Best of My Blogs Destination Uttarakhand

सहस्त्रधारा-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह

पहाड़ों के इस नए सफर में आज हम आपको ले चलेंगे देहरादून की एक ऐसी खूबसूरत और टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह सहस्त्रधारा, जहां की बाइक राइड और नदी, खूबसूरत पहाड़ और हरे भरे घुमावदार रास्ते आपको बेशक ही लद्दाख से रूबरू करा देंगे। देव भूमि उत्तराखंड में अनेक पर्यटक स्थल हैं जो अपनी ख़ूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है उन्ही में से एक है देहरादून में स्थित सहस्त्रधारा। यहाँ देश भर से ही नही बल्कि विदेशो से भी पर्यटक यहाँ आते है और इसकी ख़ूबसूरती का लुत्फ़ उठाते हैं। यदि आप भी फैमिली ट्रिप की सोच रहे हैं तो आप इस जगह को जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं।(Sahastradhara, Dehradun)

सहस्त्रधारा देहरादून का नेचुरल वाटरपार्क

जब भी आप बाइक राइड पर सहस्त्रधारा तक जायेंगे तो यकीनन यहाँ आपको पूरी लद्दाख वाली वाइब्स महसूस होगी। घुमावदार रास्ते , सड़क किनारे बहती नदी, और नदी के ऊपर लगे सतरंगी झंडे, थोड़ी देर के लिए आप इस बेहतरीन नज़ारे को देखकर जन्नत सा फील करेंगे

आपको बता दें यहाँ स्थित, पहाड़ों से गिरने वाली सैंकड़ों धाराओं की वजह से इस स्थान को सहस्त्रधारा के नाम से जाना जाता है। यह स्थान आध्यात्म, एडवेंचर और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। कहते हैं कि गुरू द्रोणाचार्य ने यहीं पर तपस्या की थी। गर्मी से परेशान होकर उन्होने इसी स्थान पर भगवान शिव से एक आशीर्वाद प्राप्त किया, कि यहां हमेशा पानी टपकता रहे, और तब से इस जगह लगातार पानी टपक रहा है। यहां स्थित गंधक झरना स्किन रोगों के उपचार के लिए देश भर में प्रसिद्ध है।

 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह

क्लॉक टावर से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर सहस्त्रधारा एक लाजवाब पिकनिक स्पॉट है, जहां आप महादेव मंदिर के दर्शन से लेकर नदी और फॅमिली पिकनिक स्पॉट सभी तरह का लुत्फ़ उठा सकते हैं।(Sahastradhara, Dehradun)

 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह

इस जगह की ख़ास बात यह है कि यहाँ आने वाला पानी प्राकृतिक रूप से बहता रहता है। और कहा जाता है कि यहाँ नहाने से स्किन रोग दूर हो जाते हैं। यहाँ चेंजिंग रूम और लॉकर की सुबिधा भी उपलब्ध है।

Sahastradhara, Dehradun

यहाँ पहुँचने की सबसे खास बात कि जितना खूबसूरत सहत्रधारा है उतना ही बेहतरीन इसका सफर भी है शहर से 15 किलोमीटर दूर और 40 मिनट के सफर में इसकी खूबसूरती आपको लद्दाख से रूबरू करा देगी।

 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह

कैसे पहुंचे सहस्त्रधारा (How to reach)
सहस्त्रधारा का निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून है। फ्लाइट से उतरने के बाद आप कैब या टैक्सी की मदद से यहाँ तक आसानी से पहुँच सकते हैं। देहरादून ट्रैन और सड़क मार्ग से भी  जुड़ा हुआ है। शहस्त्रधारा पहुंचने के लिए आप अपनी पर्सनल गाड़ी या फिर आपको दर्शन लाल चौक से डायरेक्ट टैक्सी मिल जाएगी, इसके अलावा आप ऑटो बुक करके भी आ सकते हैशहस्त्रधारा के जिस पिकनिक स्पॉट पर हम पहुंचे उस जगह की खूबसूरती को बयान कर पाना बिलकुल भी आसान नहीं। यह जगह सच में किसी का भी दिल जीत लेने के काबिल है.

Sahastradhara, Dehradun

यहाँ जैसे ही आप एंट्री करेंगे देवभूमि की झलक देता एक खूबसूरत सा मंदिर आपको दिखाई देगा। यहां दर्शन के साथ ही आप इसके अंदर गुफा में जरूर जाएँ। यह गुफा यहाँ आने वाले सैलानियों में अच्छी खासी फेमस है। सहस्त्रधारा को पूरे देहरादून के सबसे बेहतरीन और लाजवाब पिकनिक स्पॉट्स में से एक माना जाता है, और हो भी क्यों न मन को शांति देता मंदिर और मंदिर से निकलते ही एडवेंचर के लिए खूबसूरत नदी और नदी के सामने खाने पीने के लिए खूबसूरत सा कैफ़े। सब कुछ है यहाँ।

यहाँ नदी किनारे कैफ़े में मैगी का मजा ले सकते हैं

 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह

क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का इससे अच्छा स्पॉट और क्या ही होगा। नदी के किनारे बने इस कैफ़े में आप स्नैक्स से लेकर पहाड़ों के बीच चाय या कॉफी का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं, और इसके के साथ एक छोटी से मार्केट भी आपको यहां देखने को मिलेगी। इस स्पॉट के ठीक थोड़ा आगे चलकर आप गर्मियों में वाटर पार्क का आनद भी ले सकते हैं।

यहाँ जाने का सही समयBest Time to Visit

बारिश के मौसम में सहस्त्रधारा की शानदार सुंदरता का सबसे अच्छा अनुभव किया जा सकता है। हालांकि यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होगा। 

 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह

Some Pics of Sahastradhara……

 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह
 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह
 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह
 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह
 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह
 Sahastradhara-टूरिस्ट्स की बेहद पसंदीदा जगह
Dr. Pardeep Kumar

Dr. Pardeep Kumar

About Author

डॉ. प्रदीप कुमार को मीडिया इंडस्ट्री में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने डिजिटल मीडिया के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी सक्रिय रूप से कार्य किया है। वे एक अनुभवी पत्रकार होने के साथ-साथ शिक्षक, लेखक, फोटोग्राफर और डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर भी हैं। ग्राउंड लेवल की कहानियों को कैमरे और कलम के ज़रिए लोगों तक पहुँचाना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘चाय-चाय’ को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल