Travel Uttarakhand

Maldevta | Dehradun’s Haven for Nature Lovers | #1 Destination

For more interesting vlogs- visit Five Colors of Travel

How to reach Maldevta

Mal devta Dehradun


देहरादून से सिर्फ 17-18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ‘मालदेवता’। यहां जाने के लिए आप देहरादून सिटी बस या फिर लोकल ट्रैवल में ऑटो, स्‍मॉल कैब्‍स ले सकते हैं। अगर आप अपनी कार से यहाँ आते हैं तो इससे बेहतर तो क्या ही कुछ होगा। क्योंकि यहाँ का सफर ही यहाँ का पैसा वसूल है

यह पढ़ना न भूलें : Buddha Temple in Dehradun-Mindrolling Monastery


यह भी करें इंजाय

मालदेवता में आप नेचर वॉक के अलावा तमाम तरह के गेम्‍स खेल सकते हैं। अगर चिडि़यों का चहचहाना पसंद है तो आप बर्ड वॉचिंग का भी लुत्‍फ उठा सकते हैं।


ट्रैकिंग और कैंपिंग

यहां की खूबसूरत वादियों को देखकर आपका भी मन कैंपिंग करने को कहेगा, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं। यहां आसानी से आपको रेंट पर कैंप मिल जाएंगे। लोग यहां रेस्‍टोरेंट में जाने से ज्‍यादा खुद चूल्‍हा बनाकर या पेट्रोमैक्‍स में खाना बनाना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप यहाँ ट्रैकिंग कर सकते हैं , ट्रैकिंग के लिए अगर आप अकेले हैं और आपको रास्‍ता समझ न आ रहा हो तो आपको यहाँ गाइड भी मिल जाएंगे जो आपके ट्रैकिंग के इस शौक को पूरा करने में मदद करेंगे।


क्‍या- क्‍या कर सकते हैं

यहां आप कैंपिंग कर सकते हैं। पिकनिक के लिए यह बेहतर आप्‍शन है। इसके अलावा ट्रैकिंग और पैराग्‍लाडिंग भी कर सकते हैं। यहां कई रेस्‍टोरेंट और होटल भी हैं। जहां बेहतरीन खाने के साथ कुछ दिन प्रकृति के बीच में रुक भी सकते हैं।
वैसे अधिकतर यहाँ वीकेंड पर ज्यादा भीड़ दिखाई देती है। क्योंकि वीकेंड पर यहाँ देहरादून के लोकल लोग भी पिकनिक मनाने आ जाते हैं। चाहे वह किसी भी ऐज ग्रुप के क्यों न हो।

वैसे यहाँ आने का सबसे बेहतर समय सर्दियों का ही माना जाता है या फिर आप अगर नदी के एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं तो जुलाई अगस्त में भी आ सकते है उस समय यहाँ आपको चारो और हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Destination Haryana Lifestyle Punjab Travel

Sukhna Lake-चंडीगढ़

Sukhna Lake-चंडीगढ़ की मशहूर झील by Pardeep Kumar दोस्तों, आज इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं चंडीगढ़ की