Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Categories
Destination

भारत में आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं यह धार्मिक स्थल

आज के समय में आस्था और भक्ति लोगों के लिए, अपनी जिंदगी से स्ट्रेस को कम करने का सबसे आसान माध्यम बन गया है। आस्तिक लोगों को तो मंदिर जाना पसंद होता ही है, लेकिन आजकल लोग इस भागदौड़ की जिंदगी से शांति के लिए भी मंदिरों का रुख कर रहे हैं। अगर आप भी भारत के ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है।

१. भोजपुर शिव मंदिर (Bhojpur Shiva temple)

भोपाल शहर से करीब 27 किलोमीटर की दूरी पर भोजपुर नामक स्थान पर एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है। इसके बारे में बताया जाता है कि इसका निर्माण महाराजा भोजराज प्रथम ने 1010 ई से 1055 ई के बीच करवाया था। अगर आप इस मंदिर में सुबह-सुबह आ जाएंगे तो यहां की सुबह की आरती देखकर आपका मन बहुत हीं प्रसन्न हो जाएगा। यह मंदिर इतनी खूबसूरत लोकेशन (beautiful location) पर है कि यहां आने के बाद आपको चारों ओर बस ग्रीनरी हीं ग्रीनरी देखने को मिलेगी। यह मंदिर पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां भारत के कोने-कोने से लोग भोजेश्वर महादेव का दर्शन करने आते हैं। अगर आप भी भोपाल जा रहे हैं तो आप भी इस मंदिर को एक बार जरुर विजिट (Must visit) करें। यहां के हवाओं में घुली हुई पॉजिटिविटी (positivity and divinity) आपको बहुत हीं बेहतरीन एहसास दिलाएगा।

 2. इस्कॉन टेंपल बेंगलुरु (Iskcon temple)

अगर आप बैंगलोर आ रहे हैं तो आपको भारत के सबसे बड़े कृष्ण मंदिर का विजिट बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। इस्कॉन एक ऐसी समिति है जो पूरे दुनिया में जगह-जगह भगवान कृष्ण से जुड़े मंदिरों का निर्माण करवाती है। भारत में इस्कॉन का सबसे मुख्य ब्रांच बेंगलुरु में हीं स्थित है। इस्कॉन ने बेंगलुरु में भारत का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर बनवाया है। जो बेंगलुरु आने वाले पर्यटकों के लिए सेंटर आफ अट्रैक्शन (Centre of attraction) माना जाता है। इस मंदिर का आर्किटेक्चर भी काफी यूनिक और अट्रैक्टिव है। इस मंदिर के दीवारों में ग्लास वर्क (Glass work) भी किया गया है। इस मंदिर का पूरे भारत में बहुत अधिक मान्यता है। भारत के कोने कोने से लोग यहां पूजा करने और दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर में होने वाला कीर्तन लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। जहां लोग सब कुछ भूल कर बस कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाते हैं। जिस जगह पर कीर्तन होता है जब आप उसे हॉल (hall) में इंटर करेंगे तो आपके पैर अपने आप हीं थिरकने लगेंगे और आप भी सब कुछ भूल कर बस कृष्णा का नाम लेते हुए कीर्तन करने लगेंगे। यहां आकर आपको एक पॉजिटिव एनर्जी (positive energy) का एहसास होगा।

3. महावीर मंदिर (Mahaveer mandir)

यह मंदिर पटना जंक्शन से वाकिंग डिस्टेंस पर स्थित है। जो उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं और यह मंदिर देश के प्राचीनतम हनुमान मंदिरों में से एक है। अगर आप इस मंदिर में घूमना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सामान्य दिनों में ही यहां आएं। क्योंकि रामनवमी, शिवरात्रि या फिर दशहरा के दिनों में यह मंदिर बहुत हीं व्यस्त रहता है। ऐसे में यहां बहुत अधिक मात्रा में श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर की एक और खासियत यह है कि इस मंदिर का ट्रस्ट उत्तर भारत का सबसे बड़ा धार्मिक ट्रस्ट है। जो गरीब लोगों के कैंसर का इलाज करवाने और जरूरतमंदों की सेवा और परोपकार के कार्यों के लिए जाना है।

4. प्रेम मंदिर (Prem mandir)

इस मंदिर को सफेद संगमरमर से बनाया गया है और इसके दीवारों पर श्री कृष्ण के जीवन के महत्वपूर्ण कहानियों को कलाकृतियों में उकेरा गया है। जो इस मंदिर को और भी खूबसूरत बनाता है। चारों ओर सफेद संगमरमर और मार्बल से बनाए गए इस मंदिर के परिसर में छोटी-छोटी वाटिकाऐं भी हैं। जहां कहीं कृष्ण के बचपन की झांकियां मिलती हैं, तो कहीं श्री कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए मिलते हैं।  यहां कृष्ण की गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाने की मुद्रा में भी मूर्ति स्थापित है। वृंदावन स्थित इस मंदिर की आधारशिला 2001 में रखी गई थी और इसे तैयार होने में 12 वर्षों का समय लग गया। इस मंदिर की आधारशिला जगतगुरु कृपाल आचार्य ने रखी थी। यहीं वजह है कि इस मंदिर के परिसर में उनके स्मृतियों को भी सहेज कर रखा गया है। प्रेम मंदिर आने का सबसे उचित समय शाम का होता है। क्योंकि शाम ढलते हीं यहां लाइटिंग शो शुरू हो जाते हैं, जो इस मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

5. बनारस (Banaras)

तू बन जा गली बनारस की
मैं शाम तलक भटकूँ तुझमें,,,

गंगा के किनारे बसे बनारस शहर में जाने की ख्वाहिश सभी को होती है। वैसे तो यह शहर ज्यादा आधुनिक नहीं है, फिर भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर आयु के लोग यहां घूमने आना चाहते हैं। इस शहर की गंगा आरती की खूबसूरती देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोगों को अपनी ओर खींच लाती है।

उत्तराखंड को देवों की भूमि के नाम से जाना जाता है और यहां कई सारे तीर्थ स्थल भी हैं। उन्हीं तीर्थ स्थलों में से प्रमुख तीर्थ स्थल हैं गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ। इन्हीं चारों तीर्थ स्थलों को मिलाकर बनता है चार धाम! जिसका हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है। चार धाम यात्रा ना सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से प्रसिद्ध है बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यह लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। चारों ओर हिमालय की पहाड़ियां और पहाड़ियों के बीच से पतली सी धारा में बहती गंगा नदी किसी का भी मन मोह लेने में सक्षम है। यहां आकर आपको प्राकृतिक खूबसूरती (scenic beauty) के बेहतरीन नजारे देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही पोलूशन फ्री (pollution free) वातावरण (environment) I आपको फिर से तरोताजा कर देंगे।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *