Travel

REASONS WHY YOU NEED TRAVEL INSURANCE

अगर आप भी कर रहे हैं विदेश ट्रिप प्लान, तो ट्रेवल इंश्योरेंस का कवरेज है बेहद जरुरी।

आजकल घूमने के शौकीन तो लगभग सभी लोग हैं, और फिर विदेश घूमने की बात करें तो विदेश घूमने का सपना तो हर किसी का होता है। कुछ काम के सिलसिले में विदेश निकल पड़ते हैं, तो कुछ मौज-मस्ती के लिए विदेश यात्रा पसंद करते हैं। पर अक्सर विदेश घूमने की तैयारियों में लोग एक सबसे अहम बात भूल जाते हैं, जो है “ट्रेवल इंश्योरेंस”। विदेश यात्रा करने वालों के लिए ट्रेवल इंश्योरेंस लेना बहुत जरुरी है तो क्या आप जानते हैं ट्रेवल इंश्योरेंस क्या होता है? और इसका काम क्या हैं? आज के इस ब्लॉग में फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल आपके लिए लेकर आया है ट्रेवल इंश्योरेंस से जुडी हर एक जानकारी ।

क्या होता है ट्रेवल इंश्योरेंस –

किसी भी यात्रा के दौरान कब कैसी सिचुएशन फेस करनी पड़ जाए इससे हम बिलकुल अनजान होते हैं, और फिर विदेश जहां हमारी पहचान का कोई ना हो। ऐसी अपरिचित जगहों में लाइफ इंश्योरेंस, यात्रा के दौरान होने वाली तमाम मुश्किलों और रिस्क फैक्टर में मुआवजा देता है। इतना ही नहीं बल्कि अगर आपका बैग खो जाए या यात्रा के दौरान बीमार पड़ने जैसी हर सिचुएशन को भी यह कवर करता है। ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस कराना आपके लिए हर लिहाज से काफी फायदेमंद रहता है, क्योंकि वो कहते हैं ना दुर्घटना कभी बता कर नहीं आती

सीधी भाषा में कहें तो ट्रेवल इंश्योरेंस एक जरुरी डॉक्यूमेंट हैं, जो विदेश यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की एमरजेंसी में फायदेमंद रहता है। जैसे – मेडिकल खर्च के लिए कवरेज देना, मेडिकल कंडीशन में जाँच, अपने देश में सुरक्षित वापसी, चेक-इन सामान संबंधी बैरियर या चेक-इन सामान का पूरी तरह खो जाना, कनेक्शन फ्लाइट, एमरज़ेंसी में फाइनेंशियल सहायता जैसे खर्च शामिल होते हैं।

आपको क्या जरुरत हैं ट्रेवल इंश्योरेंस की –

क्या आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है कि आपको क्या आवश्यकता हैं ट्रेवल इंश्योरेंस की। तो चलिए बात करते हैं इसके जवाब की।

मेडिकल इमरजेंसी : किसी अनजान जगह में बेस्ट हॉस्पिटल और डॉक्टरों की जानकारी होना संभव नहीं। और विदेशों में मेडिकल खर्चे 2 से 3 गुना ज्यादा होते है। लेकिन अगर आपके पास इंश्योरेंस पॉलिसी है तो इसका पूरा खर्चा इंशोरेंस कंपनी देगी। इसके अलावा कभी ऐसा भी हो जाता है कि जिस जगह आप हो उस जगह कोई बेहतरीन मेडिकल सर्विस ना हो तो यह इंश्योरेंस कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि किसी नजदीकी हॉस्पिटल में समय से इलाज कराया जाए।

थर्ड पर्सन कवरेज : अगर आपके कहने, जाने-अनजाने में किसी विदेशी का नुक्सान हो जाये जिसकी भरपाई आपको करनी पड़े तो आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं। क्योकि इसका मुवजा इंश्योरेंस कंपनी देगी

फ्लाइट संबंधी परेशानी : अगर आपको किसी कारण से फ्लाइट टिकट कैंसिल करनी पड़ जाए तो इंश्योरेंस के चलते आपके सारे पैसे रिफंड हो जायेंगे और अगर मान लीजिये आपकी फ्लाइट कैंसिल हो जाती है या डिले हो जाती है तो ट्रेवल इंश्योरेंस आपके बड़े हुए खर्चो को क्लेम में शामिल करते हैं

इसके अलावा भी बहुत से ऑफर आपको ट्रेवल इंश्योरेंस के दौरान मिल जाते है पर शर्त ये है कि आप किस ट्रेवल इंश्योरेंस कंपनी से इंश्योरेंस खरीद रहे हैं। क्योंकि बहुत सी कंपनी इन सभी नुकसानों को कवर नहीं करती।

जैसे बजाज आलियांज़ इन सभी नुकसानों को कवर करता है -विदेश में मेडिकल एमरज़ेंसी, देरी से चलने वाली फ्लाइट संबंधी परेशानी,  देश/वीज़ा संबंधी आवश्यकताएं,  सामान का नुकसान/सामान मिलने में देरी, प्राकृतिक आपदाओं या फ्लाइट छूटने/ट्रिप कैंसलेशन,  पढ़ाई संबंधी रुकावट, फ्लाइट हाईजैक आदि 

इसलिए ट्रेवल इंश्योरेंस लेने से पहले दिए गए ऑफर्स के बारे में ठीक से जान लें। और यात्रा करने से पहले आपको ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी ज़रूर खरीदनी चाहिए, ताकि आपकी यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित हो।  इतना ही नहीं, ट्रैवल इंश्योरेंस लेकर आप बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा का आनंद उठा सकें।

admin

admin

About Author

1 Comment

  1. Jama Masjid Street Food Places

    February 23, 2023

    […] 7 बजे के बाद आप यहां रेस्टोरेंट में बैठ कर इत्मीनान से चिकन मटन का आनंद ले सकते हैं। जब वह जनाब एक-एक करके बड़े ही नाज़ से पतीलों के ढ़क्कन खोल कर अलग-अलग ज़ायकेदार मटन और चिकन हमें दिखा रहे थे , ढक्कन खोलते ही  मुगलाई ज़ायकों की खुशबू जैसे जता रही हो कि यूं ही हम दशकों से खाने के मुरीद लोगों की पहली पसंद नहीं है। वास्तव में हमारे लिए एक साथ इतने सारे मुगलाई ज़ायकों को देखना ही बेहद खास अनुभव था। […]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Destination Haryana Lifestyle Punjab Travel

Sukhna Lake-चंडीगढ़

Sukhna Lake-चंडीगढ़ की मशहूर झील by Pardeep Kumar दोस्तों, आज इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं चंडीगढ़ की