Rajasthan Travel

झीलों की नगरी में मौजूद उदयपुर का एक खास किला- मॉनसून पैलेस।

राजस्थान, भारत देश का एक ऐसा राज्य है जो अपने रेगिस्तान, गढ़ और किलों के लिए मशहूर है। राजस्थान की शाही वास्तुकला के चर्चे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। यहाँ हर किले की अपनी एक अलग कहानी है। उदयपुर से जयपुर तक राजस्थान की खूबसूरती का तो जवाब ही नहीं है, जहाँ तक निगाह जाती है राजसी दीवारें और किले ही नज़र आते हैं।

आज हम जानेंगे राजस्थान में स्थित एक ऐसे दिलचस्प और सुंदर किले के बारे में जो उदयपुर के इतिहास का एक दिलचस्प हिस्सा है। वह हिस्सा जो आज तक बखूबी कायम है।

उदयपुर

झीलों की नगरी के नाम से प्रख्यात भव्य महलों, शांत झीलों और ऐतिहासिक किलों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध, उदयपुर। उदयपुर जिसे कभी-कभी पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है, राजस्थान के दक्षिणी भाग में स्थित है। राजस्थान के अन्य क्षेत्रों की तरह उदयपुर का इतिहास भी केवल इसकी खूबसूरती ही नहीं बल्कि शौर्य गाथाओं से भी जुड़ा है।

उदयपुर की मिट्टी से महाराणा प्रताप जैसे योद्धा निकले। अनेक शासकों ने यहाँ किलों से महलों तक का निर्माण करवाया। उदयपुर के कुछ प्रमुख किले-

कुंभलगढ़ किला
सज्जनगढ़ किला
चित्तौड़गढ़ किला
हल्दीघाटी किला
उदयपुर का राजमहल (सिटी पैलेस परिसर का किला)

सज्जनगढ़ किले का निर्माण 1884 ई. में महाराणा सज्जन सिंह ने करवाया था। महाराणा सज्जन सिंह मेवाड़ के 72वें शासक थे। सज्जनगढ़ किले का निर्माण अरावली पहाड़ी की चोटी पर एक वेदशाला (Observatory) बनाए जाने के विचार से हुआ। जिससे मौसम का पता लगाया जा सके।

उदयपुर

यह पैलेस, सफेद संगमरमर से बना है और इसकी बनावट में ऊंचे बुर्ज, गुम्बद, जालीदार खिड़कियां और छज्जे हैं जो स्थापत्य की भव्यता को दिखाते हैं। इस किले का इस्तेमाल बारिश के आगमन और बादलों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए किया जाता था। जो विज्ञान और राजशाही स्थापत्य कला का एक बेहतरीन उदाहरण है।

मॉनसून पैलेस से उदयपुर शहर, पिछोला झील, फतेहसागर झील और अरावली की पहाड़ियां साफ नजर आती हैं। मॉनसून पैलेस का नजारा तो मॉनसून में ही देखने को मिलता है। जब ये किला बादलों से घिरा होता है।

सूर्यास्त का समय, जब आसमान में सुनहरी लालिमा छा जाती है। ये हमेशा से ही एक शांत और सुंदर स्थान बना हुआ है। इसीलिए युद्ध से जुड़ी गतिविधियों के लिए इसे याद करने की बजाय आज भी इसे एक शांत, प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में देखा जाता है।

उदयपुर

प्राकृतिक सुंदरता से भरा पूरा ये किला सेल्फ़ी और फोटोग्राफी के लिए भी एक अच्छी जगह है। जहाँ आप खुद को ही नहीं ढलते सूरज को भी अपने कैमरा में कैद करने को उत्सुक हो उठेंगे। महल की दीवारों का सुनहरा रंग, किले की भव्यता और ये सुंदर हरियाली आपको अपनी तरफ खींच लेती है।

उदयपुर

1983 में James bond, Octopussy फिल्म की शूटिंग के दौरान इस भव्य किले को फिल्म के खलनायक (villain) के घर के रूप में दिखाने के लिए इस्तेमाल किया गया। इस जगह की सुंदरता इसे आकर्षक बनाती है। आज ये किला राजस्थान पर्यटन विभाग के अंतर्गत आता है।

राजस्थान का सज्जनगढ़ किला यानी मॉनसून पैलेस सिर्फ एक शाही महल नहीं बल्कि भव्यता और प्रकृति के संगम का अनोखा मेल है। जो शायद राजस्थान में ही देखने को मिल सकता है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Destination Haryana Lifestyle Punjab Travel

Sukhna Lake-चंडीगढ़

Sukhna Lake-चंडीगढ़ की मशहूर झील by Pardeep Kumar दोस्तों, आज इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं चंडीगढ़ की