Vietnam Budget Trip From India: सिर्फ 50,000 में विदेश घूमने का सपना होगा पूरा!
कभी आपके मन में भी आया है ना “एक बार विदेश घूमने का मन है… लेकिन बजट ही नहीं बनता!” अगर हां!, तो आपके लिए वियतनाम (Vietnam) एक शानदार ऑप्शन है। यह एक ऐसा देश है जहां कम बजट में भी आप इंटरनेशनल ट्रिप का मजा ले सकते हैं। यहां का खाना, होटल, ट्रांसपोर्ट और घूमने की जगहें इतनी बजट फ्रेंडली हैं कि आपको सच में लगेगा जैसे भारत के हजारों रुपये यहां लाखों जैसा वैल्यू दे रहे हैं।
यही वजह है कि Vietnam आजकल भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। तो आईए जानते हैं कि वियतनाम में किस तरह से करें अपने बजट ट्रिप की प्लानिंग।

फ्लाइट का खर्च कैसे रखें बजट में?
किसी भी इंटरनेशनल ट्रिप में सबसे बड़ा खर्च फ्लाइट टिकट का होता है, लेकिन Vietnam के लिए फ्लाइट टिकट अगर आप सही समय पर बुक करें तो काफी सस्ती मिल जाती है। दिल्ली, मुंबई या कोलकाता से हनोई (Hanoi) या हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh City) के लिए राउंड ट्रिप फ्लाइट आमतौर पर 18,000 से 25,000 रुपये तक मिल जाती है। कई बार एयरलाइंस की सेल और ऑफर्स के दौरान यह किराया और भी कम हो जाता है। इसलिए अगर आप कम बजट में Vietnam trip प्लान कर रहे हैं तो 1-2 महीने पहले टिकट बुक करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कम दाम में शानदार Stay Experience
Vietnam में रुकने की टेंशन बिल्कुल मत लेना, क्योंकि यहां आपको बजट में रहने के लिए बहुत सारे ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं। वियतनाम में बजट होटल, गेस्ट हाउस और होस्टल हर जगह मिल जाते हैं और सबसे अच्छी बात ये है कि ₹800 से ₹1500 प्रति रात में भी आपको साफ-सुथरा और सेफ कमरा मिल जाता है, जहां आप आराम से रह सकते हो। कई जगहों पर इतने कम पैसों में भी फ्री Wi-Fi, AC और कई बार ब्रेकफास्ट तक मिल जाता है, जिससे कम बजट में भी स्टे काफी कंफर्टेबल लगता है। यही वजह है कि Vietnam बैकपैकर्स, स्टूडेंट्स और बजट ट्रैवलर्स के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिंगनेशन माना जाता है, क्योंकि यहां आप होटल पर ज्यादा खर्च किए बिना आराम से रहकर बाकी पैसे घूमने-फिरने और खाने-पीने में इस्तेमाल कर सकते हो।

Vietnam का खाना सस्ता भी और टेस्टी भी
अगर आपको खाने-पीने का शौक है, तो Vietnam आपको सच में बहुत पसंद आने वाला है। यहां का स्ट्रीट फूड सिर्फ सस्ता ही नहीं, बल्कि इतना टेस्टी होता है कि आप बार-बार वही खाना चाहोगे। छोटे-छोटे स्ट्रीट फूड स्टॉल और लोकल रेस्टोरेंट में आपको ₹200 से ₹400 के अंदर आराम से पेट भर खाना मिल जाता है, और क्वांटिटी भी अच्छी होती है। यहां नूडल्स, रईस बाउल्स, सीफूड और तरह-तरह के लोकल स्नैक्स बहुत फेमस हैं, जो टेस्ट में भी अलग और मजेदार लगते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आपको हर जगह नया कुछ ट्राई करने को मिल जाएगा और बजट भी नहीं बिगड़ेगा।
इसके अलावा Vietnam के कैफे भी काफी अच्छे और बजट फ्रेंडली हैं, जहां आप कम दाम में कॉफी, शेक और स्नैक्स एंजॉय कर सकते हो, इसलिए घूमते-घूमते कैफे हॉपिंग करना भी एक अलग मजा देता है। कुल मिलाकर Vietnam में खाना-पीना इतना ईजी और अफोर्डेबल है कि आपका ट्रैवल एक्सपीरियंस और भी मजेदार हो जाएगा।
Vietnam में घूमने की जगहें
Vietnam घूमने के मामले में भी बहुत बढ़िया है, क्योंकि यहाँ आपको एक ही ट्रिप में हिस्ट्री, कल्चर, बीचेस और नेचर सब कुछ देखने को मिल जाता है। यहाँ की फेमस सिटीज हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में आपको मॉडर्न सिटी वाला वाइब भी मिलेगा और साथ में पुराने टाइम की हिस्ट्री भी देखने को मिल जाएगी, जहाँ लोकल मार्केट्स, टेम्पल्स और स्ट्रीट लाइफ देखना काफी मजेदार रहता है। अगर आप सीनिक व्यूज़ और नेचर पसंद करते हो तो हा लॉन्ग बे ज़रूर जाना, क्योंकि वहाँ की बोट राइड Vietnam की सबसे खूबसूरत एक्सपीरियंस में से एक मानी जाती है-चारों तरफ पानी और आइलैंड्स का व्यू सच में ड्रीमी लगता है।

इसके अलावा बा ना हिल्स का गोल्डन ब्रिज भी टूरिस्ट्स के बीच सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग स्पॉट है, जहाँ लोग खासतौर पर फोटोज़ और रील्स बनाने जाते हैं, क्योंकि जगह एकदम इंस्टाग्राम-वर्थी है। वहीं होई एन ओल्ड टाउन भी बहुत प्यारी और पीसफुल जगह है, जहाँ रात में लैण्टर्न लाइट्स और नाइट मार्केट का वाइब पूरी ट्रिप को और भी खास और मेमरेबल बना देता है।
Vietnam में ट्रांसपोर्ट कौन सा लें?
Vietnam में एक जगह से दूसरी जगह जाना बिल्कुल आसान है, क्योंकि यहाँ का लोकल ट्रांसपोर्ट सस्ता भी है और काफी कन्वीनिएंट भी। आप आराम से बस, टैक्सी या फिर बाइक रेंट करके पूरे शहर और आसपास की जगहें घूम सकते हो।
बहुत से लोग यहाँ बाइक रेंट करना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे कम खर्च में ज्यादा जगहें कवर हो जाती हैं और घूमने का मजा भी ज्यादा आता है। इसके अलावा Vietnam में ग्रैब ऐप भी चलती है, जो बिल्कुल उबर जैसी है, तो अगर आपको कहीं जल्दी जाना हो तो आप आसानी से कैब या बाइक बुक कर सकते हैं।


