Hawa Mahal Destination Latest Travel

Hawa Mahal: 2026 में टिकट, टाइमिंग और घूमने की पूरी जानकारी

  • 0 Comments

जयपुर घूमने की बात हो और Hawa Mahal का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। गुलाबी शहर की पहचान बन चुकी यह इमारत बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है, इसके पीछे की कहानी और बनावट उतनी ही दिलचस्प है। सड़क के दूसरी तरफ खड़े होकर इसकी फोटो लेना तो लगभग हर जयपुर जाने वाले यात्री की लिस्ट में होता है, लेकिन अगर आप इसके अंदर जाकर देखें तो पता चलता है कि यह सिर्फ फोटो खिंचवाने वाली जगह नहीं है। इसके छोटे-छोटे झरोखे, पांच मंजिल की बनावट, संकरी ढलानें और पुराने जयपुर का ऊपर से दिखने वाला नजारा इसे खास बनाता है। अगर आप 2026 में जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो Hawa Mahal की टिकट, टाइमिंग, अंदर जाने का रास्ता, फोटो लेने की सही जगह, आसपास घूमने वाली जगहें और खाने-पीने के विकल्प पहले से जान लेना आपके काम को काफी आसान कर सकता है। खासकर अगर पहली बार जयपुर आ रहे हैं, तो Hawa Mahal को अकेले देखने के बजाय इसके आसपास के पुराने शहर को भी अपने प्लान में शामिल करें। इससे कुछ घंटों में जयपुर के इतिहास, बाजार, वास्तुकला और स्थानीय खाने का अच्छा अनुभव मिल सकता है। Hawa Mahal को जयपुर की पहचान क्यों कहा जाता है? जयपुर की पुरानी गलियों में जैसे ही आप बड़ी चौपड़ की तरफ पहुंचते हैं, सामने गुलाबी और लाल रंग की एक अनोखी इमारत नजर आती है। यही Hawa Mahal है। इसकी सबसे खास बात इसका बाहरी हिस्सा है, जिसमें एक के ऊपर एक सैकड़ों छोटे झरोखे बने हुए हैं। दूर से देखने पर पूरी इमारत किसी बड़े मुकुट या मधुमक्खी के छत्ते जैसी दिखाई देती है। यही अलग डिजाइन इसे बाकी ऐतिहासिक इमारतों से अलग बनाता है। आज Hawa Mahal जयपुर की सबसे ज्यादा फोटो खींची जाने वाली जगहों में से एक है। सोशल मीडिया पर जयपुर की फोटो की बात हो तो अक्सर सबसे पहले इसी इमारत की तस्वीर दिखाई देती है। लेकिन इसके पीछे सिर्फ खूबसूरत वास्तुकला नहीं, बल्कि उस समय की शाही जीवनशैली से जुड़ी एक खास वजह भी थी। यही वजह है कि यहां घूमते समय सिर्फ सामने से फोटो लेने के बजाय इसकी कहानी को समझना ज्यादा दिलचस्प हो जाता है। 1799 में बना था Hawa Mahal Hawa Mahal का निर्माण साल 1799 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था। इसके डिजाइन की जिम्मेदारी वास्तुकार लाल चंद उस्ताद को दी गई थी। कहा जाता है कि महाराजा सवाई प्रताप सिंह भगवान श्रीकृष्ण के भक्त थे और इसी वजह से इमारत के बाहरी हिस्से की बनावट में कृष्ण के मुकुट से प्रेरणा दिखाई देती है। उस समय जयपुर एक महत्वपूर्ण राजघराना था और शाही परिवार की महिलाओं के लिए पर्दा प्रथा का पालन किया जाता था। राजपरिवार की महिलाएं आम लोगों के बीच जाकर बाजार या सड़कों पर होने वाले कार्यक्रम नहीं देख सकती थीं। ऐसे में Hawa Mahal की खिड़कियों और झरोखों को इस तरह बनाया गया कि वे बाहर की गतिविधियों को देख सकें, लेकिन बाहर से लोग उन्हें आसानी से न देख पाएं। यानी उस समय यह इमारत सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं बनाई गई थी। इसका डिजाइन शाही महिलाओं की जरूरतों और उस समय की सामाजिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। 953 झरोखे बनाते हैं इसे सबसे खास Hawa Mahal की सबसे ज्यादा चर्चा इसके 953 झरोखों को लेकर होती है। इन छोटे-छोटे झरोखों पर बेहद बारीक जाली और सजावटी काम किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में झरोखों को एक ही इमारत के बाहरी हिस्से पर देखना अपने आप में काफी अनोखा अनुभव है। इन झरोखों का काम सिर्फ बाहर देखने तक सीमित नहीं था। इनके डिजाइन की वजह से हवा भी इमारत के अंदर आती थी। छोटे-छोटे रास्तों से हवा के आने-जाने की वजह से अंदर का वातावरण बाहर की गर्मी की तुलना में ज्यादा हवादार रहता था। इसी कारण इसे Hawa Mahal नाम मिला और अंग्रेजी में इसे Palace of Winds भी कहा जाता है। आज जब आप इन झरोखों के पास खड़े होते हैं तो आसानी से समझ सकते हैं कि पुराने समय के वास्तुकार बिना आधुनिक एयर-कंडीशनर जैसी सुविधा के भी इमारत को मौसम के हिसाब से कैसे डिजाइन करते थे। Hawa Mahal के अंदर जाने पर क्या देखने को मिलेगा? बहुत से लोग सोचते हैं कि Hawa Mahal अंदर से भी किसी बड़े महल जैसा होगा, जिसमें विशाल कमरे और बड़े-बड़े दरबार होंगे। लेकिन यहां पहुंचने के बाद आपको कुछ अलग देखने को मिलता है। इसका मुख्य आकर्षण वास्तव में इसका सामने वाला सजावटी हिस्सा है और इमारत कई जगहों पर काफी संकरी है। अंदर पहुंचने के बाद आपको ऊपर की मंजिलों तक जाने के लिए पारंपरिक सीढ़ियों के बजाय ढलान जैसी संरचनाएं दिखाई देती हैं। इन ढलानों को इस तरह बनाया गया था कि उस समय शाही महिलाएं पालकी के जरिए ऊपर तक आसानी से पहुंच सकें। आज इन्हीं ढलानों पर चलते हुए ऊपर जाना अपने आप में एक अलग अनुभव लगता है। ऊपर पहुंचने के बाद झरोखों से बाहर का नजारा भी काफी अच्छा दिखाई देता है। पुराने जयपुर की सड़कें, बाजार और आसपास की ऐतिहासिक इमारतें ऊपर से देखने पर शहर की पुरानी बनावट को समझने का मौका देती हैं। पांच मंजिलों में छिपी है अलग-अलग पहचान Hawa Mahal की पांच मंजिलों को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इनमें शरद मंदिर, रतन मंदिर, विचित्र मंदिर, प्रकाश मंदिर और हवा मंदिर प्रमुख हैं। हर मंजिल की अपनी बनावट और उपयोग से जुड़ी जानकारी मिलती है। रतन मंदिर में रंगीन कांच के काम की झलक देखने को मिलती है, जबकि विचित्र मंदिर को महाराजा के निजी पूजा स्थल से जोड़ा जाता है। ऊपर की मंजिलों से हवा का बहाव और आसपास का दृश्य और ज्यादा महसूस होता है। अगर आप सिर्फ सामने से फोटो लेकर लौट जाएंगे तो इन चीजों को देखने का मौका छूट सकता है। इसीलिए जयपुर घूमते समय Hawa Mahal के लिए कम से कम 30 से 45 मिनट निकालना बेहतर रहेगा। इससे आप बाहर की फोटो के साथ अंदर की वास्तुकला को भी आराम से देख पाएंगे। 2026 में Hawa Mahal की टिकट कितनी है? अगर

Destination Rajasthan Travel

Hawa Mahal : जिसके 953 झरोखे इसे बनाते है सबसे ख़ास

  • 0 Comments

जयपुर की पहचान माने जाने वाला हवा महल जिसकी खूबसूरती देखते ही दिल खुश हो जाता है गुलाबी पत्थरों से बना ये महल अपनी 953 छोटी-छोटी खिड़कियों यानी झरोखों के लिए जाना जाता है, जहाँ से हर वक्त ठंडी हवा आती रहती है, और इसी वजह से इसका नाम हवा महल पड़ा। राजघराने की महिलाएँ इन्हीं झरोखों से बाहर की रौनक, जुलूस और बाज़ार की हलचल आराम से देख लिया करती थीं, बिना किसी को दिखे। तो आज फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपको इस ब्लॉग में बताएंगे हवा महल की खासियत और इसकी खूबसूरती, ताकि आप इसे सिर्फ देखें नहीं, बल्कि महसूस भी कर सकें। क्योंकि हवामहल सिर्फ देखने की जगह नहीं बल्कि समझने की जगह है।(Hawa Mahal) हवामहल रानियां का सुरक्षा कवच हवा महल 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था और इसे मशहूर डिजाइनर लालचंद उस्ताद ने डिजाइन किया था। इस महल को बनाने के पीछे की सोच भी काफी खास थी। उस समय महल की रानियाँ और महिलाएँ बाहर सड़कों पर नहीं जा सकती थीं, इसलिए हवा महल को कुछ ऐसा बनाया गया कि वे अंदर रहकर ही बाहर की दुनिया देख सकें। इसकी जालीदार खिड़कियों से सड़क की हलचल, मेले, फेस्टिवलस और शाही जुलूस सब कुछ साफ दिखाई देता था। यानी बाहर से कोई अंदर नहीं देख पाता था, जिससे उनकी प्राइवेसी भी बनी रहती थी। यही वजह है कि हवा महल सिर्फ खूबसूरत हेरिटेज ही नहीं, बल्कि उस दौर की सोच और उस समय के ट्रेडिशन की कहानी भी बताता है। 953 झरोखे की खासियत(The Magic of 953 Windows) हवा महल में कुल 953 छोटी-बड़ी खिड़कियाँ हैं, जिन्हें झरोखे कहा जाता है, और इन्हीं झरोखों की वजह से तो इस महल का नाम हवा महल पड़ा। इन झरोखों से हवा अंदर आती रहती है, इसलिए गर्मियों में भी यहाँ ठंडक बनी रहती है। बिना किसी पंखे के भी पूरे महल में हवा और ठंडक हमेशा बनी रहती है, जो उस समय की शानदार समझ और नेचुरल तरीके से बने वेंटिलेशन का एक शानदार एग्जाम्पल है। हवामहल की असली बनावट हवा महल बाहर से जितना शानदार और बड़ा नज़र आता है, अंदर से उतना ही सिंपल है। इसके अंदर आपको बड़े-बड़े हॉल या शाही कमरे नहीं मिलेंगे, बल्कि पतली सीढ़ियाँ, छोटे-छोटे कमरे और खुले आंगन देखने को मिलते हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं। जैसे-जैसे आप ऊपर की ओर जाते हैं, वहाँ से नीचे का नज़ारा और भी खूबसूरत लगने लगता है। ऊपर झरोखों से, पास में बना सिटी पैलेस, जयपुर और पूरा जयपुर देख जा सकता है। इस जगह खड़े होकर ऐसा लगता है जैसे आप पुराने जयपुर की ज़िंदगी और आज की हलचल दोनों को एक साथ महसूस कर रहे हों, जो इस महल को और भी खास बना देता है। फोटो लवर्स की पसंदीदा जगह(Best Place for Photo Lovers) अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो हवा महल आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। खासकर सुबह के वक्त, जब सूरज की हल्की-हल्की किरणें इसकी जालियों पर पड़ती हैं, तब इसकी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आती है। उस समय हवामहल का रंग, रोशनी और परछाइ इतनी खूबसूरत नजर आई है कि आपकी हर फोटो अपने आप खास लगने लगती है। सड़क के उस पार से ली गई तस्वीरें तो और भी ज़्यादा पसंद की जाती हैं, क्योंकि सड़क के उस पर से हवा महल का फ्रंट एक साथ फोटो में आ जाता है। यही वजह है कि यहाँ क्लिक की गई फोटोज़ सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा लाइक्स और तारीफें बटोरती हैं। इसे घूमे बिना आपकी जयपुर ट्रीप पूरी नहीं होगी हवा महल सिर्फ एक महल नहीं है जिसे देखकर आगे बढ़ जाएँ, बल्कि यह उस समय की सोच, समझ और लाइफस्टाइल को महसूस करने का मौका देता है। यहाँ खड़े होकर साफ समझ आता है कि सदियों पहले भी लोग कितनी समझदारी से चीज़ें बनाते थे। मौसम को ध्यान में रखकर हवा आने के लिए छोटी छोटी 953 खिड़कियां बनवाई गई, साथ ही इसको इतना खूबसूरत बनाया गया है कि आज भी हवा महल देखकर लगता है कि उस दौर का आर्किटेक्ट कितना आगे था। अगर आप जयपुर की असली फील लेना चाहते हैं, तो हवा महल को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर एड करें। यहाँ से आप सिर्फ फोटो नहीं, बल्कि उस समय के जयपुर के यूनिक आर्किटेक्चर को देख सकते हैं।

Bazar Culture Destination Lifestyle Rajasthan Travel

राजस्थान के राजसी ठाठ बाट का जीता जागता उदाहरण है जयपुर

  • 0 Comments

“कुछ शहर खूबसूरत होते हैं और कुछ सुन्दर बनने की चाहत रखते हैं। लेकिन राजस्थान का जयपुर शहर तो शायद सुंदरता के लिए बनाया गया है जिसका नाम जेहन में आते ही मन गुलाबी हो उठता है। चाहे दिन का समय हो या रात का, इस शहर की चमक और बनावट मन से उतरती ही नहीं। चारों और अरावली की पहाडयों से घिरा, चौड़ी और साफ़ सुथरी सड़कों और अपने चमकीले और सैकड़ों साल पुराने बाज़ारों के कारण यह शहर किसी भी पर्यटक के मन को खुश करने में पूरी तरह सक्षम हैं।” इस शहर में बने बेहतरीन ऐतिहासिक इमारतें (Historical sites in Jaipur) जयपुर के कल्चरल हेरीटेज (Cultural heritage of Jaipur) को खुद में समेटे हुए हैं। शायद इसीलिए तो यूनेस्को ने इस पुरे शहर को ही वर्ल्ड हेरिटेज साइट (word heritage site) के सूची में शामिल कर लिया। 1. आमेर का किला (Amer fort): कहा जाता है कि इस शहर को वेल्स के राजकुमार (prince of wales) के स्वागत की खुशी में गुलाबी रंग से रंगा गया था और तभी से इसे गुलाबी शहर (pink city) के नाम से जाना जाता है। जयपुर शहर का नाम आते ही यहाँ के बड़े-बड़े और भव्य किले दिलोदिमाग में तैरने लगते हैं। और इन्हीं किलों में निसंदेह सबसे पहले जिस किले की छवि उभरती है वो है खूबसूरत आमेर का किला। राजस्थान के जयपुर शहर को और ज्यादा खूबसूरत बना देने वाला ये आमेर का किला, अम्बर किला के नाम से भी जाना जाता है। ये किला ना केवल जयपुर शहर बल्कि पूरे राजस्थान के शानदार पर्यटन (jaipur tourist attraction) स्थलों में से एक है। आमेर का किला इतना प्रसिद्ध है कि यहाँ पर हर रोज छह हजार से भी अधिक लोग घूमने के लिए आते हैं। यह किला राज्य की राजधानी जयपुर से 11 किलोमीटर की दूरी पर है। आमेर कैसे पहुंचे? (How to reach Amer): इस किले तक पहुंचने के लिए जयपुर से बस, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी या कैब ली जा सकती है। आप अजमेरी गेट और एमआई रोड से आमेर शहर के लिए रोडवेज या प्राइवेट बसों से भी जा सकते हैं। आमेर का किला एक पहाड़ी पर है, इसलिए किले का दीदार करने के लिए आपको किले के थोड़ी दूर पहले से ही या तो पैदल चलना होगा या फिर आप टैक्सी या जीप से भी किले के मुख्य द्वार तक पहुँच सकते हैं। या फिर आप अपनी पर्सनल गाड़ी से भी यहां जा सकते हैं। किले के मुख्य द्वार के पास थोड़ी सपाट चढ़ाई है, इसलिए अगर आप एक्सपर्ट ड्राइवर हैं तो ही अपनी पर्सनल गाड़ी से किले तक जाने का रिस्क लें। अगर आप सीजन के दौरान यहां जा रहे हैं, तो खुद की गाड़ी से जाने से बचना ही बेहतर होगा, क्योंकि ट्रैफिक जाम आपके लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। हालांकि ऐसा सीजनल टाइम में ही ज्यादा होता है। 2. जल महल (Jal mahal) : जयपुर स्थित जलमहल एक पाँच मंज़िला इमारत है, जिसकी 4 मंज़िल पानी के भीतर बनी हैं और एक पानी के ऊपर नज़र आती है। उस समय के राजा इस महल का उपयोग अपने मनोरंजन के लिए करते थे। जलमहल का इतिहास (History of Jal mahal) : पिंक सिटी जयपुर की ‘मानसागर’ झील के बीचों बीच बना ‘जलमहल’ अनोखे सौन्दर्य और अद्भुत स्थापत्यकला का बेजोड़ उदाहरण है। इस महल का निर्माण आज से लगभग 300 साल पहले आमेर के महाराज सवाई मानसिंह ने सन् 1799 में करवाया था। आपको बता दें यह पाँच मंज़िला इमारत और इस झील की सुंदरता उस समय के राजाओं के आकर्षण का केंद्र (centre of attraction) हुआ करती थी और राजा अक्सर नाव में बैठकर इस महल की सैर किया करते थे। कैसे पहुंचे जलमहल (How to reach Jal mahal?) झील के बीचोंबीच बना ये जलमहल राजस्थान के जयपुर जिले के आमेर मार्ग पर स्थित है, दिल्ली से लगभग 260 किलो मीटर और अजमेर से 146 किलो मीटर की दूरी पर बना ये महल पर्यटकों के आकर्षण (jaipur tourist attraction) का विशेष केंद्र है। 3. मसला चौक जयपुर (Masala Chauk Jaipur) : जयपुर शहर सिर्फ अपने राजसी ठाठ-बाट (jaipur traditional culture) के लिए नहीं बल्कि खाने के लिए भी काफी मशहूर है। क्योंकि यहां के प्रसिद्ध व्यंजन(Famous Foods), तरह-तरह की स्टाइल और तरह-तरह की चीजों से बने हुए होते हैं। इस रॉयल सिटी के लोग खाने के बहुत ही शौकीन माने जाते हैं और यह शहर फूड लवर्स (Food Lovers) के लिए खास मायने रखता है। अगर बात खाने से संबंधित हो तो जयपुर की खूबसूरत जगहों में से एक जगह है मसाला चौक! जो कि खाने को लेकर अपनी वैरायटी के लिए और अपनी क्वालिटी के लिए बहुत ही नामी जगह है।किसी भी शहर में बहुत सारी पसंदीदा चीजों का एक साथ एक जगह पर मिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता हैं। लेकिन जयपुर का मसाला चौक एक ऐसी जगह है जहां आपको सभी लोकप्रिय व्यंजन और स्ट्रीट फूड एक ही जगह पर आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। जयपुर के मसाला चौक की शुरुआत जयपुर के सभी प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड को सिर्फ एक जगह पर लाने के उद्देश्य से हुई। यह एक ओपन-एयर फूड कोर्ट (Open air food court) है जिसमें बैठने की अच्छी व्यवस्था है, जिसने इसे उन सभी लोगों के लिए एक टॉप हैंगआउट डेस्टिनेशन बना दिया है जो स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना पसंद करते हैं। मसाला चौक तक कैसे पहुंचे? (How to reach masala chauk?) 4. जंतर मंतर (jantar mantar) : राजस्थान की राजधानी जयपुर में सवाई जय सिंह द्वारा बनवाया गया जंतर-मंतर यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज (UNESCO World Heritage Site) सूची में शामिल है। यहाँ पर मौजूद उपकरण और यंत्र बेहद पुराने होने के बावजूद भी आधुनिकता (Modernity) का प्रमाण देते हैं। इन बेहद पुराने उपकरणों से समय को मापा जाता है। जंतर मंतर में स्थित यहाँ के उपकरण आपको एक पल के लिए बांध देने की क्षमता रखते हैं और जैसे ही आप इनकी बनावट देखोगे, इनकी खूबियां देखते ही रह जाओगे। यहाँ पर बहुत सारे उपकरण हैं जो आपको अलग-अलग ज्यामितीय आकारों (geometrical shapes) के दिखाई देंगे। यही वो उम्दा उपकरण हैं जो जयपुर के जंतर मंतर को दुनिया के बेहतरीन वेधशालाओं में से एक बनाते