food

Jama Masjid Best Non Veg Street Food Places

Jama Masjid Street Food: जामा मस्जिद के सामने बरसों पुरानी गली के इन प्रसिद्ध लज़ीज व्यंजनों का जायका कभी नहीं