Digital Nomad – भारत क्यों है आपका अगला डिजिटल नोमैड केंद्र?
रिमोट जॉब्स और ऑनलाइन वर्क के बढ़ते चलन की वजह से अब धरती पर कोई भी Wi-Fi वाला स्थान आपका ऑफिस बन सकता है। इसी सोच ने डिजिटल नोमैड की अवधारणा को जन्म दिया। यानी ऐसा व्यक्ति जो घूमते-फिरते अलग-अलग जगहों से काम करता है। भारत डिजिटल नोमैड्स के लिए तेज़ी से एक बड़ा केंद्र बन रहा है, क्योंकि भारत में इंटरनेट दुनिया के सबसे सस्ते इंटरनेट में से एक है। (Digital Nomad)
लगभग 30 GB डेटा सिर्फ ₹167 में और 300 GB ब्रॉडबैंड भी ₹800–₹900 में मिल जाता है। और साथ ही भारत में और कंट्री की अपेक्षा यहां रहने खाने और ट्रैवल का खर्च भी कम आता है। भारत की सबसे खास बात इसकी विविधता है आप काम करते हुए हिमालय की चोटियाँ, खूबसूरत समुद्र तट, ऐतिहासिक किले, नदियाँ और अनगिनत सांस्कृतिक अनुभव देख सकते हैं। व्यक्तिगत अनुभव बताता है कि भारत में डिजिटल नोमैड्स के लिए एक मजबूत और मददगार समुदाय भी मिलता है, खासकर ऋषिकेश और धर्मकोट जैसे स्थानों पर।
ऋषिकेश, उत्तराखंड
क्या आपको पता है ऋषिकेश को दुनिया की योग राजधानी कहा जाता है। वो इस लिए क्योंकि यह जगह हिमालय की गोद में, गंगा नदी के किनारे स्थित है। और यहाँ का माहौल आध्यात्मिक और बेहद पॉज़िटिव ऊर्जा से भरा होता है। साथ ही ऋषिकेश में आपको सबसे ज़्यादा योग स्कूल, मेडिटेशन सेंटर और इससे जुड़ी गतिविधियाँ मिलेंगी। यहाँ कई खूबसूरत कैफ़े भी हैं जहाँ बैठकर काम करना आसान है गंगा का नज़ारा हो या पहाड़ों का, दोनों ही माहौल बहुत शांत और प्रेरणा देने वाला होता है। यहाँ शॉर्ट-टर्म रहने के लिए अच्छे और किफायती ऑप्शन मिल जाते हैं।

एक सामान्य स्टूडियो का मासिक किराया लगभग $150 से $200 (लगभग ₹12,500 से ₹16,600) तक हो सकता है। साथ ही इंटरनेट की स्पीड अच्छी मिलती है और ज़्यादातर जगह पैदल दूरी पर होती हैं, इसलिए घूमना भी आसान है। और सबसे अच्छी बात की देहरादून एयरपोर्ट सिर्फ लगभग 1 घंटे की ड्राइव पर है। आसपास कई ट्रैकिंग स्पॉट भी हैं। ऋषिकेश में शाकाहारी भोजन आसानी से मिल जाता है और यहाँ का माहौल शराब-मुक्त और शांतिपूर्ण होता है काम और मन को संतुलित रखने के लिए एकदम सही।
धर्मकोट/भग्गु, हिमाचल प्रदेश
धर्मशाला और मैकलियोडगंज के ऊपर स्थित यह छोटा सा पहाड़ी गाँव आजकल डिजिटल नोमैड्स, इज़राइली यात्रियों और तिब्बती संस्कृति का मेलजोल बन चुका है। यहाँ का माहौल काफी कूल और ओपन है। यहां कैफ़े, योग स्टूडियो और क्राफ्ट एंड स्किल्ड बेस्ड वर्कशॉप आसानी से मिल जाते हैं, जो खासकर सिल्वर ज्वेलरी बनाने के लिए प्रसिद्ध है, साथी लोग इन वर्कशॉप्स में संगीत और आर्ट जैसी गतिविधियाँ सीखते हैं। यहाँ रहने के लिए स्टूडियो अपार्टमेंट मिल जाते हैं, जिनका मासिक किराया लगभग $200–$300 (लगभग ₹16,600–₹25,000) तक होता है।

यहां का इंटरनेट अच्छा है साथ ही ये जगह काम करने के लिए शानदार हैं। हालाँकि, एक चुनौती यह है कि धर्मकोट पहाड़ी ढलानों में बसा है, इसलिए यहाँ पैदल चलना पड़ता है तो उन लोगों के लिए मुश्किल हो सकती है जिन्हें ज़्यादा चलने की आदत नहीं है। मौसम भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर मॉनसून और सर्दियों में, लेकिन अगर आपको प्रकृति, पहाड़ों और शांत वातावरण में काम करना पसंद है, तो धर्मकोट आपके लिए एक शानदार जगह है।
गोवा
गोवा भारत में डिजिटल नोमैड और रिमोट वर्क कल्चर का बड़ा हब बन चुका है। यहाँ शराब और नॉन-वेज खुलेआम बिकता है, और समुद्र के किनारे बैठकर काम करना और बीच लाइफ का आनंद लेना लोगों को बहुत पसंद आता है। गोवा में तीन मुख्य एरिया डिजिटल नोमैड्स और यात्रियों में काफी फेमस हैं आरम्बोल, सियोलिम और पालोलेम यह यहां के तीन बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक है जहां आप बीच के किनारे बैठकर समुद्र की लहरों का मजा ले सकते हैं और यहां आपको शांत और आराम भी माहौल मिलेगा। यहाँ फाइबर इंटरनेट अच्छी स्पीड के साथ उपलब्ध है और बहुत से कोवर्किंग स्पेस भी हैं, जैसे अंजुना, पणजी और कई कैफ़े जहाँ आराम से काम किया जा सकता है।

चुनौतियों की बात करें, तो मानसून के दौरान बिजली कटौती आम है, लेकिन ज़्यादातर कोवर्किंग स्पेस में बैकअप होता है। कभी-कभी इंटरनेट 10–15 मिनट के लिए स्लो भी हो सकता है। समुद्र के पास एक रूम का घर अक्टूबर से मार्च में लगभग ₹41,500 प्रति माह तक पड़ सकता है, जबकि अंदर की ओर सस्ते विकल्प ₹25,000–₹30,000 प्रति माह से मिल जाते हैं। गोवा में अंग्रेज़ी काफी बोली जाती है, इसलिए कोई नई भाषा सीखने की ज़रूरत नहीं पड़ती। घूमने के लिए मोटरसाइकिल या स्कूटर किराए पर लेना सबसे अच्छा है, जिसकी लागत लगभग ₹250–₹350 प्रति दिन होती है। अगर आपको काम और छुट्टियों का मिश्रण पसंद है, तो गोवा डिजिटल नोमैड लाइफस्टाइल के लिए एक बेहतरीन जगह है।
भारत में डिजिटल नोमैड वीज़ा की स्थिति (ग्रे एरिया)- Digital Nomad
फिलहाल भारत में डिजिटल नोमैड्स के लिए कोई स्पेशल डिजिटल नोमैड वीज़ा उपलब्ध नहीं है। इसलिए यहाँ आने वाले डिजिटल नोमैड्स ज़्यादातर मल्टीपल-एंट्री टूरिस्ट इ-वीज़ा लेते हैं। यह वीज़ा लगभग $43 (1 साल के लिए) और $83 (5 साल के लिए) में मिल सकता है फ़ीस देश के अनुसार बदल सकती है। इस वीज़ा पर एक बार में आप 90 दिन तक भारत में रह सकते हैं। 90 दिन पूरे होने पर आपको देश से बाहर जाना होगा, और फिर दोबारा एंट्री लेनी होगी। एक कैलेंडर वर्ष में कुल मिलाकर 180 दिन तक भारत में रहने की अनुमति है।

ध्यान देने योग्य बातें
टूरिस्ट वीज़ा पर भारत में काम करना नियमों के खिलाफ माना जाता है। अगर आप किसी विदेशी कंपनी या विदेशी क्लाइंट के लिए ऑनलाइन काम करते हैं, और आपकी कमाई भारत के बाहर आती है, तो आम तौर पर यह स्वीकार्य माना जाता है। लेकिन अगर आप टूरिस्ट वीज़ा पर भारत में स्थानीय नौकरी करते हैं, भारत में रजिस्टर्ड किसी कंपनी के लिए काम करते हैं, या यहाँ कोई बिज़नेस सेटअप करते हैं, तो यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।
इसलिए, भारत में डिजिटल नोमैड लाइफ़ का अनुभव लेना संभव है बस ध्यान रहे कि टूरिस्ट वीज़ा केवल घूमने और विदेश से रिमोट वर्क के लिए है, न कि भारत में नौकरी या बिज़नेस करने के लिए।
फाइव कलर्स का ट्रैवल की ओर से पांच सुझाव-
- भारत में अभी कोई खास डिजिटल नोमैड वीज़ा नहीं है। टूरिस्ट वीज़ा पर विदेश की कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करना एक ग्रे एरिया माना जाता है, इसलिए वीज़ा नियमों का ध्यान ज़रूर रखें।
- भारत में इंटरनेट दुनिया के सबसे सस्ते और तेज़ इंटरनेट में से एक है, लेकिन काम में रुकावट न आए, इसके लिए पावर बैंक और बैकअप रखना जरूरी है।
- गोवा, ऋषिकेश और धरमकोट डिजिटल नोमैड्स के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में गिने जाते हैं। यहाँ अच्छा माहौल, मजबूत कम्युनिटी और शानदार नज़ारे मिलते हैं।
- यहाँ रहने और खाने पर खर्च काफी कम आता है। ऋषिकेश में एक साधारण स्टूडियो लगभग $150–$200 प्रति माह में मिल सकता है, और लोकल खाना $2 तक में मिल जाता है, तो बजट बिल्कुल भी ना ले।
- ज्यादातर डिजिटल नोमैड हब में अंग्रेज़ी आसानी से समझी और बोली जाती है। घूमने-फिरने के लिए स्कूटर या बाइक किराए पर लेना सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प है।


