Vande Bharat: बेंगलुरु से 7 Best वीकेंड ट्रिप्स, Don’t Miss
बेंगलुरु का ट्रैफिक दुनिया भर में मशहूर है। शहर के लोग अक्सर वीकेंड पर कहीं बाहर जाने का प्लान बनाते हैं, पर लंबा ट्रैफिक जाम और घंटों की ड्राइव उनके उत्साह को दबा देता है। कई बार तो इतना समय निकल जाता है कि असली मज़ा ही छूट जा रहा होता है।
लेकिन अब बात बदल रही है। Vande Bharat की सेवा से बेंगलुरु से आसपास के कई लोकप्रिय डेस्टिनेशन्स तक पहुँचना पहले से कहीं आसान और आरामदायक हो गया है। अगर आप इस वीकेंड किसी नई जगह जाने का सोच रहे हैं, तो अब बिना लंबी ड्राइव और थकान के सिर्फ कुछ घंटों में दक्षिण भारत की कई खूबसूरत जगहों पर पहुंच सकते हैं।
अगर आपके पास केवल एक या दो दिन हैं, तो ये 7 जगहें आपके लिए परफेक्ट रहेंगी। खास बात ये है कि इनमें से सभी जगहों तक Vande Bharat से लगभग 5 घंटे या उससे कम में पहुंचा जा सकता है।
मैसूर (Mysuru): राजाओं की नगरी सिर्फ 2 घंटे में
![]()
मैसूर हमेशा से बेंगलुरु वालों का फेवरेट वीकेंड डेस्टिनेशन रहा है। अब Vande Bharat (ट्रेन नंबर 20607/20664) से यह सफर महज 2 घंटे का रह गया है।
हाईवे के ट्रैफिक से बचते हुए आप आराम से मैसूर पैलेस, मैसूर चिड़ियाघर और चामुंडी हिल्स देख सकते हैं। परिवार के साथ शांत और आरामदायक समय बिताने के लिए यह एक शानदार ऑप्शन है।
खास बात: यहाँ का ‘पैलेस पास’ अब डिजिटल हो चुका है, जिससे एंट्री और भी आसान हो गई है।
वेल्लोर/काटपाडी (Vellore): गोल्डन टेंपल के दर्शन 3 घंटे में
बेंगलुरु-चेन्नई रूट पर पड़ने वाला काटपाडी जंक्शन वेल्लोर के बेहद पास ले आता है। Vande Bharat से आप यहाँ लगभग 3 घंटे में पहुँच सकते हैं।
यहाँ का प्रसिद्ध श्रीपुरम गोल्डन टेंपल और ऐतिहासिक वेल्लोर फोर्ट देखने लायक हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों तरह की यात्रा पसंद करने वालों के लिए यह बेहतरीन जगह है। शाम के समय गोल्डन टेंपल की रोशनी देखने का अनुभव खास होता है।
दावणगेरे (Davangere): खाने के शौकीनों के लिए परफेक्ट
अगर आप फूड-लवर हैं, तो दावणगेरे को मिस मत करें। बेंगलुरु-धारवाड़ Vande Bharat (20661) से आप सुबह निकलकर साढ़े तीन घंटे में यहाँ पहुँच सकते हैं।
दावणगेरे अपनी मशहूर बेन्ने डोसा के लिए जाना जाता है। गरमा-गरम मक्खन डोसा का स्वाद यहाँ का खास आकर्षण है। स्वाद और सुकून दोनों मिले तो सफर का मजा दोगुना हो जाता है।
सेलम (Salem): येरकौड की पहाड़ियों का रास्ता
अगर पहाड़, ताजी हवा और हरियाली चाहते हैं तो सेलम बढ़िया विकल्प है। बेंगलुरु से कोयंबटूर या मदुरै जाने वाली Vande Bharat आपको करीब 3.5 घंटे में सेलम तक पहुँचा देगी।
सेलम से थोड़ी दूरी पर येरकौड है — शांत हिल स्टेशन, अच्छे नज़ारे और आराम के लिए परफेक्ट। स्टेशन से टैक्सी लेकर आप कुछ ही समय में इस हिल स्टेशन तक पहुँच सकते हैं।
तुमकुरु (Tumakuru): कम समय में सुकून भरी यात्रा
अगर बस एक दिन का छोटा-सा ब्रेक चाहिए, तो तुमकुरु सबसे बढ़िया ऑप्शन है। Vande Bharat से यहाँ कम समय में पहुँचकर आप कुछ शांत घंटे बिता सकते हैं।
यहाँ की पहाड़ियाँ, पुराने मंदिर और शांत माहौल शहर की भागदौड़ से छुटकारा दिलाते हैं। डे-ट्रिप के लिए यह बेहतरीन जगह है।
![]()
चेन्नई (Chennai): समंदर की लहरें सिर्फ 5 घंटे दूर
चेन्नई का नाम सुनते ही लंबी यात्रा का ख्याल आता है, पर Vande Bharat (20608/20663) ने दूरी को काफी घटा दिया है।
अब आप करीब साढ़े चार घंटे में बेंगलुरु से चेन्नई पहुँच सकते हैं। मैरीना बीच, शहर की सैर और समुद्र किनारे वक्त बिताना इस ट्रिप को खास बना देगा। अच्छी बात यह है कि ट्रेन आपको सीधे MGR सेंट्रल स्टेशन तक पहुँचा देती है।
कुरनूल (Kurnool): इतिहास और प्रकृति का शानदार मेल
आंध्र प्रदेश का कुरनूल भी अब आसान पहुँच में आ गया है। यशवंतपुर से चलने वाली Vande Bharat (20704) से आप करीब साढ़े चार घंटे में कुरनूल पहुँच सकते हैं।
यहाँ के आलमपुर के प्राचीन मंदिर और ओर्वाकल रॉक गार्डन फोटोग्राफी और शांति पसंद करने वालों के लिए खास हैं। इतिहास और प्राकृतिक चट्टानों से घिरी यह जगह काफी आकर्षक है।
क्यों बदल रही है वीकेंड ट्रैवल की तस्वीर?
पहले जहाँ बेंगलुरु से आसपास की जगहों तक पहुँचने में सड़क ट्रैफिक की वजह से बहुत समय लगता था, वहीं अब Vande Bharat ने इन यात्राओं को बहुत आसान बना दिया है। कम समय में सफर होने से लोग बिना छुट्टी लिए भी वीकेंड पर घूमकर वापस आ सकते हैं।
इससे समय की बचत होती है और लंबी ड्राइव की थकान भी नहीं होती। इसलिए आजकल कई लोग रोड ट्रिप की बजाय ट्रेन से सफर करना पसंद कर रहे हैं।
Five Colors of Travel की ओर से जरूरी सुझाव
- स्टेशन पहले से चेक करें: बेंगलुरु में Vande Bharat अलग-अलग स्टेशनों (KSR सिटी, यशवंतपुर, कैंटोनमेंट, SMVT) से जाती है। टिकट पर लिखा स्टेशन ज़रूर देखें।
- समय से पहले पहुंचें: Vande Bharat के ऑटोमैटिक दरवाजे तय समय पर बंद होते हैं। इसलिए स्टेशन कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें।
- पहले से टिकट बुक करें: वीकेंड पर Vande Bharat जल्दी भर जाती है। इसलिए जैसे ही प्लान पक्का हो टिकट बुक कर लें।
- हल्का सामान रखें: छोटे और सुविधाजनक बैग रखें ताकि ट्रेन में सफर आरामदायक रहे।
- भोजन का विकल्प चुनें: अगर ट्रेन का खाना लेना है तो टिकट बुक करते समय Food Opted का विकल्प चुन लें। इससे यात्रा में खाने की सुविधा बनी रहेगी।
अगर आप भी लंबी ट्रैफिक से बचकर कम समय में शानदार वीकेंड ट्रिप करना चाहती हैं, तो Vande Bharat एक बेहतरीन विकल्प है। सिर्फ कुछ घंटों की यात्रा में आप इतिहास, पहाड़, मंदिर, समंदर और स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं। अगली बार जब प्लान बनाएँ, तो इन खूबसूरत जगहों को अपनी टू-डू लिस्ट में ज़रूर रखें।