Culture Food International Lifestyle Travel

Food Revolution: प्लांट-बेस्ड फूड, इंटरनेशनल सैंडविच और स्ट्रीट फ्यूजन का जलवा!

  • 0 Comments

Food Revolution: आज की बदलती दुनिया में खाना सिर्फ भूख मिटाने की चीज़ नहीं रहा बल्कि यह एक अनुभव, एक ट्रेंड बन चुका है। लोग अब खाने में नए-नए प्रयोग, नए फ्यूजन और दुनिया भर की अलग-अलग संस्कृतियों का स्वाद तलाशते हैं। अगर कुछ साल पहले तक भारतीय खानपान सिर्फ पारंपरिक व्यंजनों तक सीमित था तो आज तस्वीर बिल्कुल बदल चुकी है। नए जमाने की पीढ़ी खाने में हेल्थ, टेस्ट और एक्सपीरियंस तीनों को बराबर महत्व देती है। इसी बदलाव ने कई नए कॉन्सेप्ट पैदा किए हैं जैसे मशरूम आधारित डिशेज़, प्लांट-आधारित भोजन का बढ़ता क्रेज़, इंटरनेशनल ट्विस्ट वाले सैंडविच, स्विसी यानी स्विट एंड स्पाइसी फ्लेवर का उभरता ट्रेंड, इमर्सिव डाइनिंग का रोमांच और स्ट्रीट फूड फ्यूजन का नया बाज़ार। ये सभी खाना खाने की परिभाषा को बिल्कुल नया रूप दे रहे हैं, जहां स्वाद सिर्फ ज़ुबान पर नहीं दिमाग और दिल दोनों पर छा जाता है। मशरूम खाने की इस नई क्रांति में मशरूम की भूमिका बेहद खास हो गई है। पहले मशरूम को कुछ ही लोग पसंद करते थे लेकिन आज यह हर रेस्टोरेंट, कैफ़े, फूड स्टॉल और किचन की स्टार सामग्री बन चुका है। इसका कारण इसकी अनोखी टेक्स्चर, मीटी बाइट और हेल्थ बेनिफिट्स हैं। मशरूम में हाई प्रोटीन, ज़ीरो कोलेस्ट्रॉल और भरपूर फाइबर होने की वजह से यह नॉन वेज स्वाद का शानदार विकल्प बन गया है। आज पोर्टोबेलो मशरूम बर्गर, क्रीमी मशरूम सूप, टेरीयाकी मशरूम बाउल और चिली गार्लिक मशरूम जैसे व्यंजन हर जगह पॉपुलर हो रहे हैं। खास बात यह है कि मशरूम कई तरह के फूड एक्सपेरिमेंट को सपोर्ट करता है कभी यह स्ट्रीट-स्टाइल बन जाता है और कभी इंटरनेशनल प्लेट में स्टार डिश। (जहां स्वाद सिर्फ ज़ुबान पर नहीं दिमाग और दिल दोनों पर छा जाता है। ) प्लांट-बेस्ड फूड इसी के साथ दुनिया भर में प्लांट-बेस्ड फूड यानी पौधों पर आधारित भोजन का ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। यह सिर्फ वेजिटेरियन खाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह भोजन का एक नया वैज्ञानिक और लाइफस्टाइल आधारित मॉडल बन चुका है। लोग आज स्वस्थ जीवन, एनिमल वेलफेयर और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए ऐसे विकल्प चुन रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हों और सतत भविष्य का प्रतीक भी। प्लांट-आधारित प्रोटीन जैसे सोया, मशरूम, टोफू, टेम्पेह, बीन्स, चना, मसूर और बादाम मिल्क ने खाने की सोच को बदल कर रख दिया है। अब बर्गर सिर्फ आलू टिक्की का नहीं प्लांट मीट पैटी का बन रहा है। पनीर की जगह टोफू का राजमा टैकोस में शानदार कॉम्बिनेशन बन रहा है। खाने के इस नए ट्रेंड के साथ एक और दिलचस्प बदलाव आ रहा है इंटरनेशनल ट्विस्ट वाले सैंडविच। पहले सैंडविच मतलब ब्रेड, बटर और कुछ सब्जियां, बस। लेकिन आज सैंडविच दुनिया की अलग-अलग देशों की रेसिपी का यूनिक फ्यूजन बन चुके हैं। अब पैनीनी, क्यूबन सैंडविच, फिली चीज़ सैंडविच, बान-मी, किमची टोफू सैंडविच और पोर्टोबेलो मशरूम सियाबेटा जैसे नाम हर कैफे के मेनू में मिल जाते हैं। ये सिर्फ साधारण नाश्ता नहीं बल्कि एक पूरा गॉरमेट एक्सपीरियंस हैं। इन्हें मसालों और चटनी से लेकर सॉस, ब्रेड और फिलिंग में नए युग का प्रयोग दिखता है। Swicy यानी Sweet + Spicy   आजकल एक अलग ही ट्रेंड हर जगह छा रहा है Swicy यानी Sweet + Spicyका अनोखा स्वाद। यह ट्रेंड एशियाई खाना, खासकर कोरियन और थाई फ्लेवर के असर में पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुआ है। हनी चिली पोटैटो, स्वीट स्पाइसी नूडल्स, कोरियन गॉचूजांग सॉस, मैंगो-चिली सॉस, हॉट हनी पिज्जा, जलेपीनो मैंगो सैंडविच और चॉकलेट चिली ट्रफल जैसे व्यंजन लोगों की स्वाद-इंद्रियों को बिल्कुल नया अनुभव दे रहे हैं। भारत में तो मीठा और तीखा मिलाने की परंपरा पहले से थी राजस्थान का दाल चूरमा, गुजरात का फाफड़ा-जलाबी और बंगाल का टमाटर चटनी इसके उदाहरण हैं। लेकिन अब यह स्वाद मॉडर्न किचन और गॉरमेट डिश का ग्लोबल स्टार बन चुका है। इमर्सिव डाइनिंग खाने की इस बदलती संस्कृति में सबसे रोचक कॉन्सेप्ट है इमर्सिव डाइनिंग जहां खाना सिर्फ प्लेट में नहीं बल्कि एक स्वाद में बदल जाता है। यह ऐसा अनुभव है जिसमें रोशनी, संगीत, माहौल, कहानी और खाने का स्टाइल सब मिलकर एक थिएटर जैसा एहसास बनाते हैं। कल्पना कीजिए आप एक रेस्टोरेंट में बैठें और सामने प्रोजेक्शन मैपिंग से समुद्र की लहरें चलने लगें, भोजन हवा के जहाज़ की तरह परोसा जाए या खाने से पहले एक कहानी सुनाई जाए कि यह डिश कैसे और क्यों बनी। दुनिया के कई शहरों में ऐसे डाइनिंग शो आयोजित होते हैं जहां मेन्यू मौसम, थीम या कहानी के साथ बदलता रहता है। भारत में भी अब ऐसे कॉन्सेप्ट उभर रहे हैं जैसे डार्क डाइनिंग जहां आंखों पर पट्टी बांधकर केवल स्वाद और सुगंध महसूस कर खाना खाया जाता है। स्ट्रीट फूड फ्यूजन और इस नए दौर की सबसे बड़ी पहचान है स्ट्रीट फूड फ्यूजन। भारतीय स्ट्रीट फूड हमेशा से रंग और स्वाद की जान रहा है लेकिन आज इसका नया रूप पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। मोमो का तंदूरी अवतार, चटपटा पिज्जा ढोकला, पास्ता भेल, चुरो-गुलाबजामुन, बर्गर वड़ा पाव, रमेन समोसा, रोल्स, टाको-चाट और पाव भाजी फ़ोंड्यू जैसे क्रिएशन भारत की स्वाद प्रतिभा का बेहतरीन उदाहरण हैं। हर शहर अपनी यूनिक फ्यूजन पहचान बना रहा है। यही फ्यूजन खाने की सीमाओं को तोड़ रहा है और दुनिया को यह संदेश दे रहा है कि खाना सिर्फ परंपरा नहीं रही बल्कि नवाचार की भी पहचान है। इसी वजह से भारत का स्ट्रीट फूड वर्ल्ड मैप में तेजी से चमक रहा है।

Culture Destination Food Lifestyle Travel Villages

Home Stay: जहां सफ़र सिर्फ सफर नहीं, रिश्ते, संस्कृति और घर जैसा अपनापन महसूस करने की खूबसूरत यात्रा बन जाता है।

  • 0 Comments

Home Stay: मतलब घर से निकलकर घर जाना Home Stay: का चलन आजकल तेज़ी से बढ़ रहा है, दरअसल अब लोग सिर्फ यात्रा पर नहीं जाते बल्कि किसी जगह को समझने के लिहाज से, लोगों की ज़िंदगी और संस्कृति को महसूस करने के लिहाज से जाते हैं। होटल जितने भी बड़े और शानदार क्यों न हों, वे आपको घर जैसा अपनापन और लोकल माहौल नहीं दे सकते, जो एक होमस्टे दिलाता है। होमस्टे दरअसल किसी स्थानीय परिवार के साथ रहने का मौका होता है, जहां ट्रैवलर मेहमान नहीं परिवार का सदस्य बनकर रहता है। वहां पर सुबह-शाम उसी घर का खाना, आंगन में बैठकर चाय, आसपास की कहानियां, लोकगीत, त्योहार और वहां की असली जिंदगी का हिस्सा बनने का मौका मिलता है। यही वजह है कि आज परिवारों, कपल्स, सोलो ट्रैवलर्स और छात्रों के बीच होमस्टे सबसे भरोसेमंद और बजट फ्रेंडली विकल्प के रूप में उभर रहा है। मन में यह संतोष भी रहता है कि हमारी बुकिंग से किसी बड़े होटल चेन की जगह स्थानीय परिवार की आमदनी बढ़ती है, जिससे गांव और कस्बों की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, और लोकल रोजगार भी बढ़ता है।(होटल जितने भी बड़े और शानदार क्यों न हों, वे आपको घर जैसा अपनापन और लोकल माहौल नहीं दे सकते) इससे अच्छा अनुभव कहीं नहीं जब किसी यात्री को नई जगह पर ठहरने का स्थान ढूंढ़ना होता है तो सबसे पहले उसकी ज़रूरत सुरक्षा, आराम और बजट के बीच संतुलन की होती है। होमस्टे में यही तीनों चीजें एक साथ मिल जाती हैं। यहां कमरे भले ही बहुत शानदार सजावट वाले न हों, लेकिन साफ-सुथरे, आरामदायक और दोस्ताना होते हैं। सबसे खास बात है कि होमस्टे में रहने वाला होस्ट आपके लिए गाइड भी बन जाता है। वह आपको बताता है कि यहां कौन-कौन सी जगहें देखने लायक हैं, कौन से खाने की दुकानें सबसे अच्छी हैं, किस समय समुद्र किनारे जाना चाहिए और किस रास्ते से पहाड़ पर ट्रैक करना ज़्यादा आसान पड़ता है। होटल में आपको इंटरनेट से ढूंढ़-ढूंढ़कर जानकारी निकालनी पड़ती है, लेकिन होमस्टे में हर जानकारी सीधे अनुभव करने वाले इंसान से मिलती है और यही असली यात्रा है। इसलिए कई बार लोग कहते हैं कि होमस्टे में रहने का मज़ा सिर्फ देखने में नहीं, बल्कि जीने में होता है। यहां मिलेगा घर जैसा स्वाद होमस्टे का अनुभव इसलिए भी अनोखा है क्योंकि यह आपको किसी भी जगह के असली खान-पान से जोड़ता है। मान लीजिए आप हिमाचल गए हैं, तो होमस्टे में आपको दाल-धाम, मक्की-भटूरू, सिद्दू और देसी घी का स्वाद मिलेगा। जो किसी बड़े रेस्टोरेंट में मिल भी जाए, तो भी घर जैसा स्वाद नहीं दे सकता। अगर आप राजस्थान में होमस्टे लें, तो बाजरे की रोटी, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी, चूरमा और ताज़ा लस्सी आपका स्वागत करती है। वहीं दक्षिण भारत में इडली-सांभर, पुट्टू-कढ़ी और ताज़ा फिल्टर कॉफी सुबह की शुरुआत को खास बना देती है। इन व्यंजनों में सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि उस जमीन की संस्कृति, इतिहास और भावनाएं बसती हैं। होमस्टे का खाना सिर्फ पेट नहीं भरता, बल्कि दिल भी खुश करता है। यहां खाना औपचारिक सर्विस की जगह प्यार से परोसा जाता है, जिससे यात्रा का मायना और गहरा हो जाता है। असली संस्कृति का मुआयना ये होमस्टे कराएंगे होमस्टे में रहने के दौरान सबसे यादगार पल होते हैं परिवार के साथ बातचीत, रात में अलाव के पास बैठना, गांव या कस्बे की कहानियां सुनना और आसपास घूमने निकल जाना। कई बार होस्ट खुद आपको अपनी खेतों में घुमाने ले जाता है, या किसी छुपे हुए झरने या पहाड़ी रास्ते पर ले जाता है, जहां सामान्य पर्यटक कभी नहीं पहुंचते। यही वजह है कि लोग कहते हैं कि होटल आपको जगह दिखाता है, लेकिन होमस्टे आपको जगह महसूस कराता है। यहां बच्चों को गांव की असली जिंदगी सीखने का मौका मिलता है। शहर के लोग प्राकृतिक वातावरण में सांस लेते हैं और परिवारों में प्यार, अपनापन और एक साथ समय बिताने का मौका मिलता है। कई होमस्टे में लोक संगीत, लोक नृत्य और हस्तशिल्प सीखने के छोटे कार्यक्रम भी कराए जाते हैं, जिससे अनुभव और समृद्ध हो जाता है। अर्थव्यवस्था को सीधे मजबूत करते होमस्टे होमस्टे यात्रा को न सिर्फ दिलचस्प बनाता है बल्कि जिम्मेदार पर्यटन को भी बढ़ावा देता है। जब ट्रैवलर किसी होटल की जगह लोकल होमस्टे चुनता है, तो सीधे-सीधे स्थानीय परिवार की आय बढ़ती है। इसका असर गांवों की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है, नौकरियां बनती हैं, स्थानीय उत्पाद बाजार में मांग पाते हैं और गांवों का विकास शुरू होता है। इससे पर्यटन सिर्फ एक उद्योग बनकर नहीं रहता बल्कि सामाजिक परिवर्तन का साधन बन जाता है। पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में होमस्टे ने बहुत से बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी दिया है क्योंकि उन्हें अपने घरों को ही बिज़नेस में बदलने का मौका मिला। यह ऐसा मॉडल है, जिसमें पर्यटक भी खुश और मेजबान परिवार भी खुश रहता है। होमस्टे चुनते वक्त कुछ सावधानियां वर्तें होमस्टे चुनतेसमय यात्रियों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि अनुभव शानदार और परेशानी रहित हो सके। हमेशा विश्वसनीय वेबसाइट या ऐप से बुकिंग करें, जहां रिव्यू पढ़ना आसान हो। बुकिंग से पहले साफ-सफाई, भोजन, आसपास की यात्रा सुविधाओं और सुरक्षा से संबंधित जानकारी ज़रूर जांच लें। यदि होमस्टे बहुत दूरस्थ इलाके में हो, तो नेटवर्क और ट्रांसपोर्ट की स्थिति समझना भी ज़रूरी है। होस्ट से पहले ही बातचीत कर लेना एक अच्छा तरीका है, जिससे आपसी भरोसा बढ़ता है। और सबसे ज़रूरी होमस्टे में रहते हुए घर के नियमों का सम्मान करें क्योंकि आप होटल नहीं बल्कि किसी के घर में मेहमान होते हैं। सभ्यता, सम्मान और व्यवहार ही आपके अनुभव को खूबसूरत बनाते हैं। रिश्तों को मजबूत करते होमस्टे आजका दौर तेज़ बदलावों का है लेकिन होमस्टे ऐसे समय में भी इंसानों के रिश्तों को जोड़ता है। जहां होटल की लाइफ मशीनों जैसी लगती है, वहीं होमस्टे का जीवन रिश्तों, भावनाओं और प्यार से भरा होता है। यही वजह है कि आज लाखों लोग अपनी यात्राओं में इस विकल्प को प्राथमिकता दे रहे हैं। होमस्टे यात्रा के मायने बदलते हैं यह आपको सिखाता है कि दुनिया सिर्फ नक्शे पर नहीं बसती बल्कि दिलों में बसती है। जब आप लौटते हैं तो सिर्फ

Bazar Culture Lifestyle

सर्दियों में पहनें यह 5 बेहतरीन सूट: सर्दी से मिलेगी राहत और बरकरार रहेगा क्लासी लुक!  

  • 0 Comments

सर्दियों में सूट पहनने का बढ़ता चलन सर्दियां आते ही कपड़ों में सबसे अहम जरूरत होती है ऐसा पहनावा जो शरीर को गर्म भी रखे और स्टाइल भी बरकरार रहे। ऐसे मौसम में ऊनी सूट, शॉल स्टाइल सूट, फ्लीस लाइनिंग सूट और कश्मीरी कढ़ाई वाले डिजाइन एकदम परफेक्ट विकल्प माने जाते हैं। आज के समय में महिलाएं केवल गर्म रहने के लिए ही सूट नहीं पहनतीं बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट की तरह अपनाती हैं। मार्केट में तरह-तरह की डिजाइन, हल्के-भारी फैब्रिक, ट्रेंडी पैटर्न और खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाले सूट आसानी से उपलब्ध हैं, जिन्हें रोज़मर्रा की दिनचर्या, ऑफिस, कॉलेज, शादी-ब्याह और पार्टी में भी बेझिझक पहना जा सकता है। सर्दियों में सही कपड़े चुनने का मतलब है शरीर की गर्मी को बनाए रखने वाले कपड़ों से है। ताकि ठंडी हवाओं और मौसम के उतार-चढ़ाव से शरीर सुरक्षित रहे। इन सूटों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें पहनकर घंटों बाहर रहना पड़े, तब भी शरीर ठंड से नहीं लगती। यही वजह है कि हर साल विंटर फैशन में इन सूटों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। वलार सूट Woolen Suit वलार सूट को सर्दियों का सबसे भरोसेमंद सूट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह गर्म सूट ऊन से तैयार किया जाता है, जो ठंडी हवाओं का सीधा मुकाबला करने में सक्षम होता है। इसकी खास बात यह है कि यह दिखने में भी स्मार्ट लगता है और इसे लम्बे समय तक पहनने पर भी भारी महसूस नहीं होता। वलार सूट को ऑफिस, कॉलेज, घर या रोजमर्रा की रूटीन में पहनना सबसे बेहतर माना जाता है। मार्केट में आजकल वलार सूट कई रंगों, प्रिंट्स और आधुनिक कट-स्टाइल में उपलब्ध हैं, जिन्हें जूते-चप्पल, स्टोल या किसी हल्के दुपट्टे के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है। यह सर्दियों में शरीर की गर्माहट को संतुलित करता है और ठंड के दौरान होने वाली सामान्य परेशानियों जैसे खांसी-जुखाम, ठिठुरन और शरीर में कमजोरी से भी बचाता है। वलार सूट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह टिकाऊ होता है और सालों चल जाता है। इसलिए यदि आप किफायती और असरदार विंटर आउटफिट ढूंढ रहे हैं, तो वलार सूट आपकी पहली पसंद होना चाहिए। पश्मीना सूट Pashmina Suit पश्मीना सूट सर्दियों में रॉयल और एलीगेंट लुक देने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसके कपड़े की मुलायम बनावट इतनी आरामदायक होती है कि इसे पहनने वाले को बिल्कुल भी भारीपन महसूस नहीं होता। पश्मीना का असली आकर्षण इसकी गर्मी है, जो बेहद कम तापमान में भी शरीर को सुरक्षित रखती है। खास अवसरों पर, शादी-पार्टी, रिसेप्शन, त्योहार और खास महफिलों में पश्मीना सूट को पहनने का रिवाज़ काफी पुराना और लोकप्रिय है। इसकी कलाकारी, पतली बुनाई, सुंदर एम्ब्रॉयडरी और खास रंग संयोजन इसे और भी खास बनाते हैं। पश्मीना को विंटर ट्रैवल और हिल स्टेशन ट्रिप के लिए भी सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह हल्का होते हुए भी बहुत गर्म और आरामदायक रहता है। इसे हाई-हील्स, पर्ल ज्वेलरी और कश्मीरी शॉल के साथ पहनने पर लुक और भी निखर जाता है। इसलिए हर महिला की अलमारी में कम से कम एक पश्मीना सूट होना ही चाहिए।(यही वजह है कि हर साल विंटर फैशन में इन सूटों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है) खादी वूल सूट Khadi Wool Suit खादी वूल सूट भारत की पारंपरिक कला और फैशन का शानदार नमूना है। नेचुरल ऊन से बने इस सूट की खासियत यह है कि यह शरीर की गर्मी को भीतर बंद रखता है और ठंड से बचाव करता है। खादी वूल सूट का फैब्रिक न तो स्किन पर खुजली पैदा करता है, न ही भारी लगता है, इसलिए इसे लंबे समय तक पहना जा सकता है। सादगी, शालीनता और क्लासिक लुक चाहने वाली महिलाओं के बीच यह बहुत लोकप्रिय है। मार्केट में आजकल इस सूट के अनेक मॉडर्न डिजाइन उपलब्ध हैं, जैसे बूटेदार पैटर्न, ब्लॉक प्रिंट, हैंड-वर्क और लोकल कढ़ाई, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। यह सूट ऑफिस और कार्यक्रमों में पहनने के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है क्योंकि यह प्रोफेशनल और पारंपरिक दोनों अंदाज़ में फिट बैठता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह पर्यावरण अनुकूल है और स्थानीय कारीगरों की मेहनत का नतीजा होता है। इसलिए इसे खरीदना समाज और परंपरा दोनों के लिए समर्थन माना जाता है। फ्लीस लाइनिंग सूट Fleece Lined Suit फ्लीस लाइनिंग सूट उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जो बेहद कड़क ठंड वाले क्षेत्रों में रहती हैं या जिन्हें बाहर का काम अधिक करना पड़ता है। इस सूट के अंदर नरम फ्लीस की मोटी परत होती है, जो शरीर को हर समय गर्म बनाए रखती है। फ्लीस लाइनिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह तापमान को तेजी से बनाए रखती है और शरीर में ठंड की एंट्री लगभग रोक देती है। यदि आपको बाइक या स्कूटी पर रोज़ सफर करना पड़े, या ज्यादा समय बाहर बिताना पड़े, तो यह सूट एकदम उपयुक्त है। यह फैशन के हिसाब से भी काफी मॉडर्न लुक देता है और इसे स्नीकर्स, हाई-नेक या बूट्स के साथ पहनने पर शानदार स्टाइल बन जाता है। लंबी यात्राएं, विंटर कैंपिंग या रात में बाहर कार्यक्रमों में इस सूट का इस्तेमाल बेहद उपयोगी होता है। फ्लीस लाइनिंग सूट उन लोगों के लिए वरदान है जिन्हें बहुत जल्दी ठंड लग जाती है। शॉल स्टाइल सूट / कश्मीरी एम्ब्रॉयडरी सूट शॉल स्टाइल सूट या कश्मीरी एम्ब्रॉयडरी सूट सर्दियों की शान माने जाते हैं। भारी शॉल, सुंदर बूटेदार और नाजुक कश्मीरी कढ़ाई इस सूट को रॉयल और पारंपरिक लुक देती है। शादी-विवाह, त्योहार और खास मौकों पर ऐसा सूट पहनने से व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ जाता है। यह सूट शरीर को पूरी तरह ढकता है और गर्मी को अंदर बनाए रखता है। इस सूट की खूबसूरती यह है कि इसे भारी ज्वेलरी, पंजाबी जूती, हील्स और क्लासिक हेयरस्टाइल के साथ पेयर करना बेहद आसान होता है। आजकल बाज़ार में फुल-साइज़ शॉल, स्टोल-पैटर्न, हैंड-वर्क और मशीन कढ़ाई सहित बहुत से डिजाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। यदि आप ट्रेंड के साथ पारंपरिक खूबसूरती भी चाहती हैं, तो यह सूट आपके विंटर वॉर्डरोब की शान बन जाएगा। यह भी पढ़ें-

Culture Destination Lifestyle Travel Uttarakhand

उत्तराखंड के 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन: खूबसूरती और भीड़ से दूर! तो आइए और इस खूबसूरती का पूरा लुत्फ उठाइए!

  • 0 Comments

उत्तराखंड के पहाड़ हमेशा से ही यात्रियों की पहली पसंद रहे हैं। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि उत्तराखंड सिर्फ मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ या औली तक सीमित है, तो आप सच में बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। उत्तराखंड की असली सुंदरता उन जगहों में छिपी है जो अब तक भीड़ और शोर-गुल से दूर हैं जहां प्रकृति अपने सबसे सच्चे रूप में नजर आती है, जहां बादल हाथों को छूते हैं। जहां लोग कम और सुंदरता ज्यादा मिलती है। आज की यात्रा में हम आपको लेकर चलेंगे 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन, जो आजकल ट्रैवलर्स की नई पसंद बन रहे हैं। इन जगहों पर आप पहाड़ों की ताजगी, लोक-संस्कृति शांत वातावरण, घने जंगलों की सुगंध और अनछुआ प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कर सकते हैं। और सबसे खास बात इन जगहों पर पहुंचते ही आपको एहसास होगा कि असली यात्रा वही है जो हमारी आत्मा को शांत करे, न कि मोबाइल में पोस्ट भर देने वाली फोटो। मुन्सियारी: लिटिल कश्मीर की बर्फीली बाहें कुमाऊं मंडल में बसा एक छोटा सा पहाड़ी नगर मुन्सियारी, जिसे लोग ‘लिटिल कश्मीर’ भी कहते हैं। पंचाचूली पर्वत श्रृंखला के बर्फीले नज़ारे इतनी खूबसूरती से सामने खुलते हैं कि लगने लगता है जैसे आसमान आपके सामने उतर आया हो। यह जगह एडवेंचर प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं ट्रेकिंग, स्नो फॉल, ग्लेशियर व्यू और अप्रतिम सूर्योदय यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। मुन्सियारी में खड़ा होकर चंद मिनटों तक चुपचाप आंखें बंद कर हवा की आवाज़ सुनना यही असली मेडिटेशन है। यहां का मौसम सर्दियों में बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है और गर्मियों में भी ठंडक का अहसास देता है। स्थानीय बाजारों में ऊनी कपड़े, पुम्पो हेंडीक्राफ्ट और पहाड़ी मसाले आपको पहाड़ी संस्कृति का स्वाद चखाते हैं। थमरीकुंड, खूंटी गांव, बर्थी फॉल, खालिया टॉप और मदकोट के गर्म जल स्रोत मुन्सियारी की यात्रा को और दिलचस्प बना देते हैं। अगर आप एक ऐसी जगह चाहते हैं जहां समय धीमे बहता हो तो मुन्सियारी जरूर जाएं। खिर्सू: देवदार की खुशबू में खो जाने वाला गांव अगर आप ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां पहाड़, जंगल और शांति एक साथ मिलते हों, तो पौड़ी गढ़वाल का छोटा सा गांव खिर्सू आपका दिल जीत लेगा। खिर्सू वह जगह है जहां सुबह की पहली किरण देवदार के पेड़ों के बीच सुनहरी रंगत भर देती है, और पक्षियों की चहचहाहट आपको बिना अलार्म के जगा देती है। यहां से दिखाई देने वाली हिमालय की चोटी मन मोह लेती है और आसमान रात में एक बहुत बड़े आकाश दीप जैसा लगता है जहां असंख्य तारे चमकते हैं। यह जगह उन यात्रियों के लिए खजाना है जो शहर की भागदौड़ में थक चुके हैं और खुद से दोबारा मिलने की तलाश में हैं। यहां घूमने के लिए मशहूर जगहें हैं उल्का देवी मंदिर, बुग्याल ट्रेक, और पास के गांवों में होमस्टे का अनुभव जो बेहद आत्मीयता से भरा होता है। खिर्सू की खास बात है कि आज भी यह जगह कम भीड़ वाली है, इसलिए यहां आपको असली पहाड़ी जीवन देखने को मिलता है।(अगर आप एक ऐसी जगह चाहते हैं जहां समय धीमे बहता हो तो मुन्सियारी जरूर जाएं।) बिनसर: वाइल्डलाइफ़ प्रेमियों का ठिकाना अल्मोड़ा जिले का बिनसर वन्यजीवन प्रेमियों के लिए सबसे खूबसूरत ऑफबीट डेस्टिनेशन है। बिनसर वाइल्डलाइफ़ सेंचुरी में 200 से ज्यादा प्रकार के पक्षी, हिमालयन भालू, घुराल, भोंकर हिरण और कई अन्य दुर्लभ जीव देखने को मिल सकते हैं। यहां का घना जंगल आपको महसूस कराता है कि आप प्रकृति के असली साम्राज्य में चल रहे हैं जहां सूखे पत्तों पर कदमों की आवाज़ भी संगीत जैसी लगती है। बिनसर का सबसे लोकप्रिय स्पॉट है ज़ीरो प्वाइंट, जहां से नंदा देवी, त्रिशूल और केदारनाथ की हिमालयी चोटियां एक साथ दिखाई देती हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य इतना अद्भुत होता है कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता जैसे आसमान रंगों का त्यौहार मना रहा हो। यहां के होमस्टे लोक-संस्कृति और पहाड़ी भोजन का असली स्वाद देते हैं, जैसे भट्ट की दाल, मंडुआ की रोटी और झोली-भात। बिनसर की असली खूबसूरती यह है कि यह जगह शांत है, सुकून से भरी है और आत्मा को भीतर तक नरम कर देती है। कणाताल: रोमांच और रोमांस दोनों का स्थान मसूरी से कुछ दूरी पर स्थित कणाताल उन लोगों का सपनों वाला ठिकाना है जो नज़दीक में ही कोई शांत लेकिन रोमांच से भरा हिल स्टेशन ढूंढ रहे हों। यहां कैम्पिंग का अनुभव अद्भुत है। रात की आग का घेरा, सितारों से सजा आकाश, गिटार और दोस्त और उसके साथ हवा में घुलती देवदार की खुशब, बस यही वो पल होते हैं जो याद बनकर हमेशा दिल में बस जाते हैं। कणाताल में जंगल सफारी, रिवर क्रॉसिंग, रॉक क्लाइंबिंग, बर्ड वॉचिंग और ट्रेकिंग जैसी कई ऐक्टिविटी उपलब्ध हैं। प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर ट्रेक यहां के सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक है। यहां का मौसम साल भर खुशनुमा रहता है और सर्दियों में बर्फबारी इसे किसी फ़िल्मी सीन जैसा बना देती है। कणाताल की खास बात यह है कि यह आज भी भीड़ से दूर, बेहद शांत और निजी अनुभव देने वाली जगह है हनीमून कपल्स, परिवार और एडवेंचर यात्रियों के लिए एकदम बेस्ट। पियोरा: धीमी जिंदगी देखना है तो यहां आइए कुमाऊं क्षेत्र में स्थित पियोरा Peora उत्तराखंड के सबसे शांत और सुंदर पर्यावरण–अनुकूल गांवों में से एक है। यह गांव उन यात्रियों की पहली पसंद बन रहा है जो विलेज लाइफ और इको-टूरिज्म का अनुभव चाहते हैं। यहां आपको ऊंचे पेड़ों की छाया, मिट्टी की खुशबू, पहाड़ी फलों के बगीचे, साफ़ आसमान, लकड़ी के पारंपरिक घर और सबसे मीठे मुस्कुराते लोग मिलेंगे। पियोरा में बैठकर शाम की चाय पीते हुए बादलों को पहाड़ों के पीछे ढलते देखना यह जीवन का असली मजा दे सकता है। यहां की होमस्टे संस्कृति बहुत लोकप्रिय है, जहां आपको ऑर्गेनिक खाना और स्थानीय व्यंजन खाने को मिलते हैं। जंगलों में घूमना, स्थानीय खेती देखना, लोक संगीत सुनना और प्राकृतिक झरनों तक ट्रेक करना पियोरा हर पल एक नई कहानी बन जाता है। असली यात्रा वही है जो आत्मा को छू जाए उत्तराखंड का हर पहाड़, हर पगडंडी, हर जंगल और हर गांव अपने भीतर खूबसूरती की एक नई दुनिया छुपाए

Bazar Culture Destination Food Lifestyle South India Travel

गरियाहाट मार्केट कोलकाता: कैसे पहुंचें गरियाहाट मार्केट और क्या-क्या खरीदें? खाना, रूकना पूरी यात्रा गाइड!

  • 0 Comments

गरियाहाट मार्केट कोलकाता का वह बाजार है, जहां संस्कृति की खुशबू हवा में घुली रहती है और भीड़ की आवाज़ें मानो किसी संगीत की तरह सुनाई देती हैं। अगर आप बंगाल की असली पहचान, उसकी सादगी, उसकी कलात्मकता और उसकी रोज़मर्रा की ऊर्जा को महसूस करना चाहते हैं, तो गरियाहाट से बेहतर जगह शायद ही कोई हो। दक्षिण कोलकाता में स्थित यह मार्केट सिर्फ खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो आपको बंगाल के जीवन, लोगों, कला, फैशन और स्वाद के बेहद करीब ले आता है। सुबह से रात तक यहां का नज़ारा बदलता रहता है। कभी यह जगह घर-परिवार के लोगों की हल्की-फुल्की खरीदारी से रंगती है तो कभी शाम को यह युवाओं, फोटोग्राफरों और साड़ी प्रेमियों से भर जाती है। इसका आकर्षण ऐसा है कि पहली बार आने वाला व्यक्ति भी बिना थके घंटों घूम सकता है और फिर भी महसूस करेगा कि अभी बहुत कुछ देखना बाकी है। गरियाहाट मार्केट की पहचान यह मार्केट सबसे ज़्यादा पारंपरिक बंगाली साड़ियों के लिए जाना जाता है। यही इसकी खास बात है। यहां की दुकानों में रेशम, तसर, कांथा, बालूचरी, ढाकाई, गरद, कोरा, ताप, और सूती टांट साड़ियां हर रंग, डिज़ाइन और बजट में उपलब्ध होती हैं। हर साड़ी की बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत दिखती है कहीं कारीगरों की महीनों की मेहनत छुपी होती है, तो कहीं पारंपरिक लोक कथाओं और मंदिर कला से प्रेरित डिज़ाइन। जिन महिलाओं को साड़ियों का शौक है, उनके लिए गरियाहाट स्वर्ग जैसा लगता है, क्योंकि यहां आपको डिजाइनर बुटीक्स से लेकर स्ट्रीट शॉप तक सब कुछ एक साथ मिल जाता है। कई दुकानों में हाथ से काम की गई कांथा स्टिच साड़ियां और जामदानी इतने खूबसूरत पैटर्न में मिलती हैं कि उन्हें देखते ही देखने वाले का मन जीत लेती हैं। यह जगह दुल्हन की शॉपिंग के लिए भी बहुत फेमस है, इसलिए त्योहारों, दुर्गा पूजा और शादी के मौसम में यहां पैर रखने की जगह भी मुश्किल हो जाती है। गरियाहाट का इतिहास जानते हैं! यह बाजार करीब सौ साल से भी ज्यादा समय से दक्षिण कोलकाता के ट्रेड और कल्चर का मुख्य केंद्र रहा है। पुराने समय में यह जगह छोटे-छोटे दुकानदारों और बंगाली समाज के पारंपरिक व्यापारियों का एक साधारण बाजार था। समय के साथ यह कोलकाता का सबसे सक्रिय और प्रतिष्ठित बाजार बन गया। यहां खरीदारी करना सिर्फ एक व्यापारिक काम नहीं रहा बल्कि लोगों के लिए एक सामाजिक अनुभव भी बन गया। जहां दुकानें सिर्फ खरीदने-बेचने का स्थान नहीं, बल्कि बातचीत, हंसी और मानवीय रिश्तों की गर्माहट का हिस्सा हैं। कई दुकानों के मालिक पीढ़ियों से इस बाजार से जुड़े हुए हैं और उनकी पहचान आज भी उनके ग्राहकों के परिवारों से वर्षों पुराने रिश्तों की तरह मजबूत है। यही कारण है कि यहां की पुरानी दुकानों में ग्राहकों का विश्वास और स्नेह वैसा ही बना रहता है जैसा परिवार में होता है।(त्योहारों, दुर्गा पूजा और शादी के मौसम में यहां पैर रखने की जगह भी मुश्किल हो जाती है।) क्या यहां केवल साड़ियां ही मिलती है? गरियाहाट मार्केट सिर्फ साड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि हस्तशिल्प, ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडमेड आइटम्स और दैनिक उपयोग की चीज़ों के लिए भी बेहद लोकप्रिय है। सड़क के दोनों ओर लगी स्टॉल्स पर बांस-कला, जूट बैग, टेराकोटा, शोपीस, पारंपरिक खिलौने, कोलकाता थीम्ड स्मृति चिन्ह, डरपोक कलर बैग, हाथ से बने कान के झुमके और चूड़ियां आंखों को चकाचौंध कर देती हैं। इन स्टॉल्स पर होने वाली मोलभाव की बातचीत इस मार्केट के मज़े का अहम हिस्सा है। यहां हर खरीद मोल-भाव के साथ ही पूरी होती है और यही असली ‘कोलकाता मार्केट कल्चर’ है। यही नहीं, यहां आधुनिक डिजाइनर स्टूडियोज, रेडीमेड गारमेंट्स, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ और ब्यूटी उत्पाद भी बड़ी संख्या में मिलते हैं। यानी यह बाजार परिवार के हर सदस्य के लिए कुछ खास लेकर तैयार है। मार्केट में खाना-पीना किसी भी बाजार की पहचान उसके खाने-पीने से होती है और गरियाहाट इस मामले में पूरी तरह unbeatable है। यहां स्ट्रीट फूड की खुशबू हर आगंतुक को रोक लेती है। कोलकाता का मशहूर फिश फ्राई, एग रोल, चाउमीन, फुचका, घुगनी, कटलेट, मोमोज, चाय और रसगुल्ला सब कुछ यहां शानदार स्वाद में मिलता है। कई लोग सिर्फ ‘गरियाहाट वाले एग रोल’ और ‘कटलेट’ खाने के लिए खास तौर पर यहां आते हैं। शाम को जब गलियों में रोशनी जलती है, सड़क किनारे खाने के स्टॉल चमक उठते हैं और भीड़ चाय के गिलासों की खनक और बातचीत की आवाज़ों में घुल जाती है, तब यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। कई स्थानीय लोग कहते हैं कि “गरियाहाट में खरीदारी हो या न हो, खाना ज़रूर होना चाहिए! और सच मानिए, यह बात 100% सच लगती है। अब बात करते हैं कैसे पहुंचें? तो गरियाहाट पहुंचना काफी आसान है। कोलकाता एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब के जरिए लगभग 50-60 मिनट में आप यहां आ सकते हैं। निकटतम मेट्रो स्टेशन कालीघाट और जादवपुर हैं, जहां से आप ऑटो या रिक्शा लेकर आसानी से गरियाहाट मार्केट पहुंच सकते हैं। कोलकाता की आइकॉनिक ट्राम सेवा का भी अनुभव पास में मिल जाता है, जो यहां की यात्रा में एक पुरानी यादों जैसा स्पर्श देती है। यहां पार्किंग की सुविधा सीमित होने के कारण लोकल ऑटो, बस या कैब से आना बेहतर माना जाता है। अगर आप पहली बार आ रहे हैं, तो शाम 5 से 9 बजे के बीच का समय सबसे अच्छा है ना ज्यादा गर्मी, ना ज्यादा भीड़, बल्कि त्योहार जैसा जीवंत माहौल। क्यों आना चाहिए गरियाहाट मार्केट? इस मार्केट में परंपरा और आधुनिकता एक ही राह पर साथ चलते हुई दिखाई देते हैं। यहां की साड़ियों में कारीगरों की कला जीवित होती है, यहां के खाने में प्रेम और अपनापन मिलता है, यहां की भीड़ में जीवन की चमक दिखाई देती है और यहां की दुकानों में इतिहास के पन्ने छिपे रहते हैं। जो परत दर परत खुलता हुआ नजर आता है। जब आप यहां से निकलते हैं, तो अपने साथ सिर्फ सामान या स्मृति चिन्ह नहीं, बल्कि यादें, खुशियां और बंगाली संस्कृति की यादें समेट कर जाते हैं। यकीन मानिए, जो व्यक्ति एक बार गरियाहाट आता है, उसे यह जगह हमेशा याद रहती है और

Culture Destination South India Travel

“Bishnupur” West Bengal: का समृद्ध इतिहास और टेराकोटा कारीगरी की अनसुनी दास्तान!

  • 0 Comments

Bishnupur: देश की भीड़-भाड़ और भागदौड़ से थोड़ी दूर, पश्चिम बंगाल के बांकुरा ज़िले में बसा बिष्णुपुर एक ऐसा शहर है जो इतिहास, संस्कृति, कला और भक्ति को एक साथ समेटे हुए है। इसे टेराकोटा मंदिरों की भूमि कहा जाता है और यह उपाधि यूं ही नहीं मिली। यहां के मंदिरों की लाल-पकी मिट्टी से बनी नक्काशी, युद्ध, प्रेम और धर्म की कहानियों को पत्थर पर नहीं बल्कि मिट्टी पर उकेरने की अनोखी कला को दिखाती है। बिष्णुपुर के मंदिर सिर्फ पूजा की जगह नहीं, बल्कि समय के पन्नों पर उकेरी गई अद्भुत धरोहर की निशानी हैं। बिष्णुपुर कहां है और क्यों मशहूर है? बिष्णुपुर पश्चिम बंगाल West Bengal की राजधानी कोलकाता kolkata से लगभग 200 किलोमीटर दूर है और बांकुरा ज़िले का एक प्रमुख शहर माना जाता है। आज भले ही इसे शांत और साधारण शहर के रूप में देखा जाता है, लेकिन 17वीं और 18वीं शताब्दी में यह मल्ल राजाओं की राजधानी हुआ करता था। मल्ल वंश के राजाओं ने कला, संगीत, हस्तशिल्प और मंदिर संस्कृति को इतना बढ़ावा दिया कि बिष्णुपुर पूरे भारत में पहचान बनाने लगा। ये वही मल्ल राजा थे जिन्होंने टेराकोटा वास्तुकला की अनोखी शैली को जन्म दिया। जहां मिट्टी, गोंद और खास तरह की वनस्पतियों को पका कर हजारों साल टिकने वाला पत्थर जैसा मजबूत पदार्थ बनाया जाता था। बिष्णुपुर की प्रसिद्धि का सबसे बड़ा कारण यही टेराकोटा मंदिर हैं, जो आज भी लगभग 400 साल बाद उसी शान के साथ खड़े हैं। कब और कैसे शुरू हुई यह परंपरा टेराकोटा वास्तुकला Terracotta Art का विकास मल्ल राजाओं के शासन में हुआ, खासकर राजा वीर हंबीर और राजा रघुनाथ सिंह के समय में। जब मुगल शैली और बंगाल की पारंपरिक कला का मेल हुआ। तब एक अद्भुत निर्माण कला पैदा हुई। इस समय लोग भक्ति आंदोलन से बेहद प्रभावित थे, इसलिए राधा-कृष्ण, रामायण, महाभारत और भगवान विष्णु से जुड़ी कथाओं को मंदिर की दीवारों पर उकेरना कला और श्रद्धा दोनों का मिश्रण बन गया। मंदिरों की दीवारों में युद्ध के दृश्य, महाभारत और रामायण के प्रसंग, रासलीला, लोकनृत्य, सैनिकों के युद्ध उपकरण, घोड़े, हाथी और आम जन जीवन को तफ़सील से दिखाया गया है। इन नक्काशियों को देखते हुए ऐसा लगता है जैसे मिट्टी बोल रही हो और इंसान सिर्फ सुन रहा हो। टेराकोटा कला की खासियत यह है कि इसमें ना तो कोई रंग और ना ही किसी बहुमूल्य धातु का इस्तेमाल होता है सिर्फ मिट्टी और मेहनत का समावेश है। बिष्णुपुर में क्या-क्या देखें? बिष्णुपुर में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक स्थल हैं लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं जिन्हें देखे बिना यात्रा अधूरी मानी जाती है। बिष्णुपुर क्यों जाएं? आज जब पर्यटन मनोरंजन और शोर में बदल रहा है, बिष्णुपुर आपको शांति, रोमांच और सभ्यता की गहराई महसूस कराता है। यहां कोई भीड़-भाड़ वाली सड़कें नहीं, ना ही बेवजह चमक-दमक। यह जगह इतिहास और संस्कृति को जानने वालों के लिए एक खजाना है। फोटोग्राफर्स, इतिहास प्रेमियों, कलाकारों, विद्यार्थियों और सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह एक तरह से प्रेरणा का स्रोत है। शांत वातावरण में घंटियों की मीठी आवाज़ और मिट्टी की खुशबू दिल को छू जाती है। यहां बिताया हुआ हर पल यादगार बन जाता है।(बिष्णुपुर की प्रसिद्धि का सबसे बड़ा कारण यही टेराकोटा मंदिर हैं, ) यह भी पढ़ें- West Bengal: भारत पर्यटन डेटा संग्रह 2025 की रिपोर्ट में महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर! कैसे पहुंचें और कब जाएं? बिष्णुपुर पहुंचना आसान है। बिष्णुपुर में क्या खरीदें और कहां ठहरें? यहां की यात्रा बिना शॉपिंग के अधूरी है। सबसे पहले नाम आता है बिष्णुपुर की प्रसिद्ध बालुचरी साड़ी का, जो रेशम से बनी होती है और उसकी बॉर्डर पर रामायण तथा महाभारत की कथाएं बुनी जाती हैं। इसके अलावा टेराकोटा ज्वेलरी, मिट्टी की मूर्तियां, लोक वाद्य यंत्र और पारंपरिक सजावटी वस्तुएं बेहद खूबसूरत मिलती हैं। रहने की सुविधा के लिए कई अच्छे होटल, लॉज और वेस्ट बंगाल टूरिज्म के गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं जो बजट और प्रीमियम दोनों विकल्प देते हैं। यह भी पढ़ें- AJMER ELECTRIC CRUISE:अब आनासागर झील पर मिलेगा लग्जरी इलेक्ट्रिक क्रूज का मज़ा! मामूली खर्च में लीजिए गोवा जैसा आनंद! बिष्णुपुर यात्रा से संस्कृति संजोना सीखिए बिष्णुपुर सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि एक शानदार एहसास है। यहां की मिट्टी में इतिहास का बास होता है, मंदिरों में कला बोलती है और हवा में भक्ति की शांति घुली रहती है। जब आप रसमान्चा के सामने खड़े होकर लाल मिट्टी की खुशबू महसूस करते हैं या मंदिरों की दीवारों पर उकेरी कहानियों को देखते हैं, तब लगता है जैसे सैकड़ों साल पीछे चले गए हैं। आज जब दुनिया तेज़ भाग रही है, बिष्णुपुर आपको रुककर सोचना सिखाता है कि सभ्यता सिर्फ इमारतों से नहीं बल्कि संस्कृति से बनती है। यहां की यात्रा जीवन भर याद रहती है और मन फिर लौट आने का वादा कर लेता है।

Culture Destination International Travel

Hanukkah 4-12 December: यहूदियों का वह त्यौहार जो विश्वास, रौशनी और उम्मीद की लौ का प्रतीक है!

  • 0 Comments

दिसंबर का महीना वैसे ही दुनिया का सबसे खूबसूरत महीना माना जाता है। सर्दी की हल्की-हल्की ठंड, शहरों में जगमगाती रोशनियां, क्रिसमस की तैयारी, साल का आखिरी पड़ाव और बीच में एक ऐसा त्यौहार जो रोशनी का असली मतलब समझाता है Hanukkah। जिसे यहूदी भाषा में ‘चानूका’ भी कहा जाता है। हर साल की तरह इस बार भी Hanukkah 4 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर की रात को खत्म होगा। ये पूरे आठ दिनों तक चलने वाला ऐसा उत्सव है जो सिर्फ मोमबत्तियां जलाने भर का समारोह नहीं है, बल्कि हजारों साल पुरानी बहादुरी, संघर्ष, धर्म-स्वतंत्रता और चमत्कार की कहानी को याद करता है। यह त्यौहार आपको सिखाता है कि कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, जीत रोशनी की ही होती है। अगर जिंदगी में उम्मीद बची है, भरोसा जिंदा है, तो कोई भी अंधेरा हमेशा नहीं रहता। शायद इसी वजह से आज ना सिर्फ यहूदी समुदाय बल्कि दुनिया भर के यात्री और संस्कृति प्रेमी भी Hanukkah को देखने और उसमें शामिल होने के लिए यात्रा करते हैं।(बल्कि हजारों साल पुरानी बहादुरी, संघर्ष, धर्म-स्वतंत्रता और चमत्कार की कहानी को याद करता है। ) कब से शुरू हुआ हनुक्काह? इस त्यौहार की शुरुआत कब और कैसे हुई, इसे जानना बेहद जरूरी है क्योंकि बिना इतिहास के कोई भी सांस्कृतिक अनुभव अधूरा है। करीब 2000 साल पहले का समय था, जब इज़राइल पर ग्रीक-सीरियन साम्राज्य का कब्ज़ा था। यहूदी लोगों के धार्मिक अधिकार छीन लिए गए थे। उनकी परंपराओं पर रोक लगा दी गई थी और Jerusalem का पवित्र मंदिर भी अपमानित कर दिया गया था। लेकिन तभी एक छोटा-सा समूह जिसे Maccabees कहा जाता है आगे आया और उन्होंने अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनकी संख्या बहुत कम थी, साधन कम थे, लेकिन हिम्मत और विश्वास बड़ा था। इससे जुड़ी कहानी लंबी जंग के बाद आखिरकार यहूदी लोगों ने अपनी धरती वापस हासिल की और मंदिर को फिर से शुद्ध करके धार्मिक जीवन शुरू किया। जब तेज़ी से साफ-सफाई करके पूजा करने का समय आया, तो वहां सिर्फ थोड़ा-सा पवित्र तेल बचा था, जो केवल एक दिन के लिए काफ़ी था। लेकिन चमत्कार हुआ वो तेल लगातार आठ दिनों तक जलता रहा। इसी चमत्कार की याद में हर साल Hanukkah मनाया जाता है। हर दिन एक नई मोमबत्ती जलाई जाती है ताकि आठवीं रात तक पूरा दीपक जगमगा उठे। यही तेल का चमत्कार इस त्यौहार की आत्मा है छोटा सा भरोसा भी बड़े से बड़े अंधेरे को मात दे सकता है। कैसे मनाया जाता है? Hanukkah के समारोह में एक खास स्थान होता है Menorah का जिसे Hanukkiah भी कहा जाता है। यह एक दीपक नुमा स्टैंड होता है जिसमें कुल नौ शाखाएं होती हैं। आठ मोमबत्तियों के लिए और एक Shamash के लिए, जो अन्य मोमबत्तियों को जलाने के काम आता है। हर शाम परिवार और समुदाय इकट्ठा होते हैं, प्रार्थना करते हैं, गीत गाते हैं और menorah की मोमबत्तियां जलाते हैं। यह दृश्य देखने में इतना शांत, पवित्र और भावुक होता है कि दिल छू जाता है। लोग यह मानते हैं कि हर मोमबत्ती सिर्फ रोशनी नहीं बल्कि उम्मीद, आज़ादी, यादों और संस्कृति की लौ है। त्यौहार में तेल में बनी चीज़ों को खाना खास परंपरा है, क्योंकि यह चमत्कार तेल से जुड़ा हुआ है। Latkes आलू के पैनकेक, Sufganiyot जेली भरे गोल-गप्पे जैसे मीठे, अलग-अलग फ्राइड स्नैक्स, घर-घरेलू पकवान पूरे त्यौहार में प्रमुख होते हैं। साथ ही बच्चे और परिवार gelt यानी चॉकलेट के सिक्के या असली पैसे भी उपहार में पाते हैं। Dreidel नामक एक घूमने वाला टॉप-खेल भी खेला जाता है, जिसमें हर अक्षर का अलग अर्थ है और जो युद्ध के दिनों में एक प्रतीक माना जाता है। कहां कहां मनाया जाता है? अगर बात करें कि यह त्यौहार कहां सबसे ज़्यादा धूम-धाम से मनाया जाता है, तो पहला नाम आता है Jerusalem का वह पवित्र शहर जहां इस चमत्कार की शुरुआत हुई थी। Hanukkah के दौरान Jerusalem की गलियां, बाज़ार, मंदिर, पहाड़ियों का दृश्य और रात में हजारों menorah की रौशनियां यह सब मिलकर एक स्वप्न जैसा अनुभव देते हैं। Western Wall पर होने वाली सार्वजनिक menorah lighting दुनिया भर से आने वाले यात्रियों को आकर्षित करती है। वहां की प्रार्थना-धुन और माहौल ऐसा होता है कि आपके भीतर एक अद्भुत शांति उतर आती है। इसके अलावा Tel Aviv में Hanukkah एक मॉडर्न और बेहद खास अंदाज़ में मनाया जाता है। भारत में भी मुंबई, पुणे और कोलकाता में सीमित स्तर पर यह समारोह देखा जा सकता है, जहां यहूदी समुदाय Baghdadi और Bene Israel परिवारों के साथ इसका आयोजन करता है। मनाने का तरीका, व्यंजन और परंपरा Hanukkah के दौरान हर कोई कुछ न कुछ अनुभव कर सकता है प्रत्येक के लिए यह त्यौहार बिल्कुल परफेक्ट है क्योंकि इसमें हर भावना शामिल है इतिहास, सांस्कृतिक पहचान, स्वादिष्ट खाना, लोक संगीत, कला, आध्यात्म और रोमांच। वहीं Tel Aviv में समुद्र किनारे चलना, त्यौहार की रौशनी में कैफ़े बाज़ार घूमना, तेल में बनी मिठाइयां चखना और street celebrations देखना बिलकुल फिल्मी एहसास देता है। सबसे मजेदार बात यह है कि Hanukkah ऐसा त्यौहार है जिसमें बाहरी लोगों और यात्रियों का स्वागत किया जाता है और उन्हें समारोह का हिस्सा बनने में कोई हिचक नहीं होती। लोग आपको अपने घर, अपनी मेज और अपनी संस्कृति में शामिल करते हैं। हनुक्काह क्यों इतना अहम है? इस त्यौहार का सबसे गहरा अर्थ क्यों में छुपा है। आखिर Hanukkah क्यों इतना अहम है? यह त्यौहार सिर्फ इतिहास नहीं बताता, यह आज की दुनिया के लिए भी एक संदेश है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अच्छे लोग अगर हिम्मत नहीं हारते तो जीत उनकी होती है। एक छोटा-सा दीपक भी आठ दिनों तक जल सकता है मतलब छोटी सी उम्मीद भी बड़ा चमत्कार कर सकती है। इसी वजह से Hanukkah को Festival of Lights या रोशनी का पर्व कहा जाता है। आज दुनिया भर में जब भी लोग मुश्किल परिस्थितियों में जीते हैं, संघर्ष करते हैं, या पहचान बचाने की लड़ाई लड़ते हैं Hanukkah उन्हें प्रेरित करता है कि वे हार न मानें। क्या हर कोई इसे मना सकता है? अब सवाल यह है कि Hanukkah कौन मनाता है? या कौन मना सकता है? तो

Destination Food Lifestyle Travel

West Bengal: भारत पर्यटन डेटा संग्रह 2025 की रिपोर्ट में महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर!

  • 0 Comments

West Bengal: ये नाम लेते ही आंखों के सामने किसी चित्र-कला की तरह रंग बिखर जाते हैं। कहीं चाय-बागानों से लिपटा धुंध-भरा दार्जिलिंग दिखाई देता है, कहीं सागर-किनारे की ठंडी हवा में डोलता दीघा, कहीं साहस और सन्नाटे की तहों में छिपा सुंदरबन, और कहीं कोलकाता की गलियों में बसा संस्कृति कला संगीत का अनूठा संसार, जिसे देखकर हर यात्री की Travel Diaries एक नई कहानी लिखती है। यह राज्य भोजन की मिठास का ठिकाना है सच में Mountains to Sea का एक अद्भुत रूप है। भारत के नक़्शे में अगर कोई जगह अपनी विशिष्ट पहचान और अनोखे व्यक्तित्व के साथ मौजूद है तो वह है पश्चिम बंगाल, जहां की संस्कृति और विरासत Heritage and Culture के सबसे खूबसूरत नमूनों में गिनी जाती है। यहां आने वाला हर इंसान महसूस करता है कि यह यात्रा सिर्फ सफ़र नहीं बल्कि आत्मा का अनुभव है। बंगाल की हवा में सादगी है, बोली में अपनापन है, संगीत में मिठास है और खान-पान में भावनाओं का स्वाद है यही वजह है कि Bengal Tourism हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है, और Incredible India की चमक में एक महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसलिए भारत पर्यटन डेटा संग्रह 2025 के अनुसार, पश्चिम बंगाल भारत का दूसरा सबसे ज़्यादा पर्यटकों का आकर्षण रहा है।(West Bengal: ये नाम लेते ही आंखों के सामने किसी चित्र-कला की तरह रंग बिखर जाते हैं। ) आइए कोलकाता के इतिहास को जी लीजिए! पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, जिसे किसी वक़्त कलकत्ता कहा जाता था, अपने आप में एक संग्रहालय है। यहां की गलियों की दीवारों पर इतिहास लिखा हुआ है, और गंगाजी की शांत लहरों में सदियों की कहानियां बहती हैं। विक्टोरिया मेमोरियल की सफ़ेद संगमरमर की इमारत, हावड़ा ब्रिज का विशाल संघर्ष-प्रतीक रूप, पार्क स्ट्रीट की रोशनी, और कॉलेज स्ट्रीट की किताबों की बस्ती सब कोलकाता को एक ऐसा रूप देते हैं, जो कहीं और देखने को नहीं मिलता। दुर्गा पूजा के दिनों में पूरा शहर एक विराट उत्सव में बदल जाता है। पंडालों की कलाकारी और मां दुर्गा की मूर्तियों की कला इतनी जीवन्त होती है कि देखते ही मन श्रद्धा से झुक जाता है। सड़कों पर कुम्हारों की बस्ती, कुमर्तुली में कलाकार मिट्टी में सांसे डालते नज़र आते हैं और उसी मिट्टी से संस्कृति की सांसे भी सजीव होती हैं। कोलकाता के चौराहों पर बैठकर चाय की केतली से निकली भाप में गप्पें उड़ाना, हाथ में मिष्टी दूई का ठंडा कटोरा और रात में रसगुल्ले का मीठा स्वाद यही कोलकाता है, यहां जीवन की रफ़्तार तेज़ भी है और दिल की धड़कनें धीमी और रोमांच से भरी भी। यह भी पढ़ें- Zurich: स्विट्ज़रलैंड के इस शहर में घूमने के लिए दस वे जगहें जो खूबसूरती की मिसाल हैं! ऐतिहासिक कोलकाता विशेष रोमांच इस पुराने लेकिन जीवंत शहर की खासियत है कि यहां हर मोड़ पर आपको Historic Kolkata की झड़ी मिलेगी, जहां इतिहास अपनी गाथा सुनाता है। जब आप Kolkata Diaries में इन गलियों का चक्कर लगाते हैं, तो टूटती ज़मीन और बदलते दौर की कहानी खुद आपके सामने खुल जाती है। पार्क-स्ट्रीट की चमक-दमक, कॉलेज-स्ट्रीट की किताबों की भीड़, और हावड़ा ब्रिज का संग सब मिलकर Authentic Bengal Experience देते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान, आपको कोलकाता की जीवंत संस्कृति, भक्ति, लोक-कला और त्योहारों का असली रंग देखने को मिलेगा यही Festive Kolkata Vibes हैं। और जब आप शाम को चाय-कप हाथ में लेकर किसी पुरानी किताब की दुकान के बाहर खड़े हों या मिठाई की दुकान से भाप-भरी मिष्टी दूई लेकर निकलें, तो समझ जाइए कि आप सिर्फ शहर नहीं, एक जिंदा इतिहास और संस्कृति के साथ जुड़ चुके हैं। यह भी पढ़ें – Jogini Waterfall: हिमाचल की बर्फीली वादियों में इतना सुंदर झरना, जो नहीं देखा तो क्या देखा! दार्जिलिंग में चाय की चुसकियां कौन लेगा? बंगाल का सबसे खूबसूरत पहाड़ी ठिकाना दार्जिलिंग, अपने चाय-बागानों, ठंडी हवा, बादलों की धुंध और हिमालय की गोद में बसे अद्भुत नज़ारों की वजह से क्वीन ऑफ़ हिल्स कहलाता है। सुबह-सुबह टाइगर हिल से सोने-सा चमकता सूरज जब पहाड़ों को रोशन करता है, तो पूरा आसमान जैसे किसी इंद्रधनुषी रोशनी में नहा जाता है। यहां की टॉय ट्रेन, जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर घोषित कर चुका है, पहाड़ों को चीरती हुई धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, और हर मोड़ पर दिल खुश हो उठता है। दार्जिलिंग की संस्कृति में नेपाली तिब्बती लिम्बू लेप्चा समुदायों की आवाज़ें, गीत-संगीत, परंपराएं और जीवन-शैली आज भी ख़ूब जीवित हैं। यहां का खाना भी उतना ही शानदार है। बांस के भाप में पकते मोमोज, थुक्पा की स्टीम भरी कटोरी और कड़क दार्जिलिंग टी बस मानो पूरा सफ़र स्वाद की यात्रा में बदल जाता है। पहाड़ों का सुकून, हरियाली की शांत आवाज़ और वहां के लोगों का अपनापन दार्जिलिंग को हर यात्री की आत्मा से जोड़ देता है। सुंदरबन जंगल सफारी तो बनती है अगर बंगाल की धरती को प्रकृति की सबसे अद्भुत देन कहा जाए, तो वह सुंदरबन है दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल, जहां नदियां एक-दूसरे का रास्ता काटती हैं और हर मोड़ पर पानी, हवा और धरती एक अनोखा चित्र रचते हैं। यहां नावों में तैरते-तैरते जब चारों तरफ घना जंगल दिखाई देता है और पानी की सतह पर हल्की धूप नाचती है, तो मन में एक हल्का रोमांच और शांत भय दोनों पैदा होते हैं। सुंदरबन का सबसे बड़ा आकर्षण है शाही रॉयल बंगाल टाइगर, जिसे देखने भर के लिए हर साल दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। जंगल की खामोशी में अचानक किसी अज्ञात आवाज़ का गूंजना, नदी की सतह पर मचलती मछलियां और नाव के नीचे गहरे पानी का अंतहीन विस्तार यह अनुभव किसी भी सफ़र से अलग है। यहां का जीवन भी कठिन और अद्भुत है स्थानीय लोग नदी के उतार-चढ़ाव और जंगल के नियमों के साथ चलते हैं। खाने में ताज़ी मछलियां, झींगा और इमली-मसालों की ख़ुशबू वाला समुद्री खाना सुंदरबन के स्वाद और समुद्र की पहचान दोनों को ज़िंदा रखता है। यह यात्रा सिखाती है कि प्रकृति सिर्फ सुंदर नहीं, बल्कि बेहद शक्तिशाली भी है। समुंदर की लहरें का आनंद लीजिए दीघा में जब भी मन समुद्र की लहरों के साथ खुलकर सांस लेना चाहता है, तब दीघा का नाम अपने-आप याद आ जाता

Bazar Culture Destination Lifestyle Madhya pradesh Travel

INDORE: के यह 5 बाजार हैं शॉपिंग के लिए सबसे परफेक्ट, जहां एक बार तो जाना बनता है!

  • 0 Comments

INDORE: इंदौर बस साफ–सफाई में नंबर वन नहीं है, खरीदारी के लिए भी हिंदुस्तान के सबसे सुंदर और मोहक शहरों में से एक माना जाता है। यहां की गलियों में घूमते हुए जो अपनापन, ताज़गी और खुशबू महसूस होती है, वह शायद ही कहीं और मिले। इंदौर अपने बेहतरीन खान–पान, शानदार कपड़ा मंडियों, आकर्षक कॉस्मेटिक शॉप्स, किताबों की महक और रंग–बिरंगी साड़ियों के लिए मशहूर है। अगर कोई शख्स इंदौर घूमने आए और यहां की मार्केट की रौनक न देखे, तो समझिए सफर अधूरा है। शहर के कुछ खास बाज़ार जिसमें छप्पन दुकान, एमटी कपड़ा बाज़ार, अटाला बाज़ार, खजूरी बाज़ार और शीतलामाता बाजार न सिर्फ खरीदारी का केंद्र हैं, बल्कि यहां की संस्कृति, लोगों की गर्मजोशी और इंदौरी अंदाज़ को खुलकर बयां करती है। हर गली में एक नया रंग बिखरा हुआ हो और दुकानदारों की मुस्कुराहटों में अपनापन महसूस होता है। यही वजह है कि इंदौर की मार्केट्स पूरे देश में चर्चित हैं और यहां का माहौल पर्यटकों को हमेशा बांधकर रखता है। छप्पन दुकान मार्केट (Chappan Dukan Market) सबसे पहले बात करते हैं छप्पन दुकान की जिसे इंदौर का मिनी फूड पैराडाइज़ कहा जाता है। नाम छप्पन दुकान इसलिए पड़ा क्योंकि शुरुआत में यहां सिर्फ 56 दुकानें थीं और हर दुकान किसी न किसी खास व्यंजन के लिए फेमस थी। आज भी यह जगह इंदौर का दिल मानी जाती है जहां सुबह से रात तक भीड़ लगी रहती है। पोहा, जलेबी, भुट्टे का किस, दही वड़ा, गराड़ू, मकई, फलूदा, पान, मोमोज़, पिज़्ज़ा, सब कुछ यहां मिलता है। खाने के साथ–साथ यहां स्ट्रीट शॉपिंग भी काफी मज़ेदार है। परिवार, दोस्त, कपल, सभी कभी न कभी यहां जरूर आते हैं। छप्पन दुकान में स्वाद की खुशी और इंदौर की मेहमाननवाज़ी का असली मज़ा मिलता है। शाम के समय मार्केट लाइट्स, म्यूजिक और भीड़ का जो माहौल बनता है, वह अपने आप में त्यौहार जैसा लगता है। यह जगह बताती है कि भोजन सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं बल्कि शहर की पहचान और संस्कृति का प्रतीक है और सच कहें तो यहां खाए गए व्यंजनों का स्वाद ज़िंदगी भर याद रहता है। कहां है और कैसे पहुंचे? छप्पन दुकान इंदौर के न्यू पलासिया में स्थित है, शहर के बीचों बीच। इंदौर रेलवे स्टेशन से यह लगभग 3 किलोमीटर और देवी अहिल्या एयरपोर्ट से करीब 10 किलोमीटर दूर है। यहां ऑटो, कैब या सिटी बस से आसानी से पहुंचा जा सकता है। पार्किंग और बैठने की अच्छी सुविधा भी उपलब्ध है।(यही वजह है कि इंदौर की मार्केट्स पूरे देश में चर्चित हैं और यहां का माहौल पर्यटकों को हमेशा बांधकर रखता है।) एमटी कपड़ा मार्केट (MT Kapda Market) अब ज़िक्र करते हैं एमटी कपड़ा बाज़ार का जो इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी मानी जाती है। यहां थोक का कारोबार इतना बड़ा है कि पूरे देश से व्यापारी कपड़े खरीदने आते हैं। शादी–विवाह हो या त्यौहार हर मौके के लिए यहां शानदार वैराइटी मिलती है सूट–सलवार, कुर्ती, ब्लाउज़ डिजाइन, लहंगे, पुरुषों के शेरवानी, जोधपुरी सेट्स, बच्चों के गारमेंट्स और होम टेक्सटाइल की भी बेहतरीन रेंज उपलब्ध है। यहां कपड़े इतने किफायती दाम पर मिलते हैं कि लोग आसपास के शहरों से स्पेशल खरीदारी करने आते हैं। पूरे बाज़ार में दौड़ती–भागती गाड़ियां, कपड़े ले जाते मज़दूर, दुकानों में लगी भीड़ और सौदेबाज़ी का माहौल दिलचस्प लगता है। अगर किसी को फैशन बिज़नेस शुरू करना हो तो एमटी कपड़ा बाज़ार उसके लिए सोने की खान साबित हो सकता है। इतने विशाल स्तर पर व्यापार होने के बाद भी दुकानदारों की विनम्रता और व्यवहार दिल जीत लेते हैं। यह बाज़ार शहर की आर्थिक ताकत का बड़ा स्तंभ माना जाता है। यह भी पढे – Hidimba Devi Temple: हिमाचल के मनाली में एकमात्र भीम की पत्नी हिडिंबा को समर्पित महाभारत युगीन मंदिर!  कहां है और कैसे पहुंचे? एमटी कपड़ा बाज़ार इंदौर के उषा नगर / सांताक्रूज़ Santa Cruz क्षेत्र में स्थित है। यह शहर का प्रमुख थोक कपड़ा हब है। इंदौर रेलवे स्टेशन से लगभग 5 से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। टैक्सी, ऑटो या बस से आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। अटाला मार्केट इंदौर (Atala Market Indore) इसी अंदाज़ में चलते हैं अटाला बाज़ार, जो युवाओं और महिलाओं की मनपसंद जगहों में गिना जाता है। यहां पर ट्रेंडी कपड़े, कॉस्मेटिक्स, ज्वेलरी, बैग्स और फैशन एक्सेसरीज़ की इतनी विशाल रेंज मिलती है कि समझ नहीं आता पहले क्या खरीदें और छोड़ें क्या। छोटे–छोटे स्टॉल हों या बड़े शोरूम हर दुकान पर विकल्पों की दुनिया सजी मिलती है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर शादी में तैयार होने वाली महिलाओं तक के लिए यह मार्केट एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सस्ते दाम, न्यू ट्रेंड और मनमाफिक चयन यही इसकी पहचान है। खास बात यह है कि यहां के दुकानदार इतने फ्रेंडली होते हैं कि bargaining करना भी मज़ेदार लगता है। अगर किसी को आधुनिक फैशन से अपडेट रहना हो, तो अटाला बाज़ार जरूर जाना चाहिए। शाम के वक्त यहां की चहल–पहल और रंगीन रोशनी माहौल को और भी खूबसूरत बना देती है। कहां है और कैसे पहुंचे? अटाला बाज़ार इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र के पास स्थित है। शहर के पुराने और सबसे व्यस्त बाजारों में से एक। यहां पहुंचना बेहद आसान है। इंदौर रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर दूर। ऑटो, ई-रिक्शा, सिटी बस या पैदल भी आराम से पहुंचा जा सकता है। यह भी पढे – TERE ISHQ MEIN: दिल्ली की दिलकश गलियों में शूट हुई धनुष की नई फिल्म, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल! खजूरी मार्केट इंदौर (Khajuri Market Indore) अब बात करते हैं खजूरी बाज़ार की, जिसे इंदौर का ज्ञान–केंद्र कहा जा सकता है। यह बाज़ार किताबों के प्रेमियों के लिए किसी खज़ाने से कम नहीं। स्कूल–कॉलेज की किताबें हों, कॉम्पिटीशन की तैयारी के लिए स्टडी मटीरियल, साहित्यिक किताबें, बेस्टसेलर नॉवेल, धार्मिक–आध्यात्मिक ग्रंथ, स्टेशनरी, आर्ट–क्राफ्ट सामान—सबकुछ यहां मिलता है। छात्रों, प्रोफेसरों और बुक–लवर्स की लगातार भीड़ यहां की पहचान है। कई लोग कहते हैं कि खजूरी बाज़ार की महक में पुरानी किताबों की सुगंध घुली होती है जो मन को आनंदित करती हैं। यहां किताब खरीदने का अनुभव किसी जश्न से कम नहीं लगता जैसे ज्ञान की एक नई खिड़की खुल रही हो। स्टेशनरी की दुकानों

Destination Europe International Travel

Zurich: स्विट्ज़रलैंड के इस शहर में घूमने के लिए दस वे जगहें जो खूबसूरती की मिसाल हैं!

  • 0 Comments

अगर आप Switzerland की यात्रा का सपना देखते हैं, तो Zurich जरूर शामिल कीजिए। यह एक बड़ा शहर तो है ही, साथ ही यूरोप की वह खास जगह है जो हर यात्री को अपनी सुंदरता, साफ़-सुथरे माहौल, झीलों और पहाड़ों से मोह लेता है। यहां आधुनिकता और प्रकृति का ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिलता है। जिसे देखकर मन खुश हो जाता है। five colors of travel की इस पेशकश में जानें ज़्यूरिख में घूमने के 10 सबसे खूबसूरत और मशहूर स्थान, जिन्हें देखकर आपकी यात्रा अनफ़ॉरगेटेबल बन जाएगी। 1. ज़्यूरिख लेक Lake Zurich ज़्यूरिख लेक इस शहर की जान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। नीले चमकते पानी के बीच दूर-दूर तक फैले पहाड़, किनारे बने वॉकवे और झील पर चलने वाली बोट सब कुछ इतना सुंदर लगता है कि दिल वहीं रुक जाने का मन करता है। यहां लोग सुबह–शाम टहलते, साइकलिंग करते और हंसते-खेलते नजर आते हैं। आप चाहें तो बोट क्रूज़ लेकर झील के शानदार नज़ारे करीब से देख सकते हैं।(five colors of travel की इस पेशकश में जानें ज़्यूरिख में घूमने के 10 सबसे खूबसूरत और मशहूर स्थान, जिन्हें देखकर आपकी यात्रा अनफ़ॉरगेटेबल बन जाएगी।) 2. ओल्ड टाउन Old Town Altstadt पुराने ज़्यूरिख की गलियां इतिहास की महक से भरी हैं। संकरी पत्थरों वाली सड़कों पर रंग–बिरंगी इमारतें, कैफे, पुरानी दुकानें और चर्च सब कुछ बेहद खूबसूरत है। यहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे वक़्त कुछ देर के लिए रुक गया हो। यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट है। 3. बॉनहोफस्ट्रासे Bahnhofstrasse दुनिया की सबसे फेमस और लग्ज़री शॉपिंग स्ट्रीट में Bahnhofstrasse का नाम ऊपर आता है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर बड़ी-बड़ी ब्रांड्स, शो–रूम, खूबसूरत कैफे और आकर्षक स्टोर्स हैं। भले ही आप शॉपिंग न करना चाहें, फिर भी यहां टहलना एक शानदार एहसास देता है। 4. यूएटलीबर्ग पर्वत Uetliberg Mountain अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो ज़्यूरिख का पूरा नज़ारा ऊपर से देखने के लिए Uetliberg पर्वत जरूर जाएं। यहां तक ट्रेन से आराम से पहुंच सकते हैं। ऊपर से पूरा शहर, झील और दूर तक दिखने वाली Alps की बर्फीली पहाड़ियां देखने लायक नज़ारा है। यहां ट्रील वॉक और ट्रैकिंग का मज़ा भी लिया जा सकता है। 5. स्विस नेशनल म्यूज़ियम Swiss National Museum स्विट्ज़रलैंड के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानना हो तो यह म्यूज़ियम बेहतरीन जगह है। यहां प्राचीन हथियार, कलाकृतियां, पुराने कपड़े, सिक्के और कला के शानदार प्रदर्शन देखने को मिलते हैं। यह जगह बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए बेहद जानकारीपूर्ण मानी जा सकती है। 6. लिन्डेनहोफ़ हिल Lindenhof Hill Old Town के बीच स्थित यह छोटी सी पहाड़ी शहर का शांत और खूबसूरत व्यू पॉइंट है। यहां बैठकर लोग शांति महसूस करते हैं और सामने दिखती ऐतिहासिक इमारतें मन को सुकून देती हैं। पिकनिक के लिए यह एक बढ़िया स्थान माना जाता है। 7. ज़ू ज़्यूरिख Zoo Zurich परिवार, बच्चों या वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए Zurich Zoo एक शानदार जगह है। यहां 300 से अधिक प्रजातियों के जानवर देखने को मिलते हैं, जिनके लिए प्राकृतिक जैसा ही वातावरण बनाया गया है। खासकर Masoala Rainforest Hall बहुत प्रसिद्ध है, जहां खुद को असली जंगल जैसा महसूस होता है। 8. कुंस्टहाउस ज़्यूरिख Kunsthaus Zurich Art Museum कला और पेंटिंग के शौकीन लोगों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं। यहां यूरोप के मशहूर कलाकारों की हजारों पेंटिंग्स और आर्टवर्क मौजूद हैं। यह म्यूज़ियम शांत और सुकून देने वाला वातावरण प्रदान करता है। 9. सेंट पीटर चर्च St. Peter’s Church यह चर्च अपनी सुंदरता और दुनिया की सबसे बड़ी क्लॉक फेस घड़ी के लिए प्रसिद्ध है। यहां की वास्तुकला बेहद आकर्षक है और लोग यहां आकर प्रार्थना और शांति दोनों का आनंद लेते हैं। यह ज़्यूरिख के पुराने हिस्से की पहचान है। 10. ऑपेरा हाउस ज़्यूरिख Zurich Opera House अगर आपको म्यूज़िक, डांस, थिएटर और ओपेरा पसंद है, तो यह जगह मिस न करें। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के शानदार शो और कला प्रस्तुति होती है। बाहर का आर्किटेक्चर भी इतना सुंदर है कि हर पर्यटक रुककर फोटो खींचना पसंद करता है। 11. लोकल स्विस फूड और कैफे कल्चर ज़्यूरिख का स्वाद भी इसकी खूबसूरती जितना ही मशहूर है। यहां की गलियों में छोटे–छोटे कैफे, चॉकलेट की दुकानें और स्थानीय व्यंजन जैसे स्विस फोंड्यू और रॉस्टी ज़रूर चखिए। यहां की चॉकलेट दुनिया भर में प्रसिद्ध है और इसे चखना यात्रा की सबसे मीठी याद बन जाती है। ज़्यूरिख सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यहां का हर कोना रंगों, खुशबू, सुकून, कला और प्राकृतिक सुंदरता से भरा है। चाहे आप रोमांच के शौकीन हों, प्रकृति प्रेमी, संस्कृति जानने वाले या शांति चाहने वाले ज़्यूरिख हर किसी को खुश कर देता है। अगर आप यूरोप जा रहे हैं, तो ज़रूर अपने ट्रेवल प्लान में इस खूबसूरत शहर को शामिल करें।