Mango Tourism in India: इन 3 जगहों पर लें आम का असली मज़ा; सफर में खाएं ये Stuffed Mango Roti
Mango Tourism in India नई दिल्ली | जून का महीना शुरू होते ही चिलचिलाती गर्मी है। इसके साथ ही फलों के राजा ‘आम’ का सीजन भी अब दिल और दिमाग में है। लेकिन एक सच्चे ट्रैवलर और फूडी (Foodie) के लिए मैंगो टूरिज्म (Mango Tourism) का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जहां लोग दूर-दूर से सिर्फ बेहतरीन किस्म के आमों के बागों को देखने और उनका स्वाद चखने के लिए ट्रैवल करते हैं।
अगर आप भी इस जाते हुए सीजन में आम के रसीले स्वाद को हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं, तो भारत के टॉप आम डेस्टिनेशंस की सैर करने के साथ-साथ घर पर या सफर के दौरान राजस्थान की यह खास ‘स्टफ्ड मैंगो रोटी’ (Stuffed Mango Roti) जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं, भारत की उन 3 सबसे मशहूर जगहों के बारे में जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।
Best Places for Mango Tourism in India: जहां मिलता है सबसे बेस्ट आम
यदि आप घूमने के साथ-साथ खाने के भी शौकीन हैं, तो भारत के इन तीन कोनों का सफर आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा।
रत्नागिरी, महाराष्ट्र (Alphonso Mango)
अगर आपको आमों के राजा ‘हापुस’ या अल्फांसो (Alphonso) का असली स्वाद चखना है, तो महाराष्ट्र के तटीय शहर रत्नागिरी की यात्रा करें। यहां समंदर के किनारे फैले आम के बाग और कोंकण की खूबसूरत वादियां आपका मन मोह लेंगी। यहां के बागों में घूमना और पेड़ से टूटते हुए ताजे आमों को देखना एक बेहद अनोखा ट्रैवल एक्सपीरियंस देता है। Mango Tourism India, Best Mango Varieties
मलिहाबाद, उत्तर प्रदेश (Dasheri Mango)
लखनऊ के पास स्थित मलिहाबाद को भारत की ‘मैंगो कैपिटल’ भी कहा जाता है। यह जगह अपने विश्व प्रसिद्ध ‘दशहरी आम’ के लिए जानी जाती है। यहाँ के बागों में घूमना और रसीले आमों का स्वाद लेना बेस्ट रहेगा।
जूनागढ़, गुजरात (Kesar Mango)
गिरनार की पहाड़ियों की तलहटी में बसा जूनागढ़ अपने ‘केसर आम’ (Kesar Mango) के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां घूमने आने वाले पर्यटक गिर नेशनल पार्क में शेरों को देखने के साथ-साथ इन आमों के बागों की सैर करना कभी नहीं भूलते।
सफर को मजेदार बनाएगी राजस्थान की ये खास ‘Stuffed Mango Roti’
ट्रैवलिंग के दौरान अक्सर हमें कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो स्वादिष्ट भी हो और सफर में आसानी से ले जाया जा सके। राजस्थान के हनुमानगढ़ की मंजू बाला ने आम से बनी ‘स्टफ्ड मैंगो रोटी’ शेयर की है, जो ट्रैवलर्स के लिए एक परफेक्ट स्नैक साबित हो सकती है।
बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-
1 मध्यम आकार का पका हुआ आम, 1 कप गेहूं का आटा, 1-2 चम्मच घी या बटर।
- भरावण (स्टफिंग) के लिए: 1/4 कप मिल्क पाउडर, 1/4 कप काजू पाउडर, 1/4 कप चीनी, 1 चम्मच बारीक कटे बादाम या पिस्ता, और 1 चुटकी इलायची पाउडर। Ratnagiri Alphonso, Mango Roti Recipe
स्टेप-बाय-स्टेप आसान विधि (How to Cook):
-
आटा और पेस्ट तैयार करें: सबसे पहले गेहूं का नरम आटा गूंथकर 10 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद पके हुए आम का गूदा (पल्प) निकालकर ब्लेंडर में पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
-
स्टफिंग पकाएं: एक कढ़ाई में आम का पेस्ट और चीनी डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट पकाएं। जब यह गाढ़ा होने लगे, तो इसमें मिल्क पाउडर, काजू पाउडर, इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला दें। मिश्रण को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
-
रोटी बेलें और सेकें: अब आटे की लोइयां बनाकर उन्हें हल्का सा बेलें और बीच में एक चम्मच आम की तैयार स्टफिंग रखें। किनारों को बंद करके सावधानी से इसे रोटी या पराठे की तरह बेल लें।
-
घी लगाकर सेकें: गर्म तवे पर इस रोटी को दोनों तरफ से अलट-पलट कर सेकें और ऊपर से घी या बटर लगाएं।
आपकी गरमा-गरम और खट्टी-मीठी स्टफ्ड मैंगो रोटी तैयार है! इसे आप सफर में पैक करके ले जा सकते हैं। यह आमरस या तीखे अचार के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगती है और लंबे सफर में भी जल्दी खराब नहीं होती।






