Destination Haryana Lifestyle Travel

Damdama Lake Gurugram

हेलो फ्रेंड्स फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रवेल के इस नए ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। दिल्ली की भागदौड़ और रुटीन वर्किंग लाइफ से अगर आप बोर हो चुके हैं तो ये वीकेंड आपका यादगार हो सकता है क्योंकि आज हम आपको रूबरू कराएंगे दिल्ली NCR में स्थित एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट दमदमा लेक से(Damdama Lake Gurugram)

कैसे पहुंचें-
दोस्तों दिल्ली से लगभग 60 किमी और सोहना से लगभग 8 किमी दूर अरावली पहाड़ियों के बीचों बीच स्थित, यह जगह काफी शानदार है। दमदमा लेक तक जाने के लिए आपको दो घंटे का समय लग जाता है। जहां आप अपनी फॅमिली, फ्रेंड्स और कलीग्स के साथ खुशनुमा और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। न सिर्फ क्वालिटी टाइम बल्कि कई एडवेंचरस एक्टिविटीज भी आप यहां कर सकते हैं।
दमदमा लेक जितनी खूबसूरत है उतना ही खूबसूरत यहां तक पहुँचने का सफर। (Damdama Lake Gurugram)

किसी तरह का एंट्री चार्जेज नहीं
रास्ते में आपको सड़क के दोनों तरफ खेतों में लगी सरसों की खेती ये एहसास करा देगी कि असल में गांव क्या होता है। दमदमा लेक में किसी तरह का एंट्री चार्जेज नहीं है। और अगर आप अपनी गाड़ी से यहां आते हैं तो आपको पार्किंग चार्जेज के मात्र 40 रुपए पे करने पड़ेंगे।
अंदर एंट्री करते ही, दायीं तरफ से लेक दिखाई देने लगती है। और इस लेक की खूबसूरती से आप आकर्षित हुए बिना रह ही नहीं पाएंगे। दूर दिखती अरावली की पहाड़ियां इस लेक की खूबसूरती को बेइंतहां बढ़ा देती हैं।

एडवेंचर एक्टिविटीज

यहां आप न सिर्फ लेक का आनंद ले सकते हैं बल्कि कई तरह की एडवेंचरस एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। बोटिंग, ज़िप लाइन, गन शूटिंग, बॉल थ्रो और भी कई तरह की एक्टिविटीज का लुत्फ़ आप उठा सकते हैं। दमदमा लेक में एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे गुब्बारे, कयाकिंग, साइकिलिंग, पैरा-सेलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग भी कर सकते हैं।

इसके अलावा आप यहां ऊंट सवारी का आनंद भी ले सकते हैं। आपको बता दें कि इस लेक में देश विदेश से अलग-अलग प्रजातियों पक्षी आते रहते हैं जोकि आपको विंटर सीजन में काफी मात्रा में दिखाई देंगे।

सारस टूरिज्म काम्प्लेक्स रिसोर्ट


इसके अंदर आपको सारस टूरिज्म काम्प्लेक्स रिसोर्ट भी मिल जायेगा जोकि हरियाणा टूरिज्म के अंतर्गत आता है। यह एक सरकारी रिसोर्ट है।
रिसोर्ट में ऐंटर करते ही सामने आपको रिसेप्शन दिखाई देगा और उसके बगल में ही रेस्टोरेंट+ बार भी दिखाई देगा, जहां आप पार्टी और खाने पीने का आनंद ले सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप इस रिसोर्ट में स्टे करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं। यहां रूम्स भी काफी सुन्दर है, जिनका प्राइस है लगभग 2500 रुपए। आप दमदमा लेक की ऑफिसियल साइट में जाकर भी पहले से रूम बुक कर सकते हैं।


दमदमा लेक जो कि एक काफी शानदार पिकनिक स्पॉट है जहां आप काफी अच्छा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। पिकनिक, डे ट्रिप, फैमिली टूर आदि के लिए इस जगह को दिल्ली के आसपास के इलाकों में बेस्ट माना जा सकता है। तो आज के सफर में बस इतना ही। फिर मिलते हैं किसी नई जगह में किसी नई डेस्टिनेशन के साथ

Damdama Lake Gurgaon

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल