Lucknow Kanpur Expressway: 3 घंटे का सफर अब सिर्फ 35 मिनट में! लखनऊ-कानपुर के बीच शुरू हुआ यह हाईटेक एक्सप्रेसवे
Lucknow Kanpur Expressway लखनऊ । उत्तर प्रदेश के दो सबसे बड़े और व्यस्त शहरों लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों और पर्यटकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बदलाव आ चुका है। दोनों शहरों के बीच की दूरी को बेहद कम समय में समेटने वाला बहुप्रतीक्षित 63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे आखिरकार पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। Awadh Expressway National Expressway 6, India First Barrier Less Toll Road
लगभग 4700 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार किया गया यह नया नेशनल एक्सप्रेसवे-6 (अवध एक्सप्रेसवे) भारत की आधुनिक सड़क इंजीनियरिंग का एक ऐसा अद्भुत उदाहरण है, जो आने वाले समय में देश के अन्य सभी एक्सप्रेसवे के लिए एक नया रोल मॉडल बनने जा रहा है। इस बेहद आधुनिक और शानदार एक्सप्रेसवे की कुछ ऐसी अनसुनी तकनीकें और खूबियां सामने आई हैं, जिन्हें जानने के बाद हर मुसाफिर हैरान रह जाएगा।
Lucknow Kanpur Expressway- देश का पहला बैरियर-फ्री सफर: अब नहीं रुकना पड़ेगा टोल प्लाजा पर
अक्सर देखा जाता है कि, एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता है। और सफर का मजा भी किरकिरा हो जाता है, लेकिन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर आपको ऐसी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। Lucknow Kanpur Expressway
बैरियर-लेस तकनीक: यह भारत का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है, जो पूरी तरह से बैरियर-मुक्त यानी बिना फाटक वाला बनाया गया है। इसका मतलब यह है कि, इस पूरी सड़क पर आपको कहीं भी कोई टोल नाका या रोकने वाला बैरियर नजर नहीं आएगा। Lucknow Kanpur Travel in 35 Minutes
हाईटेक कैमरे और सेंसर: एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर बेहद शक्तिशाली ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे और खास आरएफआईडी रीडर लगाए गए हैं, जैसे ही आपका वाहन इस मार्ग से गुजरेगा ये कैमरे आपके वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन करके सीधे आपके फास्टैग अकाउंट से टोल टैक्स की राशि काट लेंगे। इसके लिए गाड़ी की रफ्तार को धीमा करने की भी कोई जरूरत नहीं होगी।
3 घंटे की थकान अब सिर्फ 35 मिनट में गायब: समय की ऐतिहासिक बचत
पुराने नेशनल हाईवे-27 मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले लोग जानते हैं कि, उन्नाव और आसपास के रिहायशी इलाकों में लगने वाले भारी जाम और संकरी सड़कों के कारण लखनऊ से कानपुर पहुंचने में लगभग ढाई से तीन घंटे का समय लग जाता था, लेकिन अब इस नई छह लेन की सड़क के शुरू होने से यह दूरी सिमटकर बेहद कम रह गई है। यात्री अब लखनऊ के शहीद पथ से अपनी यात्रा शुरू करके कानपुर के गंगा बैराज तक का सफर महज 35 से 45 मिनट के भीतर पूरा कर सकेंगे। यह न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि ईंधन के खर्च को भी काफी हद तक कम कर देगा। भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए इस एक्सप्रेसवे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि, इसे बेहद कम समय में सीधे आठ लेन का किया जा सकेगा। Lucknow Kanpur Expressway
तीसरी आंख का पहरा: एआई सिस्टम खुद भेजेगा आपातकालीन मदद
सुरक्षा के लिहाज से इस एक्सप्रेस-वे को देश का सबसे सुरक्षित मार्ग बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि तेज गति से चलने वाले वाहनों को किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाया जा सके। UP New Expressway Features Toll Tax Price
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की निगरानी: इस पूरे रूट पर 80 से अधिक अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो सीधे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से जुड़े हुए हैं।
ऑटोमैटिक एक्सीडेंट डिटेक्शन: अगर एक्सप्रेस-वे पर कोई गाड़ी अचानक रुकती है, या कोई हादसा होता है तो यह एआई सिस्टम तुरंत कंट्रोल रूम को एक ऑटोमैटिक अलर्ट भेजेगा, जिससे बिना किसी देरी के घटना स्थल पर क्रेन एम्बुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम पहुंच जाएगी।
नो-एंट्री नियम: इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की तेज गति को देखते हुए दोपहिया वाहनों और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है, जिससे हादसों की आशंका ना के बराबर रहेगी।
अद्भुत वास्तुकला: जमीन से लेकर हवा तक का सफर
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में भारतीय इंजीनियरों ने कमाल का हुनर दिखाया है क्योंकि, इस पूरी सड़क का एक बहुत बड़ा हिस्सा हवा में बनाया गया है। लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे और शहीद पथ के पास के बेहद घने और व्यस्त इलाकों में जमीन अधिग्रहण और जाम की समस्या से निपटने के लिए लगभग 18 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह एलिवेटेड यानी पिलर के ऊपर पुल के रूप में तैयार किया गया है। इसके बाद का बचा हुआ हिस्सा सीधे ग्रामीण इलाकों के खूबसूरत और शांत नजारों के बीच से होकर गुजरता है। इस एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ पर्यावरण को सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के लिए हजारों की संख्या में पेड़-पौधे लगाए गए हैं, जो यात्रियों को एक बेहद खूबसूरत नेचुरल ट्रैवल एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे। Lucknow Kanpur Expressway
फास्ट सफर के लिए चुकाना होगा नया टोल टैक्स
इस बेहद आधुनिक और तेज सफर का आनंद लेने के लिए यात्रियों को अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी होगी क्योंकि, इस एक्सप्रेस-वे पर टोल की दरें पुराने मार्ग की तुलना में अधिक तय की गई हैं। इस नए रूट पर सफर करने वाले हल्के निजी वाहनों यानी कारों के लिए एक तरफ का टोल टैक्स लगभग 275 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अगर कोई यात्री उसी दिन अपनी वापसी यात्रा भी करता है, तो उसे राउंड ट्रिप के लिए कुल 415 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि यात्रा के समय में होने वाली भारी बचत और ईंधन के कम खर्च को देखते हुए मुसाफिरों के लिए यह सौदा बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है।