कहते हैं किसी जगह के खानपान को देख कर वहां की संस्कृति के बारे में बताया जा सकता है और खानपान समाज का आईना होते हैं। खाने में डाले जाने वाले मसाले भी किसी जगह के बारे में बहुत कुछ बयां कर देते हैं। जैसे कश्मीर के मुख्य व्यंजनों में केसर का मेहक होना तय है, वैसे ही साउथ इंडियन खानों में नारियल और केले के पत्ते का होना अनिवार्य है। भारत विविधताओं (diversity) का देश है और इसके हर भाग में अलग-अलग तरह की संस्कृति, रहन सहन और खानपान देखने को मिल जाते हैं। खानपान और संस्कृतियों के विविधताओं के बीच एक दिल्ली एक ऐसा शहर है, जहां हर संस्कृति का संगम हो जाता है। आपको इस शहर की हर गली में हर तरह के भारतीय पकवानों के दुकान और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे।
इस ब्लॉग हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली स्थित कुछ ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में जहां आप प्रॉपर साउथ इंडियन डिशेज (proper south Indian dishes) का आनंद उठा सकते हैं। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा कि आप केरल या फिर तमिलनाडु में बैठकर खाना खा रहे हैं।
1. नवैद्यम : कनॉट प्लेस
(Navaidyam Connaught place)
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित नैवेद्यम रेस्टोरेंट अपने साउथ इंडियन अंदाज़ के लिए काफी फेमस है। इसकी प्रसिद्धि का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली एनसीआर में इसके 10 ब्रांचेस है।
कनॉट प्लेस स्थित इस रेस्टोरेंट के भीतर आते हीं आपको प्रॉपर साउथ इंडियन वाइब्स आने लगेंगे। यहां आते ही सबसे पहले आपको छोटे से गिलास में छाछ सर्व किया जाएगा जिसकी ठंडी तासीर आप को गर्मी से तुरंत रिलीफ दिला देगी। यहां के मेन्यू कार्ड में बहुत सारी साउथ इंडियन डिशेज की वैरायटी उपलब्ध है। आपको यहां हर तरह के साउथ इंडियन डिश खाने को मिल जाएंगे।

यहां आपका ऑर्डर केले के पत्ते में परोस कर लाया जाता है। इसके साथ ही यहां काम करने वाले सभी स्टाफ प्रॉपर साउथ इंडियन गेट-अप (South Indian get up) में होते हैं। जिसे देखकर आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगेगा कि आप दिल्ली में हैं।
यहां के मैन्यू कार्ड में आपको 15 से भी ज्यादा टाइप के डोसा, इडली, वडा और उत्तपम देखने को मिल जाएंगे। अगर आप खाने के बाद डेजर्ट खाना पसंद करते हैं तो आपको डेजर्ट के ऑप्शन भी यहां मिल जाएंगे। खाने के बाद दिया जाने वाला सौंफ और मिश्री सोने पर सुहागा का काम करता है। यह रेस्टोरेंट दिल्ली के कनॉट प्लेस में रीगल बिल्डिंग के पास स्थित है।
You Should Also Read: Best Water Parks in Delhi Ncr
2. पदमनाभम : ग्रेटर कैलाश
(Padmanabham Greater Kailash)
ग्रेटर कैलाश स्थित यह पद्मनाभम रेस्टोरेंट अपने साउथ इंडियन टेक्सचर (South Indian texture) के लिए पूरे दिल्ली में काफी मशहूर है। इस रेस्टोरेंट का खाना ही नहीं बल्कि यहां की इंटीरियर भी वाकई लाजवाब है।

आप जब रेस्टोरेंट के अंदर एंटर करते हैं तो आपको चारों ओर वॉल पर लगाई गई पेंटिंग्स और रेस्टोरेंट के एक कोने में बनाए गए छोटे से मंदिर में रखी गई बालाजी की मूर्ति को देख कर भारतीय संस्कृति की संपन्नता का अद्भुत झलक देखने को मिलेगा। अगर बात करें यहां के मैन्यू की तो यहां के मैन्यू वीक में दिनों के हिसाब से चेंज होती रहती है। या यूं कहें की यहां के मैन्यू कार्ड दिन-ब-दिन बदलते रहते हैं। इस रेस्टोरेंट में चार दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के पारंपरिक भजनों को परोसा जाता है। यहां सप्ताह में दिन के हिसाब से किसी एक राज्य पर फोकस किया जाता है। इस रेस्टोरेंट की एक और खास बात यह है कि यहां के डिशेज में स्पेशल साउथ इंडिया से मंगाए गए मसाले डाले जाते हैं, जो यहां के खाने का स्वाद और निखार देते हैं। यहीं वजह है कि आपको हर बाइट (Bite) में स्पेशल साउथ इंडियन जायके का अनुभव होगा।
अपने अनोखे साउथ इंडियन स्वाद के लिए मशहूर पदमनाभम खाने के शौकीन लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यहीं वजह है कि यहां वीकेंड्स (weekend) में आपको पहले ही बुकिंग करवा कर रखना होगा।
हो सकता है कि वीकडेज (weekdays) में भी आपको यहां लंच करने के लिए इंतजार करना पड़े।

3. जगरनॉट रेस्टोरेंट : ग्रेटर कैलाश
(Juggernaut Restaurant Greater Kailash)
यह रेस्टोरेंट दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में स्थित है। आप दिल्ली के किसी भी कोने से यहां पहुंच सकते हैं। बात करें इस रेस्टोरेंट्स के बारे में तो यह सिर्फ खाने की डिश के लिए हीं मशहूर नहीं है बल्कि यहां की प्रेजेंटेशन भी लाजवाब है। रेस्टोरेंट में इंटर करते ही आपका अतिथि सत्कार किया जाता है और आपको टीका लगाया जाता है। जिसमें अतिथि देवो भवः की झलक देखने को मिलती है। इस तरह का अतिथि सत्कार भारतीय संस्कृति की संपन्नता को दर्शाता है। एंट्री के पास हीं आपको साउथ इंडियन स्नैक्स (South Indian snacks) मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी इच्छा अनुसार खरीद सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में बैठने की व्यवस्था फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर की गई है। अगर आप वीकेंड में आते हैं तो आपको यहां अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हो सकता है, इंतजार एक घंटे का भी हो जाए। वहीं वीकडेज में भी कभी-कभार आपको रश देखने को मिल सकता है। ऐसे में आप पहले से ही अतिरिक्त समय लेकर आए।
अगर बात किया जाए यहां के इंटीरियर की तो यहां के हर एक कोने कोने से आपको भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस रेस्टोरेंट की बनावट कुछ ऐसी है कि यहां आप खाना खाते हुए बाहर के ग्रीनरी व्यू का भी मजा ले सकते हैं। अगर यहां के खाने की बात की जाए तो यहां बैठने के साथ ही आपको और पापड़ और रसम सर्व किए जाएंगे। जिसका स्वाद आपकी भूख को और जगाने का काम करेगा। यहां के मैन्यू में आपको हर तरह के साउथ इंडियन फूड जैसे इडली, डोसा, मेदू वडा, अप्पम और उत्तपम आदि मिल जाएंगे।
4. सर्वाना भवन : कनॉट प्लेस
(Sarvana Bhavan Connaught Place)
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित यह रेस्टोरेंट सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इसकी प्रसिद्धि के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। अगर आप यहां आते हैं तो यहां आपको टाइम मार्जिन लेकर चलना होगा। क्योंकि हो सकता है आपको अपनी बारी के लिए घंटे भर तक वेट करना हो। यह एक प्रॉपर साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है। जिसके 33 ब्रांच इन इंडिया में और 78 ब्रांच इंडिया से बाहर हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, यह कितना पॉपुलर है। जनपथ मेट्रो स्टेशन (Janpath Metro Station) से वॉकिंग डिस्टेंस (walking distance) पर स्थित यह रेस्टोरेंट लोगों के बीच अपने साउथ इंडियन जायके के लिए जाना जाता है। अगर बात करें यहां के खाने की तो अगर आप डोसा खाना पसंद करते हैं तो यह रेस्टोरेंट आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां डोसा की इतनी वैरायटी है कि, यहां के मेन्यू कार्ड को देखकर आप खुद सोच में पड़ जाएंगे कि कौन सा डोसा खाया जाए।

अगर साउथ इंडियन रेस्टोरेंट्स की बात की जाए तो वहां की कॉफी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। साउथ इंडियन रेस्टोरेंट्स में फिल्टर कॉफी (filter coffee) एक रिवाज की तरह है जिसे पीना, खाने के बाद अनिवार्य माना जाता है। यहां आपको हर तरह के साउथ इंडियन डिशेज खाने को मिल जाएंगे। अगर बात करें यहां के खाने के स्वाद की तो यकीनन यहां खाना खाने के बाद आप उंगली चाटने पर मजबूर हो जाएंगे। यहां खाने के लिए आपको वेटिंग लाइन में लगना पड़ेगा। खासकर वीकेंड पर यहां काफी रश होता है।
You Should Also Read: Delhi Haat -Best Traditional Shopping Place in Delhi
5. भीमेश्वरा : कनॉट प्लेस
(Bheemeshwara Restaurant Connaught Place)
भीमेश्वरा रेस्टोरेंट दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है। आप जैसे हीं इस रेस्टोरेंट में एंट्री (entry) लोगे यहां की इंटीरियर और यहां के दीवारों पर लगी हुई महाभारत तथा रामायण की पेंटिंग आपको एकदम रिच कल्चरल वाइब्स (Rich cultural wives) देंगी। रेस्टोरेंट एक टिपिकल साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है, जो साउथ इंडियन खाने की शौकीन लोगों को अक्सर अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर इसके नाम की बात की जाए तो इस रेस्टोरेंट का नाम महाभारत के भीम के नाम पर रखा गया है। जिनके बारे में कहा जाता है कि वह भी खाने के शौकीन थे। भीमेश्वरा फूड लवर्स के लिए एक परफेक्ट प्लेस है। जहां आपको हर तरह के साउथ इंडियन डिशेज खाने को मिल जाएंगे। यहां की स्पेशलिटी है भीमेश्वरा वेज थाली (Bheemeshwara Veg Thali)। जिसकी प्राइस 299 रुपए है और एक ही थाली में आपको कई तरह की डिशेस मिल जाएंगी। भीमेश्वरा वेज थाली टिपिकल आंध्र प्रदेश सेंटरर्ड थाली होती है जिसका स्वाद आपको आंध्र प्रदेश लेकर चला जाएगा।

अगर आप भी साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं और दिल्ली में रहते हैं तो इन रेस्टोरेंट्स का रुख जरूर कीजिएगा। इनमें से कुछ रेस्टोरेंट्स ऐसे भी हैं जिनके ब्रांच दिल्ली के बाहर भी हैं। आप उनके अपने शहर वाले ब्रांच में जाकर अपना खाना खा सकते हैं। उम्मीद है इस ब्लॉग में दी गई जानकारियों से आपको मदद मिली होगी।