Destination Latest Travel Travel News & Information

Andhra Pradesh बनेगा भारत का पहला AI-Powered Tourism State!

AI

अब सफ़र सिर्फ़ घूमने तक महदूद नहीं रहेगा, बल्कि हर destination आपको अपनी कहानी भी खुद सुनाएगा। Andhra Pradesh सरकार ने tourism को बिल्कुल नए लेवल पर ले जाने का फैसला किया है। बहुत जल्द राज्य के 100 से ज़्यादा tourist destinations पर AI Guide की शुरुआत होने जा रही है, जो हर मुसाफ़िर को उसकी पसंदीदा ज़बान में जानकारी देगा।

अगर आप किसी किले, मंदिर, beach या heritage monument पर खड़े हैं और उसके पीछे की पूरी कहानी जानना चाहते हैं, तो अब किसी human guide की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। बस एक QR Code scan कीजिए और AI आपका digital travel companion बन जाएगा। यह पहल Andhra Pradesh को भारत का पहला AI-powered Tourism State बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है

क्या है AI Guide Project?

AI

Andhra Pradesh Tourism Development Corporation (APTDC) ने भारतीय travel-tech कंपनी Explurger के साथ तीन साल का समझौता किया है। इसके तहत राज्यभर के प्रमुख tourist destinations पर NiVU AI नाम का multilingual digital guide लगाया जाएगा।

इसका मकसद सिर्फ़ information देना नहीं बल्कि हर tourist का experience आसान, interactive और यादगार बनाना है।

1. 100 से ज़्यादा Tourist Sites पर मिलेगा AI Guide

सरकार अगले तीन वर्षों में राज्य के 100 से अधिक tourist और pilgrimage destinations पर AI Guide शुरू करेगी।

पहले साल लगभग 30 प्रमुख destinations पर इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद इसे पूरे Andhra Pradesh में चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।

2. सिर्फ़ QR Code Scan और पूरी जानकारी आपके सामने

इस service का सबसे शानदार हिस्सा इसकी simplicity है।

Tourist Site पर लगे QR Code को अपने mobile से scan कीजिए और तुरंत उस जगह की पूरी जानकारी आपके सामने होगी।

इसमें शामिल होंगे—

  1. जगह का इतिहास
  2. सांस्कृतिक विरासत
  3. धार्मिक महत्व
  4. खास आकर्षण
  5. घूमने की सही जानकारी
  6. आसपास के दूसरे tourist places

सब कुछ बिना किसी अलग app download किए।

3. 130 से ज़्यादा Languages में करेगा बात

भारत जैसे multilingual देश में language सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है।

इसीलिए NiVU AI 130 से अधिक भारतीय और international languages में voice और text दोनों तरीके से जानकारी देगा।

मतलब चाहे आप Hindi बोलते हों, Telugu, Tamil, Urdu, English या किसी और भाषा में comfortable हों, AI उसी भाषा में आपकी मदद करेगा।

4. Voice और Text दोनों का मिलेगा Option

हर tourist की preference अलग होती है।

कोई पढ़ना पसंद करता है तो कोई सुनना।

इसलिए यह AI Guide voice conversation और text chat दोनों की सुविधा देगा।

यानी आपका experience बिल्कुल personal लगेगा।

5. Temples से लेकर Beaches तक हर जगह मिलेगा Smart Guide

यह सुविधा सिर्फ़ historical monuments तक सीमित नहीं रहेगी।

इसे कई तरह की locations पर लगाया जाएगा—

  1. प्राचीन मंदिर
  2. Heritage Monuments
  3. Forts
  4. Beaches
  5. Nature Destinations
  6. Pilgrimage Centres

यानि चाहे आपका mood spirituality का हो या nature trip का, AI हर जगह आपका साथी बनेगा।

6. Nearby Attractions भी Suggest करेगा AI

AI

अगर आप किसी एक जगह घूमने पहुंचे हैं तो AI आपको आसपास मौजूद दूसरी interesting locations भी recommend करेगा।

इससे आपका पूरा itinerary और भी बेहतर बन जाएगा।

कम planning, ज़्यादा exploring!

7. Free Service होगी सभी Tourists के लिए

इस digital guide का इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी।

बस QR Code scan कीजिए और information आपके सामने होगी।

यानी budget travellers के लिए भी यह काफी helpful initiative साबित हो सकता है।

8. Mangalagiri Pilot पहले ही हो चुका है Successful

सरकार ने इस project को सीधे पूरे राज्य में launch नहीं किया।

सबसे पहले Mangalagiri के प्रसिद्ध मंदिरों में इसका pilot project शुरू किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने अपनी पसंद की भाषा में मंदिर का इतिहास, परंपराएं और धार्मिक जानकारी हासिल की।

Pilot की सफलता के बाद अब इसे पूरे Andhra Pradesh में लागू किया जा रहा है।

9. Tourism Industry को मिलेगा बड़ा Boost

सरकार का मानना है कि technology की मदद से tourism को नई रफ्तार मिलेगी।

International tourists के लिए language barrier कम होगा।

Domestic travellers को भी बेहतर guidance मिलेगी।

Digital information मिलने से local tourism businesses को भी फायदा हो सकता है।

10. क्या Andhra Pradesh बनेगा भारत का पहला AI Tourism State?

Tourism Minister Kandula Durgesh का कहना है कि यह initiative Andhra Pradesh को भारत का पहला AI-powered Tourism State बनाने की दिशा में अहम कदम है।

अगर यह project सफल रहता है, तो आने वाले समय में दूसरे राज्य भी इसी तरह की technology अपना सकते हैं।

Five Colors of Travel Tips

1. QR Scanner पहले से Ready रखें

अधिकतर services QR Code के ज़रिए चलेंगी, इसलिए mobile का scanner या camera तैयार रखें।

2. Internet Connection ज़रूर रखें

हालांकि service आसान होगी, लेकिन smooth experience के लिए अच्छा internet connection मददगार रहेगा।

3. अपनी Preferred Language चुनें

जिस भाषा में आप सबसे comfortable हों, उसी में information सुनें या पढ़ें।

4. Nearby Recommendations मिस मत कीजिए

AI सिर्फ़ एक जगह की जानकारी नहीं देगा बल्कि आसपास के hidden gems भी suggest कर सकता है।

5. Human Experience को भी Enjoy करें

Technology शानदार है, लेकिन local लोगों से बातचीत, स्थानीय खाना और culture को महसूस करना भी travel का असली मज़ा है।

Tourism की दुनिया तेज़ी से बदल रही है और AI अब सिर्फ़ offices या smartphones तक सीमित नहीं रहा। Andhra Pradesh का यह initiative दिखाता है कि technology अगर सही तरीके से इस्तेमाल की जाए तो travel कहीं ज़्यादा आसान, informative और मज़ेदार बन सकता है।

अब किसी जगह की कहानी सुनने के लिए guide ढूंढने की ज़रूरत नहीं होगी। बस QR Code scan कीजिए और आपका AI Guide आपको उस destination के इतिहास, तहज़ीब, संस्कृति और दिलचस्प किस्सों से रूबरू करा देगा।

अगर यह मॉडल कामयाब रहता है, तो आने वाले सालों में भारत के कई दूसरे राज्यों में भी ऐसा smart tourism experience देखने को मिल सकता है।

Samiha Ali

Samiha Ali

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल