नाम में मीठा, स्वाद में तीखा-राम लड्डू।
दिल्ली का फेमस स्ट्रीट फूड, जो है नाम में मीठा लेकिन स्वाद में एकदम चटपटा । दिल्ली के खाने का ज़ायका तो दुनियाभर में मशहूर है। कुछ खट्टा-मीठा खाना हो या चटपटा चटाकेदार! दिल्ली में सब मिलता है, और स्वाद भी ऐसा मिलता है जो शायद कहीं और नहीं मिलेगा। मिठाइयों से चाट तक, गलियों से नुक्कड़ तक, दिल्ली के बाजारों के खान-पान की बात ही कुछ अनोखी है। लेकिन राम लड्डू कोई मीठा लड्डू या मिठाई नहीं है, अब आप सोचेंगे कि लड्डू मिठाई नहीं है, तो क्या है? राम लड्डू है, एक चटपटा और कुरकुरा व्यंजन जिसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। क्या है राम लड्डू की कहानी? राम लड्डू, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पसंद किया जाने वाला एक ऐसा मज़ेदार व्यंजन है जिसके सिर्फ़ नाम में लड्डू है असल में तो ये एकदम चटपटा होता है। लेकिन इसका नाम राम लड्डू ही क्यों है? क्या इसके पीछे कोई कहानी है? दिल्ली में आपको राम लड्डू कई जगह मिल जाएंगे पर दिल्ली में लाजपत नगर की राम लड्डू वालों की दुकान सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। राम लड्डू के नाम पर कोई ऐतिहासिक पुष्टि तो नहीं है लेकिन लाजपत नगर की इस दुकान के मालिक बताते हैं कि दुकान मालिक का नाम ‘राम’ होने की वजह से ही इनका नाम भी राम लड्डू पड़ गया, हालांकि पहले इन्हें गुलगुले भी कहा जाता था। आमतौर पर उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मीठे पुओं को गुलगुले कहा जाता है। और एक मत यह है कि इसके गोल और छोटे-प्यारे आकार के कारण इसका नाम ‘लड्डू’ पड़ा। क्या होते हैं राम लड्डू?.. राम लड्डू मूंग और चने की दाल के घोल से बने, गरमा गरम तेल में तले ऐसे कुरकुरे पकौड़े होते हैं, जिनपर हरी चटनी और मूली का कद्दूकस डालकर परोसा जाता है। जिसके ऊपर चाट मसाला और नींबू का रस, इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है। दिल्ली की गलियों का चटपटा पकवान: राम लड्डू कुछ जगहों पर मिलने वाली चीजों का स्वाद ऐसा होता है जो कहीं और नहीं मिलता। बिल्कुल वैसे ही, राम लड्डू तो आपको बहुत जगह मिल जाएंगे लेकिन दिल्ली के राम लड्डुओं की बात ही कुछ और है। कुछ ऐसा स्वाद जो शायद कहीं और नहीं मिल सकता उसमें भी कुछ चुनिंदा बाज़ार हैं दिल्लीवालों की पहली पसंद! आइए जानते हैं कहाँ मिलते हैं दिल्ली के लोकप्रिय राम लड्डू?.. Ram laddu in delhi दिल्ली की इन जगहों के राम लड्डू केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि देशभर में पसंद किए जाते हैं। कैसे बनते हैं राम लड्डू? सामग्री; विधि: राम लड्डू न केवल एक स्ट्रीट फूड है, बल्कि दिल्ली के मशहूर पकवानों में गिना जाने वाला एक ऐसा व्यंजन है जो इसकी संस्कृति से जुड़ा हुआ जान पड़ता है।