Bazar Culture Lifestyle

सर्दियों में पहनें यह 5 बेहतरीन सूट: सर्दी से मिलेगी राहत और बरकरार रहेगा क्लासी लुक!  

  • 0 Comments

सर्दियों में सूट पहनने का बढ़ता चलन सर्दियां आते ही कपड़ों में सबसे अहम जरूरत होती है ऐसा पहनावा जो शरीर को गर्म भी रखे और स्टाइल भी बरकरार रहे। ऐसे मौसम में ऊनी सूट, शॉल स्टाइल सूट, फ्लीस लाइनिंग सूट और कश्मीरी कढ़ाई वाले डिजाइन एकदम परफेक्ट विकल्प माने जाते हैं। आज के समय में महिलाएं केवल गर्म रहने के लिए ही सूट नहीं पहनतीं बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट की तरह अपनाती हैं। मार्केट में तरह-तरह की डिजाइन, हल्के-भारी फैब्रिक, ट्रेंडी पैटर्न और खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाले सूट आसानी से उपलब्ध हैं, जिन्हें रोज़मर्रा की दिनचर्या, ऑफिस, कॉलेज, शादी-ब्याह और पार्टी में भी बेझिझक पहना जा सकता है। सर्दियों में सही कपड़े चुनने का मतलब है शरीर की गर्मी को बनाए रखने वाले कपड़ों से है। ताकि ठंडी हवाओं और मौसम के उतार-चढ़ाव से शरीर सुरक्षित रहे। इन सूटों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें पहनकर घंटों बाहर रहना पड़े, तब भी शरीर ठंड से नहीं लगती। यही वजह है कि हर साल विंटर फैशन में इन सूटों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। वलार सूट Woolen Suit वलार सूट को सर्दियों का सबसे भरोसेमंद सूट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह गर्म सूट ऊन से तैयार किया जाता है, जो ठंडी हवाओं का सीधा मुकाबला करने में सक्षम होता है। इसकी खास बात यह है कि यह दिखने में भी स्मार्ट लगता है और इसे लम्बे समय तक पहनने पर भी भारी महसूस नहीं होता। वलार सूट को ऑफिस, कॉलेज, घर या रोजमर्रा की रूटीन में पहनना सबसे बेहतर माना जाता है। मार्केट में आजकल वलार सूट कई रंगों, प्रिंट्स और आधुनिक कट-स्टाइल में उपलब्ध हैं, जिन्हें जूते-चप्पल, स्टोल या किसी हल्के दुपट्टे के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है। यह सर्दियों में शरीर की गर्माहट को संतुलित करता है और ठंड के दौरान होने वाली सामान्य परेशानियों जैसे खांसी-जुखाम, ठिठुरन और शरीर में कमजोरी से भी बचाता है। वलार सूट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह टिकाऊ होता है और सालों चल जाता है। इसलिए यदि आप किफायती और असरदार विंटर आउटफिट ढूंढ रहे हैं, तो वलार सूट आपकी पहली पसंद होना चाहिए। पश्मीना सूट Pashmina Suit पश्मीना सूट सर्दियों में रॉयल और एलीगेंट लुक देने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसके कपड़े की मुलायम बनावट इतनी आरामदायक होती है कि इसे पहनने वाले को बिल्कुल भी भारीपन महसूस नहीं होता। पश्मीना का असली आकर्षण इसकी गर्मी है, जो बेहद कम तापमान में भी शरीर को सुरक्षित रखती है। खास अवसरों पर, शादी-पार्टी, रिसेप्शन, त्योहार और खास महफिलों में पश्मीना सूट को पहनने का रिवाज़ काफी पुराना और लोकप्रिय है। इसकी कलाकारी, पतली बुनाई, सुंदर एम्ब्रॉयडरी और खास रंग संयोजन इसे और भी खास बनाते हैं। पश्मीना को विंटर ट्रैवल और हिल स्टेशन ट्रिप के लिए भी सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह हल्का होते हुए भी बहुत गर्म और आरामदायक रहता है। इसे हाई-हील्स, पर्ल ज्वेलरी और कश्मीरी शॉल के साथ पहनने पर लुक और भी निखर जाता है। इसलिए हर महिला की अलमारी में कम से कम एक पश्मीना सूट होना ही चाहिए।(यही वजह है कि हर साल विंटर फैशन में इन सूटों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है) खादी वूल सूट Khadi Wool Suit खादी वूल सूट भारत की पारंपरिक कला और फैशन का शानदार नमूना है। नेचुरल ऊन से बने इस सूट की खासियत यह है कि यह शरीर की गर्मी को भीतर बंद रखता है और ठंड से बचाव करता है। खादी वूल सूट का फैब्रिक न तो स्किन पर खुजली पैदा करता है, न ही भारी लगता है, इसलिए इसे लंबे समय तक पहना जा सकता है। सादगी, शालीनता और क्लासिक लुक चाहने वाली महिलाओं के बीच यह बहुत लोकप्रिय है। मार्केट में आजकल इस सूट के अनेक मॉडर्न डिजाइन उपलब्ध हैं, जैसे बूटेदार पैटर्न, ब्लॉक प्रिंट, हैंड-वर्क और लोकल कढ़ाई, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। यह सूट ऑफिस और कार्यक्रमों में पहनने के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है क्योंकि यह प्रोफेशनल और पारंपरिक दोनों अंदाज़ में फिट बैठता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह पर्यावरण अनुकूल है और स्थानीय कारीगरों की मेहनत का नतीजा होता है। इसलिए इसे खरीदना समाज और परंपरा दोनों के लिए समर्थन माना जाता है। फ्लीस लाइनिंग सूट Fleece Lined Suit फ्लीस लाइनिंग सूट उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जो बेहद कड़क ठंड वाले क्षेत्रों में रहती हैं या जिन्हें बाहर का काम अधिक करना पड़ता है। इस सूट के अंदर नरम फ्लीस की मोटी परत होती है, जो शरीर को हर समय गर्म बनाए रखती है। फ्लीस लाइनिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह तापमान को तेजी से बनाए रखती है और शरीर में ठंड की एंट्री लगभग रोक देती है। यदि आपको बाइक या स्कूटी पर रोज़ सफर करना पड़े, या ज्यादा समय बाहर बिताना पड़े, तो यह सूट एकदम उपयुक्त है। यह फैशन के हिसाब से भी काफी मॉडर्न लुक देता है और इसे स्नीकर्स, हाई-नेक या बूट्स के साथ पहनने पर शानदार स्टाइल बन जाता है। लंबी यात्राएं, विंटर कैंपिंग या रात में बाहर कार्यक्रमों में इस सूट का इस्तेमाल बेहद उपयोगी होता है। फ्लीस लाइनिंग सूट उन लोगों के लिए वरदान है जिन्हें बहुत जल्दी ठंड लग जाती है। शॉल स्टाइल सूट / कश्मीरी एम्ब्रॉयडरी सूट शॉल स्टाइल सूट या कश्मीरी एम्ब्रॉयडरी सूट सर्दियों की शान माने जाते हैं। भारी शॉल, सुंदर बूटेदार और नाजुक कश्मीरी कढ़ाई इस सूट को रॉयल और पारंपरिक लुक देती है। शादी-विवाह, त्योहार और खास मौकों पर ऐसा सूट पहनने से व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ जाता है। यह सूट शरीर को पूरी तरह ढकता है और गर्मी को अंदर बनाए रखता है। इस सूट की खूबसूरती यह है कि इसे भारी ज्वेलरी, पंजाबी जूती, हील्स और क्लासिक हेयरस्टाइल के साथ पेयर करना बेहद आसान होता है। आजकल बाज़ार में फुल-साइज़ शॉल, स्टोल-पैटर्न, हैंड-वर्क और मशीन कढ़ाई सहित बहुत से डिजाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। यदि आप ट्रेंड के साथ पारंपरिक खूबसूरती भी चाहती हैं, तो यह सूट आपके विंटर वॉर्डरोब की शान बन जाएगा। यह भी पढ़ें-

Culture ladakh Lifestyle Review

कभी भी फैशन ट्रेंड से बाहर नहीं होते हैं ये कश्मीरी पशमीना शॉल

  • 0 Comments

सर्दी के मौसम में शॉल का फैशन ट्रेंड में आ जाता है। यह एक ऐसा परिधान है जो कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होता है और आउट डेटेड नही होता। इसे भारतीय और विदेशी दोनों हीं प्रकार के परिधानों के साथ पेयर कर के पहना जा सकता है। शॉल में भी अलग अलग प्रकार की वेरायटी उपलब्ध होती है। अगर आप भी इस सर्दी में दूसरे लोगों से जरा हट कर दिखना चाहते हैं तो आप शॉल को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकते हैं। फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल (Five colors of travel) के इस ब्लॉग में आज हम आपको कश्मीरी पशमीना शॉल (Pashmina Shawl) के बारे में बताने जा रहे हैं। जो देश हीं नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर है। कश्मीर की पहचान है पशमीना शॉल (Pashmina shawl is the identity of Kashmir) पशमीना शॉल कश्मीर के संस्कृति की एक पहचान है। इसे कश्मीरी ऊन को कात कर बनाया जाता है। कश्मीरी ऊन को बहुत हीं अच्छी किस्म का ऊन माना जाता है। जिसे लद्दाख मूल की चांगथांगी बकरी के बाल से बनाया जाता है। यह ऐसी बकरियाँ होती हैं जो ठंड के मौसम में अपने शरीर से बाल को खुद व खुद हीं अलग कर देती हैं। इसलिए उनके बालों को काटना नहीं होता है। बकरी के बाल से ऊन कात कर उससे शॉल बुना जाता है। क्योंकि एक बार में एक बकरी से 100 ग्राम के करीब हीं ऊन प्राप्त होता है और पशमीना शॉल को तैयार करने के लिए कई कई दिनों की कड़ी मेहनत लगती है। इसलिए यह शॉल काफी महंगा होता है। पशमीना शॉल की कीमत (Price of Pashmina Shawl) अगर बात करें पशमीना शॉल के कीमत की तो भारत में इस शॉल की कीमत 10,000 से लेकर 50,000 तक की होती है। पशमीना शॉल के इतना अधिक महंगा होने के पीछे कई कारण है। पहला इसे जिस नस्ल की बकरी के बाल से बनाया जाता है वह बकरी 1 साल में बहुत कम बालों को शरीर से अलग करती है। इसके महंगा होने का दूसरा सबसे बड़ा कारण है इस शॉल को हाथ से बुना जाता है। जिसके कारण इसमें कई दिनों का समय लगता है। इसके महंगा होने का तीसरा बड़ा कारण यह है कि पश्मीना शॉल क्वालिटी में बहुत हीं हाई क्वालिटी का होता है। बताया जाता है कि एक पशमीना शॉल में 6 स्वेटर के बराबर गर्मी होती है। इन्हीं सब क्वालिटीज की वजह से यह शॉल इतना महंगा हो जाता है। मिला हुआ है जी आई टैग (GI tag Pashmina Shawl) पशमीना शॉल को जी आई टैग मिला हुआ है। क्योंकि यह कश्मीर की संस्कृति की पहचान है। इसलिए इसे ज्योग्राफिकल टैग दिया गया है। आपको बता दे कि जिस भी पशमीना शॉल को जी आई टैग मिला हुआ होता है, वह पूरी तरीके से हाथ से बन गया शॉल होता है। इसलिए अगर आपको पशमीना शॉल की पहचान करनी हो तो आप उस पर जी आई टैग देख सकते हैं। पश्मीना शॉल के नाम पर कई बार लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप पशमीना शॉल खरीदने जा रहे हैं तो आप यह सुनिश्चित करें कि आप जो शॉल ले रहे हैं वह जी आई टैग वाला हो। कई कारणों से खास है पश्मीना शॉल (Pashmina shawl is special for many reasons) पशमीना शॉल लोगों में कई कारणों से बहुत अधिक फेमस है। यह शॉल बहुत हीं अधिक मुलायम और आरामदेह होता है। इस वजह से लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। इसके अतिरिक्त यह बहुत हीं गर्म शॉल होता है। जो ठंड के मौसम में लोगों के काफी काम आता है। इतना हीं नहीं पश्मीना शॉल के रेशे बहुत हीं महीन और पतले होते हैं। जिसके कारण यह वजन में भी हल्के होते हैं। इसके अतिरिक्त खूबसूरती के मामले में भी पश्मीना शॉल बेहतरीन क्वालिटी के होते हैं यही वजह है कि लोगों में पशमीना शॉल के लिए एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।दुनिया के सबसे खूबसूरत और सबसे अच्छे क्वालिटी के शॉल में पशमीना शॉल की गिनती शीर्ष पर होती है। क्योंकि इसकी क्वालिटी, इसकी बुनाई, इसकी खूबसूरती और इसकी गर्माहट बाकी किसी भी शॉल से कहीं गुना ज्यादा अधिक होती है। हर मामले में यह शॉल बेजोड़ है। यहीं वजह है कि दुनिया भर में इस साल को पसंद किया जाता है।