Rajasthan

भानगढ़ किला- अलवर की शान, देखिए सुंदर फोटो ब्लॉग के माध्यम से

राजस्थान के अलवर ज़िले की अरावली पहाड़ियों में बसा भानगढ़ किला, सुनने में जितना भव्य लगता है, देखने में उतना ही रहस्यमय और सिहरन पैदा करने वाला है। पत्थरों से बनी विशाल दीवारें, टूटी-फूटी हवेलियाँ और वीरान गलियारे। असल में भी इतने ही सुन्दर लगते हैं।

भानगढ़ किला

अरावली की हरी-भरी वादियों में, सरिस्का अभयारण्य से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर बसा है भानगढ़ किला – राजस्थान की विरासत का अनमोल हिस्सा है। जयपुर और अलवर के बीच स्थित यह किला न केवल अपनी भव्य वास्तुकला बल्कि रहस्यमयी कहानियों के लिए भी मशहूर है।

भानगढ़ किला

इतिहासकारों के अनुसार, किले का निर्माण 17वीं शताब्दी में आमेर के राजा मान सिंह प्रथम के छोटे भाई, राजा माधो सिंह ने करवाया था। कभी यहाँ 9,000 से अधिक घर, भीड़-भाड़ वाले बाज़ार, और सात मंज़िला शाही महल रहे होंगे। और आज भले ही यह खंडहर बन चुका हो, लेकिन पत्थरों की नक्काशी, विशाल द्वार और मंदिर अब भी इसके सुनहरे अतीत की गवाही देते हैं।

भानगढ़ किला

भानगढ़ किला तीन परकोटों और पाँच बड़े द्वारों से घिरा है। चार मुख्य प्रवेश द्वार – लाहौरी गेट, अजमेरी गेट, फूलबाड़ी गेट और दिल्ली गेट से होकर अंदर पहुँचते ही हवेलियों, प्राचीन मंदिरों और बाज़ार के अवशेष नज़र आते हैं। गोपीनाथ, सोमेश्वर, केशव राय, मंगला देवी और गणेश मंदिर यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। इनमें से गोपीनाथ मंदिर 14 फीट ऊँचे चबूतरे पर बना है और इसकी नक्काशी अद्भुत है। पुरोहितजी की हवेली और नर्तकियों की हवेली भी देखने लायक हैं

भानगढ़ किला

भानगढ़ किला- रहस्यमयी कहानियां

यह किला भारत के प्रसिद्ध ‘भूतिया’ स्थलों में गिना जाता है। स्थानीय कथाओं में दो कहानियाँ सबसे ज्यादा चर्चित हैं।

पहली, बाबा बलाऊ नाथ नामक साधु ने किले की ऊँचाई अपने आश्रम से अधिक न होने की शर्त रखी थी, लेकिन बाद में इस नियम का उल्लंघन हुआ और कहा जाता है, शहर का विनाश हो गया।
दूसरी कथा, राजकुमारी रत्नावती और एक तांत्रिक जादूगर की है, जो उनके प्रेम में पागल था। उसकी काली जादू की चाल नाकाम होने पर, मरने से पहले उसने पूरे शहर को बर्बादी का श्राप दे दिया।

भानगढ़ किला

आज का भानगढ़

दिन में यह स्थान इतिहास प्रेमियों, फोटोग्राफरों और रोमांच के शौकीनों के लिए एकदम परफेक्ट है। खंडहरों के बीच खड़े होकर जब आप दूर तक फैली अरावली पर्वतमाला को देखते हैं, तो यह जगह आपको रहस्य और सौंदर्य – दोनों का अनोखा अनुभव देती है।

भानगढ़ किला
admin

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Destination Food Rajasthan

Masala Chowk – The Best Open Air Food Court In Jaipur

मसाला चौक,जयपुर – फूड लवर्स के लिए खूबसूरत जगह By Pardeep Kumar खाने-पीने के मामले में देखा जाए तो पिंक
Bazar Rajasthan Travel

बापू बाजार -गुलाबी शहर जयपुर

बापू बाजार -गुलाबी शहर जयपुर की सबसे पसंदीदा मार्किट by Pardeep Kumar गुलाबी शहर जयपुर अपनी रॉयल् लुक और अद्भुत