Lajpat Nagar Central Market (New Delhi)
Lajpat Nagar Central Market (New Delhi) -आम से लेकर खास हर किसी की पसंदीदा मार्किट
Five Colors of Travel
शॉपिंग करना किसी के लिए भी एक अलग दुनिया में एंट्री करने जैसा होता है। जहाँ जाकर हम बस खरीदारी में डूब जाते हैं। देखा जाए तो शॉपिंग और मार्किट एक दूसरे के पूरक हैं। फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल का एक मकसद आपको देश भर के प्रसिद्ध और थोड़े यूनिक बाज़ारों से रूबरू करवाना भी है। बाजार दर्शन की इसी कड़ी में आज हम हाज़िर हैं दिल्ली की बेहद खास लाजपत नगर मार्किट के साथ। जहाँ जाकर आप न केवल बढ़िया खरीदारी करते हैं बल्कि खरीदारी करने के गुर भी सीख सकते हैं।

लाजपत नगर मार्किट
लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन से कुछ मिनटों की दूरी पर स्थित सेंट्रल मार्किट में वह सब मिलेगा जो आप लेना चाहते हैं। 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद लाजपत नगर में बहुत से लोगो ने शरण ली और यहीं से एक मार्किट की शुरुवात हुई, जिसको आज हम सेंट्रल मार्किट और लाजपत नगर मार्किट के नाम से जानते हैं। समय के साथ सेंट्रल मार्किट विकसित और विस्तारित होती गयी। आज सेंट्रल मार्किट न सिर्फ़ दिल्ली की बल्कि पूरे भारत की फेमस शॉपिंग मार्किट्स में से एक है।

मल्टी फ्लोर पार्किंग
अक्सर मार्केट्स में पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन सेंट्रल मार्किट में मल्टी फ्लोर पार्किंग मौजूद है। जहाँ कोई भी रिसनेबल चार्ज में गाड़ी पार्क कर सकता है। पार्किंग के बाद सरगम, विजय सेल्स और वीवो जैसे बड़े-बड़े शोरूम आते हैं जहाँ मोबाइल, होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदें जा सकता हैं। आगे बढ़ने पर आती है फेमस सिंधी ड्राई फ़ूड की दुकान जहाँ आपको बढ़िया, ओपन और पैक्ड दोनों तरह का ड्राई फ्रूट मिल जाएगा।



डेकोरेटिव आइटम्स का हब
थोड़ा आगे बढ़ने पर मिलता हैं डेकोरेशन का सामान। जहाँ फ्लावर पोट, गमलें, सीनरी और हर छोटी-बड़ी आकर्षित करने वाली आइटम आसानी से मिल जाती है। सड़क किनारे बिकने वाली ये डेकोरेटिव आइटम ऐसी लगती हैं मानो बेचने के लिए नहीं बल्कि सजाने के मकसद से रखी हुई हो। इसके बाद शुरू हो जाता है कपड़ों का संसार। सेंट्रल मार्किट अपने ट्रेंडी कपड़ों को लेकर सबसे अलग इमेज रखती है। आप चाहे कुछ भी इंडियन क्लोथ्स पहनते हों या वेस्टर्न, सेंट्रल मार्किट में आपको सब चुटकीयों में मिलेगा।



महंगी तो बिलकुल नहीं है ये मार्किट
इस मार्किट के बारे में एक मिथ है जो लोगों के बीच फैला हुआ है, कि सेंट्रल मार्किट में बहुत महंगे कपड़े मिलते हैं। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है,आपकों बता दें यहाँ आम आदमी से लेकर खास सभी बड़े इत्मीनान से शॉपिंग कर सकते हैं। इस मार्किट में कदम-क़दम पर आपकों 200-400 रुपय में सूट, टॉप और जीन्स आसानी से मिल जाएगी, वह भी बिल्कुल फैशनेबल। इसके अलावा यहाँ आपके पास बार्गेनिंग का भी विकल्प मौजूद है जो कोई भी आसानी से मिनटों में कर सकता है।



शादियों की शॉपिंग हो या घर से जुड़ा छोटा-बड़ा सामान सेंट्रल मार्किट में सब कुछ मिलता है
अगर आप ब्रांडेड कपड़ों के शौकीन हैं तो भी सेंट्रल मार्किट आपके लिए परफेक्ट है जहाँ आपको लगभग सभी ब्रांड के शोरूम आसानी से मिल जाएंगे। सेंट्रल मार्किट में इंसेंस, चुनमुन, डब्लू, पीटर इंग्लैंड, मोंटे कारलो, किन्स, लक्की, नरगिस, क्यू, सीता फैब्रिक्स, रितु वियर्स, इनर सर्कल, मान्यवर, नारंग संस और बहुत सारे नामी शोरूम मौजूद हैं। इन में से किस शोरूम में ज़्यादा भीड़ होती है, ये कहना मुश्किल है क्योंकि सारे लोगो से खचाखच भरे होते हैं।

इनके अलावा सेंट्रल मार्किट में कुछ ऐसे शोरूम भी हैं जो आपको किसी और मार्किट में आसानी से नहीं मिलेंगे। क्योंकि इन शोरूम में आपको अच्छी वैरायटी के अलावा सभी ब्रैंड के कपड़े मिल जायेंगे। आमतौर पर सेंट्रल मार्किट के रेगुलर कस्टमर यहीं से शॉपिंग करते हैं। आपकों बता दें इन शोरूम में क्वालिटी और प्राइज का बहुत अच्छे से ध्यान रखा जाता है। इसी तरह फुट वेयर के लिहाज़ से भी सेंट्रल मार्किट एक परफेक्ट प्लेस है। यहाँ आपको 150 रुपए में बढ़िया बेली या स्लीपर आसानी से मिल जाएगी। वहीं बड़े-बड़े शोरूम भी हैं जहाँ आप अपनी मनचाही ब्रैंड का फुट वेयर आसानी से खरीद सकते हैं। सेंट्रल मार्किट में स्टश, स्टीलाटोज़ और सोना जैसे शोरूम फुट वेयर के लिए फेमस हैं।

शादियों की शॉपिंग हो या घर से जुड़ा छोटा-बड़ा सामान सेंट्रल मार्किट में सब कुछ मिलता है। वह भी स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक में। अब आप ही बताएँ इसके अलावा और क्या चाहिए? आपकों बता दें सेंट्रल मार्किट न सिर्फ़ शॉपिंग के लिहाज से परफेक्ट है बल्कि यहाँ के मोमोज़ और चाट भी बहुत फेमस है। सेंट्रल मार्किट घूमने के बाद कोई भी व्यक्ति इसे लाजपत नगर का दिल कहने में संकोच नहीं करेगा। सेंट्रल मार्किट सच में न जाने कितने लोगों का फैशन संजोये हुए है। ये मार्किट एक परफेक्ट उदाहरण है- बिज़नेस और लाइफस्टाइल दोनों का।
Edited by Pardeep Kumar





