Best Tourist Places in Chandigarh
भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक चंडीगढ़
Five Colors of Travel
यह बात तो सभी जानते हैं कि चंडीगढ़ भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर रहने की बात की जाए तो पूरे भारत में रहने के लिए चंडीगढ़ को बेस्ट प्लेस कहना गलत नहीं होगा क्योंकि यहां शांत वातावरण, हरियाली और भी सुविधा के तौर पर देखें लगभग सब कुछ ही मौजूद है। सबसे अच्छी बात तो यह है चंडीगढ़ में आपको कभी पार्किंग की असुविधा नहीं होगी और यहां की व्यवस्थित सड़कें और साफ सफाई आपको इस जगह का दीवाना बना देगी। तो चलिए आपको यहां की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों (Best Places in Chandigarh) से रूबरू कराते हैं, जिन्हें आपको चंडीगढ़ के ट्रिप के दौरान एक बार तो जरूर एक्स्प्लोर करना चाहिए।
सुखना झील

सुखना लेक को पूरे चंडीगढ़ की सबसे लाजवाब टूरिस्ट प्लेस में गिना जाता है, और यही कारण है कि यहां पर आपको सबसे ज्यादा टूरिस्ट आपको दिखाई देंगे। सुखना लेक, एक बहुत बड़ी और खूबसूरत लेक है जो कि काफी बड़ी और सुन्दर है। यहां आपको बोटिंग करने का मजा भी आएगा। अगर आप चंडीगढ़ घूमने आएं तो सुखना लेक को एक्स्प्लोर करना बिलकुल ना भूलें क्योंकि यह चंडीगढ़ का बेस्ट टूरिस्ट प्लेस माना जाता है।

सुखना लेक चंडीगढ़ सेक्टर 1 में पड़ती है जोकि सेक्टर 17 से 4km. की दूरी पर है। यहां तक आप बस में भी आसानी से आ सकते हैं, या फिर आप ऑटो या अपनी पर्सनल गाड़ी के माध्यम से भी पहुँच सकते हैं। यहां पर आप बच्चों या फिर पूरी फेमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं, तो अगर आप पूरे दिन यहां पिकनिक के लिहाज़ से आएंगे तो यहाँ आपको खाने-पीने की भी सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां आप 200 से लेकर 500 रुपए में अपनी स्केच भी बनवा सकते हैं। सुखना लेक एक काफी सुन्दर जगहों में शुमार हैं, तो इस जगह को जरूर एक्स्प्लोर करें।
रोज गार्डन

फूलों का दीवाना कौन नहीं होता और फिर बात गुलाब के फूल की हो तो इसके आगे तो पूरी कायनात सर जुखाए खड़ी हो जाती है। फिर चाहे कोई आशिक़ हो या दीवाना। तो चलिए आपको रूबरू करते हैं गुलाब के एक ऐसे बाग़ से जिसमें गुलाब के फूल की एक हज़ार स्पीशीज आपको देखने को मिल जाएगी। इस प्रमुख पर्यटन स्थल को जाकिर हुसैन रोज गार्डन भी कहा जाता है।

रोज गार्डन को 1967 में चंडीगढ़ के फर्स्ट चीफ कमिश्नर डॉ. एम् एस रंधावा जी ने बनवाया था। रोज गार्डन 30 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है, जिसमें एक हज़ार से भी ज्यादा रोज की स्पीशीज देखने को मिलती है। यहां आपको हर एकपौधे के नीचे उनकी स्पीशीज का नाम भी लिखा गया है। यहां विजिट करने का बेस्ट समय है फरवरी और मार्च। यह गार्डन जन मार्ग, 16 बी, सेक्टर16 में स्थित है।
रॉक गार्डन

रॉक गार्डन सुखना झील के पास ही मौजूद है, जिसमें आपको काफी कुछ इंट्रेस्टिंग देखने को मिलेगा, और वेस्ट चीज़ो से किस तरह सजावटी सामान बनाए जाते है यह भी आप यहां देख सकते हैं। इसके अंदर हैंड मेड झरने और कई अन्य तरह की मूर्तियां बनी हुई हैं। जिसमें इसकी खासियत यह है कि यह मूर्तियां और कलाकृतियां स्क्रैप और अन्य तरह के वेस्ट चीज़ो से बनाई गई हैं जैसे बोतलें, गिलास, चूड़ियां, बर्तन, सिंक, टूटे पाइप आदि। यह गार्डन कम-से-कम चालीस एकड़ की जगह में फैला हुआ है। इसे नेक चंद द्वारा बनाया गया था, वह कचरे व अन्य प्रकार के वेस्ट मटेरियल को उठा कर उसे मूर्तियां बनाने में इस्तेमाल करता। जिसमें उस एक लाजवाब व्यक्ति की रचनात्मकता साफ़ झलकती दिखाई पड़ती है।

अगर आप चंडीगढ़ की खूबसूरती को तराश रहे हैं तो आपको इस जगह को एक बार जरूर एक्स्प्लोर करना चाहिए। यह गार्डन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है, और यह सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है। रॉक गार्डन की एंट्री टिकट 30 रूपये है। इसकी लोकेशन की बात करें तो यह सुखना झील से केवल 2 किमी दूर है।
छत्तबीर चिड़ियाघर

चंडीगढ़ का यह प्रसिद्ध चिड़ियाघर महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। सभी चिड़ियाघर की तरह यहां भी आपको सबसे पहले एंट्री टिकट लेनी होगी जोकि 12 साल से उप्पर सभी की टिकट 100 रूपये है और बच्चों की टिकट 50 रूपये है।

और इसके अलावा अगर आप फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी के शौकीन हैं तो आपको यहां कैमरे के लिए भी आपको टिकट अलग से खरीदनी होगी जिसकी टिकट है 250 रूपये। यहां आपको कई सारे पशुओं को देखने व अलग अलग तरह की जानकारी लेने का मौका मिलेगा। तो इस चिड़ियाघर में एक बार जरूर आएं।

एलांते मॉल

मॉल तो वैसे हर बड़े शहर में आपको देखने को मिलते हैं वैसे ही चंडीगढ़ का सबसे बड़ा मॉल है एलांते मॉल। यहां बच्चों के फन से लेकर कपडे खाने पीने और मूवी जैसी हर एक सुविधा उपलब्ध है। यह लगभग 20 एकड़ की जगह में फैला हुआ है। एलांते मॉल न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि देश भर का सबसे बड़ा मॉल है।

इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से शाम 10 बजे तक है। एलांते मॉल फन और शॉपिंग हर लिहाज से काफी शानदार है। इसकी लोकेशन की बात करें तो 178, इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1, चंडीगढ़। यहां आप आपने वाहन या कैब के माध्यम से आसानी से पहुँच सकते हैं। इसके अलावा यहां के लिए बस भी उपलब्ध हैं। नेअरेस्ट बस स्टॉप है सेंट्रा मॉल बस स्टॉप। आप सेक्टर 17 बस स्टैंड से भी यहां की बस ले सकते हैं।






Best Waterparks in Delhi NCR- Fun n Food, Adventure Islannd.
January 24, 2023[…] Adventure Island के अंदर बाहर के खाने और पीने के सामान की परमिशन नहीं है। पार्क में आप पानी के अलावा कोई भी खाने पीने की आइटम अंदर नहीं लेजा सकते।यहाँ के विशेष आकर्षण टैलेंट शोज़, महेंदी स्टाल्स, नेल आर्ट, बॉलीवुड डांस, रिंग डांस , और मैजिक शो जैसी कई एक्टिविटीज़ हैं। […]
Munsiyari is a most beautiful hill station of Pithoragarh .
January 24, 2023[…] जैसे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बेरीनाग। (Best places to visit in Munsiyari, Little […]