Sultanpur Bird Sanctuary
क्या आप भी कर रहे हैं दिल्ली के पास वीकेंड ट्रिप प्लान, तो इन सर्दियों में जरूर आएं दिल्ली के बिलकुल पास “सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी”। पक्षियों की तरह बेफिक्री से उड़ना कौन नहीं चाहता, उनकी तरह बेफिक्री से अपनी जिंदगी जीना कौन नहीं चाहेगा। जिंदगी में एक बार तो यह बात सबके मन में आती है कि “काश ये पंख हमारे पास भी होते और फिर ये पूरा आसमान हमारा होता और दुनिया के हर कोने की सैर करते”। पक्षि और उनकी चहचहाहट सुनना किसको नहीं पसंद तो चलिए ले चलते हैं आपको पक्षियों के नगर “सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में। अगर आप पक्षियों की प्रजातियों के बारे में जानना चाहते हैं या फिर आप बर्ड लवर हैं तो यह आपको बहुत पसंद आएगी। Sultanpur Bird Sanctuary
दिल्ली से 45 किलोमीटर और गुडगांव से लगभग 15 किमी दूर स्थित ये जगह काफी खूबसूरत और शांत है। अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को देखने का मौका और उनकी चहचहाहट सुनने का सुकून सच में आपका दिल जीत लेगा। और अगर आप फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।

सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी : यह जगह न सिर्फ पक्षियों के लिहाज़ से खूबसूरत है बल्कि शोर-शराबे से दूर पिकनिक और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए भी बेस्ट है। यहां आपको न सिर्फ पक्षी बल्कि पक्षियों की 250 अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी, इसके अलावा यहां इंडेंजर्ड स्पीशीज के पक्षी भी देखने को मिलेंगे। सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में कॉमन हूप, पेडीफील्ड पिपिट, पर्पल सनबर्ड, लिटिल कॉर्मोरेंट, इंडियन रोलर, सफेद गले वाला किंगफिशर जैसे कई पक्षीयों की प्रजाति आपको दिखाई देगी।

कब आते हैं माइग्रेटिंग बर्ड्स : सितंबर के महीने से इस पार्क में माइग्रेटिंग बर्ड्स का आना शुरू हो जाता है। ठंड के मौसम में साइबेरिया, यूरोप, मध्य एशिया, रूस आदि देशो में बर्फ जम जाती है। बहुत ज्यादा ठंड की वजह से इनका खाना बनने वाले जीव या तो मर जाते हैं या जमीन में छिप जाते हैं, जिससे इनके भोजन-पानी की समस्या पैदा होती है। जिस वजह से यह पक्षी माइग्रेट करते हैं। सितंबर से दिसंबर के महीने में यहां काफी अलग-अलग प्रजातियों की बर्ड्स आपको मिल जाएँगी।

कैसे पहुंचे : सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी हरियाणा के सुल्तानपुर गाँव, फरुख्नगर, गुडगाँव जिले और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 50 किलोमीटर दूर स्थित है। आप यहां सड़क मार्ग से कैब, बस या फिर अपनी परसनल गाड़ी से आसानी से आ सकते हैं।





