Delhi Destination Travel

Dilli Haat INA- जरूर देखें डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की याद में बना ये म्यूजियम

  • 0 Comments

अगर आप इस वीकेंड दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं और दिल्ली की किसी यूनीक जगह या भीड़भाड़ से हटकर कुछ प्रेरणादायक देखना चाहते हैं, तो Dilli Haat INA के गेट नंबर 2 के पास स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल का उद्घाटन 30 जुलाई 2016 को किया गया था। यह मेमोरियल भारत के ‘पीपुल्स प्रेसिडेंट’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरित होकर बनाया गया है। इसी वजह से यहां आपको कलाम जी की सादगी और महानता की जीती-जागती मिसालें देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही मेमोरियल में कलाम जी की कई निजी वस्तुएं और उनके द्वारा लिखे गए पत्र (लेटर्स) जैसी कई अहम चीजें भी देखने को मिलती हैं। तो आइए जानते हैं कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की कौन-सी निजी वस्तुएं इस मेमोरियल में रखी गई हैं और क्या खासियत है इस मेमोरियल की, जिसकी वजह से लोग इसे देखना पसंद करते हैं, और आखिर इसे दिल्ली हाट (INA) में ही क्यों बनाया गया। यह संग्रहालय दूसरे संग्रहालयों से क्यों अलग है? यह मेमोरियल दूसरे संग्रहालयों से इसलिए अलग है क्योंकि यहां आपको डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के पूरे जीवन की कहानी, या यूं कहें कि उनके जीवन की एक संक्षिप्त यात्रा देखने को मिलती है। यहां उनकी निजी वस्तुएं जैसे उनके जूते, चश्मा, कपड़े, पेन, यहां तक कि उनके इस्तेमाल किए गए बर्तन भी देखने को मिलते हैं। जिन लोगों के लिए कलाम जी एक प्रेरणा हैं, वे यहां आकर उन कई सवालों के जवाब पा सकते हैं, जो अक्सर उनके मन में होते हैं- जैसे कलाम जी किस तरह अपना जीवन व्यतीत करते थे या उन्हें कौन-सी चीजें ज्यादा पसंद थीं। अगर आप भी कलाम जी को अपना इंस्पिरेशन मानते हैं, तो यह संग्रहालय आपको जरूर विजिट करना चाहिए। इसके साथ ही इस संग्रहालय में आपको कुछ ऐसी बातें भी पता चलती हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कलाम जी को संगीत का भी शौक था और वे एक बेहतरीन संगीतकार थे। इस मेमोरियल में उनकी पसंदीदा वीणा भी रखी गई है, जिसका वे अक्सर इस्तेमाल किया करते थे। मेमोरियल के फ्रंट में उनकी एक शानदार प्रतिमा लगी हुई है और दीवारों पर उनके लिखे हुए कोट्स और किताबों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया है। इस मेमोरियल की थीम देखकर आपको रामेश्वरम की याद आ जाएगी, क्योंकि यहां का माहौल बिल्कुल साफ-सुथरा, शांत और सादगी से भरा हुआ है। सिर्फ मेमोरियल ही नहीं दिल्ली हाट और आस पास की जगहों को भी एक्सप्लोर करें क्योंकि यह मेमोरियल दिल्ली हाट के अंदर ही स्थित है, इसलिए यहां आपको एक ही जगह पर कई डेस्टिनेशन एक्सप्लोर करने का मौका मिल जाता है। अगर आप डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल देखने जा रहे हैं, तो दिल्ली हाट (INA) में आप अलग-अलग राज्यों के फूड कोर्ट का मज़ा ले सकते हैं और साथ ही हस्तशिल्प की खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप दिल्ली की और जगहें एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इस इलाके के 2–3 किलोमीटर के दायरे में ही लोधी गार्डन और सफदरजंग का मकबरा जैसी मशहूर जगहें भी देखी जा सकती हैं। दिल्ली सरकार ने इस जगह को सिर्फ एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह के रूप में विकसित किया है, जहां आपको पूरे भारत की संस्कृति, खान-पान और कला देखने को मिलती है। पर्यटकों के लिए जरूरी जानकारी यह मेमोरियल सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहता है, जबकि सोमवार को बंद रहता है। यहां पहुंचने के लिए सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन INA है, जो पिंक लाइन पर स्थित है। मेट्रो स्टेशन से यह मेमोरियल पैदल दूरी पर ही मौजूद है। इस मेमोरियल को देखने के लिए अलग से कोई टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होती। जब आप दिल्ली हाट (INA) का टिकट लेते हैं, उसी टिकट के जरिए आप इस मेमोरियल में भी प्रवेश कर सकते हैं। Written by Shivani Pal

Category Food Maharashtra Travel

Marine Drive के पास खाने के लिए 7 लोकप्रिय और आइकॉनिक ठिकाने

  • 0 Comments

मुंबई का Marine Drive सिर्फ़ “क्वीन ऑफ़ नेकलेस” के नाम से ही मशहूर नहीं है, बल्कि इसके आसपास का फ़ूड सीन भी उतना ही आइकॉनिक है। सुबह की हल्की धूप हो या रात की ठंडी हवा, यहाँ खाने के ऐसे-ऐसे ठिकाने हैं जो हर फ़ूड लवर को अपनी ओर खींच लेते हैं। लोकल मुम्बइकर से लेकर टूरिस्ट तक, हर कोई यहाँ के स्वाद का दीवाना है। अगर आप भी Marine Drive के पास खाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 7 जगहें आपकी लिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए। Gaylord- पुरानी मुंबई का क्लासिक स्वाद मुंबई का मशहूर गेयलोर्ड (Gaylord) रेस्टोरेंट 1956 में चर्चगेट में पिशोरी लाल लांबा और इकबाल घई द्वारा खोला गया था। यह जगह राज कपूर, दिलीप कुमार और लता मंगेशकर जैसे बड़े फिल्मी सितारों की मनपसंद रही है, और यहाँ तक कि द बीटल्स (The Beatles) और पंडित रवि शंकर ने भी यहाँ के माहौल का लुत्फ उठाया था। इस रेस्टोरेंट को इसके खास पकवानों जैसे चिकन ए ला कीव (Chicken A’la Kiev), लॉबस्टर थर्मिडोर और बटर चिकन के लिए जाना जाता है, और यहाँ की बेकरी भी ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। हाल ही में इसे “गेयलोर्ड 2.0” के रूप में नए इंटीरियर्स के साथ फिर से खोला गया है, जिसमें पुराने औपनिवेशिक आकर्षण (Colonial Charm) और 150 से ज़्यादा पुरानी तस्वीरों के ज़रिए इसकी विरासत को बरकरार रखा गया है। गेयलोर्ड की अहमियत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे 1997-98 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से ‘बेस्ट रेस्टोरेंट’ का अवार्ड मिला था और आज भी यह मुंबई के पाक-कला इतिहास का एक अहम हिस्सा है। Mockingbird Cafe Bar- यंग क्राउड का फेवरेट मुंबई के चर्चगेट में वीर नरीमन रोड पर स्थित ‘मॉकिंगबर्ड कैफे बार’ एक बहुत ही प्यारा और अनूठा साहित्यिक (literary) थीम वाला कैफे है, जो मरीन ड्राइव के काफी करीब है। दीपक पुरोहित द्वारा शुरू किया गया यह स्थान किताबों के प्रति प्रेम और बेहतरीन खाने-पीने के शौक का एक शानदार संगम है, जहाँ आपको एक शांत लाइब्रेरी कोना, बोर्ड गेम्स और 2020 से शुरू हुए लाइव म्यूजिक का आनंद भी मिलता है। यहाँ का मेन्यू काफी बड़ा और दिलचस्प है, जिसमें पत्थर की भट्टी वाली पिज्जा और पास्ता जैसे कॉन्टिनेंटल व्यंजनों के साथ-साथ ‘टकीला मॉकिंगबर्ड’ और ‘जिन आयर’ जैसे साहित्यिक नामों वाले अनोखे कॉकटेल मिलते हैं। यह स्थान सुबह 9 बजे से रात 12:30 बजे तक खुला रहता है और यहाँ फ्री वाई-फाई, पार्किंग और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं, जो इसे दोस्तों के साथ समय बिताने या सुकून से अकेले बैठकर पढ़ने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाती हैं। Khyber Restaurant– शाही खाने का भरोसेमंद नाम मुंबई के काला घोड़ा इलाके में स्थित खैबर (Khyber) एक ऐतिहासिक और मशहूर रेस्टोरेंट है, जिसकी शुरुआत 1958 में ओम प्रकाश बहल ने की थी। यह रेस्टोरेंट अपनी ‘नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर’ शैली के व्यंजनों, जैसे कि पनीर कोरमा, रान (Raan) और माँ की दाल के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। 1985 में यहाँ एक भीषण आग लग गई थी, जिसके बाद परमेश्वर गोदरेज ने इसे एक नए और भव्य रूप में डिजाइन किया। इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की दीवारों पर मौजूद एम.एफ. हुसैन और अंजली इला मेनन जैसे महान कलाकारों की मूल पेंटिंग्स हैं। खैबर की गेस्ट लिस्ट में अमिताभ बच्चन, ब्रैड पिट, शकीरा और सर पॉल मेकार्टनी जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सितारे शामिल रहे हैं। वर्तमान में सुधीर बहल और उनके बेटे ईशान इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और उन्होंने हाल ही में इसके मशहूर ‘हुसैन रूम’ का नवीनीकरण (renovation) भी किया है। Bademiya– रात का असली स्ट्रीट फ़ूड स्टार मुंबई का मशहूर ‘बडेमियाँ’ (Bademiya) रेस्टोरेंट 1946 में मोहम्मद यासीन द्वारा एक छोटी सी कबाब की दुकान के रूप में शुरू किया गया था। यह कोलाबा में ताज महल पैलेस होटल के ठीक पीछे स्थित है और अपने लज़ीज़ सीक कबाब, बोटी कबाब, बैदा रोटी और रूमाली रोटी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। मोहम्मद यासीन ने केवल 20 रुपये के मामूली निवेश से इस काम की शुरुआत की थी, जो उन्हें उनके गुरु हज़रत फिदा मोहम्मद आदम चिश्ती ने दिए थे। उनकी लंबी दाढ़ी की वजह से ग्राहकों ने उन्हें प्यार से ‘बडेमियाँ’ पुकारना शुरू कर दिया, जो बाद में इस मशहूर दुकान का नाम बन गया। आज यह जगह मुंबई की एक ऐतिहासिक पहचान बन चुकी है, जहाँ आम लोगों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे बड़े सितारे भी आधी रात को यहाँ के खाने का लुत्फ उठाने आते हैं। हालाँकि, सितंबर 2023 में साफ-सफाई और लाइसेंस की कमी से जुड़े मुद्दों के कारण प्रशासन द्वारा इसे ‘काम रोकने’ का नोटिस भी दिया गया था। Cafe Madras – साउथ इंडियन स्वाद का भरोसा मुंबई के माटुंगा में स्थित कैफे मद्रास एक बेहद प्रतिष्ठित साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है, जिसकी शुरुआत 1940 में गोपाल पुरुषोत्तम कामथ ने की थी और अब इसे उनकी तीसरी पीढ़ी के सदस्य देवव्रत और जयप्रकाश कामथ चला रहे हैं। यह जगह अपनी सादगी और असली उडुपी स्वाद के लिए मशहूर है, जहाँ इडली, मैसूर डोसा, बिसीबेले भात और खासतौर पर यहाँ की फिल्टर कॉफी और घर का बना सफेद मक्खन लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी यहाँ दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद लेते हुए देखा गया था। चूँकि यहाँ हमेशा भीड़ रहती है, इसलिए ग्राहकों को अक्सर टेबल के लिए 20 से 30 मिनट तक इंतज़ार करना पड़ता है, लेकिन यहाँ का किफायती और स्वादिष्ट खाना उस इंतज़ार के बिल्कुल काबिल माना जाता है। K Rustom & Co – मीठे पल बनाने वाली जगह मुंबई की मशहूर आइसक्रीम दुकान, के रुस्तम एंड कंपनी (K Rustom & Co.), की शुरुआत 1953 में खोदाबक्स रुस्तम ईरानी ने की थी, जो पहले एक डिपार्टमेंटल स्टोर हुआ करता था। यह पार्लर अपने खास आइसक्रीम सैंडविच के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ आइसक्रीम की एक मोटी परत को दो कुरकुरे वेफर्स के बीच रखकर परोसा जाता है। हाल ही में एक कहानी वायरल हुई जिसमें एक महिला ने अनजाने में इस शॉप की मालकिन के साथ टैक्सी शेयर की और उन्हें पहचान नहीं

Destination Himachal Pradesh Travel

Top 5 Places to Visit in Dharamshala धर्मशाला जा रहे हैं? इन 5 जगहों को गलती से भी न भूलें!

  • 0 Comments

हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा धर्मशाला आज देश के सबसे पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन्स में गिना जाने लगा है। कभी सिर्फ एक शांत हिल स्टेशन मानी जाने वाली यह जगह अब आध्यात्म, एडवेंचर, नेचर और कल्चर का बेहतरीन मेल बन चुकी है। धौलाधार की बर्फीली चोटियां, देवदार के घने जंगल, ठंडी हवा और तिब्बती संस्कृति का शांत असर- ये सब मिलकर धर्मशाला को एक अलग ही पहचान देते हैं। यहां आने वाले लोग सिर्फ तस्वीरें लेने नहीं, बल्कि सुकून और अनुभव बटोरने आते हैं। (Top 5 Places to Visit in Dharamshala) मैक्लोडगंज में तिब्बती संस्कृति को महसूस कीजिए- Top 5 places to visit in Dharamshala धर्मशाला का सबसे मशहूर इलाका मैक्लोडगंज तिब्बती संस्कृति और बौद्ध परंपराओं का केंद्र माना जाता है। यहां दलाई लामा का निवास, नामग्याल मठ और त्सुगलाखांग कॉम्प्लेक्स लोगों को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कराते हैं। सुबह के वक्त मठों में प्रार्थना की आवाज़ और हवा में लहराते रंग-बिरंगे प्रेयर फ्लैग्स इस जगह को खास बना देते हैं। तिब्बती बाजारों में घूमते हुए हस्तशिल्प और लोकल चीज़ें खरीदना भी एक अच्छा अनुभव होता है। त्रिउंड ट्रेक पर जाकर पहाड़ों के करीब आइए धर्मशाला आने वाले एडवेंचर लवर्स के लिए त्रिउंड ट्रेक सबसे बड़ा आकर्षण है। यह ट्रेक ज्यादा कठिन नहीं है, इसलिए पहली बार ट्रेक करने वालों के लिए भी सही माना जाता है। रास्ते में हरियाली, छोटे झरने और खुला आसमान सफर को खास बना देते हैं। ऊपर पहुंचने पर धौलाधार रेंज का नज़ारा और नीचे फैली कांगड़ा घाटी मन मोह लेती है। रात में कैंपिंग और तारों से भरा आसमान धर्मशाला के सबसे यादगार पलों में से एक होता है। भागसू झरना और भागसूनाथ मंदिर में सुकून के पल बिताइए भागसू वॉटरफॉल और भागसूनाथ मंदिर धर्मशाला के सबसे शांत और खूबसूरत स्थानों में शामिल हैं। खासकर मानसून के दौरान झरना पूरे जोश में बहता है और आसपास की हरियाली और भी ज्यादा निखर जाती है। मंदिर में कुछ वक्त बिताने के बाद झरने के पास बैठकर बहते पानी की आवाज़ सुनना मन को गहरी शांति देता है। यह जगह उन लोगों के लिए खास है जो भागदौड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल चाहते हैं। लोकल कैफे और हिमाचली खाने का स्वाद लीजिए धर्मशाला के कैफे कल्चर की चर्चा आज देश-विदेश तक है। यहां आपको तिब्बती मोमोज़, थुकपा, शाफले से लेकर हिमाचली और इंटरनेशनल फूड तक सब कुछ मिल जाएगा। पहाड़ों के बीच बैठकर गर्म कॉफी या चाय का मज़ा लेना अपने आप में एक अलग अनुभव है। कई कैफे से सूरज ढलने का नज़ारा दिखता है, जो शाम को और भी खास बना देता है। क्रिकेट स्टेडियम और लोकल बाज़ार में घूमें धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट ग्राउंड्स में गिना जाता है। अगर यहां मैच हो रहा हो, तो माहौल देखने लायक होता है। इसके अलावा कोतवाली बाजार और लोकल मार्केट में घूमकर ऊनी कपड़े, हस्तशिल्प और स्मृति-चिह्न खरीद सकते हैं। यहां की लोकल लाइफ को करीब से देखने का ये सबसे अच्छा तरीका है। क्यों हर ट्रैवलर के लिए खास है धर्मशाला- Top 5 places to visit in Dharamshala धर्मशाला उन जगहों में से है जहां हर तरह के यात्री को कुछ न कुछ खास मिलता है। कोई यहां शांति ढूंढने आता है, कोई रोमांच के लिए, तो कोई संस्कृति और प्रकृति के करीब आने के लिए। यही वजह है कि एक बार जो धर्मशाला आता है, वो यहां दोबारा लौटने की ख्वाहिश जरूर रखता है।

Best of My Blogs Destination Travel Uttar Pradesh

Taj Mahal: वो मोहब्बत, जिसे देखने पूरी दुनिया आती है

  • 0 Comments

दुनिया में कितनी ही अनगिनत जगह हैं जिन्हें ज़िंदग़ी में एक बार देख लेना भी किसी सपने के मुक़्क़मल होने से कम नहीं लगता। ऐसी ही नायाब जगहों में से एक है ताज महल। अगर दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों की बात हो, तो ताजमहल का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आगरा में स्थित यह अमर धरोहर मुगल कला, तहज़ीब और मोहब्बत की ऐसी मिसाल है, जो हर बार देखने पर नई लगती है। (Taj mahal) आगरा: इतिहास, सत्ता और ताजमहल की पहचान देश की राजधानी से मात्र 234 किलोमीटर की दूरी पर बसा आगरा शहर न केवल ऐतिहासिक है बल्कि सदैव देश की सियासत का अहम् केंद्र भी रहा है। और आगरा को दुनिया भर में शौहरत दिलाने का काम किया है ताजमहल ने। जब  माँ बाप अपने बच्चों के नाम से जाने जाएँ तब उन्हें बेहद सुखद अहसास होता है और ऐसे ही ताजमहल के नाम से अपनी विशेष पहचान बनाने में निसंदेह आगरा फ़क़्र महसूस करता होगा। भी हम कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाते हैं तो ज़हन में सबसे पहले नाम आता है, ताजमहल। इक़लौती ऐसी कविता जिसे संगमरमर से तराशा गया है। जिसका ऑरा कुछ ऐसा है कि सामने पाकर भी विश्वास कर पाना मुश्क़िल लगता है। बात कुछ ऐसी थी कि एक शाम जब फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल टीम के साथ बैठकर चाय का लुत्फ़ उठाया जा रहा था, साथ में नेक्स्ट डेस्टिनेशन की प्लानिंग की जा रही थी, टीम के एक साथी ने सुझाया ताजमहल। तो इस सुझाव को फाइनल होने में जरा भी समय नहीं लगा। बस फिर क्या, यहीं से जाने की तैयारियां शुरू हुई और क्योंकि सफ़र लंबा था तो यकीनन मज़ा भी बहुत आने वाला था। यूं तो रास्ते में ढ़ेरों ढ़ाबों ने रूकने का इशारा दिया लेकिन जब रास्ता इतना आरामदायक हो तो कहां कहीं रूकने का दिल करता है। बस तमाम सफर के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे के बिलकुल मिडल में ही एक जगह रुक कर चाय का मजा लिया गया। एक प्याला चाय सारी थकान दूर भगाय। यमुना एक्सप्रेसवे से हम आगरा की तरफ बढ़ते जा रहे थे। क्या सुहाना सफ़र था। उगते सूरज को सलाम कर हम निकले और दोपहर तक आगरा पहुंचे, होटल पहले से बुक था। इसलिए होटल पहुँच कर सोचा पहले थोड़ा आराम फ़रमा लिया जाए फिर निकलेंगे ताजमहल के दीदार के लिए। दो-तीन घंटे आराम कर हल्की शाम होते ही हमने ताजमहल जाने की तैयारी की। संकरी गलियों से होकर ट्र्ैफिक की जद्दोजहद से निकलकर आख़िरकार हम उस अविश्वसनीय मीनार के क्षेत्र में पहुंच गए। ताजमहल परिसर और ऊंट गाड़ी ताजमहल परिसर में प्रवेश करते ही ताज से लगभग एक डेढ़ किलोमीटर दूर आपको अपनी कार पार्क करनी पड़ेगी। प्रदूषण के मध्यनज़र पार्किंग क्षेत्र को परिसर से थोड़ा दूर बनाया गया है। अच्छी बात ये है कि पार्किंग से ताज तक पैदल जाने के अलावा आपको मिलेगी ई रिक्शा और तांगा । आप आराम से तांगे की सवारी करते हुए टिकट खिड़की तक पहुँच सकते हैं।  जैसे ही ताज के पास पहुंचे महसूस हुआ जैसे मोहब्बत का नूर टपक रहा हो, वहां के हर एक पत्थर में, फूलों में, पत्तों में। जैसे रूहानियत का अलग ही जहां हो। सारी विशेष चीज़ें मानो एक ही थाली में परोस दी गईं हो। मुग़ल सम्राट शाहजहां के अरमानों को पूरा करता यह अद्भुत स्मारक बेग़म मुमताज़ के लिए बनाई गई अविश्वास्य इमारत जिसे हम मुमताज़ महल के नाम से भी जानते हैं। अकेले मक़बरे को बनने में क़रीब 11 वर्ष का समय लगा। ज़ाहिर है, इतनी ख़ूबसूरत इमारत जिसकी एक-एक ईंट अकल्पनीय कला की ग़वाही दे रही हों, चार दिन में तो बनकर तैयार हो नहीं सकती। इसीलिए समय तो लगना ही था और परिसर में मौजूद बाक़ी की इमारतों को भी तक़रीबन 21 से 22 वर्ष लगे। ताज को यमुना का स्पर्श ताजमहल केवल पर्यटक स्थल ही नहीं बल्क़ि कई प्रकार की कारीगरी का खज़ाना भी है। जैसे-जैसे आप इसके नज़दीक़ जाएंगे तो पाएंगे कि सिर्फ ताज ही नहीं, उसके आसपास बनाई गई सभी इमारतें अपने आप में बेमिसाल कारीगरी का नमूना है। वैसे यह झूठ नहीं है जिसे आर्किटेक्चर में दिलचस्पी है उसके लिए तो ताजमहल की यात्रा सोने की ख़दान से कम नहीं है। हिमालय की गोद से निकलती यमुना अपने 1370 कि.मी. के लंबे सफ़र में कई मोड़ और ठिकानों से होकर ग़ुज़रती है। उन्हीं ठिकानों में से एक है ताजमहल। वैसे शाहजहां ने भी क्या ख़ूब दिमाग़ दौड़ाया, सोचा अगर ताज को यमुना का स्पर्श मिल जाए तो क्या बात होगी, ताज की ख़ूबसूरती दोगुनी हो जाएगी और देखिए ऐसा ही हुआ। यमुना नदी पर ख़ासा ध्यान देते हुए मक़बरे तक जाने से पहले यह विशाल बालकनी बनाई गई है जहां खड़े होकर आप यमुना नदी को निहार सकते हैं और नदी की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं आपको एकदम तरोताज़ा कर देती हैं। बेशक़ यह दृश्य आपको आश्चर्यचकित करने में ज़रा भी विफल नहीं होगा। ताजमहल को ग़ौर से देख लेने के बाद आपका दिल चाहेगा कि यहां बैठकर मन मोह लेने वाले गीत सुनते रहें और बस यहां की हवा में खो जाएं। कुछ ऐसा ही जादू है इस जगह में। दरवाज़ा ए रोज़ा बहरहाल, आइए इतिहास को थोड़ा खंगालते हुए मुग़लों के दौर में एक बार फिर चलते हैं और शुरूआत करते हैं दरवाज़ा ए रोज़ा से। आप जैसे ही ताजमहल के अंदर प्रवेश करते हैं तब आपको सबसे पहले दिखाई देता है एक विशाल दरवाज़ा जो दूर से ही ताज की अद्भुत झलक पेश करता है। ये इमारतें महज़ ख़ूबसूरती ही नहीं बल्क़ि मज़बूत इरादों की भी मिसाल क़ायम करती हैं। ताजमहल को अपने इतना नज़दीक पाना वाक़ई में सपने सा लग रहा था। ज़ाहिर है जिसे लोग देशभर से निहारने आते हैं, जिसकी सुंदरता की दुनियाभर में प्रशंसा की जाती है उससे भला हम कैसे अछूते रह जाते। दरवाज़ा ए रोज़ा ताजमहल परिसर के महत्वपूर्ण भागों में से एक है। जहां पहुंचने के लिए हमें कई पड़ाव पार करने होते हैं। वो कहते हैं ना किसी भी सुंदर चीज़ को देखने के लिए कुछ क़ीमत तो चुकानी पड़ती है। लिहाज़ा हमने भी टिकट ली और आगे बढ़े। दरवाज़े की बात की जाए तो उसके

Best of My Blogs Destination Travel

Travel Blogger कम बजट में या बिल्कुल फ्री में यात्रा कैसे करते हैं? – जानिए प्रो सीक्रेट टिप्स

  • 0 Comments

आज के दौर में ट्रैवल ब्लॉगिंग सिर्फ शौक नहीं बल्कि एक प्रोफेशन बन चुका है। आपने कई बार सोचा होगा कि ट्रैवल ब्लॉगर इतनी ज्यादा यात्राएं कैसे करते हैं, वो भी कम बजट या कभी-कभी बिल्कुल फ्री। दरअसल इसके पीछे स्मार्ट प्लानिंग, सही प्लेटफॉर्म और कुछ प्रो-लेवल ट्रिक्स होती हैं। फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ट्रैवल ब्लॉगरों के वो खास सीक्रेट्स, जिनकी मदद से आप भी बजट में या फ्री में यात्रा कर सकते हैं। Travel Blogger प्रो ट्रैवल ब्लॉगर सबसे पहले अपने कंटेंट की वैल्यू बढ़ाते हैं—अच्छी फोटोग्राफी, ईमानदार स्टोरीटेलिंग और एक्टिव सोशल मीडिया प्रोफाइल के ज़रिए। जब उनके पास ऑडियंस होती है, तो होटल, होमस्टे, ट्रैवल एजेंसियां और टूरिज़्म डिपार्टमेंट उन्हें फ्री स्टे, डिस्काउंट या स्पॉन्सर्ड ट्रिप ऑफर करते हैं, बदले में प्रमोशन और रिव्यू चाहते हैं। 1. स्मार्ट टिकट और तारीखें चुनें 2. सस्ते या फ्री से रहने के उपाय– Hostel, Guest House and Home stay 3. खाने-पीने पर खर्च कम करें 4. लोकल और सस्ते ट्रांसपोर्ट का उपयोग 5. ऑफ़-सीजन और ऑफ-बीट प्लानिंग 6. अपनी यात्रा को कमाई का साधन बनाएं 7. बजट ट्रैवल की छोटी-छोटी स्मार्ट आदतें -सामान हल्का रखें ताकि एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज न लगे।-स्थानीय पर्यटन बोर्ड की फ्री वाकिंग टूर/एट्रैक्शन्स का लाभ उठाएं।– फ्री इवेंट्स, फेस्टिवल्स या फेस्टिवल पर फ्री एंट्री डेज़ खोजें। ट्रैवल ब्लॉगर्स न सिर्फ पैसे बचाने के लिए स्मार्ट योजना, लोकल रिसोर्सेस और सस्ते विकल्पों का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि अपनी यात्रा को इनकम का स्रोत भी बनाते हैं। सही प्लानिंग, फ्लेक्सिबिलिटी और संसाधनों का बुद्धिमत्ता से उपयोग आपको भी कम बजट या लगभग फ्री यात्रा का अनुभव दे सकता है — जैसे प्रो-ब्लॉगर करते हैं।

International Travel

2026 Winter Olympics- इटली जाने वाले पर्यटकों के लिए नई गाइडलाइन जारी

  • 0 Comments

दुनिया के सबसे बड़े शीतकालीन खेल आयोजन ‘मिलान-कोर्टिना 2026’ (Milano Cortina 2026) का बिगुल बज चुका है। 6 फरवरी से शुरू हो रहे इन खेलों ने न केवल खेल प्रेमियों को, बल्कि दुनिया भर के घुमक्कड़ों को भी इटली की ओर आकर्षित किया है। (2026 Winter Olympics) उत्तरी इटली के बर्फीले पहाड़ों और ऐतिहासिक शहरों में होने वाले इस महाकुंभ के लिए ट्रेवल इंडस्ट्री पूरी तरह बदल चुकी है। इस विशेष रिपोर्ट में जानिए कि यदि आप इस दौरान इटली की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा। पर्यटन का नया केंद्र: मिलान और डोलोमाइट्स इस बार के विंटर ओलंपिक्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी एक शहर तक सीमित नहीं हैं। खेल मुख्य रूप से मिलान (Milan) और कोर्टिना डैम्पेज़ो (Cortina d’Ampezzo) के बीच विभाजित हैं। ट्रेवल एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बार ‘स्पोर्ट्स टूरिज्म’ में 40% की बढ़ोतरी देखी जा रही है। मिलान जहां अपने फैशन और वास्तुकला के लिए जाना जाता है, वहीं कोर्टिना अपनी ‘डोलोमाइट्स’ पहाड़ियों की सुंदरता के लिए मशहूर है। पर्यटकों के लिए इन दोनों के बीच यात्रा करना एक नया अनुभव होगा। यातायात व्यवस्था: ट्रेनों और शटल सर्विस का जाल इटली सरकार ने ओलंपिक के दौरान यातायात को सुगम बनाने के लिए ‘ग्रीन मोबिलिटी’ कार्ड लॉन्च किया है। अगर आप भी इटली की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यह कार्ड आप के भी काम आ सकता है।कनेक्टिविटी: मिलान से कोर्टिना की दूरी लगभग 400 किलोमीटर है। इस दूरी को पाटने के लिए विशेष ‘ओलंपिक एक्सप्रेस’ ट्रेनें चलाई जा रही हैं।फ्री शटल: जिनके पास ओलंपिक इवेंट का टिकट है, उन्हें वेन्यू तक ले जाने के लिए फ्री शटल बस सेवा दी जा रही है।पार्किंग प्रतिबंध: निजी वाहनों के लिए कई शहरों में ‘नो-एंट्री’ जोन बनाए गए हैं। पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे किराये की कार लेने के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। होटल बुकिंग और ठहरने का संकट अगर आप अब बुकिंग करने की सोच रहे हैं, तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मिलान और कोर्टिना के 90% होटल पहले ही बुक हो चुके हैं।महंगाई की मार: सामान्य दिनों में जो कमरा 100 यूरो में मिलता था, उसका दाम अब 400 से 500 यूरो तक पहुंच गया है।वैकल्पिक ठिकाने: ट्रेवल एजेंटों ने अब पर्यटकों को वेरोना (Verona) और बोलजानो (Bolzano) जैसे पड़ोसी शहरों में रुकने की सलाह दी है, जहाँ से ट्रेन के जरिए वेन्यू तक पहुँचना आसान है। ट्रेवल एडवाइजरी: ‘रेड जोन’ और सुरक्षा जांच सुरक्षा घेरा: स्टेडियम के आसपास 2 किलोमीटर के दायरे को ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है। यहाँ केवल पैदल यात्रियों या आधिकारिक वाहनों को ही अनुमति है।दस्तावेज: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पासपोर्ट की मूल प्रति साथ रखना अनिवार्य है। जगह-जगह डिजिटल चेकपोस्ट बनाए गए हैं।बैगेज पॉलिसी: ओलंपिक वेन्यू के अंदर बड़े बैग या नुकीली चीजें ले जाना प्रतिबंधित है। पर्यटकों को छोटे पारदर्शी बैग इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पर्यटकों के लिए आकर्षण: खेलों के अलावा क्या देखें? ट्रेवल न्यूज़ के लिहाज से इस यात्रा में खेलों के अलावा भी बहुत कुछ है। मिलान का ‘डुओमो डी मिलानो’ और ‘ला स्काला’ ओपेरा हाउस पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं, विंटर स्पोर्ट्स के शौकीन ‘अल्पाइन स्कीइंग’ और ‘स्नोबोर्डिंग’ का आनंद ले सकते हैं। इस बार आयोजकों ने ‘कल्चरल विलेज’ भी बनाए हैं, जहाँ इटली के खान-पान और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जा रहा है। भारतीय यात्रियों के लिए विशेष सुझाव दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों से जाने वाले पर्यटकों के लिए वीज़ा प्रक्रिया में थोड़ी सख्ती बरती जा रही है। ‘शेंगेन वीज़ा’ के लिए आवेदन अब कम से कम 2 महीने पहले करना पड़ रहा है। साथ ही, इटली की कड़ाके की ठंड (तापमान -10°C तक जा सकता है) को देखते हुए हाई-क्वालिटी विंटर गियर साथ ले जाना ज़रूरी है। Written by Ajay Raj

Destination International

Greenland- दुनिया के इस सबसे बड़े द्वीप पर एक भी सड़क मौजूद नहीं!

  • 0 Comments

Greenland दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, लेकिन इसके बारे में जितना सुना जाता है, उससे कहीं ज़्यादा यह जगह चौंकाने वाली है। यहाँ न तो शहरों को जोड़ने वाली सड़कें हैं, न ही आम टूरिस्ट लाइफस्टाइल, फिर भी यह द्वीप अपने अनोखे नेचर और अलग ज़िंदगी के तरीके के लिए जाना जाता है। बर्फ से ढका विशाल इलाका, बेहद कम आबादी और प्रकृति के अजीब-गरीब नियम इसे दुनिया की सबसे अलग जगहों में शामिल करते हैं। इस ट्रैवल गाइड में हम आपको Greenland से जुड़े 10 ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देंगे और यह सोचने पर मजबूर कर देंगे कि दुनिया में अब भी कितनी अनदेखी और अनसुनी जगहें मौजूद हैं। Greenland: दुनिया का सबसे बड़ा लेकिन सबसे शांत द्वीप Greenland दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल करीब 21 लाख वर्ग किलोमीटर है, लेकिन इसके बावजूद यहाँ की ज़िंदगी बहुत शांत और सुकून भरी है। इतने बड़े इलाके में सिर्फ कुछ ही कस्बे और शहर बसे हुए हैं, बाकी ज़मीन बर्फ, पहाड़ और खुली प्रकृति से घिरी हुई है। यहाँ बड़े शहरों जैसी भीड़-भाड़, ट्रैफिक या शोर नहीं मिलता। यही वजह है कि Greenland आज भी उन जगहों में गिना जाता है जहाँ इंसान खुद को प्रकृति के सबसे करीब महसूस करता है। इतना बड़ा द्वीप, लेकिन शहरों को जोड़ने वाली सड़कें नहीं Greenland की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहाँ एक शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए सड़कें मौजूद ही नहीं हैं। शहरों के अंदर थोड़ी बहुत सड़कें ज़रूर हैं, लेकिन शहरों को आपस में जोड़ने वाला कोई रोड नेटवर्क नहीं है। इसकी वजह यहाँ का कठिन मौसम और ज़्यादातर इलाकों का बर्फ से ढका होना है। यही कारण है कि यहाँ सड़क से लंबी दूरी की यात्रा करना लगभग नामुमकिन है। Greenland में सफर करने के तरीके बिल्कुल अलग जब सड़कें नहीं हैं, तो सफर कैसे होता है? Greenland में लोग ज़्यादातर हवाई जहाज़, हेलीकॉप्टर और नाव से यात्रा करते हैं। सर्दियों में, जब चारों तरफ बर्फ जम जाती है, तब स्नोमोबाइल और डॉग स्लेज का इस्तेमाल आम बात है। यहाँ का ट्रांसपोर्ट सिस्टम पूरी तरह मौसम और प्रकृति पर निर्भर करता है, जो इसे दुनिया के बाकी हिस्सों से बिल्कुल अलग बनाता है। 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा हमेशा बर्फ में ढका Greenland का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा मोटी बर्फ की चादर से ढका हुआ है। यह बर्फ हजारों साल पुरानी है और दुनिया की सबसे बड़ी आइस शीट्स में से एक मानी जाती है। यही बर्फ Greenland को इतना ठंडा और रहस्यमयी बनाती है। इस बर्फ का असर सिर्फ यहाँ की ज़िंदगी पर ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के मौसम और समुद्र स्तर पर भी पड़ता है। इतनी बड़ी ज़मीन, लेकिन आबादी बेहद कम इतनी विशाल जगह होने के बावजूद Greenland की कुल आबादी सिर्फ करीब 56 हजार है। ज़्यादातर लोग छोटे-छोटे कस्बों में समुद्र के किनारे रहते हैं। यहाँ आपको ऊँची इमारतें या भीड़-भाड़ वाले बाज़ार देखने को नहीं मिलेंगे। कम आबादी की वजह से लोग एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं और ज़िंदगी काफी सादी और शांत होती है। जहाँ सूरज हफ्तों तक नहीं ढलता Greenland में प्रकृति का एक और अनोखा नज़ारा देखने को मिलता है जिसे Midnight Sun कहा जाता है। गर्मियों में कई इलाकों में सूरज हफ्तों तक डूबता ही नहीं, जिससे दिन और रात का फर्क खत्म हो जाता है। वहीं सर्दियों में कुछ जगहों पर लंबे समय तक अंधेरा रहता है। यह अनुभव पहली बार देखने वालों के लिए काफी चौंकाने वाला होता है। Inuit संस्कृति जो आज भी ज़िंदा है Greenland की मूल आबादी Inuit समुदाय से जुड़ी है, जिन्हें Kalaallit कहा जाता है। इन लोगों की जीवनशैली आज भी प्रकृति के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। शिकार, मछली पकड़ना और पारंपरिक खाना आज भी इनके जीवन का हिस्सा है। आधुनिक दुनिया से जुड़े होने के बावजूद यहाँ की संस्कृति और परंपराएँ आज भी काफी हद तक सुरक्षित हैं। मछली पकड़ना सिर्फ काम नहीं, बल्कि जीवनशैली Greenland की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आधार मछली पकड़ना है। यहाँ के ज़्यादातर लोग किसी न किसी रूप में फिशिंग इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। समुद्र से मिलने वाले संसाधन यहाँ के लोगों के लिए रोज़गार के साथ-साथ भोजन का भी मुख्य ज़रिया हैं। यही वजह है कि समुद्र यहाँ की ज़िंदगी का अहम हिस्सा माना जाता है। North America में स्थित, लेकिन जुड़ा Denmark से भले ही Greenland भौगोलिक रूप से North America महाद्वीप का हिस्सा है, लेकिन राजनीतिक रूप से यह Denmark का एक स्वायत्त क्षेत्र है। यहाँ की सरकार अपने कई फैसले खुद लेती है, लेकिन विदेशी नीति और रक्षा जैसे मामले Denmark के अधीन हैं। इसी वजह से यहाँ यूरोपीय और आर्कटिक संस्कृति का अनोखा मेल देखने को मिलता है। भविष्य में क्यों बढ़ रही है Greenland की अहमियत आज Greenland सिर्फ एक ट्रैवल डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अहम बनता जा रहा है। बर्फ के नीचे मौजूद दुर्लभ खनिज, तेल और गैस इसे वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिहाज़ से खास बनाते हैं। साथ ही, जलवायु परिवर्तन का असर यहाँ सबसे पहले और सबसे ज़्यादा दिखाई देता है, जिससे यह जगह आने वाले समय में और भी ज़्यादा चर्चा में रहने वाली है। Written by Shivani Pal

International Travel

Blood Falls Mystery- अंटार्कटिका का ‘खूनी झरना’ क्यों हो रहा है Viral?

  • 0 Comments

अंटार्कटिका का नाम सुनते ही दिमाग में बस सफेद बर्फ, सन्नाटा और जानलेवा ठंड घूमने लगती है, लेकिन इसी बर्फीली दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जो पहली नजर में लोगों को डरा देती है। मैकमुर्डो ड्राई वैली में टेलर ग्लेशियर के बीच से एक लाल रंग की धारा बहती है, जो देखने में बिल्कुल खून जैसी लगती है और इसी वजह से इसे “ब्लड फॉल्स” Blood Falls कहा जाता है। सोशल मीडिया पर जब इसकी तस्वीरें या वीडियो सामने आते हैं तो लोग एक पल के लिए सोचते हैं कि आखिर बर्फ के बीच खून कैसे बह सकता है। यही रहस्य इसे इतना ट्रेंडिंग बनाता है, क्योंकि ये झरना सिर्फ अजीब नहीं, बल्कि प्रकृति की सबसे हैरान कर देने वाली घटनाओं में से एक है। Blood Falls क्या है और लोग इसे देखकर Shock क्यों हो जाते हैं? ब्लड फॉल्स असल में कोई डरावनी कहानी नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक झरना है जो टेलर ग्लेशियर के किनारे से निकलता है। इसकी सबसे खास बात इसका रंग है जो बिल्कुल लाल, गहरा और जंग जैसा दिखाई देता है। जब सफेद बर्फ पर लाल पानी बहता है तो ऐसा लगता है जैसे किसी ने बर्फ पर खून गिरा दिया हो। यही वजह है कि इसे देखकर पहली बार में किसी को भी यकीन नहीं होता कि ये पानी है, और लोग इसे “अंटार्कटिका का खूनी झरना” कहकर सर्च करने लगते हैं। Blood Falls की खोज कैसे हुई थी? (Discovery Story) इस अनोखे झरने को सबसे पहले 1911 में वैज्ञानिक थॉमस ग्रिफिथ टेलर ने देखा था। उस समय लोग पहले से ही अंटार्कटिका को रहस्यमयी मानते थे, लेकिन जब उन्होंने बर्फ के बीच बहती लाल धारा देखी तो मानो विज्ञान भी कुछ देर के लिए चुप हो गया। शुरुआत में अंदाजा लगाया गया कि शायद किसी तरह की लाल काई या शैवाल (एल्गी) के कारण पानी लाल दिख रहा है, क्योंकि समुद्र और झीलों में कई बार ऐसा होता है। लेकिन समय के साथ रिसर्च बढ़ी और फिर सामने आया कि इस “लाल रंग” की वजह कुछ और ही है और वो वजह और भी ज्यादा चौंकाने वाली थी। Blood Falls का असली Source क्या है? (Glacier के नीचे छिपी Ancient Lake) ब्लड फॉल्स का पानी किसी सामान्य नदी या झील से नहीं आता, बल्कि इसका स्रोत टेलर ग्लेशियर के नीचे छिपी एक बेहद प्राचीन झील है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह झील लगभग 20 लाख सालों से बर्फ के नीचे बंद पड़ी है, यानी बाहरी दुनिया से इसका संपर्क लगभग खत्म हो चुका है। इस झील का पानी बेहद खारा है, इतना खारा कि अंटार्कटिका की जमा देने वाली ठंड में भी यह पूरी तरह जमता नहीं। यही खारा पानी धीरे-धीरे ग्लेशियर की दरारों से रिसता है और बाहर निकलकर झरने की तरह बहने लगता है। सफेद बर्फ के बीच लाल पानी क्यों बहता है? (Red Color Science Explained) अब असली सवाल यही है कि पानी खून जैसा लाल आखिर बनता कैसे है? दरअसल उस झील के पानी में आयरन यानी लोहा मौजूद होता है। जब यह खारा पानी ग्लेशियर के अंदर बंद रहता है, तब उसका रंग उतना लाल नहीं दिखता। लेकिन जैसे ही यह पानी बाहर आता है और हवा की ऑक्सीजन के संपर्क में आता है, तो उसमें मौजूद आयरन ऑक्सीडाइज होने लगता है। यह प्रक्रिया बिल्कुल वैसी ही है जैसे लोहे पर जंग लगने से वह लाल-भूरा हो जाता है। इसी “जंग जैसी” प्रक्रिया के कारण पानी गहरा लाल दिखाई देने लगता है और बर्फ पर बहते ही पूरा नजारा किसी हॉरर फिल्म जैसा लगने लगता है। Oxygen के बिना भी वहाँ Life कैसे possible है? (Shocking Truth) ब्लड फॉल्स की कहानी सिर्फ रंग तक सीमित नहीं है, इसका सबसे बड़ा ट्विस्ट तो ये है कि उस प्राचीन झील के अंदर जीवन मौजूद है। जी हाँ—ऑक्सीजन न होने के बावजूद वहाँ सूक्ष्मजीव (माइक्रोऑर्गेनिज्म) जिंदा हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि ये जीव सूरज की रोशनी पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि लोहे और सल्फेट जैसे तत्वों से ऊर्जा लेकर जीवित रहते हैं। यही बात इस जगह को और ज्यादा रहस्यमयी बनाती है, क्योंकि अगर ऐसी ठंडी, अंधेरी और बंद जगह में जीवन संभव है, तो दूसरे ग्रहों पर जीवन होने की संभावना भी मजबूत हो जाती है। Blood Falls इतना Trending क्यों है? आज के समय में लोग ऐसी चीजें ज्यादा पसंद करते हैं जो “अनबिलीवेबल” लगें। ब्लड फॉल्स भी बिल्कुल वैसा ही है एक तरफ अंटार्कटिका की सफेद दुनिया और दूसरी तरफ खून जैसी लाल धारा। जैसे ही इसकी तस्वीरें सामने आती हैं, लोग गूगल पर पूछने लगते हैं- “क्या ये सच में खून है?”, “क्या यहाँ कोई जानवर मारा गया?”, “ये पानी लाल क्यों है?”। यही curiosity इसे ट्रेंड कराती है और यह जगह बार-बार सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। क्या आम लोग Blood Falls देखने जा सकते हैं? (Can Tourists Visit?) अब बात आती है सबसे जरूरी सवाल की—क्या हम वहाँ जा सकते हैं? तो सच ये है कि ब्लड फॉल्स आम टूरिस्ट स्पॉट नहीं है। यह अंटार्कटिका के उस इलाके में है जहाँ जाना आसान नहीं, और वहाँ पर सख्त नियम भी होते हैं ताकि प्राकृतिक वातावरण को नुकसान न पहुँचे। आम तौर पर यहाँ सिर्फ वैज्ञानिक और रिसर्च टीम ही जा पाती हैं। यानी हम और आप इस खूनी झरने को असल में देखने की बजाय तस्वीरों और डॉक्यूमेंट्री से ही देख सकते हैं—और शायद यही इसकी mystery को और बढ़ा देता है। Blood Falls सिर्फ एक झरना नहीं, Nature का सबसे बड़ा अजुबा है ब्लड फॉल्स एक ऐसा नजारा है जो इंसान को पहली नजर में डराता भी है और हैरान भी करता है। बर्फ के बीच लाल पानी बहना कोई सामान्य बात नहीं है, लेकिन विज्ञान ने यह साबित कर दिया कि प्रकृति अपने रहस्यों को सबसे अलग तरीके से दिखाती है। यह झरना हमें बताता है कि दुनिया में ऐसी जगहें आज भी मौजूद हैं, जहाँ इंसानी सोच से भी ज्यादा बड़े रहस्य छिपे हैं। अगर कभी आपकी नजर ब्लड फॉल्स की तस्वीर पर पड़े, तो समझिए आप सिर्फ एक फोटो नहीं देख रहे आप प्रकृति की सबसे अनोखी कहानी देख रहे हैं।

Category Food Lifestyle Travel

पहाड़ों की सैर और चॉकलेट का स्वाद! जानिए ऊटी क्यों कहलाता है भारत का ‘Chocolate Town’?

  • 0 Comments

ऊटी की मशहूर घर में बनी चॉकलेट की शुरुआत ब्रिटिश काल में हुई थी, जब ठंडी जलवायु के कारण ये प्राकृतिक रूप से ताज़ी रहती थीं ? 80 और 90 के दशक तक, स्थानीय लोग स्वादिष्ट, परिरक्षक-मुक्त चॉकलेट हाथ से बनाने लगे थे, जिन्हें पर्यटक अपने साथ घर ले जाने से खुद को रोक नहीं पाते थे। अगर आप पहाड़ों की ठंडी हवा, हरियाली और साथ में चॉकलेट का असली स्वाद एक ही ट्रिप में लेना चाहते हैं, तो ऊटी (Ooty) आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। तमिलनाडु के नीलगिरि हिल्स में बसा ऊटी पहले सिर्फ एक हिल स्टेशन के तौर पर जाना जाता था, लेकिन अब यह भारत के ‘Chocolate Town’ के नाम से भी तेजी से चर्चा में है। यहाँ घूमने आने वाले ज़्यादातर लोग वापस जाते समय ऊटी की फेमस होममेड चॉकलेट जरूर लेकर जाते हैं। यही वजह है कि ऊटी का नाम अब ट्रैवल और फूड लवर्स के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है। ऊटी को ‘Chocolate Town’ क्यों कहा जाता है? यह नीलगिरी पहाड़ियों का प्रमुख शहर है, जिसका अर्थ है “नीले पहाड़”। इसका नाम कुरुंजी फूल के कारण पड़ा, जो ढलानों को नीला रंग देता था । ऊटी की सबसे बड़ी पहचान यहाँ बनने वाली हैंडमेड चॉकलेट है। यहाँ बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों से ज्यादा आपको लोकल दुकानों और छोटे चॉकलेट मेकर्स की बनाई हुई चॉकलेट देखने को मिलेगी। ऊटी का मौसम पूरे साल ठंडा रहता है, इसलिए चॉकलेट को बनाना, जमाना और लंबे समय तक स्टोर करना यहाँ आसान होता है। इसी वजह से ऊटी में बनने वाली चॉकलेट का स्वाद भी अलग और ज्यादा फ्रेश लगता है। कई लोग इसे इसलिए भी खास मानते हैं क्योंकि यहाँ की चॉकलेट में लोकल स्टाइल और घर जैसा स्वाद झलकता है। यहाँ कैसी-कैसी चॉकलेट मिलती है? ऊटी के बाजारों में चॉकलेट की वैरायटी इतनी ज्यादा है कि लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर खरीदें क्या। यहाँ डार्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट, व्हाइट चॉकलेट, नट्स वाली चॉकलेट, काजू-बादाम वाली चॉकलेट और कई फ्लेवर में चॉकलेट मिलती है। कई दुकानों पर तो चॉकलेट आपके सामने ही तैयार की जाती है, जिससे उसकी ताजगी और भी ज्यादा महसूस होती है। यही कारण है कि ऊटी से चॉकलेट खरीदना अब सिर्फ शॉपिंग नहीं, बल्कि एक पूरा अनुभव बन गया है। चॉकलेट के साथ पहाड़ों का मजा भी डबल ऊटी सिर्फ चॉकलेट के लिए नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी फेमस है। यहाँ की ऊटी लेक, बॉटनिकल गार्डन, चाय के बागान और नीलगिरि की वादियाँ हर किसी का मन मोह लेती हैं। पर्यटक यहाँ सैर-सपाटे के साथ-साथ चॉकलेट शॉपिंग को भी ट्रिप का हिस्सा बना लेते हैं। यही वजह है कि ऊटी को अब लोग सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि स्वाद और मौसम दोनों का मजा लेने के लिए चुन रहे हैं। क्यों ट्रेंड कर रहा है ‘चॉकलेट टूरिज्म’? आजकल लोग सिर्फ जगह देखने नहीं जाते, बल्कि उस जगह का फूड एक्सपीरियंस भी लेने जाते हैं। जैसे जयपुर जाएं तो दाल-बाटी, आगरा जाएं तो पेठा, कोलकाता जाएं तो रसगुल्ला, वैसे ही ऊटी का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में होममेड चॉकलेट आ जाती है। यही वजह है कि ऊटी का ‘Chocolate Town’ वाला टैग सोशल मीडिया पे तेजी वायरल हो रहा है। कई लोग ऊटी को अब फूड ट्रैवल डेस्टिनेशन” के तौर पर भी देखने लगे हैं। ऊटी जाएं तो ये काम जरूर करें! अगर आप ऊटी जा रहे हैं तो लोकल मार्केट में जाकर असली हैंडमेड चॉकलेट जरूर टेस्ट करें और अलग-अलग फ्लेवर ट्राय करें। साथ ही घर वालों के लिए गिफ्ट पैक लेना न भूलें, क्योंकि ऊटी की चॉकलेट ट्रिप की सबसे यादगार चीज बन जाती है। इसके अलावा ऊटी की झील, चाय के बागान और खूबसूरत पहाड़ियों की सैर जरूर करें ताकि आपकी ट्रिप पूरी तरह परफेक्ट बन सके। ऊटी अब सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं रहा, बल्कि यह भारत का मशहूर ‘Chocolate Town’ बन चुका है। यहाँ की ठंडी हवा, पहाड़ों की खूबसूरती और हाथों से बनी ताज़ा चॉकलेट मिलकर ऊटी को एक ऐसा ट्रैवल डेस्टिनेशन बना देते हैं, जहाँ एक बार चले गए तो बार बार जाने का दिल करेगा।

Destination International Travel

सिंगापुर की ट्रिप बनाने से पहले जान लें नए नियम, वरना एयरपोर्ट से ही लौटना पड़ सकता है

  • 0 Comments

सिंगापुर जाने वाले यात्रियों के लिए क्यों जरूरी है यह जानकारी सिंगापुर भारतीय यात्रियों के बीच एक लोकप्रिय विदेशी डेस्टिनेशन है, लेकिन अब वहां जाने के नियम पहले से ज्यादा सख्त हो गए हैं। सिंगापुर सरकार ने 2026 से एंट्री प्रोसेस में बदलाव किया है, जिसके चलते अगर किसी यात्री के कागज़ पूरे नहीं हुए, तो उसे फ्लाइट में बैठने से पहले ही रोक दिया जा सकता है। Singapore क्या है नया “नो बोर्डिंग डायरेक्टिव” नियम सिंगापुर की इमिग्रेशन एंड चेकपॉइंट अथॉरिटी (ICA) ने “नो बोर्डिंग डायरेक्टिव” यानी NBD लागू किया है। इस नियम के तहत, यदि कोई यात्री सिंगापुर की एंट्री शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो एयरलाइन को निर्देश दिया जाएगा कि वह उस यात्री को फ्लाइट में सवार न होने दे। पहले और अब में क्या बदला पहले यात्रियों को सिंगापुर पहुंचने के बाद इमिग्रेशन काउंटर पर रोका जाता था या वापस भेज दिया जाता था। अब यह फैसला पहले ही ले लिया जाएगा। ICA यात्रियों की जानकारी उड़ान से पहले ही जांच लेती है और अगर कोई कमी पाई जाती है, तो एयरलाइन को सीधे बोर्डिंग रोकने का आदेश दिया जाता है। किन वजहों से रोकी जा सकती है बोर्डिंग अगर यात्री के पास वैध वीज़ा नहीं है, पासपोर्ट की वैधता छह महीने से कम है, SG Arrival Card समय पर नहीं भरा गया है या सुरक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा है, तो उसे फ्लाइट में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे यात्रियों को एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ सकता है। SG Arrival Card क्यों है सबसे जरूरी सिंगापुर जाने वाले हर यात्री को यात्रा से तीन दिन पहले SG Arrival Card ऑनलाइन भरना अनिवार्य है। इसमें दी गई जानकारी के आधार पर ही इमिग्रेशन अधिकारी यात्री की एंट्री को लेकर फैसला लेते हैं। इस फॉर्म में गलती या देरी भारी पड़ सकती है। एयरलाइनों पर भी बढ़ी जिम्मेदारी नए नियमों के तहत अगर कोई एयरलाइन ICA के निर्देशों को नजरअंदाज करती है और अयोग्य यात्री को बोर्डिंग देती है, तो उस पर भारी जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसी वजह से अब एयरपोर्ट पर यात्रियों के दस्तावेज़ बहुत सख्ती से चेक किए जा रहे हैं। Five Colors of Travel Tips- यात्रा से पहले किन बातों का रखें ध्यान सिंगापुर जाने से पहले यात्रियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका पासपोर्ट कम से कम छह महीने के लिए वैध हो, वीज़ा सही हो, SG Arrival Card भरा हुआ हो और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ पूरे हों। छोटी-सी लापरवाही आपकी पूरी ट्रिप खराब कर सकती है। सिंगापुर की यात्रा अब पहले जैसी आसान नहीं रही। नए नियमों के चलते बिना तैयारी के यात्रा करने पर आपको एयरपोर्ट से ही घर लौटना पड़ सकता है। इसलिए ट्रिप प्लान करने से पहले सभी नियम और दस्तावेज़ अच्छी तरह जांच लेना बेहद जरूरी है।