Home Stay & Resorts Latest Review

Tiger Camp Resort Jim Corbett Review: जंगल के बीच ठहरने का न. 1 अनुभव!

Tiger-Camp-Resort--Ramnagar

क्या आपने कभी ऐसी जगह पर ठहरने का सपना देखा है, जहाँ सुबह की शुरुआत पक्षियों की मधुर चहचहाहट से हो, चारों ओर हरियाली फैली हो और कुछ ही दूरी पर जंगल का रोमांच आपका इंतजार कर रहा हो? अगर आप Jim Corbett National Park की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सही रिसॉर्ट चुनना आपके पूरे ट्रिप के अनुभव को यादगार बना सकता है।

हाल ही में मुझे Tiger Camp Resort में ठहरने का अवसर मिला। प्राकृतिक वातावरण, आरामदायक कमरे, स्वादिष्ट भोजन और मेहमाननवाज़ी ने इस प्रवास को खास बना दिया। लेकिन क्या यह रिसॉर्ट परिवार, दोस्तों या कपल्स के लिए वास्तव में सही विकल्प है? क्या यहां ठहरने की कीमत इसके अनुभव के अनुरूप है? और सफारी पर जाने वाले यात्रियों के लिए इसकी लोकेशन कितनी सुविधाजनक है?

इस विस्तृत रिव्यू में मैं अपने वास्तविक अनुभव के आधार पर आपको रिसॉर्ट के कमरों, सुविधाओं, भोजन, लोकेशन, स्टाफ, माहौल, सफारी कनेक्टिविटी, फायदे-नुकसान और बजट से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी दूँगा, ताकि आप बुकिंग करने से पहले सही निर्णय ले सकें।

Tiger-Camp-Resort--Ramnagar

Natural Indoor

रिसॉर्ट की पहली झलक ने ही मन मोह लिया। मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर कदम रखते ही ऐसा लगा जैसे किसी शांत जंगल के बीच बसे पारंपरिक पहाड़ी गाँव में पहुँच गया हूँ। ट्रेडिशनल शैली में बने खूबसूरत कॉटेज, चारों ओर लहराते बांस के पेड़, सजे-धजे हरे-भरे लॉन और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाती वास्तुकला पूरे परिसर को एक अलग ही आकर्षण प्रदान कर रही थी। ऑनलाइन बुकिंग के समय मैंने टाइगर कैंप रिज़ॉर्ट की जो तस्वीरें देखी थीं, वास्तविकता उनसे कहीं अधिक खूबसूरत और प्रभावशाली निकली।

Tiger-Camp-Resort--Ramnagar

Reception Desk

रिसॉर्ट के स्वागत कक्ष (रिसेप्शन) में प्रवेश करते ही इसकी सजावट ने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया। फर्श पर बिछे आकर्षक कालीन, लकड़ी की पारंपरिक फिनिशिंग, दीवारों पर बेहद सलीके से सजाई गई सुंदर पेंटिंग्स, स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाती कलाकृतियाँ और प्राकृतिक रोशनी से जगमगाता विशाल इनडोर स्पेस—हर चीज़ इस तरह डिज़ाइन की गई थी कि आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रकृति का अहसास भी बना रहे। माहौल में एक अनोखी शांति थी, जिसे पक्षियों की चहचहाहट और आसपास फैली हरियाली और भी सुकूनभरा बना रही थी।

पहली ही नज़र में यह स्पष्ट हो गया कि टाइगर कैंप रिज़ॉर्ट केवल ठहरने की जगह नहीं, बल्कि प्रकृति के बीच सुकून और सौंदर्य का अनुभव देने वाला एक ऐसा ठिकाना है, जहाँ पहुँचते ही यात्रा की सारी थकान मानो पल भर में दूर हो जाती है। यही पहली छाप मेरे पूरे प्रवास के दौरान भी बरकरार रही।

 

Tiger-Camp-Resort--Ramnagar

मेरे लिए रिसेप्शन डेस्क पर चेक इन करना एक सुखद अनुभव था। रिसेप्शनिस्ट ने बड़ी संजीदगी और गर्मजोशी से सभी चेक इन से संबंधित औपचारिकतायें पूरी की। पूरी तरह प्रोफेशनल होने के बावजूद बेहद को-ऑपरेटिव।

tiger camp resort ramnagar 04

 

लाज़वाब और स्वादिष्ट खाना, Tiger Camp Resort

इस रिज़ॉर्ट की सबसे बड़ी खासियत जो यहाँ एक बार आ चुके गेस्ट को बार-बार आने को मजबूर कर देती है वो है यहाँ का लाज़वाब और स्वादिष्ट खाना। रिज़ॉर्ट के बीचों बीच स्थित यहाँ के रेस्तरां में इतनी विविधता है, कि इसे संभालना किसी के लिए लगभग कठिन-सा है। लेकिन यहाँ बड़ी शिद्द्त से सभी तरह की वैरिएशंस का ख्याल रखा जाता है।  यहाँ के व्यंजनों में शामिल हैं: चीनी, भारतीय, इतालवी, आयरिश और पश्चिमी। इतने तरह के व्यंजन होने के बावजूद हर व्यंजन में अद्भुत स्वाद। सच में यहाँ के लाजवाब शेफ को सलाम !

अगर रेस्तरां के स्टाफ की बात करें तो सभी के सभी अपने मृदु व्यवहार से आपका दिल जीत लेते हैं। सीरियसली स्वादिष्ट खाने के अलावा यहाँ के स्टाफ का गेस्ट के प्रति सम्मानजनक रवैया आकर्षित करता है। यहाँ रेस्तरां में हर रोज अलग-अलग व्यंजन बनाये जाते हैं। बुफे बेहद करीने से सजाये जाते हैं। लंच और डिनर में वेज के अलावा नॉन वेज का भी ऑप्शन है।

Tiger-Camp-Resort--Ramnagar-37

वेटर जो सबको मुस्कुराते हुए खाना परोसते हैं तथा आप चाहे तो वातानुकूलित कमरों/ कॉटेज में भी भोजन कर सकते हैं। इसके लिए आपको उन्हें पहले से सूचित करना पड़ेगा।

रिज़ॉर्ट में कैफ़े के साथ में एक छोटा-सा लॉन है जहां रोजाना शाम को सात बजे यहाँ आने वाले गेस्ट के लिए प्रोजेक्टर पर जिम कॉर्बेट की डाक्यूमेंट्री दिखाई जाती है। चारों तरफ सलीके से लगाई गयी कुर्सियों पर बैठ कर आप डॉक्यूमेंट्री का आनंद ले सकते हैं। उसके बाद एक प्रोफेशनल गिटारिस्ट आपकी फरमाइश पर बॉलीवुड के सुन्दर नग्में सुनाता है। ढलती शाम के साथ रोमांटिक गाने आपको यकीनन थिरकने पर मजबूर कर देंगे। म्यूजिक का यह सिलसिला डिनर के साथ रात दस बजे तक चलता है।

Facilities in Tiger Camp Resort–Ramnagar

रिज़ॉर्ट में स्पोर्ट्स क्लब, हॉस्पिटैलिटी लाउंज और स्विमिंग पूल जैसी अन्य मज़ेदार सुविधाएं और गतिविधियाँ हैं।

Tiger-Camp-Resort--Ramnagar

यहाँ आने वाले हर ऐज ग्रुप के लिए और उन्हें व्यस्त रखने के लिए यहां टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कैरम जैसी बेहतरीन सुविधायें है

Tiger-Camp-Resort--Ramnagar

ख़ूबसूरती से डिज़ाइन किये गए स्विमिंग पूल में छोटे बच्चों से लेकर वयस्क तक नहाने के अलावा वाटर स्पोर्ट्स का भी खूब आनंद ले सकते हैं।

बाकी यहाँ के हाउस कीपिंग स्टाफ का काम भी काबिलेतारीफ है। आपको सभी कॉटेज बिल्कुल नीट और क्लीन मिलेंगे। वाशरूम  से लेकर रूम तक सब कुछ हाईजेनिक। हर कॉटेज के बाहर बरामदा है जिसमें सोफे, चेयर और टेबल लगाए गए हैं।  एक तरह से आपके क्वालिटी टाइम के हिसाब से यहाँ सब तरह के कम्फर्ट का ध्यान रखा गया है। साथ में आप सुबह की सैर यहाँ के बड़े-बड़े घास के लॉन में कर सकते हैं। इस रिज़ॉर्ट में पेड़ों की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेंगी जिसके बीच में से आप पगडंडी के रास्ते होते हुए नदी तक पहुँचते हैं।

Tiger-Camp-Resort--Ramnagar

इस रिज़ॉर्ट की सबसे बड़ी खासियत जो रामनगर में कुछ ही रिज़ॉर्ट के पास है वो है रिवर व्यू। रिज़ॉर्ट में आप सनराइज के समय कल-कल बहती नदी की धाराओं का इत्मीनान से आनंद ले सकते हैं। नदी के किनारे पानी में अपने पैर डालकर आप यहाँ घंटों गुजार सकते हैं। साथ में सुबह की चाय का मजा इससे बेहतर तो कहीं मिल नहीं सकता। नेचर लवर्स के लिए ये यहाँ का सबसे खूबसूरत पॉइंट है। यह रिज़ॉर्ट इतना सुन्दर और बड़ा है कि आप एक दिन तो आराम से सिर्फ यहीं गुजारना पसंद करेंगे।

tiger camp resort ramnagar 04

टाइगर कैंप रिज़ॉर्ट के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। वकेशंस और वीकेंड पर रिज़ॉर्ट लगभग फुल रहता है इसलिए कम से कम एक सप्ताह पहले आप अपनी कॉटेज अवश्य बुक कर लें। समय-समय पर रिज़ॉर्ट की तरफ से यहाँ स्टे के लिए आकर्षक ऑफर भी दिए जाते हैं।

 

Dr. Pardeep Kumar

Dr. Pardeep Kumar

About Author

डॉ. प्रदीप कुमार को मीडिया इंडस्ट्री में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने डिजिटल मीडिया के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी सक्रिय रूप से कार्य किया है। वे एक अनुभवी पत्रकार होने के साथ-साथ शिक्षक, लेखक, फोटोग्राफर और डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर भी हैं। ग्राउंड लेवल की कहानियों को कैमरे और कलम के ज़रिए लोगों तक पहुँचाना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘चाय-चाय’ को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Destination Review Uttarakhand

Tiger Camp Ramnagar

Tiger Camp Ramnagar – नेचर लवर्स के लिए उम्दा रिजोर्ट ठहरने के लिए आपको रामनगर में बहुत-सी जगह मिल जाएँगी।
Bazar Delhi Review

Chor Bazaar, Delhi

जानिए एशिया की सबसे सस्ती मार्किट दिल्ली के चोर बाजार की कहानी : जहाँ सुबह चार बजे लोग आने लगते