Bihar Heli Tourism: अब आसमान से दिखेगा बिहार का वैभव! पटना, राजगीर और बोधगया के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, जानें किराया और रूट
Bihar Heli Tourism पटना । अगर आप भी वीकेंड पर घूमने-फिरने के शौकीन हैं और बिहार की खूबसूरत ऐतिहासिक जगहों को एक नए अंदाज में देखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद रोमांचक खुशखबरी सामने आई है। बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और आम लोगों के सफर को यादगार बनाने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। अब आपको बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए सड़कों के लंबे जाम और ट्रेनों की लंबी वेटिंग लिस्ट से जूझने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी। Bihar Air Tourism Helicopter Price, Valmikinagar Tiger Reserve Helicopter Tour
Asia Travel Guide: एशिया के 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल, जहां घूमने का सपना हर किसी का होता है
जी हां, बिहार पर्यटन विकास निगम ने राज्य में ‘हेली टूरिज्म’ यानी हवाई पर्यटन सेवा की शुरुआत करने का फैसला किया है। इस नई पहल के तहत अब आप बेहद कम समय में आसमान से बिहार की वादियों और ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि, यह सर्विस कब से शुरू हो रही है, इसके तहत कौन-कौन से रूट कवर होंगे और एक आम मुसाफिर के लिए यह सफर कितना आसान होने वाला है। Bodhgaya Rajgir Travel Guide, Bihar Tourism New Updat
Bihar Heli Tourism: क्यों खास है यह हेलीकॉप्टर सेवा? आम आदमी के लिए क्या बदलेगा
अब तक हवाई सफर या हेलीकॉप्टर की सवारी को सिर्फ अमीर लोगों या वीआईपी तक ही सीमित माना जाता था। लेकिन बिहार सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य इसे आम जनता की पहुंच में लाना है।
समय की भारी बचत: उदाहरण के लिए, अगर आपको पटना से वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व जाना हो, तो सड़क मार्ग से जाने में करीब 7 से 8 घंटे का लंबा समय लग जाता है। लेकिन इस हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए आप यह दूरी महज 40 से 45 मिनट में तय कर लेंगे।
आसमान से दिखेगा अद्भुत नजारा: राजगीर की खूबसूरत पहाड़ियां, बोधगया के पवित्र स्तूप और कैमूर के झरने जब आसमान से दिखाई देंगे, तो वह नजारा किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी होगा। यह सर्विस बिहार के पर्यटन को पूरी दुनिया के नक्शे पर एक नई पहचान देने वाली है।
इन प्रमुख रूट्स पर मिलेगी हवाई सेवा: देखें पूरी लिस्ट
सरकार ने पहले चरण में बिहार के उन सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट्स को चुना है, जहां देश-विशेश से सबसे ज्यादा सैलानी आते हैं। इन रूट्स का नेटवर्क राजधानी पटना को केंद्र बनाकर तैयार किया गया है।
पटना से राजगीर: राजगीर की पांच पहाड़ियों, ग्लास ब्रिज और विश्व शांति स्तूप को आसमान से देखना पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होगा।
पटना से बोधगया: भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली की यात्रा अब मिनटों में पूरा हो सकेगी, जिससे विदेशी बौद्ध भिक्षुओं को भी काफी सहूलियत होगी।
पटना से वाल्मीकिनगर: बिहार के इकलौते टाइगर रिजर्व के घने जंगलों और गंडक नदी के खूबसूरत नजारे को हवाई सफर के दौरान करीब से देखा जा सकेगा।
पटना से कैमूर: कैमूर के खूबसूरत पठार, झरने और मां मुंडेश्वरी भवानी के मंदिर तक पहुंचना अब बेहद आसान हो जाएगा।
कैसा होगा हेलीकॉप्टर और क्या होगी बुकिंग की प्रक्रिया
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस सेवा के लिए आधुनिक और पूरी तरह सुरक्षित हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा।
सिटिंग कैपेसिटी: शुरुआत में 6 से 7 सीटों वाले हेलीकॉप्टर उड़ाए जा सकते हैं, जिससे छोटे परिवार या दोस्तों का ग्रुप एक साथ सफर का आनंद ले सके।
बुकिंग का तरीका: यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर एक स्पेशल पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा पटना एयरपोर्ट और प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर ऑफलाइन टिकट काउंटर भी बनाए जाएंगे, जहां से आम लोग आसानी से टिकट बुक करा सकेंगे।
भारत की ऐतिहासिक Haveli: शाही दौर की वो इमारतें, जो आज भी सुनाती हैं बीते ज़माने के किस्से
किराया और रूट चार्ट को लेकर क्या है तैयारी
सरकार इस योजना को इस तरह डिजाइन कर रही है कि, किराया बहुत ज्यादा न हो ताकि एक मध्यमवर्गीय परिवार भी अपने जीवन में एक बार हेलीकॉप्टर में बैठने का सपना पूरा कर सके। अलग-अलग रूट्स की दूरी के हिसाब से किराए की दरें तय की जा रही हैं। राजगीर और बोधगया जैसे नजदीकी रूट्स का किराया काफी किफायती रखे जाने की उम्मीद है, जबकि वाल्मीकिनगर जैसे लंबे रूट्स के लिए विशेष पैकेज पेश किए जा सकते हैं।