Category Delhi Review Travel

देखिए दिल्ली का भारत दर्शन पार्क, एक फोटो ब्लॉग के माध्यम से

भारत दर्शन पार्क

आखिर है तो ये एक पार्क ही न! लेकिन ये इतना भी आम नहीं है। क्योंकि, यहाँ जो इमारतें और अजूबे बनाए गए हैं वो उस सामान से बने हैं जिसे हम अक्सर कबाड़ के तौर पर फ़ेंक देते हैं। बचपन में “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” वाली गतिविधि तो लगभग हम सबने ही की है। लेकिन क्या कभी सोचा था कि ये एक छोटी सी गतिविधि, एक दर्शनीय स्थल के तैयार होने की भूमिका बन सकती है। भारत दर्शन पार्क में आपको यही देखने को मिलता है कि कैसे वह घर और कारखानों से निकलने वाले कबाड़ क्या सुंदर चीज़ें बनाई जा सकती हैं। हर शानदार भी इतनी कि जिसे देखते हैं आप एक पल को ठहर जाएंगे।

भारत दर्शन पार्क

अगर आप दिल्ली में रहते हैं या यहाँ आए हुए हैं और भारत के जाने-माने अजूबों को देखना चाहते हैं तो उन राज्यों में जाए बगैर भी इनका लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहाँ पर भारत के कोने-कोने से प्रेरित मशहूर स्मारकों को बेकार और पुराने मटेरियल (स्क्रैप) से बेहद खूबसूरती के साथ बनाया गया है।

वैसे तो आजकल दिल्ली-मुम्बई में भाई-भाई वाला ही फील आता है। और सबसे पहले, प्रवेश लेते ही आप मुम्बैया वाला अनुभव करेंगे। क्योंकि सबसे पहले आप जिस अजूबे से गुजरते हैं वह है- गेटवे ऑफ़ इंडिया।

भारत दर्शन पार्क

वैसे ही तो यहाँ तस्वीरें खिंचवाने के लिए बहुत सारी सुन्दर जगह हैं। और उनमें से ही एक हैं ये पुराने ज़माने क दिखने वाले स्कूटर और जीप।

मीनाक्षी मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, दीप स्तंभ, रामेश्वरम मंदिर और जगन्नाथ पुरी मंदिर। ये सभी मंदिर भारत की सर्वाधिक प्रचलित मंदिरों में शामिल हैं। जहाँ इन मंदिरों में जाकर आप आध्यात्म एहसास करते हैं, वहीं भारत दर्शन पार्क में इन मंदिरों को देखकर आप इनकी खूबसूरती और वहाँ जाकर मिलने वाली सुखद अनुभूति का अंदाजा लगा सकते हैं।

भारत दर्शन पार्क
भारत दर्शन पार्क

वैसे तो यह पार्क इतना सुंदर है कि यहाँ हर दूसरी जगह आपका तस्वीर लेने का दिल कर जाएगा। लेकिन अगर आपको तस्वीरें लेना पसंद हैं तो कुछ जगह ही तो ऐसी है जहाँ आप खुद को तस्वीरें लेने से रोक ही नहीं पाएंगे

भारत दर्शन पार्क

दिल्ली के भारत दर्शन पार्क में कदम रखते ही ऐसा लगता है मानो पूरे भारत की संस्कृति एक ही जगह सजीव हो उठी हो। देश के कोने-कोने में बसे स्मारकों को पुराने स्क्रैप मटेरियल से इतनी खूबसूरती और बारीकी से बनाया गया है कि देखने वाला दंग रह जाएं। पार्क में मौजूद ताजमहल (आगरा) की खूबसूरती, कुतुब मीनार (दिल्ली) की ऊँचाई, चारमीनार (हैदराबाद) की नज़ाकत, कोणार्क सूर्य मंदिर (ओडिशा) की कलात्मकता, स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) की आस्था और सांची स्तूप (मध्यप्रदेश) की शांति ये सब एक साथ बेहद शानदार लगते हैं।

इसके साथ ही हावड़ा ब्रिज (कोलकाता), मीनाक्षी मंदिर (तमिलनाडु), जगन्नाथ मंदिर (पुरी), गोल गुंबद (कर्नाटक), विक्टोरिया मेमोरियल (कोलकाता), हुमायूँ का मकबरा (दिल्ली), गेटवे ऑफ इंडिया (मुंबई), मैसूर पैलेस (कर्नाटक), विजय स्तंभ (चित्तौड़गढ़), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात) और पुरी का रथयात्रा रथ जैसे सभी स्मारक भी बने हुए हैं।

admin

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Bazar Culture Delhi Food

Jama Masjid Best Non Veg Street Food Places

Jama Masjid Street Food: जामा मस्जिद के सामने बरसों पुरानी गली के इन प्रसिद्ध लज़ीज व्यंजनों का जायका कभी नहीं