Haryana Travel

Pinjore Garden

  • 0 Comments

Pinjore Garden – पिंजौर गार्डन- राजस्थानी और मुगल शैली का एक बेहतरीन उदाहरण by Pardeep Kumar भारत के हरियाणा राज्य में पंचकूला जिले में पिंजौर स्थित है और यहीं पर है राजस्थानी और मुगल शैली का एक बेहतरीन उदाहरण पिंजौर गार्डन। उत्तर भारत के सबसे प्राचीन और सबसे आकर्षक बागों में शामिल यह पिंजौर गार्डन 17वीं शताब्दी में मुग़ल शहंशाह औरंगजेब के शासन काल में वास्तुकार नवाब फिदाई खान द्वारा बनाया गया था। you can watch Pinjore Garden Vlog with all information @ Five colors of Travel You Tube Channel https://www.youtube.com/watch?v=vT7GpPeXiiM नवाब फ़िदई ख़ान उस दौरान मुग़ल सल्तनत में राज्यपाल के रूप में भी काम कर रहे थे। इतिहास में उल्लेख मिलता है कि एक बार जब वह पिंजौर घाटी का दौरा कर रहे थे, तो वह इस घाटी की सुंदरता से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने यहीं इसी स्थान पर सुन्दर से बगीचे के डिजाइन को लागू करने का फैसला कर लिया। (Pinjore Garden) बताते हैं फिदाई खान इस बाग़ का सुख ज्यादा नहीं भोग सका। और कुछ ही सालों में वापस लौटना पड़ा। तब पिंजौर के बागानों और आसपास की जमीनों को भुगतान के रूप में पटियाला राज्य को दे दिया गया। तब उस समय पटियाला के राजा अमर सिंह शासन कर रहे थे। पिंजौर के अधिग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने इस बगीचे पर काम फिर से शुरू कर दिया। बाद में देश आज़ाद होने के उपरांत और हरियाणा राज्य बनने के बाद उनके बेटे, महाराजा यादवेंद्र सिंह ने पिंजौर गार्डन राष्ट्र को दान कर दिया और तभी से पिंजौर गार्डन को आम जनता के लिए खोल दिया गया। पिंजौर गार्डन कैसे पहुंचे पिंजौर गार्डन देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक चंडीगढ़ से तकरीबन 22 किलोमीटर दूर चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजोर कस्बें  में स्थित है।  चंडीगढ़ से आप बहुत ही आसानी से टैक्सी या कैब करके पिंजौर जा सकते हैं। अगर आप रेलवे मार्ग से यहाँ आना चाहें तो कालका रेलवे स्टेशन से यह गार्डन लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पिंजौर गार्डन को किसी समय मुगल गार्डन भी कहा जाता था। वास्तव में यह गार्डन मुगल वास्तुशिल्प कला का अद्भुत नमूना है। मुगल शैली से निर्मित इस गार्डन में हरी मखमली घास और रंग बिरंगे फूल पर्यटको को बरबस ही अपनी और आकर्षित करते हैं। पिंजौर गार्डन भारत में टैरेस गार्डन का एक अनोखा और अद्भुत उदाहरण है। बताते हैं कि पांडवों ने अपने निर्वासन के दौरान कुछ समय के लिए इस जगह आराम किया था। पिंजौर गार्डन में चारबाग पैटर्न है और यह पारंपरिक मुगल शैली में बनाया गया है। आप अगर घूमने के शौक़ीन हैं या इतिहास के जानकार हैं तो जानते ही होंगे की मुगलों की बनाई अधिकतर इमारतें या स्मारक चार बाग़ पैटर्न पर आधारित हैं। आपको बता दें यह गार्डन देश भर में टैरेस गार्डन के रूप में एक बेहतरीन मुकाम क्यों रखता है। इस बगीचे में कुल सात छते हैं जो कुछ दूरी पर नीचे उतरते हुए एक के बाद एक बनी हुई हैं। लगभग 100 एकड़ में फैले इस बगीचे को बेहद खूबसूरती से सात छतों पर बनाया गया है। जैसे ही आप इस गार्डन में एंट्री करते हैं सबसे पहले आपको दिखाई देगी यहाँ की पहली छत। बगीचे का मुख्य द्वार इसी पहली छत पर खुलता है जहाँ से आप बगीचे में कल-कल करते पानी के झरने देख सकते हैं। इस छत को राजस्थानी-मुगल शैली में डिजाइन किया गया है। एंट्री करते ही मुख्य द्वार के ऊपरी हिस्से पर आपको राजस्थानी शैली की सुन्दर और बारीक़ नक्काशी दिखाई देगी। जो यहाँ आने वाले किसी भी टूरिस्ट का मन मोह लेती है। जैसे ही आप कुछ कदम आगे चलेंगे आपको मुगल-राजस्थान शैली की वास्तुकला में निर्मित शीश महल दिखाई देगा। इस महल को इसके वास्तुकार फिदाई खान का दरबार कहा जाता है। इसी छत पर आपको पंक्तिबद्ध ऊँचे-ऊँचे पेड़ दिखाई देते हैं जो यहाँ आने वाले टूरिस्ट्स को गर्मियों में ठंडी छाया प्रदान करते हैं। इसी शीशमहल के सामने दूसरी छत पर रोमांटिक रंग महल हैं जहाँ से आप इस बगीचे की सुंदरता का जी भर के आनंद ले सकते हैं। रंग महल फिदाई खान की बेगमो के मनोरंजन स्थल के रूप में बनाया गया था। यहाँ से आप दूर दूर तक फैली खूबसूरत वादियां और प्रकृति के खुशनुमा नज़ारों का आनंद ले सकते हैं। अगले टैरेस पर सुन्दर जल महल है, जिसमें एक वर्गाकार फव्वारा है। जल महल फिदाई खान की बेगमो  के स्नानगार के रूप में जाना जाता है। यहा आने वाले देशी विदेशी पर्यटक इस खुबसूरत महल की सुदंरता को निहारते रह जाते है। जैसे-जैसे आप इस बगीचे में आगे बढ़ेंगे एक से बढ़कर एक मन मोहते फव्वारे और दुर्लभ किस्म के पेड़ पौधे बाहें फैलाएं आपका सहर्ष स्वागत करते दिखाई देंगे, बाग़ के सबसे निचले हिस्से में या यूँ कह लीजिये की सबसे निचली छत पर एक ओपन-एयर थिएटर है। जहां संभवतः प्राचीन काल में कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दिया करते थे। यहाँ पर आपको बहुत सी फैमिलीज़  और कपल्स  क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते हुए मिल जायेंगे। वनस्पतियों में विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों के पौधे, आम के बाग, झाड़ियाँ और अन्य पेड़ हैं। रास्ते में चलने वाले पर्यटकों के लिए के लिए लम्बे वृक्ष छाया प्रदान करते हैं। यह गार्डन इतने नायब ढंग से बनाया गया है कि आप एक बार यहाँ आएंगे तो बस यहीं के होकर रह जायेंगे। शिमला और कसौली जाने वाले सैलानी अक्सर कालका से पहले यहां की हरियाली देखकर ठहर जाते हैं। आमों की खुशबू को समेटे वास्तुशिल्प का यह अनूठा उदाहरण वास्तव में अभी भी मुगलकालीन इतिहास को संजोये हुए है। पिंजौर गार्डन जाने का सबसे अच्छा समय वैसे पिंजौर गार्डन की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल और अक्टूबर  से दिसंबर तक है क्योंकि इस दौरान मौसम सुखद रहता है। लेकिन आप हर साल जुलाई महीने में आयोजित होने वाले  मैंगो फेस्टिवल को भूलकर भी मिस नहीं करना चाहेंगे। इस त्यौहार का सबसे महत्वपूर्ण पहलू मैंगो प्रदर्शनी है जहाँ पूरे भारत में उगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के आम मिलते हैं। इस फेस्टिवल के दौरान देश भर से पर्यटक आमों की अलग अलग वैराइटी  देखने उमड़ पड़ते हैं। प्रवेश शुल्क

Destination Lifestyle Travel Uttarakhand

Rajaji National Park, Rishikesh

  • 0 Comments

Rajaji National Park, Rishikesh- नेचर लवर्स का बेस्ट डेस्टिनेशन By Pardeep Kumar राजाजी नेशनल पार्क उत्तराखंड के देहरादून में ऋषिकेश से 6 किमी की दूरी पर स्थित है और यह नेशनल पार्क लगभग  830 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1983 में  मोतीचूर सैंक्चुअरी, चिल्ला सैंक्चुअरी और राजाजी सैंक्चुअरी मिलाकर की गई है। यह नेशनल पार्क चारों और से पहाड़ों, वादियों और नदी से घिरा हुआ है, जिस कारण यहां की प्राकृतिक सुंदरता टूरिस्ट्स खासकर नेचर लवर्स को अपनी ओर खींच लाती है। (Rajaji National Park Rishikesh) जंगली जानवरों और विभिन्न पक्षियों से प्रेम करने वाले टूरिस्ट देश के कोने-कोने से इस पार्क में घूमने फिरने छुटियां मनाने आते हैं। यदि आप भी राजाजी नेशनल पार्क के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस ब्लॉग को पूरा जरूर पढ़े – इस पार्क का नाम प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और आज़ाद भारत के प्रथम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती  राजगोपालाचारी के नाम पर रखा गया है। आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश के बिलकुल करीब स्थित भारत के प्रमुख वाइल्ड लाइफ  सैंक्चुअरी में गिना जाना वाला यह पार्क पक्षियों की लगभग 315 प्रजातियों का घर है। एशियाई हाथी, हिरन ,चीता, भालू, कोबरा, जंगली सुअर, साँभर, भारतीय खरगोश, जंगली बिल्ली  जैसे जन्तु इस पार्क में पाये जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें चीता, सुस्त भालू, हिरण और भौंकने वाले हिरण भी इस पार्क में आसानी से देखे जा सकते हैं। इस पार्क की सबसे खास बात जो इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाती है वो ये कि गंगा नदी इस पार्क में लगभग 24 किमी की दूरी तय करती है। जब आप यहाँ जंगल सफारी करते हैं तो यकीनन इसमें से बहने वाली वाली नदी की छोटी छोटी धाराएं आपकी यात्रा को सुख़नुमा अहसास के साथ रोमांचक भी बनाती है। पार्क में साल, पश्चिमी गंगा के नमी वाले जंगल,उत्तरी शुष्क पतझड़ वाले वन और खैर-शीशम के जंगल पाये जाते हैं । यहाँ आने के लिए बेस्ट मौसम और सफारी टाइमिंग  पर्यटकों के लिये पार्क प्रतिवर्ष 15 नवम्बर से 15 जून के बीच खुला रहता है। कुछ स्पेशल सरकमस्टान्सेस में समय में बदलाव संभव है।  पर्यटक अपने 34 किमी लम्बे जंगल सफारी के दौरान पहाड़ियों की सुन्दरता, घाटियों और नदियों के मनोरम दृश्य का आनन्द ले सकते हैं। यहाँ पर आप जंगल सफारी का आनंद दिन में दो बार ले सकते हैं एक सुबह छह बजे से 10 बजे तक और दूसरा शाम को तीन बजे से छह बजे तक। नेशनल पार्क में जीप सफारी के लिए आपको  सभी तरह के टैक्स और एंट्री फी के साथ लगभग 3200 रुपए पे करने पड़ते हैं। बफर जोन सफारी और मैग्गी पॉइंट यहाँ जंगल सफारी के लिए आप चीला रेंज जो की यहाँ का फेमस एरिया है के अलावा बफर जोन सफारी भी कर सकते हैं अगर आप यहाँ के जंगल को अच्छे से एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो बफर जोन एक अच्छा अल्टेरनाते हो सकता है। जहाँ जंगल के बीचोबीच नदी के किनारे मैग्गी पॉइंट पर चाय, पकौड़े और गर्मागर्म  मैग्गी का आनंद लिया जा सकता है  साथ ही यहाँ पर पहाड़ी की छोटी पर विंध्य वासिनी टेम्पल भी है जो  यहाँ आने वाले नेचर लवर्स को अपनी और आकर्षित करता है। ठहरने के लिए उपयुक्त जगह ठहरने के लिए आपको इस नेशनल पार्क में आपके बजट के अनुसार बहुत सारे होटल और  रिसॉर्ट्स मिल जायेंगे। फिर भी सभी मील्स के साथ आप एक रिसोर्ट के लिए कम से कम चार-पांच हज़ार का बजट मान के चलिए। अगर आप नेशनल पार्क में घूमने के लिए या अपना क्वालिटी टाइम बिताने के लिए आना चाह  रहे हैं तो  होटल की बजाय रिसोर्ट में रुकना ज्यादा बेहतर रहता है। बाकि यहाँ सब कुछ आपके बजट पर डिपेंड करता है। राजाजी नेशनल पार्क कैसे पहुंचे राजाजी नेशनल पार्क आने के लिए अगर आप प्लेन से आ रहे हैं तो जॉली ग्रांट देहरादून हवाई अड्डा, यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा है जो यहाँ से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से आपको टैक्सी या कैब आसानी से उपलब्ध हो जायेगी। और अगर आप ट्रैन से आना चाहें तो निकटतम रेलवे स्टेशन  हरिद्वार है जो  भारत के प्रमुख शहरों के साथ रेलवे नेटवर्क द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से आपको आसानी से सभी बड़े शहरों के लिए ट्रेन मिल जायेंगी। अगर आप अपनी कार से या बस से यहाँ आना चाहें तो दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे और  हरिद्वार से होते हुए आप आसानी से यहाँ पहुंच सकते हैं। दिल्ली से लगभग 239 किलो मीटर की दूरी पर हरिद्वार स्थित है।

Bazar Delhi Review

Chor Bazaar, Delhi

  • 0 Comments

जानिए एशिया की सबसे सस्ती मार्किट दिल्ली के चोर बाजार की कहानी : जहाँ सुबह चार बजे लोग आने लगते हैं शॉपिंग के लिए दिल्ली में घूमने के लिए कई प्रमुख जगह और प्रसिद्ध बाजार हैं । इनमें से बहुत सी जगह कई हजार साल पुराने भी हैं और उनका ऐतिहासिक महत्व भी है। हमने आपको अपने पिछले व्लॉगस में कई ऐतिहासिक से लेकर आधुनिक जगहों से परिचित करवाया है। मगर आज हम जिस जगह से आपका परिचय करवाने जा रहे हैं वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है।जी हाँ, हम बात कर रहे हैं  दिल्ली की फेमस संडे मार्किट, जिसे चोर बाजार भी कहा जाता है। संडे मार्केट यानी कि चोर बाजार में आपको कपड़ों से लेकर जूतों तक, कॉस्मेटिक से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स  तक का सामान आसानी से और कम रुपए में मिल जाएगा। इस बाजार के बारे में कहा जाता है कि  अगर आप मन में जिस चीज का नाम लोगे वो चीज आपको यहाँ मिल जाएगी। बता दें कि अधिकतर लोग इस बाजार को चोर बाजार के नाम से ही जानते हैं। शायद यहाँ मिलने वाली चीजों के काम दाम के कारण।  तो आइए आज के इस सफर में हम आपको ले चलते हैं दिल्ली की संडे मार्केट यानी कि चोर बाजार में…. चोर बाजार के बारे में सुना तो बचपन से बहुत कुछ था। मगर वहां जाने का मौका अब मिला। चोर बाजार को लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि वहां पर चोरी का सामान मिलता है। आप जानते ही हैं भारत में लोग कम दाम की चीजों को ज्यादा महत्व देते हैं। इसके पीछे कारण कोई भी हो चाहे वह चीज चोरी की हो या कैसी भी हो, लोग उसे खरीदना जरूर पसंद करते हैं क्योंकि वह कम दाम की होती है। आपको बता दें इसे एशिया की सबसे सस्ती मार्केट भी कहा जाता है। यहां हर तरह के हजारों आइटम मिलते हैं। यदि आपके पास 1000 रुपए है, तो आप यहां बैग, ईयरफोन, सॉक्स, कॉसमेटिक और कई यूटिलिटी आइटम भी खरीद सकते हैं। खास बात ये कि आउटडेटेड प्रोडक्ट्स को तो यहाँ कई गुना कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहाँ जाने का सही वक्त चोर बाजार जाने के लिए आपको सूर्य देवता के उदय होने से पहले ही पहुंचना होता है। वहां जाने के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ता है। मगर याद रहे कि यह बाजार केवल रविवार के दिन ही लगता है। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं  तो आप मार्केट में आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप कहीं बाहर से आ रहे हैं तो आपको करीब 4-5 बजे के आसपास बाजार में पहुंचना होगा। अभी फिलहाल रात ही थी सूर्य देवता ने अभी दर्शन नहीं दिए थे। आप बस से जैसे ही लाल किला स्टॉप पर उतरते हो, उतरते ही सामने ही आपको बड़ी संख्या में लोग देखने को मिलते हैं। एक बारगी ऐसा लगेगा मानो वहां पर किसी तरह का मेला लगा हुआ है। इतनी भीड़ सुबह तड़के आपको आम तौर पर किसी भी मार्किट में दिखाई नहीं देगी । हां, दिन के समय की बात अलग है । मगर एकदम सुबह किसी बाजार में हजारों की संख्या में लोगों का होना आपको भी हैरान कर सकता है। अभी दिन निकलना बाकी था ऐसे समय में जब दिन भी ना निकला हो और लोगों की संख्या हजारों में हो तो इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इस मार्केट को लेकर लोगों में कितना उत्साह है। बता दें कि लोग इस मार्केट में रात 3 बजे से ही पहुंचने लग जाते हैं। एक वजह ऐसी भी इतनी बड़ी संख्या में लोग सुबह-सुबह वहां पर इसलिए पहुंचते हैं क्योंकि रात के अंधेरे में बहुत-सा कीमती सामान कम रूपयों में मिल जाता है। सड़क के किनारे ही हजारों की संख्या में लोगों का जमावड़ा देखने को मिलता है। पास जाकर देखा तो वहां पर एक बोरी में जूते लेकर लोग बेच रहे होते हैं और ऐसे ही जूते बेचने वालों की संख्या भी कई गुना थी। तड़के सुबह अँधेरा होने के कारण लोग मोबाइल की टॉर्च जलाकर सामान की परख करते हैं और तोलमोल करके सामान को खरीद रहे होते हैं। गारमेंट्स की बात करें तो वहां पर कपड़े भी आपको कम रुपए में मिल जाते हैं। कबूतर मार्केट इसे कबूतर मार्केट भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर आपको कोयल, बुग्गी, जावा, कबूतर, खरगोश, आदि सस्ते दामों में आसानी से मिल जाएंगे। जैसे ही दिन चढ़ने लगता है, वैसे ही सड़क पर सामान बेचने वालों की संख्या कम होने लग जाएगी। इसके अंदर जो मार्केट लगती है वह पूरे दिन ही लगी रहती है। जिसे संडे मार्केट कहा जाता है। जो सुबह सड़क के किनारे सामान मिलता है वह रात के अंधेरे में भी मिलता है। रात के अंधेरे में मिलने वाले समान को संदिग्ध माना जाता है। यही कारण है इसे चोर बाजार का नाम दिया गया है। जैसा कि आपको पहले भी बताया है कि कपड़ों से लेकर जूते तक, कॉस्मेटिक से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का सारा सामान यहाँ पर उपलब्ध है। खास बात ये कि इस मार्केट में आपको किसी भी सामान का जितना मूल्य बताया जाता है, आपको उसका रेट आधे से कम लगाना होता है यानि कि आपको बार्गेनिंग या तोलमोल करना आना चाहिए। यहाँ शॉपिंग का मन बनाने से पहले अच्छा होगा कि आपके साथ कोई ऐसा व्यक्ति जाए जिसे गैजेट्स और टेक्नोलॉजी की बारीक़ समझ हो। जैसे-जैसे समय बीतता जायेगा, वैसे-वैसे मार्केट में भीड़ भी बढ़ती जाएगी। रविवार को दिन के समय यहाँ आपको अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी। दिन के समय अगर आप यहाँ शॉपिंग करने आएं तो इस संडे बाजार के सामने ही प्रसिद्ध लाल क़िला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक भी है जिसे आप मजे से घूम सकते हैं। लैपटॉप लेना खतरे से खाली नहीं लैपटॉप की बात करें तो लैपटॉप यहाँ से लेना किसी खतरे से कम नहीं है। लैपटॉप का मूल्य आपको 6 हजार से 10 हजार तक का बताया जाता है। लोग तोल मोल करके ले जाते हैं। लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि यहाँ से लेपटॉप लेना किसी खतरे से खाली नहीं है। हां, अगर कोई इस फील्ड में एक्सपर्ट है

Culture Food Haryana Lifestyle

Surajkund International Crafts Mela (Faridabad)

  • 0 Comments

Surajkund International Crafts Mela (Faridabad): खानपान, संस्कृति और हस्तशिल्प का अनूठा संगम: सूरजकुंडअंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला फरीदाबाद by Pardeep Kumar सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला आज विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। फरीदाबाद में  खूबसूरत अरावली पहाड़ियों में लगने वाला यह 35वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला है। (Surajkund International Crafts Mela) 19 मार्च से 4 अप्रैल तक होगा आयोजित आपको बता दें कि कोरोना के चलते वर्ष 2021 में इसका आयोजन नहीं हो पाया था आमतौर पर यह मेला फरवरी के महीने में 1 से 14 फरवरी के बीच लगता है लेकिन इस बार इसका आयोजन 19 मार्च से 4 अप्रैल तक किया गया है। खानपान, संस्कृति और हस्तशिल्प का अनूठा संगम सूरजकुंड मेले का प्रथम बार आयोजन सन् 1987 में हुआ था। वर्ष 2009 में पहली बार भारतीय राज्यों के अलावा दूसरे देशों को आमंत्रित करने का प्रचलन शुरू हुआ।  इस कड़ी में सूरजकुंड में शामिल होने वाला पहला देश मिस्र बना था।  तभी से दुनिया भर के हस्तशिल्पकार और अन्य कलाकार इस मेले में आते हैं। जिस कारण मेले में भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति तो देखने को मिलती ही है साथ में विदेशी संस्कृति और हस्तशिल्प कला का यहां पर खूब दीदार होता है। विदेशों के मंझे हुए शिल्पकार अपने हाथों से तैयार किए गए सामान का इस मेले में प्रदर्शन करते हैं। (Surajkund International Crafts Mela) कोरोना के कारण  पिछले साल आयोजित न कर पाने के कारण इस बार हरियाणा सरकार ने इस मेले को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। टिकट मूल्य और कैसे करें ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग इस बार के मेले में लोगों को बेहतरीन सुविधा देने की व्यवस्था की गई है।  काउंटर के अलावा पेटीएम के सहयोग से मेले की टिकटों की बुकिंग की शानदार व्यवस्था की  गई है। आप आसानी से पेटीएम से टिकट्स बुक कर सकते हो। पर्यटकों को  असुविधा न हो इसके लिए प्रत्येक पार्किंग के पास टिकट काउंटर बनाया गया।  मेले की टिकट आम दिनों में ₹120, वहीं शनिवार और रविवार को टिकट की कीमत ₹180 रखी गई है। मेले की टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर देर शाम तक है।(Surajkund International Crafts Mela) करीब 47 एकड़ में लगने वाले इस मेले में एंट्री करने के लिए पांच गेट बनाए गए हैं जिसमें लोकल सिटीजंस के लिए दो गेट, एक गेट वीआईपी एंट्री के लिए, एक गेट मीडियाकर्मियों की एंट्री के लिए और एक गेट स्टाफ वर्कर्स की एंट्री के लिए बनाया गया है। पूरे मेला स्थल को 18 सेक्टरों में बांटा गया है। फूड कोर्ट मेले के अंदर खाने पीने के लिए अलग फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई है जहां आपको अलग-अलग राज्यों के लज़ीज और स्वादिष्ट पकवान खाने को मिलेंगे। जिसमें दिल्ली की मशहूर चाट, गोहाना की मशहूर जलेबी ,राजस्थान की कचोरी, जम्मू कश्मीर का फेमस चिकन और मटन, साउथ के उत्तपम डोसा, छोले भटूरे ,मटर कुल्चा आदि सारी चीजें मिल जायेंगी। युवाओं और बच्चों के लिए यहां पर एडवेंचर जोन की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें तरह-तरह के झूले, निशानेबाजी, गुलेल बाजी और भी कई तरह के गेम्स की व्यवस्था की गई है।अगर आप सूरजकुंड मेले में जाए तो एडवेंचर जोन में जाना बिल्कुल भी ना भूले। सेल्फी प्वाइंट     मेले के अंदर कई जगह पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जहां पर आप पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहरों के साथ अपनी पिक्चर क्लिक करवा सकते हैं। पूरे मेले को अलग-अलग राज्यों की पौराणिक धरोहरों के साथ संजोया गया है। मेले के अंदर एक जगह हरियाणा की प्रसिद्ध चौपाल का इंतजाम भी है। जिसमें अलग-अलग राज्यों और बाहरी देशों के कलाकार अपने क्षेत्र के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मेले में पहुंचने वाले लोगों का मनोरंजन करते है और उन्हें अपनी सभ्यता और अपनी संस्कृति से रूबरू करवाते हैं। इसके अलावा आपको हर 10 कदम के बाद अलग-अलग राज्यों की झांकियां देखने को मिलेंगी, जिसमें कलाकार अपने लोकगीतों और लोकनृत्य को प्रस्तुत करते हैं और मेले में आने वाले लोगों को मस्ती में झूमने पर मजबूर कर देते हैं। मेले में अनेकों प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग क्षेत्रों के हस्तशिल्पकारों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स जैसे कढ़ाई किए गए दुपट्टे, शॉल, सूट, अलग-अलग प्रकार के कपड़े, हिमाचली टोपी, कश्मीरी कालीन, राजस्थानी मोजड़ी, जूते और भी कई प्रकार की हैंड मेड चीजें आपको मिल जायेंगी। मेले के अंदर कश्मीरी थीम को ध्यान में रखते हुए वहां की परंपरा, वहां की संस्कृति को दर्शाया गया है। मेले में घूमने आए लोग यहां पर खूब फोटोग्राफी करते हैं।  मेले प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर साफ पीने योग्य पानी की व्यवस्था भी की गई है जिससे कि मेले में आने वाले यात्रियों को गर्मी में राहत प्रदान हो। छाता या हैट साथ ले जाना बिल्कुल भी ना भूले आपको बता दें कि आजकल चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए आप अपना छाता या हैट अपने साथ अवश्य रखें और पानी की बोतल ले जाना बिल्कुल भी ना भूले। इससे आपको गर्मी से अवश्य राहत मिलेगी। क्योंकि यह मेला देर शाम तक चलता है इसलिए आप अपनी सुविधा और दिन में पड़ने वाली गर्मी से बचने के लिए शाम के समय भी यहाँ आ सकते हैं। (Surajkund International Crafts Mela) Photo Gallery – Surajkund Crafts Fair

Culture Delhi Destination

Red Fort- Delhi

  • 0 Comments

Red Fort- Delhi: लाल किला – देश की आन बान और शान का प्रतीक by Pardeep Kumar देश की आन बान और शान का प्रतीक लाल किला दिल्ली शहर का सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस है, जो हर साल यहां आने वाले लाखों पर्यटकों को अपनी और खूब आकर्षित करता है। यही वह प्रसिद्ध किला है, जहाँ से हर साल देश के प्रधानमंत्री 15 अगस्त के दिन यहां की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं और देश की जनता को सम्बोधित करते हैं। अगर पर्यटन स्थलों की बात की जाए तो लाल किला दिल्ली का सबसे बड़ा स्मारक भी है।(Red Fort, Delhi) इस ब्लॉग में आज हम आपको बताएंगे इस किले के ऐतिहासिक और राजनैतिक महत्त्व के साथ-साथ इसकी शानदार वास्तुकला और अद्भुत बनावट के बारे में। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित यह लाल किला देश की आजादी का प्रतीक माना जाता है। भारतीय और मुगल वास्तुशैली से बने इस भव्य ऐतिहासिक किले का निर्माण पांचवें मुगल शहंशाह शाहजहां ने 1638 ईसवी में करवाया था। जो लगभग 10 साल निर्माण कार्य के बाद 1648 ईसवीं में बन कर तैयार हुआ। यमुना नदी के किनारे स्थित इस किले का अद्भुत सौंदर्य और आकर्षण देखते ही बनता है। (Red fort , Delhi) देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक यह ऐतिहासक स्मारक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल है। लाल किले के सौंदर्य, भव्यता और आकर्षण को देखने दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं और इसकी शाही बनावट और अनूठी वास्तुकला की खूब प्रशंसा भी करते हैं। आपको बता दें यह शाही किला मुगल बादशाहों का न सिर्फ राजनीतिक केन्द्र था, बल्कि यह उनका औपचारिक केन्द्र भी हुआ करता था, जिस पर करीब 200 सालों तक मुगल वंश के विभिन्न शासकों ने राज किया। देश की जंग-ए-आजादी का भी गवाह रहा लाल किला मुगलकालीन वास्तुकला, सृजनात्मकता और सौंदर्य का अनुपम और अनूठा उदाहरण है। आपको बता दें कि शाहजहां, इस किले को उनके द्वारा बनवाए गए सभी किलों में बेहद आकर्षक और सुंदर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने 1638 ईसवी में ही अपनी राजधानी आगरा को दिल्ली शिफ्ट कर लिया था, और फिर तल्लीनता से इस किले के निर्माण में ध्यान देकर इसे भव्य और आर्कषक रुप दिया था। शाहजहां ने आगरा में स्थित ताजमहल को भव्य रुप देने वाले डिजाइनर और मुगल काल के प्रसिद्ध वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी को इस किले की शाही डिजाइन बनाने के लिए चुना था। वहीं उस्ताद अहमद अपने नाम की तरह ही अपनी कल्पना शक्ति से शानदार इमारत बनाने में उस्ताद थे, उन्होंने लाल किले को बनवाने में भी अपनी पूरी विवेकशीलता और कल्पनाशीलता का इस्तेमाल कर इसे अति सुंदर और भव्य रुप दिया था। यही वजह है कि लाल किले के निर्माण के इतने सालों के बाद आज भी इस किले की विशालता और खूबसूरती के लिए विश्व भऱ में जाना जाता है। भारत का राष्ट्रीय गौरव समझे जाने वाले इस किले का इतिहास न केवल बेहद दिलचस्प है बल्कि यह किला अनेक लड़ाइयों का साक्षी भी रहा हैI इसी किले के कारण ही उस समय भारत की राजधानी दिल्ली को शाहजहांनाबाद कहा जाता था। कला प्रेमी, विशेषकर स्थापत्य कला प्रेमी शाहजहां के शासनकाल को मुग़ल शासन का स्वर्ण युग और भारतीय सभ्यता का सबसे समृद्ध काल भी कहा गया है। शाहजहां के बाद उसके बेटे औरंगजेब ने इस किले में मोती-मस्जिद का भी निर्माण करवाया था। लगभग 250 एकड़ में फैला यह शानदार किला मुगलों और अंग्रेजों के संघर्ष की कहानी भी बयां करता हैं। 17वीं सदी में करीब 30 साल तक यह लाल किला बिना शासक के रहा। 18वीं सदी में अंग्रेजों ने लाल किले पर अपना कब्जा जमा लिया और इसे किले में जमकर लूट-पाट की। भारत की आजादी के बाद सबसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इस पर तिरंगा फहराकर देश के नाम संदेश दिया था। आजादी के बाद लाल किले का इस्तेमाल सैनिक प्रशिक्षण के लिए किया जाने लगा और बाद में दिसम्बर 2003 में, भारतीय सेना ने इसे भारतीय पर्यटन विभाग को सौंप दिया। इसके सौंदर्य, आर्कषण और भव्यता की वजह से इसे 2007 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल किया गया था और आज इस ऐतिहासिक किले की खूबसूरती को देखने दुनिया के कोने-कोने से लोग इसे देखने दिल्ली जाते हैं। अपनी ऊँची-ऊँची और मजबूत दीवारों से घिरा यह किला करीब 250 एकड़ में फैला हुआ है। छत्ता चौक या बाजार इस किले के दो मुख्य द्वार है – दिल्ली दरवाज़ा एवं लाहौर दरवाज़ा। लाहौर दरवाज़ा इसका मुख्य प्रवेश द्वार है। इसके अन्दर प्रवेश करते ही आपको एक शानदार और आकर्षक बाजार दिखाई देगा जिसे छत्ता चौक या बाजार कहते हैं, छत्ता मतलब ढका हुआ। आप जैसे ही लाहौरी दरवाजे से किले में अंदर प्रवेश करते हैं तो आपको यह बाजार दिखाई देगा जिसमे दोनों तरफ दो मंजिला मेहराबदार दुकानें बनी हुई हैं जो शाही परिवार की रानियों और महिलाओं के लिए बनवाया गया था ताकि वो आसानी से यहाँ से खरीददारी कर सके। दोनों तरफ 32 कमरें बने हुए हैं जो आज भी दुकानों के रूप में प्रयोग किये जाते हैं। नक्कारखाना लाहौर गेट से छत्ता चौक तक आने वाली सड़क से लगे खुले मैदान के पूर्वी ओर नक्कारखाना बना है। यह संगीतज्ञों के लिए बनाये गए महल का मुख्य दरवाज़ा है। दीवान-ए-आम इस गेट के पार एक और खुला मैदान है, जो कि दीवाने-ए-आम का प्रांगण हुआ करता था। दीवान-ए-आम में बादशाह आम जनता से रूबरू होते थे। एक शानदार सिंहासन का छज्जा दीवाने आम के बीचों बीच बना था। यह बादशाह के लिए बनाया गया था जहाँ बैठ कर बादशाह जनता की फरियाद सुनता था। महल की योजना मूलरूप से इस्लामिक शैली में है, परंतु यहाँ बने मण्डप हिन्दू वास्तुकला को छाप छोड़ते हैं। ज़नाना महल के दो हिस्से महिलाओं हेतु बने हैं, जिन्हें जनाना कहते हैं: मुमताज महल, जो अब संग्रहालय बना हुआ है, एवं रंग महल, जिसमें सुवर्ण मण्डित नक्काशीदार छतें एवं संगमरमर के सरोवर बने हैं, जिसमें नहर-ए-बहिश्त से जल आता था और समस्त महल में पानी की पूर्ति होती थी। खास महल यही दक्षिण में एक और मण्डप है जिसे खास महल कहते हैं। इसमें शाही कमरे बने हैं। इनमें राजसी शयन-कक्ष, प्रार्थना-कक्ष, एक

Destination Review Uttarakhand

Tiger Camp Ramnagar

  • 0 Comments

Tiger Camp Ramnagar – नेचर लवर्स के लिए उम्दा रिजोर्ट ठहरने के लिए आपको रामनगर में बहुत-सी जगह मिल जाएँगी। कॉर्बेट पार्क के आसपास बहुत सारे होटल और रिज़ॉर्ट बजट के अनुसार पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन मैं राय दूंगा अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और दो-तीन दिन दुनिया के शोर शराबे से दूर बेहद इत्मीनान से बिताना चाहते हैं तो आप अच्छा-सा रिवर व्यू रिज़ॉर्ट पहले से बुक कर लें। जहाँ आप बहुत सारे एडवेंचर्स के बाद भी कम्फर्ट महसूस करेंगे। और इसके लिए आपके पास एक बेहतरीन ऑप्शन है -टाइगर कैंप रिज़ॉर्ट जो कि रामनगर और गर्जिया टेम्पल के बीचो बीच स्थित है। पहली नजर में, मैं रिसॉर्ट के ट्रेडिशनल स्टाइल, सुन्दर कॉटेज, बांस के पेड़ों से डेकोरेटेड हरे-भरे, आकर्षक रूप से मंत्रमुग्ध हो गया। टाइगर कैंप रिज़ॉर्ट की जो तस्वीरें मैंने ऑनलाइन देखी थी उसकी तुलना में यह कई गुना सुन्दर लग रहा था। रिज़ॉर्ट के अंदर कदम रखते, मैंने खुद को अब तक के सबसे भव्य नेचुरल इनडोर स्थान में पाया। फर्श और कालीनों से लेकर दीवार पर बेहद आकर्षक ढंग से लगी सुन्दर पेंटिंग्स तक सब कुछ सलीके से डेकोरेट किया गया था। (Tiger Camp Resort Ramnagar) मेरे लिए रिसेप्शन डेस्क पर चेक इन करना एक सुखद अनुभव था। रिसेप्शनिस्ट ने बड़ी संजीदगी और गर्मजोशी से सभी चेक इन से संबंधित औपचारिकतायें पूरी की। पूरी तरह प्रोफेशनल होने के बावजूद बेहद को-ऑपरेटिव। इस रिज़ॉर्ट की सबसे बड़ी खासियत जो यहाँ एक बार आ चुके गेस्ट को बार-बार आने को मजबूर कर देती है वो है यहाँ का लाज़वाब और स्वादिष्ट खाना। रिज़ॉर्ट के बीचों बीच स्थित यहाँ के रेस्तरां में इतनी विविधता है, कि इसे संभालना किसी के लिए लगभग कठिन-सा है। लेकिन यहाँ बड़ी शिद्द्त से सभी तरह की वैरिएशंस का ख्याल रखा जाता है।  यहाँ के व्यंजनों में शामिल हैं: चीनी, भारतीय, इतालवी, आयरिश और पश्चिमी। इतने तरह के व्यंजन होने के बावजूद हर व्यंजन में अद्भुत स्वाद। सच में यहाँ के लाजवाब शेफ को सलाम ! अगर रेस्तरां के स्टाफ की बात करें तो सभी के सभी अपने मृदु व्यवहार से आपका दिल जीत लेते हैं। सीरियसली स्वादिष्ट खाने के अलावा यहाँ के स्टाफ का गेस्ट के प्रति सम्मानजनक रवैया आकर्षित करता है। यहाँ रेस्तरां में हर रोज अलग-अलग व्यंजन बनाये जाते हैं। बुफे बेहद करीने से सजाये जाते हैं। लंच और डिनर में वेज के अलावा नॉन वेज का भी ऑप्शन है। वेटर जो सबको मुस्कुराते हुए खाना परोसते हैं तथा आप चाहे तो वातानुकूलित कमरों/ कॉटेज में भी भोजन कर सकते हैं। इसके लिए आपको उन्हें पहले से सूचित करना पड़ेगा। रिज़ॉर्ट में कैफ़े के साथ में एक छोटा-सा लॉन है जहां रोजाना शाम को सात बजे यहाँ आने वाले गेस्ट के लिए प्रोजेक्टर पर जिम कॉर्बेट की डाक्यूमेंट्री दिखाई जाती है। चारों तरफ सलीके से लगाई गयी कुर्सियों पर बैठ कर आप डॉक्यूमेंट्री का आनंद ले सकते हैं। उसके बाद एक प्रोफेशनल गिटारिस्ट आपकी फरमाइश पर बॉलीवुड के सुन्दर नग्में सुनाता है। ढलती शाम के साथ रोमांटिक गाने आपको यकीनन थिरकने पर मजबूर कर देंगे। म्यूजिक का यह सिलसिला डिनर के साथ रात दस बजे तक चलता है। Tiger Camp Resort Ramnagar रिज़ॉर्ट में स्पोर्ट्स क्लब, हॉस्पिटैलिटी लाउंज और स्विमिंग पूल जैसी अन्य मज़ेदार सुविधाएं और गतिविधियाँ हैं। यहाँ आने वाले हर ऐज ग्रुप के लिए और उन्हें व्यस्त रखने के लिए यहां टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कैरम जैसी बेहतरीन सुविधायें है। ख़ूबसूरती से डिज़ाइन किये गए स्विमिंग पूल में छोटे बच्चों से लेकर वयस्क तक नहाने के अलावा वाटर स्पोर्ट्स का भी खूब आनंद ले सकते हैं। Tiger Camp Resort Ramnagar Tiger Camp Resort Ramnagar Tiger Camp Resort Ramnagar बाकी यहाँ के हाउस कीपिंग स्टाफ का काम भी काबिलेतारीफ है। आपको सभी कॉटेज बिल्कुल नीट और क्लीन मिलेंगे। वाशरूम  से लेकर रूम तक सब कुछ हाईजेनिक। हर कॉटेज के बाहर बरामदा है जिसमें सोफे, चेयर और टेबल लगाए गए हैं।  एक तरह से आपके क्वालिटी टाइम के हिसाब से यहाँ सब तरह के कम्फर्ट का ध्यान रखा गया है। साथ में आप सुबह की सैर यहाँ के बड़े-बड़े घास के लॉन में कर सकते हैं। इस रिज़ॉर्ट में पेड़ों की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेंगी जिसके बीच में से आप पगडंडी के रास्ते होते हुए नदी तक पहुँचते हैं। Tiger Camp Resort Ramnagar Tiger Camp Resort Ramnagar Tiger Camp Resort Ramnagar Tiger Camp Resort Ramnagar इस रिज़ॉर्ट की सबसे बड़ी खासियत जो रामनगर में कुछ ही रिज़ॉर्ट के पास है वो है रिवर व्यू। रिज़ॉर्ट में आप सनराइज के समय कल-कल बहती नदी की धाराओं का इत्मीनान से आनंद ले सकते हैं। नदी के किनारे पानी में अपने पैर डालकर आप यहाँ घंटों गुजार सकते हैं। साथ में सुबह की चाय का मजा इससे बेहतर तो कहीं मिल नहीं सकता। नेचर लवर्स के लिए ये यहाँ का सबसे खूबसूरत पॉइंट है। यह रिज़ॉर्ट इतना सुन्दर और बड़ा है कि आप एक दिन तो आराम से सिर्फ यहीं गुजारना पसंद करेंगे। Tiger Camp Resort Ramnagar Tiger Camp Resort Ramnagar टाइगर कैंप रिज़ॉर्ट के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। वकेशंस और वीकेंड पर रिज़ॉर्ट लगभग फुल रहता है इसलिए कम से कम एक सप्ताह पहले आप अपनी कॉटेज अवश्य बुक कर लें। समय-समय पर रिज़ॉर्ट की तरफ से यहाँ स्टे के लिए आकर्षक ऑफर भी दिए जाते हैं। Review by Five Colors of Travel

Destination Haryana Lifestyle Punjab Travel

Sukhna Lake-चंडीगढ़

  • 0 Comments

Sukhna Lake-चंडीगढ़ की मशहूर झील by Pardeep Kumar दोस्तों, आज इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं चंडीगढ़ की मशहूर सुखना झील के बारे में। इससे पहले कि हम आज के सफर में आगे बढ़े, आप यह अवश्य जान लें कि इस शहर की एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई खासियते हैं। अक्सर हम इस शहर को हिंदी पंजाबी गानों या फिल्मों में देखते हैं। जितनी खूबसूरत ये सिटी आपको स्क्रीन पर दिखाई जाती है यकीन मानिए यह देखने में उससे भी कहीं ज्यादा खूबसूरत है। बेहद ही तरतीब से बसाया गया यह शहर शांत वातावरण और हरियाली के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। (Sukhna Lake) वहीं शिवालिक रेंज की तलहटी में सुंदर सुखना झील प्रकृति के साथ एक शांत, क्वालिटी टाइम स्पेंड करने और वॉटर राइड्स जैसे एडवेंचर्स के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। सुखना झील एक मानव निर्मित झील है जिसे 1958 में ले कोर्बुसीयर और पी एल वर्मा द्वारा निर्मित किया गया था। कॉर्बूसियर ने सोचा था कि शहर के निवासी इसे ‘शरीर और आत्मा की देखभाल’ के लिए आकर्षित करेंगे। चंडीगढ़ शहर के योजनाकार इस झील से गहराई से जुड़े हुए थे। सुखना झील चंडीगढ़ में 3 वर्ग किलोमीटर में फैली वर्षा आधारित झील है। सन 1958 में शिवालिक पहाड़ियों से नीचे आने वाली मौसमी धारा सुखना चो को बांधकर बनाई गई थी। मूल रूप से मौसमी प्रवाह सीधे झील में प्रवेश करता है जिससे भारी गाद निकलती है। गाद के प्रवाह को रोकने के लिए जलग्रहण क्षेत्र में लगभग 25.42 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया और 1974 में, चो को मोड़ दिया गया और झील को पूरी तरह से बाय-पास कर दिया गया। जब भी आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ सुखना झील आयेंगे तो झील के किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। अद्भुद नजारें और वाटर एक्टिविटीज झील में बोट राइड एक्टिविटीज के अलावा आप शिकारा की सवारी भी एन्जॉय कर सकते है। यदि आप डेली की बिजी और थकान भरी लाइफ से दूर कुछ समय अपनी फैमली के साथ रिलेक्स करते हुए स्पेंड करना चाहते हैं तो आपको पूरे एक दिन के लिए सुखना लेक जरूर आना चाहिए। यकीन मानिये सुखना लेक चंडीगढ़ का  शांतिप्रिय वातावरण, अद्भुद नजारें और यहाँ की वाटर एक्टिविटीज आपको तरो ताजा कर देंगी। कैफेटेरिया की सुविधाएं बता दे झील के पास एक फेमस केफे भी है जिसे सिटको  कैफेटेरिया के रूप में जाना जाता है जिसमें इनडोर और आउटडोर दोनों बैठने की जगह है। जहाँ आप अपने फ्रेंड्स के साथ कॉफ़ी, चाय या ब्रेक फ़ास्ट कर सकते है। झील के आसपास के क्षेत्र में भी छोटे क्यूरियस खरीदने के लिए स्मारिका दुकानें हैं यहाँ शोपिंग करके आप अपनी ट्रिप को मेमोरिबल बना सकते है। अगर आप इस झील पर ज्यादा कुछ करना नहीं चाहते’ तो बस एक काम कीजिये इसके किनारे पर बैठकर सूर्यास्त का मज़ा लीजिये। झील के दक्षिण में एक गोल्फ कोर्स और इसके पश्चिम में प्रसिद्ध रॉक गार्डन है। झील के बाहर पर्यटकों को ऊंट की सवारी भी कराई जाती है, यदि आपने अभी तक की ऊंट की सवारी नही की हैं तो आप यहाँ ऊंट की सवारी का अनुभव भी ले सकते है। सबसे महत्वपूर्ण बात यदि आप पूरे 1 दिन की ट्रिप पर हैं तो सूर्यास्त होने तक यहाँ जरूर रुकें क्योंकि सूर्यास्त के अद्भुद और अविस्मरणीय नजारों के साथ अपनी ट्रिप खत्म करने से बेहतर कुछ हो ही नही सकता है। एंट्री शुल्क आपको बता दें कि यहां एंट्री करने का कोई भी शुल्क नहीं है उसके पश्चात आप यदि बोटिंग करना चाहते हैं या कुछ खाना पीना चाहते हैं तो उसके लिए आपको काउंटर पर जाकर एक कार्ड बनवाना होगा जिसका इस्तेमाल आप हर दुकान पर हर चीज के लिए कर सकते हैं। किस समय जाएँ सुखना झील घूमने के लिए आप किसी भी समय जा सकते हैं गर्मियों में ठंडी हवा खाने और सर्दियों में खिली-खिली धूप का आनंद लेने आप यहां पहुंच सकते हैं, यहां जाने का सबसे उचित समय सूर्योदय और सूर्यास्त का है क्योंकि दिन की गर्मी में यहां ज्यादा देर घूम पाना काफी मुश्किल है। सुखना झील कैसे पहुंचे हवाई अड्डा शहर से 11 किमी दूर है। हवाई अड्डे के स्थानांतरण के लिए टैक्सी उपलब्ध हैं। इंडियन एयरलाइंस, जेट एयरवेज और एयर डेक्कन चंडीगढ़ को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ता है।चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और अन्य बड़े शहरों से रेल द्वारा जुड़ा हुआ है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन सेक्टर 17 में शहर के केंद्र से 8 किलोमीटर दूर है। चंडीगढ़ सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है और लगभग हर बड़े और छोटे शहरों से यहां के लिए बस आती जाती रहती है।

Culture Destination Uttar Pradesh

Gorakhnath Temple

  • 0 Comments

Gorakhnath Temple: गोरखपुर के गोरखनाथ बाबा का प्रसिद्ध मंदिर -जहाँ मिलता हैं हर दिल को सुकून भारत ऋषि-मुनियों और साधु-संतों का देश है। यही कारण है कि भारत को विदेशों में आज विश्व गुरु के नाम से भी जानते हैं। देश योग गुरू बनने की ओर भी अग्रसर है। बाबा रामदेव का नाम आज योग की दुनिया में सबसे पहले लिया जाता है।  फाइव क्लर्स आफ ट्रैवल की टीम आज आपको एक ऐसे योग साधक से रूबरू करवाएगी, जिसका इतिहास 1000 साल से भी ज्यादा पुराना है। ऐसा भी कहा जाता है कि भारत में योग की शुरुआत इन्ही से शुरू हुई थी। (Gorakhpur Temple) गोरखनाथ बाबा के बारे में कौन नहीं जानता है। गोरखनाथ बाबा नाथ संप्रदाय के प्रमुख प्रचारक थे यानी कि नाथ संप्रदाय को जो प्रसिद्धि हासिल हुई थी, उसमें गोरखनाथ बाबा का बहुत बड़ा श्रेय है। नाथ संप्रदाय का सबसे प्रमुख चेहरा गोरखनाथ बाबा को ही माना जाता है। गोरखनाथ मंदिर शहर के बीचो-बीच स्थित है और यह मंदिर लगभग 52 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। गोरखनाथ मंदिर जाने की शुरुआत खिचड़ी (मकर सक्रांति) के दिनों में होती है। यह मेला खिचडी से शुरू होता है और फरवरी के अंत तक रहता है, क्योंकि यहां पर जाने का ज्यादा फायदा इन्हीं दिनों में होता है। खिचड़ी के दिन से ही यहां पर भव्य मेला लगता है। रोज कई हजारों की संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। (Gorakhpur Temple) पार्किंग की सुविधा वैसे तो इस मंदिर के कई गेट हैं। अगर आप साधारण दिनों में आते हैं तो आप अपनी गाड़ी मंदिर के बाहर खड़ी कर सकते हैं। अगर आप मेले के दिनों में आते हैं तो आपको बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस तरह गाड़ी मंदिर के बाहर खड़ी करना आपको भारी भी पड़ सकता है। मुख्य द्वार से कुछ दूरी पर ही एक पार्किंग स्थल है। जहाँ आप अपनी गाड़ी पार्क कर बेफिक्र होकर मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। मेले के दिनों में अगर आप मंदिर में एंट्री करना चाहते हैं तो आपको मुख्य द्वार से ही एंट्री करनी होगी है। क्योंकि मेले में लोगों की संख्या और सुरक्षा कारणों को देखते हुए मुख्य द्वार से ही एंट्री दी जाती है। खिचडी चढ़ाने की परंपरा मंदिर में मकर सक्रांति के समय प्रसाद के तोर पर खिचड़ी चढ़ाई जाती है। यूपी, बिहार, नेपाल सहित अन्य राज्य से लाखों भक्त खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। गोरखनाथ में पहली खिचड़ी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चढ़ाते हैं। खिचड़ी चढ़ाने की ये परंपरा काफी पुरानी है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक त्रेता युग में गुरु गोरखनाथ हिमाचल के कांगड़ा में स्थित ज्वाला देवी मंदिर गए थे। यहां देवी ने उन्हें दर्शन देते हुए भोज पर आमंत्रित किया। कई प्रकार के व्यंजन देखकर गोरखनाथ ने ज्वाला देवी से कहा कि वह भिक्षा में मिले दाल चावल ही खाते हैं। इसलिए उनके लिए दाल चावल ही लाएं, तब ज्वाला जी ने गोरखनाथ को खिचड़ी बनाकर खिलाई थी। इसके बाद गोरखनाथ भिक्षाटन करते हुए बाबा गोरखनाथ राप्ती नदी के पास पहुंचे और यहां साधना में लीन हो गए। लोग उनके पात्र में चावल और दाल डालते थे, लेकिन उनका पात्र नहीं भरता था। तब से गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। मेले में लोगों की इतनी अधिक भीड़ रहती है कि वहां पर पैर रखने तक की भी जगह नहीं मिलती। आपको मेले में कई तरह के झूले दिखाई देंगे। झूले का स्वाद लेने के लिए लोगों को पहले से ही लाइन में लगना पड़ता है, क्योंकि- झूले झूलने वालों की संख्या बहुत अधिक रहती है। इसलिए आप सोच सकते हैं कि यह मेला गोरखपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए कितना ज्यादा मायने रखता है। (Gorakhpur Temple) मंदिर का इतिहास गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर भारत के पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर नाथपीठ का मुख्यालय भी है। इस समय गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। साथ ही यह मंदिर नाथ योगियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां योग साधना और तपस्या सिखाई जाती है। मुगल काल के दौरान मंदिर को कई बार तोड़ा गया था। ऐसा माना जाता है कि मंदिर के वर्तमान ढांचे के निर्माण 19वीं सदी में दिग्विजय नाथ और अवेद्यनाथ ने करवाया था। मंदिर को लेकर ऐसी जनश्रुति है कि ज्वालामुखी के स्थान से परिभ्रमण करते हुए गोरक्षनाथ ने राप्ती के तटवर्ती क्षेत्र में तपस्या की थी और यहां उसी स्थान पर अपनी दिव्य समाधि लगाई थी, जहां वर्तमान में श्री गोरक्षनाथ मंदिर स्थित है। मंदिर के आसपास साज-सज्जा का विशेष ध्यान रखा गया है। आप मंदिर के पास बने तलाब में बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। बोटिंग का मूल्य बहुत अधिक नहीं है आप आसानी से 30 से 60 रुपए में यहाँ बोट में घूमने  का आनंद ले सकते हैं। तालाब में आपको सफ़ेद बत्तख भी तैरती दिखाई देती हैं जिससे तालाब की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है। मंदिर के पास ही आपको एक छोटा सा और मंदिर मिल जाएगा। प्रवेश करेंगे तो आपको कई सारे योगियों की मूर्ति बने हुए मिल जाएगी। हालांकि यहां पर फोटो खींचने में वहां के कर्मचारियों द्वारा मनाही की जाती है मगर फिर भी चुपके से फोटो ले सकते हैं ऐसे भी मना ही नहीं थी। महंत दिग्विजय नाथ स्मृति भवन बाहर से देखने पर महंत दिग्विजय नाथ स्मृति भवन एक भव्य महल दिखाई देता है। जब आप अंदर प्रवेश करेंगे वहां आपको एक लाइन से सैकड़ों मूर्तियां बनी हुई दिखाई देंगी। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ मूर्तियों का होना एक अलग किस्म का ही एहसास दिलाता है। गोरखपुर मंदिर के अंदर साज सज्जा और इसकी सजावट सच में बिल्कुल अद्भुत है। मंदिर के पास  बाजार में आप खरीदारी भी अच्छी कर सकते हैं क्योंकि आमतौर पर यहाँ किफायती रेट पर ही सामान मिलता है। आप बिना तोलमोल किए भी कम रुपए में अच्छा सामान खरीद सकते हैं। कैसे पहुंचे गोरखनाथ मंदिर अगर आप गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गोरखनाथ मंदिर जाते हैं तो मात्र 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। आप आसानी से कैब या ऑटो रिक्शा की सहायता से मंदिर पहुंच सकते हैं। अगर आप हवाई यात्रा से गोरखपुर पहुंचते

Culture Destination Haryana

Kurukshetra – शेख चिल्ली का मकबरा

  • 0 Comments

Kurukshetra – शेख चिल्ली का मकबरा: हरियाणा का ताज महल कुरुक्षेत्र को कौन नहीं जानता। मगर कुरुक्षेत्र को लोग जानते भी हैं तो केवल महाभारत के युद्ध की वजह से। शायद ही कोई जानता होगा कि यहां पर मिनी ताजमहल भी है। अब आप सोच रहे होंगे कि ताज महल तो आगरा में है फिर कुरुक्षेत्र में कहां से आ गया। इतना सोचने की जरूरत नहीं है इसे केवल हरियाणा का मिनी ताजमहल कहा जाता है। अपने नए सफर में फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल की टीम आज आपको ऐसी ही जगह का दीदार करवाएगी जो देखने में सैंकड़ों सालों बाद भी आगरा के ताज महल की तरह आकर्षक दिखता है। (Sheikh Chilli Tomb, Kurukshetra) पवित्र गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र सिर्फ महाभारत, शक्तिपीठों ओर दूसरे हिंदू धर्म स्थलों के लिए ही नहीं, शेख चिल्ली के मकबरे के लिए भी प्रसिद्ध है। यही कारण है कि शेख चिल्ली के मकबरे को देश के प्रमुख राष्ट्रीय स्मारकों में शुमार हरियाणा का ताजमहल भी कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि राजधानी दिल्ली से अमृतसर के बीच इसके अलावा कोई भी ऐसा स्मारक नहीं है जिसमें शाहजहां के समकालीन संगमरमर का प्रयोग किया गया हो। शेख चिल्ली के कार्टून और चुटकुले तो बचपन में बहुत सुने थे। मगर मकबरे के बारे में पहली बार सुना था। शेख चिल्ली के मकबरे का नाम सुनते ही वहां पर जाने को लेकर मन में खलबली मचना स्वाभाविक है।  शेख चिल्ली का मकबरा कुरुक्षेत्र के थानेसर में स्थित है। शेख चिल्ली के मकबरे तक पहुंचने के लिए आपको कड़ी मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। किसी भी ऑटो चालक से बात करके वहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। बाहर से देखने पर मकबरा महल लग रहा था। क्योंकि मकबरे की दीवारें बहुत बड़ी-बड़ी थी, लग ही नही रहा था कि यहां पर किसी सूफी संत का मकबरा है। पार्किंग की सुविधा की बात करें तो वहां पर पार्किंग की सुविधा बहुत अच्छी है। गेट के अंदर प्रवेश होते ही सबसे पहले टिकट लेनी होती है। आप टिकट कैश से भी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से भी टिकट ले सकते हैं। टिकट का मूल्य ज्यादा नहीं है, मात्र 25 रूपये ही टिकट का मूल्य है। हालांकि विदेशी पर्यटकों  के लिए 100 रुपए इसका मूल्य रखा गया है।  आप टिकट लेकर जैसे ही अंदर प्रवेश करेंगे सामने ही खूबसूरत सा पार्क और वहां का मनमोहक वातावरण एक बार तो आपके दिल को छू लेगा। हालांकि शेख चिल्ली का मकबरा अंदर से बहुत ज्यादा बड़ा नहीं था, मगर फिर भी  दिल को सुकून दे रहा था। शेख चिल्ली का इतिहास दारा शिकोह अपने अध्यात्मिक गुरु शेखचिल्ली का बहुत सम्मान करते थे। उनके सम्मान में यह मकबरा बनवाया गया था। सूफी संत शेख चिल्ली का असली नाम सूफी अब्द उर रज्जाक था। वह शेख चिल्ली के नाम से अधिक लोकप्रिय थे। वह अपनी बुद्धिमत्ता और उदारता के लिए जाने जाते थे। शेख चिल्ली मुगल राजकुमार दारा शिकोह  के गुरु थे। शाहजहाँ खुद उनका बहुत सम्मान करते थे। कहा जाता है कि मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे शिकोह शेख चिल्ली के बहुत बड़े प्रशसंक थे। उनसे उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। उन्हें अब्द उर रहीम, अलैस अब्द उई करीम, अलैस अब्द उर रज्जाक के नाम से भी जाना जाता था। उस समय के लोगों का मानना था कि वह एक महान दरवेश था। ऐसा माना जाता है कि शेख चिल्ली का जन्म बलूचिस्तान की एक खानाबदोश जनजाति में हुआ था। यही घुमक्कड़ पन उन्हे भारत ले आया। वैसे शेख चिल्ली ऐसी कहानियों के नायक हैं, जो बार-बार आम लोक जीवन के संघर्षों पर विजय प्राप्त करती हैं। मकबरे को देखने के लिए  आम तौर पर बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती, लेकिन फिर भी देखने वालों की संख्या बहुत कम भी नहीं कह सकते। यहाँ पर असली नजारा तो ऊपर की ओर जाने के बाद मिलता है। महान संत की कब्र मकबरे के निचले सदन में बिल्कुल केंद्र में स्थित है। इस मकबरे के ठीक बगल में संत की पत्नी की भी कब्र है। मकबरे के प्रत्येक ओर प्रवेश द्वार के भांति मेहराब बना है जो संगमरमर निर्मित जालियों से सुसज्जित है। मकबरे की चारों दिशाओं में बाहर की और छतरिया बनी है जिसके गुंबद पर हरे, पीले, नीले ओर जामुनी रंग की चमकदार टाइल्स से निर्मित विभिन्न प्रकार की ज्यामिति आकृतियां देखी जा सकती हैं। मकबरे के पीछे नजर घुमाने के बाद  एक बड़ा सा हरा भरा ग्राउंड खूबसूरती का एक अलग ही नज़ारा पेश कर अपनी और आकर्षित करता है। अभी मकबरे के अंदर बने म्यूजियम में घूमना बाकी था। (Sheikh Chilli Tomb) अगर आप इतिहास के प्रेमी हैं और प्राचीन चीजों को देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए यह मकबरा सोने पर सुहागा है, क्योंकि इस मकबरे के म्यूजियम के अंदर आपको पहली शताब्दी से लेकर 19वीं शताब्दी तक की काफी पुरानी चीजें देखने को मिलेंगी। (Sheikh Chilli Tomb) राहत वाली बात यह है कि म्यूजियम के अंदर जाने के लिए किसी भी तरह की टिकट नहीं लगती है। आप म्यूजियम के अंदर जितना चाहे उतना समय बिता सकते हैं। मगर म्यूजियम के अंदर की चीजों को आप बिल्कुल भी छू कर नहीं देख सकते। चारों तरफ गार्ड का पहरा होता है। गार्ड आप पर नजर गड़ाय रहते हैं ताकि कोई किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचा सके। आप चाहो तो कैमरे में सभी खूबसूरत नजारों को कैद कर सकते हैं। म्यूजियम के अंदर आपको कुषाण,  गुप्त,  उत्तर गुप्त या वर्धन, राजपूत, सल्तनत और मुगल काल की प्राचीन वस्तुएं देखने को मिलेंगी। मात्र 25 रूपये में प्राचीन चीजों को देखना साथ में मकबरे में घूमना, किसी सपने से कम नहीं। राजा हर्ष का टीला आपको बिल्कुल मकबरे के साथ ही राजा हर्ष का टीला भी देखने को मिलेगा। हालांकि राजा हर्ष के टीले में अंदर जाने की अनुमति नहीं है। मगर आप शेख चिल्ली के मकबरे के ऊपर से ही राजा हर्ष के टीले का नजारा देख सकते हैं। अगर आप कुरुक्षेत्र के 200  किलोमीटर के दायरे में हैं  तो आप एक दिन में आना जाना कर सकते हैं। यदि आप 200 किलोमीटर के दायरे से बाहर हैं