Best of My Blogs Rajasthan

Night Tourism का नया हब है उदयपुर, रोशनी में नहाए ये 5 स्पॉट्स मोह लेंगे आपका मन

  • 0 Comments

क्या आपने कभी किसी शहर को रात के अंधेरे में जागते हुए देखा है? दिन ढलते ही राजस्थान का झीलों का शहर उदयपुर एक नई दुनिया में बदल जाता है। Night Tourism के सबसे लोकप्रिय स्पॉट्स में से एक उदयपुर दिन में जितना आकर्षक दिखाई देता है, रात के समय उसकी सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। सूर्यास्त के बाद जैसे ही शहर रोशनी की चादर ओढ़ता है, झीलों का शांत पानी, जगमगाते महल और ऐतिहासिक घाट मिलकर ऐसा दृश्य रचते हैं, जिसे देखकर हर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाता है। यही वजह है कि उदयपुर आज भारत के सबसे लोकप्रिय Night Tourism डेस्टिनेशनों में शुमार हो चुका है। गणगौर घाट पर महसूस करें Night Tourism का सुकून उदयपुर की पहचान बन चुके गणगौर घाट की खूबसूरती रात के समय अपने चरम पर होती है। झील किनारे सजी रंग-बिरंगी रोशनियां जब पानी में प्रतिबिंबित होती हैं, तो पूरा वातावरण किसी फिल्मी दृश्य जैसा नजर आता है। घाट की सीढ़ियों पर बैठकर पिछोला झील की शांत लहरों और ठंडी हवाओं का आनंद लेना पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है। और शायद इसी वजह से उदयपुर आजकल वेडिंग डेस्टिनेशन  में टॉप पर है। सिटी पैलेस की जगमगाहट मोह लेती है दिल रात के अंधेरे में रोशनी से सजा सिटी पैलेस किसी शाही महल की कहानी को जीवंत करता हुआ प्रतीत होता है। इसकी भव्य वास्तुकला और सुनहरी रोशनी दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। झील किनारे खड़े होकर जब इस महल की चमक को निहारा जाता है, तो यह अनुभव हमेशा के लिए यादों में बस जाता है। आमराई घाट से दिखता है रोशनी में नहाया लेक पैलेस यदि आप उदयपुर की सबसे खूबसूरत नाइट व्यू देखना चाहते हैं, और Night Tourism का मजा लेना चाहते हैं तो आमराई घाट जरूर पहुंचिए। यहां से पिछोला झील के बीच स्थित लेक पैलेस, जगनिवास महल और आसपास की ऐतिहासिक इमारतों की सुनहरी रोशनी बेहद आकर्षक दिखाई देती है। झील में झिलमिलाती रोशनियों का प्रतिबिंब पूरे दृश्य को और भी जादुई बना देता है। यही कारण है कि शाम होते ही यहां कैमरों और मोबाइल फोनों में यादें कैद करने वालों की भीड़ जुटने लगती है। फतेहसागर झील की ठंडी हवाएं देती हैं सुकून दिनभर की भागदौड़ के बाद यदि सुकून के कुछ पल बिताने हों, तो फतेहसागर झील का किनारा सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। रात के समय यहां बहने वाली ठंडी हवाएं, झील पर पड़ती रोशनियों की चमक और शांत वातावरण लोगों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाता है। यही वजह है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी यहां देर रात तक समय बिताना पसंद करते हैं। और यही वजह इसे Night Tourism का बेस्ट आप्शन बनाती है. जगदीश चौक की रौनक रात में देखने लायक उदयपुर का ऐतिहासिक जगदीश चौक रात के समय जीवंत सांस्कृतिक माहौल का केंद्र बन जाता है। रंगीन लाइटों से सजा यह इलाका पारंपरिक हस्तशिल्प बाजारों, स्थानीय दुकानों और रूफटॉप कैफे के कारण पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। यहां घूमते हुए एक तरफ पुरानी विरासत का एहसास होता है, तो दूसरी ओर आधुनिक पर्यटन की ऊर्जा भी महसूस होती है। पुराने शहर की गलियां भी बन जाती हैं आकर्षण का केंद्र हाथीपोल, घंटाघर और पुराने शहर की संकरी गलियां भी रात के समय रोशनी से जगमगा उठती हैं। यहां की हेरिटेज लाइटिंग, ऐतिहासिक इमारतें और पारंपरिक बाजार उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत को एक अलग ही अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। रात में इन गलियों की सैर शहर के पुराने वैभव और आधुनिक पर्यटन का अनूठा संगम दिखाती है। क्यों खास है उदयपुर का Night Tourism? उदयपुर की रातें सिर्फ रोशनी और खूबसूरत नजारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह शहर सुकून, कल्चर  और विरासत का एक अलग ही अहसास देता है। झीलों में उतरती हजारों रोशनियां, महलों की भव्य चमक, घाटों का शांत वातावरण और हवाओं में घुली ताजगी मिलकर ऐसा माहौल बनाती हैं, जिसे देखने के बाद हर टूरिस्ट  यही कहता है—“उदयपुर की असली खूबसूरती तो रात में ही दिखाई देती है।”

Travel

Noctourism Trend 2026: रात में घूमने का नया ट्रेंड, जानिए भारत की 5 बेहतरीन जगहें

  • 0 Comments

Noctourism Trend यानी रात के समय पर्यटन करना आज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि पर्यटक दिन की गर्मी, भीड़भाड़ और ट्रैफिक से बचकर आरामदायक माहौल में घूम सकते हैं। खासकर गर्मियों में रात का मौसम अधिक सुहावना होता है, जिससे यात्रा का अनुभव बेहतर बन जाता है। रात के पर्यटन से लोगों को प्रकृति को एक नए रूप में देखने का मौका मिलता है। तारों भरा आसमान, मिल्की वे, चांदनी रात और शांत वातावरण ऐसी चीजें हैं जो दिन के समय देखने को नहीं मिलतीं। यही कारण है कि हानले, स्पीति और जैसलमेर जैसे स्थान नोक्टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बन रहे हैं। यह ट्रेंड मानसिक तनाव कम करने में भी मदद करता है। शहरों की भागदौड़ से दूर खुले आसमान के नीचे समय बिताने से मन को शांति मिलती है और प्रकृति के करीब रहने का अवसर मिलता है। कई लोग इसे डिजिटल डिटॉक्स और मानसिक ताजगी का बेहतर तरीका मानते हैं। नोक्टूरिज्म स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देता है। होटल, होमस्टे, कैंपिंग साइट, स्थानीय गाइड, परिवहन सेवाओं और छोटे व्यापारियों की आय बढ़ती है। इससे दूर-दराज के पर्यटन स्थलों में रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। फोटोग्राफी और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वालों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। रात में खींची गई तस्वीरें और वीडियो लोगों को आकर्षित करते हैं और यात्राओं को यादगार बनाते हैं। यही वजह है कि नोक्टूरिज्म आने वाले वर्षों में पर्यटन उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने की ओर बढ़ रहा है। आज हम आपको पांच ऐसी जगह बताएंगे जहां पर जाकर घूमने का आनंद ले सकते हैं। 1. हानले अगर आप रात में आसमान के लाखों सितारे और मिल्की वे देखना चाहते हैं तो हानले सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। लद्दाख के इस दूरदराज क्षेत्र में प्रकाश प्रदूषण बेहद कम है, जिससे रात का नजारा अद्भुत दिखाई देता है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 1,050 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए पहले लेह की फ्लाइट लेनी होती है, फिर सड़क मार्ग से हानले जाना पड़ता है। रहने, खाने और आने-जाने का खर्च मिलाकर एक व्यक्ति का 4 से 6 दिन का ट्रिप करीब 25,000 से 45,000 रुपये में पूरा हो सकता है। 2. स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी रात के पर्यटन और स्टार गेजिंग के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यहां ऊंचे पहाड़ों के बीच साफ आसमान में असंख्य तारे दिखाई देते हैं। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 730 किलोमीटर है। पर्यटक दिल्ली से शिमला या मनाली पहुंचकर सड़क मार्ग से स्पीति जा सकते हैं। यहां कैंपिंग और एस्ट्रोफोटोग्राफी का अलग ही आनंद मिलता है। यात्रा, होटल और भोजन सहित 5 से 7 दिन की यात्रा पर एक व्यक्ति का लगभग 15,000 से 30,000 रुपये तक खर्च आ सकता है। 3. रण ऑफ कच्छ गुजरात का रण ऑफ कच्छ चांदनी रात में सफेद नमक के रेगिस्तान के कारण बेहद आकर्षक दिखाई देता है। रात के समय यहां का शांत वातावरण और तारों से भरा आसमान पर्यटकों को अनोखा अनुभव देता है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 1,100 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए भुज तक ट्रेन या फ्लाइट ली जा सकती है, जिसके बाद सड़क मार्ग से रण ऑफ कच्छ पहुंचा जाता है। एक व्यक्ति का 3 से 4 दिन का ट्रिप सामान्य तौर पर 12,000 से 25,000 रुपये के बीच पूरा हो सकता है। 4. जैसलमेर राजस्थान का जैसलमेर नोक्टूरिज्म के लिए देश के सबसे लोकप्रिय स्थलों में शामिल है। थार रेगिस्तान में रात के समय कैंपिंग, लोक संगीत कार्यक्रम और तारों से सजा आसमान पर्यटकों को रोमांचित कर देता है। दिल्ली से जैसलमेर की दूरी लगभग 770 किलोमीटर है। यहां ट्रेन, बस और फ्लाइट के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। रेगिस्तान में एक रात बिताना यादगार अनुभव माना जाता है। यात्रा और ठहरने सहित एक व्यक्ति का 2 से 4 दिन का खर्च करीब 8,000 से 20,000 रुपये तक आ सकता है। 5. कूर्ग कर्नाटक का कूर्ग अपनी हरियाली, शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। रात के समय यहां जुगनुओं की चमक और पहाड़ियों के बीच का सुकून पर्यटकों को खास अनुभव देता है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 2,300 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए बेंगलुरु या मैसूर तक फ्लाइट लेकर सड़क मार्ग से कूर्ग जाया जा सकता है। होमस्टे और रिसॉर्ट में ठहरने की अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एक व्यक्ति का 4 से 5 दिन का ट्रिप लगभग 18,000 से 35,000 रुपये में आराम से पूरा हो सकता है।