Bazar Delhi

Dilli Haat, जानिए क्या है इनमें ख़ास 

हां, बेशक ही आपने दिल्ली हाट के बारे में तो सुना ही होगा, पर क्या आपको पता है दिल्ली के “तीन” हाट हैं। दिल्ली हाट सुनते ही सबके दिमाग में आने लगता है दिल्ली का सबसे लोकप्रिय हाट आई.एन.ए , पर इसके अलावा भी दिल्ली में दो हाट और मौजूद हैं, जनकपुरी और पीतमपुरा। आज के फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे क्यों मशहूर हैं दिल्ली हाट और क्या है इसमें ख़ास।

सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली के सबसे मशहूर और लोकप्रिय हाट आई.एन.ए की।

दिल्ली हाट आई.एन.ए

तीनों हाटों में सबसे लोकप्रिय है आई.एन.ए, जहां आपको भारत की अलग-अलग कलाकृतियों की शानदार झलक देखने को मिलेगी। यहां पर आपको चंद मिनटों में पूरे भारत के दर्शन करने को मिलने वाले है इसके अलावा यहां पर भारत के विभिन्न छेत्रों की कलाओं से बने हैंडमेड आइटम्स को प्रदर्शित करती दुकानें आपको दिखाई देंगी। शॉपिंग आइटम्स की बात करें तो पुलकारी दुपट्टा, कश्मीरी शॉल्स, होम डेकॉर आइटम्स, ज्वेलरी, जुत्ति और भी लगभग सभी दुकानें, काफी वैरायटी में यहाँ आपको आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा आपको बता दें कि आई.एन.ए मार्केट अलग-अलग फ़ूड वेरायटीज के लिए भी काफी मशहूर है।

दिल्ली हाट में मिलने वाला स्वादिष्ट खान-पान ‘दिल्ली हाट’ को ख़ास बनाता है। भारत के कोने -कोने से स्वाद का पिटारा लिए व्यंजनों की दुकानें यहाँ लगी हुई हैं।  पंजाब के ‘मक्के दी रोटी सरसों दा साग’ हो, बंगाल के ‘माछेर-झोल’ और दक्षिण भारत के ‘इडली डोसा’ हो या फिर बिहार के मशहूर लिट्टी-चोखा यहाँ सब कुछ अलग-अलग संस्कृतियों के स्वाद के साथ मौजूद है। आई.एन.ए मार्केट में समय-समय पर काफी प्रोग्रम्म्स डांस और म्यूजिक जैसे कार्यक्रम भी लगे रहते हैं।

एंट्री फीस – आई.एन.ए में एडल्ट्स के लिए टिकट 30 रुप्पे, और बच्चों की टिकट 20 रुप्पे है।

टाइमिंग – सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक हफ्ते में सातों दिन यह मार्केट खुली रहती है।

नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन (यल्लो लाइन) दिल्ली हाट आई.एन.ए  है।

2. जनकपुरी – अगर आप दिल्ली हाट बाजार को एक्स्प्लोर करने जा रहे हैं तो यहां पर आप हैंडमेड क्राफ्ट्स, कपडे, होमडेकोर आइटम्स और स्वादिष्ट खाने का अनुभव ले सकते हैं, पर दिल्ली हाट जनकपुरी अब समय के साथ इसके बिलकुल विप्रीत हो चूका है। ये पहले जितना मशहूर था अब उतना ही खाली पड़ा है, अब ना तो यहां पहले जितनी दुकानें हैं और ना ही खान-पान की वैराइटी तो लाज़िम है ज्यादा भीड़ की कोई गुंजाइश ही नहीं। पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 दिसंबर से यहां शानदार विंटर कार्निवल का आयोजन होने जा रहा है। इस विंटर कार्निवल में आपको काफी कुछ देखने को मिलने वाला है, तब आपको यहां सही मायने में दिल्ली हाट की खूबसूरती देखने को मिलेगी।

ऐंट्री फीस : यहां 20 रुप्पे एडल्ट्स के लिए और 10 रुप्पे बच्चों के लिए है।

नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन : जनकपुरी वेस्ट।

3. दिल्ली हाट पीतमपुरा : दिल्ली हाट पीतमपुरा, नेताजी सुभाष प्लेस में स्थित है जब यहां कोई इवेंट्स होते हैं तो दिल्ली हाट में आपको सौ से भी ज्यादा क्राफ्ट स्टाल्स लगे दिखाई देंगे जहां आपको हैंडमेड और हैंडलूम आइटम्स आदि मिल जाएंगे और आपकी जानकारी के लिए बता दें की समय-समय पर यहां इवेंट्स भी होते रहते हैं। इसके अलावा यहां आपको ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी।

यहां भी एंट्री टिकट और टाइम और हाटों के जैसे ही हैं।

रोजाना बेसिस में सिर्फ दिल्ली हाट आई.एन.ए में ही आपको दिल्ली हाट की खूबसूरती दिखाई पड़ेगी। बाकि औरों में सिर्फ इवेंट के टाइम ही दुकानें और खान पान की वैरायटी मिलती है।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bazar Culture Delhi Food

Jama Masjid Best Non Veg Street Food Places

Jama Masjid Street Food: जामा मस्जिद के सामने बरसों पुरानी गली के इन प्रसिद्ध लज़ीज व्यंजनों का जायका कभी नहीं
Culture Delhi Destination

Red Fort- Delhi

Red Fort- Delhi: लाल किला – देश की आन बान और शान का प्रतीक by Pardeep Kumar देश की आन