Bazar Food Uttar Pradesh

Sadar Bazar Agra- जहां सिर्फ चाट की दुकानें नहीं बल्कि चाट की पूरी गली होती हैं

जब भी आगरा का नाम लिया जाता है तो ज़हन में सबसे पहले ताजमहल की तस्वीर उभर आती है, लेकिन अगर आप आगरा की असली रौनक और वहाँ की लोकल ज़िंदगी को नज़दीक से देखना चाहते हैं, तो आपको सदर बाज़ार को ज़रूर एक्सप्लोर करना चाहिए यह बजार सिर्फ कपड़ों या लेदर के लिए ही फेमस नहीं है बल्कि यहां की चाट गली तो और भी फेमस है। चारों तरफ रंग-बिरंगी दुकानें, खाने की खुशबू, लोगों की आवाज़ें और लगातार होती चहल-पहल मिलकर यह दिखाती है कि यहां न सिर्फ आगरा के लोकल लोग बल्कि ट्रैवलर भी आना बहुत पसंद करते हैं। यहाँ आप लोकल स्ट्रीट फ़ूड का मज़ा ले सकते हैं और साथ ही छोटी-बड़ी दुकानों से कुछ खास सामान भी खरीद सकते हैं। सच कहें तो सदर बाज़ार आगरा की वो जगह है जहाँ घूमते हुए शहर की धड़कन साफ़ महसूस होती है और यही इसे इतना खास बना देती है। Sadar Bazar Agra

शाम को खुशनुमा हो जाता है Sadar Bazar Agra

सदर बाज़ार आगरा के सबसे पुराने और सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले बाज़ारों में से एक है। जैसे ही शाम ढलती है, यहाँ की रौनक और भी बढ़ जाती हैं। संकरी गलियों में सजी छोटी-बड़ी दुकानें, रंग-बिरंगी लाइट्स से जगमगाते शो-रूम, चारों तरफ से आती स्ट्रीट फ़ूड की खुशबू और खरीदारी मोल-भाव करते लोग सब मिलकर एक अलग ही माहौल बना देते हैं। यहाँ चलते हुए कभी चाट की खुशबू अपनी खींच लेती है, तो कभी कोई दुकान कुछ देखने के लिए रोक लेती है। इस बाज़ार में आपको आगरा के लोकल लोगों के अलावा देश-विदेश से आए टूरिस्ट भी घूमते नज़र आ जाते हैं। कुल मिलाकर, सदर बाज़ार आगरा की असली ज़िंदगी और उसकी रफ्तार को महसूस करने की एक बेहतरीन जगह है।

ये है इस बाज़ार की खासियत-Sadar Bazar Agra

अगर आपको शॉपिंग करना पसंद है, तो सदर बाज़ार आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। यहाँ घूमने पर आपको हर तरह की चीज़ें देखने को मिल जाएँगी। आगरा की पहचान माने जाने वाले मार्बल के हैंडीक्राफ्ट्स और ताजमहल की छोटी-छोटी खूबसूरत कॉपी तो यहाँ खास तौर पर मिलती हैं। इसके अलावा लेदर के बैग, बेल्ट और जूते, पीतल और लकड़ी की डेकोरेटिव चीज़ें, सब कुछ एक ही जगह आसानी से मिल जाता है। कपड़ों, ज्वेलरी, चूड़ियों और लोकल सॉवेनियर्स की भी यहाँ अच्छी-खासी वैरायटी है, वो भी ठीक दामों पर, अगर आपको मोल-भाव करना आता है, तो बाजार आपके लिए ही है जहां आप कई ऐसी ऑथेंटिक चीजें ले सकते है जो आपको और कही नहीं मिलेगी।

चाट से लेकर फलूदा तक सब कुछ है यहाँ

Sadar Bazar Agra-जहां सिर्फ चाट की दुकानें नहीं बल्कि है चाट की पूरी गली

सदर बाज़ार का स्ट्रीट फ़ूड अपने आप में ही खास होता है। यहाँ आते ही चाट की खुशबू, गोलगप्पों के स्टॉल और गरमागरम टिक्की देखकर भूख अपने आप लग जाती है। यहाँ की चाट, गोलगप्पे और आलू टिक्की बहुत ही फेमस हैं,
लेकिन उसके साथ ही अगर आप आगरा गए हो तो आपको आगरा का पेठा जरूर ट्राई करना चाहिए क्योंकि पेठा आगरा की पहचान माना जाता है। इसके अलावा ठंडी-ठंडी कुल्फी, फालूदा और देसी मिठाइयाँ भी लोगों को खूब पसंद आती हैं। बाज़ार में घूमते हुए, दुकानों को देखते हुए चलते-फिरते खाना ही सदर बाज़ार का असली मज़ा है, जो इस जगह को और भी खास बना देता है।Sadar Bazar Agra

यहाँ घूमने का सही समय

आगरा का सदर बाज़ार उन जगहों में से है जहाँ हर कदम पर कुछ नया देखने और चखने को मिलता है। अगर आप गर में कुछ यूनीक एक्सपीरियंस करना चाहते है, तो सदर बाज़ार आपकी लिस्ट में ज़रूर होना चाहिए।

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल
Bazar Culture Delhi Food

Jama Masjid Best Non Veg Street Food Places

Jama Masjid Street Food: जामा मस्जिद के सामने बरसों पुरानी गली के इन प्रसिद्ध लज़ीज व्यंजनों का जायका कभी नहीं