सिर्फ आईटी हब हीं नहीं बल्कि एक बेहतरीन पर्यटन स्थल भी है बेंगलुरु
“बेंगलुरु शहर की पहचान सिर्फ कर्नाटक की राजधानी के तौर पर हीं नहीं बल्कि भारत के सबसे बड़े आईटी हब (IT Hub) वाले शहर के रूप में भी की जाती है। यह शहर भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो सिटी (metro city) है और इसे सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया (Silicon Valley of India) के नाम से भी जाना जाता है। इतना हीं नहीं बेंगलुरु शहर पर्यटन (tourism) के लिए भी काफी मशहूर है। क्योंकि यहां घूमने के लिए हर तरह के विजिटिंग प्लेसेस (visiting places) हैं”
अगर आप बेंगलुरु जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह ब्लॉग (blog) आपके लिए हीं हैं। क्योंकि हम इस ब्लॉग में आपको बताने जा रहे हैं बेंगलुरु के 12 विजिटिंग प्लेसेस के बारे में।
- Bangalore palace
- Lalbagh Botanical Garden
- Wonderla Amusement Park Bangalore
- Bangalore Legislative Assembly
- Innovative film city
- Bannerghatta national park
- Iskcon temple
- Cubbon park
- Snow city
- Guhantara cave resort
- Tipu sultan summer palace
- Nandi Hills
1. बेंगलुरु पैलेस (Bangalore palace)
बेंगलुरु भारत के उन चुनिंदा शहरों में से एक है, जहां मॉर्डनाइजेशन (modernization) के साथ-साथ अन्सिएंट इंडिया का हिस्ट्री (history) भी देखने को मिलता है। यहां सिर्फ आईटी हब नहीं बल्कि बड़े-बड़े पैलेस भी हैं। जिनके लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर शुमार है बेंगलुरु पैलेस! जितना खूबसूरत यह पैलेस बाहर से है, उतना हीं ज्यादा खूबसूरत इसके अंदर का आर्किटेक्चर भी है। बेंगलुरु शहर का यह शाही पैलेस आर्किटेक्चर और आर्टिस्ट्री (Architecture and Artistry) का एक शानदार उदाहरण है। एक समय पर यह महल भारतीय और अंग्रेजी शासकों का यह आशियाना होता था। वहीं आज के समय में यह बेंगलुरु का सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन है। अगर आपको क्लासिक आर्किटेक्चर और कलाकारी में इंटरेस्ट (interest) है तो आप इस पैलेस इसको देखकर जरूर इंप्रेस होंगे। इस पैलेस के प्रीमियम वुडन इंटीरियर (premium wooden interior) तुर्किश, गोथिक और ब्रिटिश स्टाइल आर्किटेक्चर के बने हुए हैं। जो अपने आप में हीं इस पैलेस को भारत के दूसरे पैलेसेस से यूनिक बनता है। इस पैलेस में घूमते हुए आपको बिल्कुल महाराजाओ जैसी वाइब (Vibe) आएगी। यहां एक एम्यूजमेंट पार्क भी है। साथ हीं यहाँ 19 सेंचुरी की बहुत सारी पेंटिंग्स को डिस्प्ले किया जाता है।

2. लालबाग बोटैनिकल गार्डन (Lalbagh Botanical Garden)
इंडिया के सबसे पुराने बोटैनिकल गार्डन्स में से एक लालबाग बोटैनिकल गार्डन एक परफेक्ट विजिटिंग डेस्टिनेशन (Perfect visiting destination) है। खासकर अगर आप नेचर लवर हैं तब तो आपको यहां डेफिनेटली (definitely) विजिट करना चाहिए। इसे बनवाने का काम मैसूर के प्रसिद्ध शासक हैदर अली ने शुरू करवाया था और उनके बेटे टीपू सुल्तान ने इस गार्डन को पूरा बनवाया। यह बोटैनिकल गार्डन 240 एकड़ में फैला हुआ है। इस बोटैनिकल गार्डन में आपको दुनिया के सबसे बेहतरीन और खूबसूरत फ्लावर्स और प्लांट्स के स्पीशीज (species of flowers and plants) के झलक देखने को मिलेंगे। टीपू सुल्तान ने फ्रांस, इटली, पारस और अफगानिस्तान जैसे देशों से प्लांट्स और फ्लावर्स को इंपोर्ट (import) करवा कर इस गार्डन में लगवाया था। आज के दौर में इस तरह के प्लांट्स और फ्लावर्स आपको सिर्फ लालबाग बोटैनिकल गार्डन में हीं देखने को मिलेंगे। इसीलिए यह बोटैनिकल गार्डन और ज्यादा यूनिक (Unique) हो जाता है। इस बोटैनिकल गार्डन में साल में दो बार फ्लावर शो होता है। जिसमें एक ग्लास के चेंबर में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए 20 लाख से भी ज्यादा फ्लावर्स और प्लांट्स को डेकोरेट (Decorate) किया जाता है। जिन्हें देखना वाकई में बहुत ही खूबसूरत होता है। उन प्यारे-प्यारे फूलों को एक साथ देखने के लिए दूर-दूर से लोग फ्लावर शो के टाइम लाल बाग बोटैनिकल गार्डन बेंगलुरु का रुख करते हैं। यह फ्लावर शो जनवरी और अगस्त में रिपब्लिक डे (Republic Day) और इंडिपेंडेंस डे (Independence Day) के आस पास अरेंज (Arrange) किया जाता है।

3. वंडरला एम्यूज़मेंट पार्क बेंगलुरु (Wonderla Amusement Park Bangalore)
वंडरला एम्यूजमेंट पार्क का नाम इंडिया के सबसे बेहतरीन एम्यूज़मेंट पार्क के लिस्ट में लिया जाता है। इस एम्यूज़मेंट पार्क में 60 से भी ज्यादा एक्साइटिंग और एडवेंचर राइड्स (Exciting and Adventure Rides) हैं। जिनका एक्सपीरियंस (Experience)आप लाइफ में कभी नहीं भूल पाएंगे। आपके लिए यह एक अनफॉरगेटेबल फीलिंग (Unforgettable feeling) होगा। इस एम्यूजमेंट पार्क में एक बहुत बड़ा वाटर पार्क भी है। जहां के अमेजिंग राइड्स (Amazing rides) पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा इस पार्क में एक वेव पूल भी है। जहां जाकर आपको बिल्कुल समुद्रों वाली वाइब आएगी। यहां के पानी का वेव इतना रियल लगता है कि आप कुछ पल को भूल जाएंगे कि आप एम्यूजमेंट पार्क में नहीं बल्कि असल के समुद्र में हैं। बैंगलोर आकर इस पार्क में आना बिल्कुल भी मिस नहीं किया जा सकता है। अगर आप बेंगलुरु के हीं निवासी हैं तो भी अपने रेगुलर जिंदगी से ब्रेक के लिए आप यहां जा सकते हैं। यकीनन यह आपको बहुत हीं पसंद आएगा।

4. बेंगलुरु विधानसभा (Bangalore Legislative Assembly)
बेंगलुरु विधानसभा भारत के सबसे बड़े विधानसभाओं में से एक है। यह पूरा बिल्डिंग 600 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। यह एक प्रशासनिक बिल्डिंग (administrative building) तो है हीं साथ ही साथ आप यहां विजिट भी कर सकते हैं। अगर आपके पास स्पेशल परमिशन हो तो आप इसके मेन एरियाज (Main areas) में भी घूम सकते हैं। बेंगलुरु विधानसभा को कुछ खास उत्सवों के समय जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी और दीपावली जैसे अवसरों पर खूबसूरत और रंग बिरंगी लाइटों के द्वारा सजाया जाता है। तब यह देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है। यहां उस समय लाइटिंग शो (lightning show) भी अरेंज किया जाता है। बेंगलुरु विधानसभा बाहर से जितना सुंदर है इसका आर्किटेक्चर अंदर से भी उतना हीं खूबसूरत है। इसे द्रविड़ शैली और राजस्थानी शैली को मिलाकर बनाया गया है और यह बिल्कुल एंसिएंट वाइब देता है। यहीं वजह है कि यह बेंगलुरु के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। इसके बेहतरीन आर्किटेक्चर और डिजाइन के वजह से इस बिल्डिंग को ताजमहल ऑफ साउथ इंडिया (Tajmahal of South India) के नाम से भी जाना जाता है। यह बात हैरान करती है कि एक प्रशासनिक बिल्डिंग कैसे ताजमहल ऑफ इंडिया के नाम से जानी जा सकती है? लेकिन यह सच है! क्योंकि यह बिल्डिंग है हीं इतना खूबसूरत कि अपने आप खींचे चले आते हैं।

5. इनोवेटिव फिल्म सिटी (Innovative film city)
बेंगलुरु की इनोवेटिव फिल्म सिटी इंडिया की वन ऑफ द बेस्ट एम्यूजमेंट पार्क (One of the best amusement park) में से एक है। यह मुंबई की फिल्म सिटी से थोड़ी अलग है। यह एक थीम पार्क है, जहां आपको बहुत सारी फन एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा। यहां हर एज ग्रुप के लिए बहुत सारी फन एक्टिविटीज के ऑप्शंस मौजूद हैं। इस एम्यूजमेंट पार्क में आपको काफी सारी एक्साइटिंग राइड्स (Exciting Rides) जैसे वाटर पार्क (Water Park), डायनासोर पार्क (Dinosaur Park), हांटेड मेंशन (Haunted Mansion), मिरर हाउस (Mirror House), ट्राईबल म्यूजियम (Tribal Museum), कार्टून पार्क (Cartoon Park), बिग बॉस टूर (Big Boss Tour), एक्वा किंग्डम (Aqua Kingdom) और भी बहुत कुछ एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। इस पार्क में आप प्री वेडिंग शूट (Pre wedding shoot) के लिए भी हॉल बुक कर सकते हैं। इस पार्क में इंजॉय करने के लिए ढेर सारी एक्टिविटीज के ऑप्शन (option) हैं। अगर आप यहां जाएंगे तो आप पूरे दिन बहुत हीं अच्छे तरीके से इंजॉय करेंगे। यहां इंजॉय करने के लिए इतने सारे ऑप्शन हैं कि आप थक जाएंगे लेकिन ऑप्शन खत्म नहीं होंगे। साथ हीं इतने सारे एक्साइटिंग एक्टिविटीज और फन एक्टिविटीज करने के बाद इस पार्क का एक्सपीरियंस आपके लिए अनफॉरगेटेबल हो जाएगा। इन सारे फन एक्टिविटीज के अलावा यहां कॉरपोरेट इवेंट्स और बिजनेस मीटिंग के लिए भी हॉल बुक करवाया जा सकता है। इनोवेटिव फिल्म सिटी एक पूरा कंपलीट पैकेज (Complete package) है, जहाँ आप अपना पूरा दिन इंजॉय करते हुए और बेहतरीन यादों को संजोते हुए बिता सकते हैं।

6. बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क (Bannerghatta national park)
बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क में आपको कई तरह के फ्लोरा एंड फ़ाउना (Flora and founa) देखने को मिलेंगे। इस नेशनल पार्क में जंगली जानवरों और वनस्पतियों का एक बड़ा संग्रह देखने को मिलता है। बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क 104 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस नेशनल पार्क की स्पेशलिटी (specialty) यह है कि यहां देश का पहला बटरफ्लाई पार्क (butterfly park) देखने को मिलता है। जो ज्यादा से ज्यादा विजिटर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आप रंग बिरंगी तितलियों को देखने के अलावा कई अन्य प्रकार के जीव जंतुओं को भी देख सकते हैं। क्योंकि यह पार्क बहुत हीं बड़ा है, इसलिए यहां जंगल सफारी का भी ऑप्शन मिलता है। अगर आप जंगल सफारी के शौकीन हैं तो आप डेफिनेटली इस पार्क का रुख कर सकते हैं। इसके अलावा इस पार्क में आपको फॉरेस्ट रिजर्व (Forest reserve), एक्वेरियम (Aquariam), चिल्ड्रन्स पार्क (Childrens park) जैसे और भी बहुत सारे विजिटिंग एरियाज देखने को मिलेंगे। यह पार्क सुबह के 9:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक खुली रहती है। अगर आप इस पार्क में घूमना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं। टिकट की प्राइस आपके चॉइस (choice) के हिसाब से घट या बढ़ सकती है।

7. इस्कॉन टेंपल बेंगलुरु (Iskcon temple)
अगर आप बैंगलोर आ रहे हैं तो आपको भारत के सबसे बड़े कृष्ण मंदिर का विजिट बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। इस्कॉन एक ऐसी समिति है जो पूरे दुनिया में जगह-जगह भगवान कृष्ण से जुड़े मंदिरों का निर्माण करवाती है। भारत में इस्कॉन का सबसे मुख्य ब्रांच बेंगलुरु में हीं स्थित है। इस्कॉन ने बेंगलुरु में भारत का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर बनवाया है। जो बेंगलुरु आने वाले पर्यटकों के लिए सेंटर आफ अट्रैक्शन (Centre of attraction) माना जाता है। इस मंदिर का आर्किटेक्चर भी काफी यूनिक और अट्रैक्टिव है। इस मंदिर के दीवारों में ग्लास वर्क (Glass work) भी किया गया है। इस मंदिर का पूरे भारत में बहुत अधिक मान्यता है। भारत के कोने कोने से लोग यहां पूजा करने और दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर में होने वाला कीर्तन लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। जहां लोग सब कुछ भूल कर बस कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाते हैं। जिस जगह पर कीर्तन होता है जब आप उसे हॉल (hall) में इंटर करेंगे तो आपके पैर अपने आप हीं थिरकने लगेंगे और आप भी सब कुछ भूल कर बस कृष्णा का नाम लेते हुए कीर्तन करने लगेंगे। यहां आकर आपको एक पॉजिटिव एनर्जी (positive energy) का एहसास होगा।

8. कब्बन पार्क (Cubbon park)
बैंगलोर काफी ग्रीन सिटी है। एक आईटी हब होने के बाद भी बेंगलुरु में आपको काफी सारे पार्क और ग्रीनरी (Greenery) देखने को मिलेंगे। यहीं वजह है कि यहां का वेदर (weather) भी हमेशा सुहाना होता है। बेंगलुरु के प्रसिद्ध पार्कों की लिस्ट में कब्बन पार्क का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह एक बहुत हीं खूबसूरत सा पार्क है, जो विजिटर्स (visitors) के साथ-साथ बेंगलुरु शहर के लोगों का भी काफी पसंदीदा डेस्टिनेशन है। कब्बन पार्क 300 एकड़ में फैला एक बहुत ही बड़ा और खूबसूरत पार्क है। जो नेचर लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आप ढेर सारे रंग बिरंगे तितलियां पेड़ पौधे और फूलों को देखकर अपने थकान को पल भर में भूल जाएंगे और तरोताजा हो जाएंगे।
कब्बन पार्क में बहुत सारे फन अट्रैक्शन (Fun attraction) भी हैं। इतना हीं नहीं कब्बन पार्क में भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक्वेरियम (Aquarium) भी मौजूद है। जो इस पार्क का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन माना जाता है। इसके अलावा यहां कब्बन पार्क म्यूजियम (Cubbon park musuem) भी है।

9. स्नो सिटी (Snow city)
वैसे तो बेंगलुरु में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है। यहां का वेदर हमेशा हीं खुशनुमा होता है और साल भर यहां का तापमान 15 से 25 डिग्री के बीच हीं होता है। लेकिन फिर भी अगर आप यहां स्नो देखना चाहते हैं और आपको स्नो में खेलना पसंद है तो आप स्नो सिटी का विजिट कर सकते हैं। खासकर अगर आप गर्मी के समय में बेंगलुरु घूमने जा रहे हैं या फिर बेंगलुरु में रहते हुए स्नो को एंजॉय करना चाहते हैं तो भी स्नो सिटी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन होगा। जहां आप स्नो के साथ काफी सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां आपको जीरो से भी कम टेंपरेचर (Temperature) में स्नो के साथ खेलने का मौका मिलेगा। यहां की वाइब ऐसी है कि आपको बिल्कुल हिल स्टेशन वाला एक्सपीरियंस मिलेगा। स्नो सिटी में इंटर करते हीं आपको विंटर गारमेंट्स (Winter garments) जैसे जैकेट्स (Jackets), शूज (Shoes) और ग्लव्स (Gloves) प्रोवाइड (provide) किए जाएंगे। जिसे पहनकर आप स्नो को इंजॉय करने जा सकते हैं।

10. गुहंतारा केव रिजॉर्ट (Guhantara cave resort)
यह इंडिया का पहला अंडर ग्राउंड केव रिजॉर्ट (Underground cave resort) है। जहां आप अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पिकनिक मनाने के लिए जा सकते हैं। इस अंडरग्राउंड केव रिजॉर्ट में आपको पुराने जमाने के आर्किटेक्चर देखने को मिलेंगे और आप यहां कई तरह की एडवेंचरस एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहां इंडोर गेम्स (Indoor games), आउट डोर गेम्स (Outdoor games), हॉर्स राइडिंग (Horse riding) और रूप वॉकिंग (roop walking) जैसे फन एक्टिविटीज (Fun activities) भी किए जा सकते हैं। फैमिली और फ्रेंड के साथ घूमने जाने के लिए यह एक परफेक्ट पिकनिक डेस्टिनेशन है। जिसका आप रुख कर सकते हैं। यहां आप डेफिनेटली इंजॉय (Enjoy) करेंगे। यह रिजॉर्ट अपने स्पेशल आर्किटेक्चर और यूनिक डिजाइन की वजह से लोगों में काफी फेमस है और विजिटर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।

11. टीपू सुल्तान समर पैलेस (Tipu sultan summer palace)
यह समर पैलेस बेंगलुरु शहर के केंद्र में बना हुआ है। इसे टीपू सुल्तान ने अपने लिए बनवाया था। यह महल इंडो इस्लामिक आर्किटेक्चर (Indo Islamic architecture) का एक शानदार उदाहरण है। बेंगलुरु आने वाले पर्यटकों को यह पैलेस बहुत पसंद आता है। अगर आपकी भी रुचि इतिहास में है और आप भी अलग-अलग तरह के आर्किटेक्चरल बिल्डिंग को देखना पसंद करते हैं तो आप टीपू सुल्तान के समर पैलेस का रुख कर सकते हैं। बेंगलुरु आने वाले अधिकतर पर्यटक यहां घूमने जरूर आते हैं। इस बिल्डिंग का निर्माण टीपू सुल्तान ने 18 वीं शताब्दी में करवाया था। यह पैलेस 1791 में बनकर तैयार हुआ। इस बिल्डिंग में टीपू सुल्तान के जीवन से जुड़े कई छोटे-छोटे पहलुओं को भी दर्शाया गया है जो इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को काफी पसंद आता है।

12. नंदी हिल्स (Nandi Hills)
बेंगलुरु शहर के नजदीक हीं एक बेहतरीन हिल स्टेशन (Hill station) भी है। जिसे नंदी हिल्स नाम से जाना जाता है। यह बेंगलुरु से लगभग 66 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां जाने के लिए आपको ट्रैकिंग (Tracking) करनी होगी। यहां पर नंदीश्वर का एक मंदिर भी स्थित है। यह जगह धार्मिक स्थान तो है ही साथ ही साथ एक बेहतरीन पर्यटन स्थल भी है। बेहद शानदार हिल स्टेशन होने के कारण यहां ज्यादा से ज्यादा पर्यटक घूमने आते हैं। जब आप यहां के टॉप पर जाएंगे तो आपको “आज मैं ऊपर आसमां नीचे वाली वाइब आ जायेगा। क्योंकि नंदी हिल्स के टॉप से चारों ओर बदल हीं बदल दिखते हैं, जो नजारा देखने में काफी खूबसूरत होता है। यहीं वजह है कि यहां हर रोज पर्यटकों की भारी संख्या देखी जाती है। अगर आप बेंगलुरु जा रहे हैं तो एक बार नंदी हिल्स विजिट करना ना भूले। अगर आप फोटोग्राफी (Photography) के शौकीन हैं तो यह आपके फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।






