सिर्फ आईटी हब हीं नहीं बल्कि एक बेहतरीन पर्यटन स्थल भी है बेंगलुरु
“बेंगलुरु शहर की पहचान सिर्फ कर्नाटक की राजधानी के तौर पर हीं नहीं बल्कि भारत के सबसे बड़े आईटी हब (IT Hub) वाले शहर के रूप में भी की जाती है। यह शहर भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो सिटी (metro city) है और इसे सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया (Silicon Valley of India) के नाम से भी जाना जाता है। इतना हीं नहीं बेंगलुरु शहर पर्यटन (tourism) के लिए भी काफी मशहूर है। क्योंकि यहां घूमने के लिए हर तरह के विजिटिंग प्लेसेस (visiting places) हैं” अगर आप बेंगलुरु जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह ब्लॉग (blog) आपके लिए हीं हैं। क्योंकि हम इस ब्लॉग में आपको बताने जा रहे हैं बेंगलुरु के 12 विजिटिंग प्लेसेस के बारे में। 1. बेंगलुरु पैलेस (Bangalore palace) बेंगलुरु भारत के उन चुनिंदा शहरों में से एक है, जहां मॉर्डनाइजेशन (modernization) के साथ-साथ अन्सिएंट इंडिया का हिस्ट्री (history) भी देखने को मिलता है। यहां सिर्फ आईटी हब नहीं बल्कि बड़े-बड़े पैलेस भी हैं। जिनके लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर शुमार है बेंगलुरु पैलेस! जितना खूबसूरत यह पैलेस बाहर से है, उतना हीं ज्यादा खूबसूरत इसके अंदर का आर्किटेक्चर भी है। बेंगलुरु शहर का यह शाही पैलेस आर्किटेक्चर और आर्टिस्ट्री (Architecture and Artistry) का एक शानदार उदाहरण है। एक समय पर यह महल भारतीय और अंग्रेजी शासकों का यह आशियाना होता था। वहीं आज के समय में यह बेंगलुरु का सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन है। अगर आपको क्लासिक आर्किटेक्चर और कलाकारी में इंटरेस्ट (interest) है तो आप इस पैलेस इसको देखकर जरूर इंप्रेस होंगे। इस पैलेस के प्रीमियम वुडन इंटीरियर (premium wooden interior) तुर्किश, गोथिक और ब्रिटिश स्टाइल आर्किटेक्चर के बने हुए हैं। जो अपने आप में हीं इस पैलेस को भारत के दूसरे पैलेसेस से यूनिक बनता है। इस पैलेस में घूमते हुए आपको बिल्कुल महाराजाओ जैसी वाइब (Vibe) आएगी। यहां एक एम्यूजमेंट पार्क भी है। साथ हीं यहाँ 19 सेंचुरी की बहुत सारी पेंटिंग्स को डिस्प्ले किया जाता है। 2. लालबाग बोटैनिकल गार्डन (Lalbagh Botanical Garden) इंडिया के सबसे पुराने बोटैनिकल गार्डन्स में से एक लालबाग बोटैनिकल गार्डन एक परफेक्ट विजिटिंग डेस्टिनेशन (Perfect visiting destination) है। खासकर अगर आप नेचर लवर हैं तब तो आपको यहां डेफिनेटली (definitely) विजिट करना चाहिए। इसे बनवाने का काम मैसूर के प्रसिद्ध शासक हैदर अली ने शुरू करवाया था और उनके बेटे टीपू सुल्तान ने इस गार्डन को पूरा बनवाया। यह बोटैनिकल गार्डन 240 एकड़ में फैला हुआ है। इस बोटैनिकल गार्डन में आपको दुनिया के सबसे बेहतरीन और खूबसूरत फ्लावर्स और प्लांट्स के स्पीशीज (species of flowers and plants) के झलक देखने को मिलेंगे। टीपू सुल्तान ने फ्रांस, इटली, पारस और अफगानिस्तान जैसे देशों से प्लांट्स और फ्लावर्स को इंपोर्ट (import) करवा कर इस गार्डन में लगवाया था। आज के दौर में इस तरह के प्लांट्स और फ्लावर्स आपको सिर्फ लालबाग बोटैनिकल गार्डन में हीं देखने को मिलेंगे। इसीलिए यह बोटैनिकल गार्डन और ज्यादा यूनिक (Unique) हो जाता है। इस बोटैनिकल गार्डन में साल में दो बार फ्लावर शो होता है। जिसमें एक ग्लास के चेंबर में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए 20 लाख से भी ज्यादा फ्लावर्स और प्लांट्स को डेकोरेट (Decorate) किया जाता है। जिन्हें देखना वाकई में बहुत ही खूबसूरत होता है। उन प्यारे-प्यारे फूलों को एक साथ देखने के लिए दूर-दूर से लोग फ्लावर शो के टाइम लाल बाग बोटैनिकल गार्डन बेंगलुरु का रुख करते हैं। यह फ्लावर शो जनवरी और अगस्त में रिपब्लिक डे (Republic Day) और इंडिपेंडेंस डे (Independence Day) के आस पास अरेंज (Arrange) किया जाता है। 3. वंडरला एम्यूज़मेंट पार्क बेंगलुरु (Wonderla Amusement Park Bangalore) वंडरला एम्यूजमेंट पार्क का नाम इंडिया के सबसे बेहतरीन एम्यूज़मेंट पार्क के लिस्ट में लिया जाता है। इस एम्यूज़मेंट पार्क में 60 से भी ज्यादा एक्साइटिंग और एडवेंचर राइड्स (Exciting and Adventure Rides) हैं। जिनका एक्सपीरियंस (Experience)आप लाइफ में कभी नहीं भूल पाएंगे। आपके लिए यह एक अनफॉरगेटेबल फीलिंग (Unforgettable feeling) होगा। इस एम्यूजमेंट पार्क में एक बहुत बड़ा वाटर पार्क भी है। जहां के अमेजिंग राइड्स (Amazing rides) पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा इस पार्क में एक वेव पूल भी है। जहां जाकर आपको बिल्कुल समुद्रों वाली वाइब आएगी। यहां के पानी का वेव इतना रियल लगता है कि आप कुछ पल को भूल जाएंगे कि आप एम्यूजमेंट पार्क में नहीं बल्कि असल के समुद्र में हैं। बैंगलोर आकर इस पार्क में आना बिल्कुल भी मिस नहीं किया जा सकता है। अगर आप बेंगलुरु के हीं निवासी हैं तो भी अपने रेगुलर जिंदगी से ब्रेक के लिए आप यहां जा सकते हैं। यकीनन यह आपको बहुत हीं पसंद आएगा। 4. बेंगलुरु विधानसभा (Bangalore Legislative Assembly) बेंगलुरु विधानसभा भारत के सबसे बड़े विधानसभाओं में से एक है। यह पूरा बिल्डिंग 600 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। यह एक प्रशासनिक बिल्डिंग (administrative building) तो है हीं साथ ही साथ आप यहां विजिट भी कर सकते हैं। अगर आपके पास स्पेशल परमिशन हो तो आप इसके मेन एरियाज (Main areas) में भी घूम सकते हैं। बेंगलुरु विधानसभा को कुछ खास उत्सवों के समय जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी और दीपावली जैसे अवसरों पर खूबसूरत और रंग बिरंगी लाइटों के द्वारा सजाया जाता है। तब यह देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है। यहां उस समय लाइटिंग शो (lightning show) भी अरेंज किया जाता है। बेंगलुरु विधानसभा बाहर से जितना सुंदर है इसका आर्किटेक्चर अंदर से भी उतना हीं खूबसूरत है। इसे द्रविड़ शैली और राजस्थानी शैली को मिलाकर बनाया गया है और यह बिल्कुल एंसिएंट वाइब देता है। यहीं वजह है कि यह बेंगलुरु के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। इसके बेहतरीन आर्किटेक्चर और डिजाइन के वजह से इस बिल्डिंग को ताजमहल ऑफ साउथ इंडिया (Tajmahal of South India) के नाम से भी जाना जाता है। यह बात हैरान करती है कि एक प्रशासनिक बिल्डिंग कैसे ताजमहल ऑफ इंडिया के नाम से जानी जा सकती है? लेकिन यह सच है! क्योंकि यह बिल्डिंग है हीं इतना खूबसूरत कि अपने आप खींचे चले आते हैं। 5. इनोवेटिव फिल्म सिटी (Innovative film city) बेंगलुरु की इनोवेटिव फिल्म सिटी इंडिया की वन ऑफ द बेस्ट एम्यूजमेंट पार्क (One of the best amusement