Bazar Lifestyle Travel

रांची की लहंगा साड़ियाँ कभी नहीं होती आउट ऑफ फैशन- Best for Bridal and Festive looks

लहंगा साड़ी का नाम तो आपने ज़रूर सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में लहंगा साड़ियाँ सबसे ज़्यादा कहाँ बनाई जाती है? लहंगा साड़ी का लेटेस्ट वर्ज़न रांची में बहुत से स्टोर में वेडिंग सीज़न के टाइम देखने को मिल रहा है। इस समय रांची लहंगा साड़ियों का सबसे फैशनेबल अड्डा बन चुकी है, जिसे हर एक महिला पसंद कर रही है। और अगर आपको भी यह लहंगा साड़ी चाहिए, तो रांची की दुकानों को ज़रूर देखें।

लहंगा साड़ियाँ - Best for Bridal and Festive looks

इन साड़ियों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें आप लहंगे की तरह भी पहन सकती हैं और साड़ी की तरह भी। अगर आपका मन लहंगा पहनने का है, तो नीचे स्कर्ट और ऊपर दुपट्टे को सिंपल तरीके से डालकर लहंगे जैसा लुक ले सकती हैं। वहीं अगर आपका मन साड़ी पहनने का है, तो नीचे स्कर्ट पहनें और दुपट्टे को साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप करें यह बिल्कुल साड़ी जैसी दिखने लगेगी।

रांची के पंचवटी प्लाज़ा में आपको चकोरी या फिर सांवरिया जैसे कई ऐसे स्टोर्स मिल जाएंगे, जहाँ आपको एक से बढ़कर एक लहंगा साड़ियों का कलेक्शन देखने को मिलेगा। अगर आप नॉर्मल लहंगे पहनने वालों से थोड़ा अलग दिखना चाहती हैं यानी एक यूनिक लुक लेना चाहती हैं, तो लहंगा साड़ी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी।

लहंगा साड़ी में अक्सर ब्लाउज को थोड़ा स्पेशल और यूनिक डिजाइन में बनाया जाता है, ताकि जब भी आप इसे पहनें तो ब्लाउज की खूबसूरती अलग ही नज़र आए। इसके साथ-साथ रांची की इन दुकानों पर लहंगे के साथ ब्लाउज की स्टिचिंग भी होती है, जिससे आपको ब्लाउज सिलवाने के लिए कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। लहंगा भी वहीं से और ब्लाउज की झंझट भी खत्म। क्योंकि रांची की ज्यादातर दुकानों पर उनके पर्सनल टेलर्स होते हैं, तो आपको बस दुकान पर जाना है। जैसे ही आपने अपना लहंगा सिलेक्ट किया, उसके साथ ही आपका ब्लाउज और पेटीकोट सिर्फ़ 5 मिनट में रेडी होकर आपके हाथ में आ जाता है।

लहंगा साड़ियाँ - Best for Bridal and Festive looks

लहंगा साड़ी का पेटीकोट अक्सर थोड़ा बड़ा होता है, क्योंकि इसमें फ्लेयर बनाने के लिए पेटीकोट के अंदर प्लास्टिक की जाली लगाई जाती है। इससे जब आप लहंगा साड़ी पहनती हैं, तो इसका लुक बिल्कुल लहंगे जैसा नज़र आता है। इसके साथ ही इसका पल्लू काफ़ी हैवी होता है, क्योंकि यह अलग से दिया जाता है। दुपट्टा इतना बड़ा होता है कि कमर से लेकर सिर तक ड्रेप करने में लंबाई बिल्कुल भी कम नहीं पड़ती।

हम यह कह सकते हैं कि यह लहंगा साड़ी उन महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है, जिन्हें अक्सर कई शादियों या पार्टियों में जाना होता है। जिससे वह एक शादी में इसे लहंगे की तरह पहन सकती हैं और दूसरी शादी में उसी लहंगे को साड़ी की तरह पहन सकती हैं। इस तरह एक ही ड्रेस से आप दो अलग-अलग फ़ंक्शन अटेंड कर सकती हैं

admin

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल