Bazar Culture Food Travel Uttarakhand

रामनगर जाओ तो एक बार चख ज़रूर लेना! दुनिया भर में और कहीं नहीं मिलती सिंघाड़े की कचरी, जान लीजिए!

  • 0 Comments

क्या आपने कभी सुना है सिंघाड़े की कचरी के बारे में, एक खास और अलग तरीके से बनाई जाने वाली एकमात्र डिश जो रामनगर के अलावा और कहीं नहीं मिलेगी। क्या खासियत है इसमें? आखिर इसे लोग इतना क्यों पसंद कर रहे हैं? नहीं खाई है तो क्यों खाना चाहिए? रामनगर में कहां मिलती है यह सिंघाड़े की कचरी? इसे कैसे बनाया जाता है? सब कुछ आज आप जानेंगे फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल की इस पेशकश में। क्या है पूरा माजरा, इसे तैयार करने का? सिंघाड़े की कचरी स्वाद में तो बेमिसाल है ही, इसके अलावा इसे बनाने का तरीका और भी शानदार और लाजवाब है। सबसे पहले तो लकड़ी की आग चाहिए। क्योंकि गैस पर बनाने में वो स्वाद नहीं आता, जो लकड़ी पर पकाने में बनता है। इसलिए सबसे पहले जिसकी जरूरत होती है, वह है लकड़ी का चूल्हा। जहां का जिक्र मैं कर रहा हूँ, वह रामनगर के एकमात्र कचरी वाले की रेडी है। उन्होंने अलग और खास तरीके से लकड़ी के चूल्हे को बनाकर रेडी में ही लगा रखा है। अद्भुत तरीके से सेट किया गया था। रेडी के नीचे आग के लिए जगह थी, जहां बार-बार लकड़ियां डालकर चूल्हे को ताव दिया जा रहा था। रेडी के ऊपर मिट्टी से एक बढ़िया चूल्हा बना रखा था। उसके ऊपर तांबे जैसा कढ़ाही जैसा पैन रखा गया था, जो बेहद खास था।( रामनगर में कहां मिलती है यह सिंघाड़े की कचरी?) कैसे बनती है सिंघाड़े की कचरी? सबसे पहले तो पैन में प्याज और मिर्च को बढ़िया से बटर के साथ तलना पड़ता है। इसके बाद उसमें पहले से पीस कर रखे हुए सिंघाड़े को अच्छे से बटर के साथ मिक्स करना होता है। एक लंबे समय तक चम्मच से उसे घिसते रहना है ताकि सिंघाड़े का बढ़िया-पेस्ट बन जाए और बटर की सुगंध अच्छे से उसमें घुल-मिल जाए। आग सामान्य होनी चाहिए, क्योंकि यदि आग थोड़ी सी भी तेज़ हुई तो कचरी का स्वाद बिगड़ सकता है। इसलिए इसे पकाते समय सावधानी रखी जाती है। ग्राहक, यानी कचरी स्वाद के मुरीद, रेडी के सामने ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होते हैं। यह बिलकुल आँखों देखा हाल है! वास्तव में इस स्पेशल कचरी को इतना पसंद किया जाता है कि शाम होते ही यहाँ कचरी के स्वाद के मुरीदों की लंबी कतार देखी जा सकती है। जब बढ़िया से सिंघाड़े को बटर के साथ घिस लिया जाता है, उसके बाद उसमें छोटे-छोटे पीस में कटे हुए टमाटर, धनिया और प्याज डाली जाती है। अब आपकी सिंघाड़े की कचरी बिल्कुल तैयार है, लेकिन एक चीज़ अभी भी बाकी है — वह है हिमालयन नींबू! जब हिमालयन नींबू इसमें निचोड़ा जाता है, तो कचरी के स्वाद में मानो चार-चाँद लग जाते हों। इससे स्वाद में एक खास खट्टापन मिल जाता है, जो इसे बहुत ही स्वादिष्ट बनाता है। इसे परोसने का तरीका भी मजेदार और विशेष है क्योंकि सिंघाड़े की कचरी को कागज़ की प्लेटों में नहीं, न ही स्टील की प्लेट में, बल्कि पत्तों पर परोसकर दिया जाता है — एक देसी और अपनेपन के साथ! क्या खासियत है इस सिंघाड़े की कचरी में? अनौखापन तो इसमें यही है कि यह सिर्फ और सिर्फ आपको रामनगर में मिलेगी और कहीं नहीं। दूसरी बात — इसे बनाने का तरीका कोई और नहीं जानता! लगभग तीस साल से यह रेडी रामनगर के बीच बाजार में लगती है। यकीन मानिए आप एक बार इसे चखेंगे तो बार-बार कचरी की डिमांड करेंगे। इसका पत्तों पर परोसकर देना और अपनी परंपरा व संस्कृति को उजागर करना — अलग ही बात है। रामनगर के लोग बड़े ही हसमुख और दिलेर हैं, और रेडी के जो मालिक हैं उनका व्यवहार भी बेमिसाल है जी! आपसे ज़्यादा क्या ही कहा जाए; बस यही कहा जा सकता है कि इसकी खासियत देखी नहीं जा सकती — महसूस की जा सकती है। इसलिए आप जब भी रामनगर जाएँ तो सिंघाड़े की कचरी ज़रूर आज़माएँ। आखिर इसे लोग इतना क्यों पसंद कर रहे हैं? कचरी का नमकीन स्वाद इतना जबरदस्त है कि यह मुंह में रखते ही घुल जाती है। “जीत आपकी” पुस्तक के लेखक शिव खेड़ा का कहना है कि जीतने वाले कोई अलग काम नहीं करते, बल्कि वे हर काम को अलग ढंग से करते हैं। बस यही इसको पसंद किए जाने के पीछे का सच है। जिसने इसे पहचान दी, उसने अलग ढंग से काम किया और स्वाद तगड़ा बन गया — जो सबको पसंद आ रहा है। यकीनन आपको भी यह पसंद आएगा। फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल की और से ज़रूरी यात्रा सुझाव नहीं खाई है तो क्यों खाना चाहिए। अगर आपने रामनगर के सिंघाड़े की कचरी नहीं खाई, तो मान लीजिए आपने असली देसी स्वाद मिस कर दिया है! सिंघाड़े के आटे से बनी ये कचरी बाहर से मुलायम, अंदर से नरम और सुगंध से भरी होती है। इसमें हल्के मसालों का ऐसा तड़का लगता है कि एक बार खाओ तो बार-बार मन करे। सर्दियों में तो इसकी मांग और बढ़ जाती है, क्योंकि यह पेट को गरम और ताकत से भर देती है। ऊपर से खट्टी-मीठी चटनी या दही के साथ इसका स्वाद बस लाजवाब हो जाता है। रामनगर की गलियों में ढलते सूरज की किरणों के साथ कचरी की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच लाती है। सस्ती, स्वादिष्ट और सेहतमंद — यही है रामनगर की सिंघाड़े की कचरी की असली पहचान। तो जब भी रामनगर जाओ, ये स्वाद ज़रूर चखना; वरना सफर अधूरा रह जाएगा! कहने का मतलब यह है कि आप इस स्वाद से महरूम न रहें। रामनगर में कहां मिलती है यह सिंघाड़े की कचरी। रामनगर में सिंघाड़े की कचरी खाने का असली मज़ा तभी आता है जब आप इसे वहीं की मार्केट की गलियों में ताज़ा-ताज़ा बनने के बाद खाते हैं। यह स्वादिष्ट कचरी बस स्टैंड के पास और रामनगर कोतवाली के सामने से निकली पुराने बाजार की गली में मिलती है। शाम का वक्त होते ही जब सिंघाड़े की कचरी बनती है, तो उसकी खुशबू पूरे बाजार में फैल जाती है। कचरी के स्वाद में खोए हुए एक चाचा से हमने पूछा तो वह कहते हैं, “रामनगर आए और सिंघाड़े की कचरी ना खाई, तो

Food Madhya pradesh Travel

“मांडू” प्रेम, इतिहास और पहाड़ों की गोद में बसा मध्यप्रदेश का अनौखा शहर! क्यों है आपके लिए खास?

  • 0 Comments

मांडू शहर के पत्थरों में बसी मोहब्बत की सांसें मांडू शहर मध्यप्रदेश के दिल में बसा एक ऐसा शहर है जो इतिहास, कला और प्रेम की कहानी कहता है। इस शहर का हर पत्थर किसी किस्से से जुड़ा है। इसे वैसे तो मांडवगढ़ भी कहा जाता है और यह मालवा पठार पर स्थित है। चारों ओर हरियाली, घाटियां और पुराने किलों के अवशेष इस जगह को रहस्यमय और खूबसूरत बनाते हैं। यहां का वातावरण शांत है, हवा में पुरानी सभ्यता की खुशबू घुली है। सर्दियों में जब कोहरा इन प्राचीन महलों को ढक लेता है, तो मांडू किसी चित्र में सजे स्वप्न जैसा लगता है। यह जगह न सिर्फ इतिहास प्रेमियों के लिए खास है बल्कि उन लोगों के लिए भी जो प्रकृति के बीच सुकून तलाशते हैं। मांडू में घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे समय थम गया हो। यहां की हर दीवार, हर दरवाज़ा, हर झरोखा बीते जमाने की यादों से भरा है। यह शहर भारत के उन कुछ स्थानों में से है जहां रोमांस और इतिहास एक साथ सांस लेते हैं। इंदौर से मांडू तक हर मोड़ पर एक कहानी मांडू पहुंचने के लिए सबसे आसान रास्ता इंदौर से होकर जाता है। यह शहर इंदौर से करीब सौ किलोमीटर की दूरी पर है और सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। आप टैक्सी, निजी वाहन या सरकारी बस से आराम से यहां पहुंच सकते हैं। अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो निकटतम रेलवे स्टेशन इंदौर और धर हैं। हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए इंदौर का देवी अहिल्या एयरपोर्ट सबसे नजदीक है। इंदौर से मांडू तक का सफर बेहद खूबसूरत है। रास्ते में हरियाली, पहाड़ और घुमावदार सड़कें आपको एक अलग ही अनुभव देती हैं। सर्दियों में जब हल्की धुंध रास्ते को ढक लेती है, तब यात्रा किसी फिल्मी सीन जैसी लगती है। रास्ते में छोटे-छोटे गांव, चाय की टपरियां और लोकल लोगों की मुस्कान इस सफर को यादगार बना देती हैं। मांडू पहुंचते ही पहला एहसास होता है जैसे किसी दूसरे युग में कदम रख दिया हो।(यह शहर भारत के उन कुछ स्थानों में से है जहां रोमांस और इतिहास एक साथ सांस लेते हैं।) मांडू बुलाता है जहां इतिहास गाता है प्रेमगीत मांडू जाने का असली कारण इसका वातावरण और इसकी कहानी है। यह शहर आपको सिर्फ देखने का नहीं, महसूस करने का मौका देता है। यहां की हवा में प्रेम की मिठास है और इतिहास की गहराई भी। रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेमकथा ने इस जगह को अमर बना दिया है। यह वही मांडू है जहां राजा बाज बहादुर ने अपनी रानी रूपमती के लिए गाने और कविताएं लिखीं, और रानी ने पहाड़ियों पर बैठकर नर्मदा नदी को निहारा। कहा जाता है, जब मुगलों ने मांडू पर हमला किया, तो रूपमती ने आत्मसमर्पण की बजाय मृत्यु को चुना। इस कहानी की गूंज आज भी रूपमती मंडप की हवा में सुनाई देती है। मांडू आने वाले यात्रियों को यहां की शांति, पहाड़ियों का सौंदर्य और इतिहास का रोमांच एक साथ मिलता है। यहां के जहाज महल से जब झील में सूरज की किरणें प्रतिबिंबित होती हैं, तो ऐसा लगता है जैसे समय खुद ठहर गया हो। मांडू में हर मौसम खास है, लेकिन सर्दियां इसे और भी मनमोहक बना देती हैं। मांडू का सुनहरा इतिहास जैसे समय ठहर गया हो मांडू का इतिहास हजारों साल पुराना है। माना जाता है कि इसकी नींव छठी शताब्दी में पड़ी थी। पहले यह परमार वंश के अधीन था, फिर दिल्ली सल्तनत और मुगलों ने इस पर शासन किया। लेकिन मांडू का सबसे यादगार काल वह था जब यहां बाज बहादुर और रानी रूपमती का शासन था। यह समय कला, संगीत और प्रेम का स्वर्ण युग माना जाता है। उस दौर में मांडू में कई सुंदर इमारतें बनीं जहाज महल, हिंडोला महल, रानी रूपमती मंडप और जामी मस्जिद जैसी रचनाएं आज भी वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण हैं। जहाज महल दो झीलों के बीच बना है और सचमुच एक तैरते जहाज जैसा दिखता है। वहीं रूपमती मंडप से नर्मदा नदी का दृश्य इतना सुंदर है कि शब्द कम पड़ जाएं। मांडू का हर पत्थर उस दौर की कला और प्रेम का प्रमाण है। यहां घूमते हुए आप सिर्फ इतिहास नहीं देखते, उसे जीते हैं। स्वाद जो याद रह जाए, मांडू की थाली से मोहब्बत तक मांडू की यात्रा अधूरी है अगर आपने यहां का लोकल खाना नहीं चखा। यहां का मालवी फ्लेवर हर व्यंजन में झलकता है। सर्दियों में गरमागरम भुट्टे का कीस, दाल-बाफला और देसी घी से बनी रबड़ी-जलेबी का स्वाद भूलना मुश्किल है। मांडू के छोटे ढाबों और लोकल होटलों में देसी तड़के की खुशबू हर यात्री को खींच लाती है। शाम के वक्त जब आप रूपमती मंडप के पास बैठकर गुड़ की चाय पीते हैं, तो हवा में ठंडक और इतिहास का जादू एक साथ महसूस होता है। यहां के लोग मेहमानों के साथ दिल खोलकर पेश आते हैं। कुछ ढाबों में लोकल संगीत भी चलता है जो अनुभव को और खास बना देता है। खाने के साथ-साथ यहां की मिठाइयां भी प्रसिद्ध हैं। खासकर मांडू का मालपुआ और रबड़ी, जो स्थानीय त्यौहारों में जरूर बनती हैं। हर निवाले में मालवा की मिट्टी की खुशबू महसूस होती है। फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल की और से जरुरी यात्रा सुझाव सुबह जल्दी निकलें- रूपमती मंडप से सूर्योदय देखने का अनुभव शानदार होता है।सर्दियों में जाएं- अक्टूबर से मार्च तक मांडू का मौसम सबसे सुहाना रहता है।लोकल गाइड लें- गाइड आपको मांडू की अनसुनी प्रेमकथाएँ और ऐतिहासिक रहस्य बताएगा। लोकल खाना ज़रूर चखें- भुट्टे का कीस, दाल-बाफला और मालवा की मिठाई यह सब यात्रा को खास बना देंगे। शाम को रुकें- झील किनारे बैठकर सूर्यास्त देखें, वहीं मांडू का असली जादू महसूस होगा। वो एहसास जो एक बार नहीं, बार-बार बुलाए मांडू की सैर के लिए सर्दी का मौसम सबसे अच्छा है। अक्टूबर से मार्च तक का समय यहां घूमने के लिए आदर्श माना जाता है। इस दौरान मौसम ठंडा और आसमान साफ़ रहता है। तापमान करीब दस से बीस डिग्री के बीच रहता है, जो यात्रा को आरामदायक बनाता है। सुबह की हल्की धुंध में जब महलों की आकृतियां उभरती हैं, तो

Culture Travel Uttarakhand

नैनीताल के पास ही खुरपाताल झील, जो बदलती है अपना रंग! जानें क्या है असली वजह?

  • 0 Comments

नैनीताल और नैनीझील तो सब ही घूमते हैं, पर क्या आपको पता है, उत्तराखंड के नैनीताल से महज 12 किलोमीटर दूर, नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर स्थित है खुरपाताल झील, जो कि चारों ओर से प्राकृतिक सौंदर्य, खेत-खलिहान, ऊँची-ऊँची पहाड़ियों से परिपूर्ण है। यह झील समुद्र तल से लगभग 3,900 फीट (1,635 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है। खुर ‘घोड़े के पैर के तलवे’ को कहा जाता है और यह झील घोड़े के पैर के तलवे यानी खुर के आकार की है, जिस कारण इसे खुरपाताल कहा जाता है।  खुरपाताल गांव में ही है खुरपाताल झील! जी हां, खुरपाताल न केवल एक झील है बल्कि यह एक गांव भी है और इसी गांव में है खुरपाताल झील। यह गांव चारों तरफ से देवदार और पाइन के पेड़ों से घिरा हुआ है, जो कि इस गांव की विशेषता है। साथ ही इस गांव का मुख्य आकर्षण यहां के फल व सब्जियों के सीढ़ीनुमा खेत हैं, जो न केवल यहां की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि यहां रहने वाले लोगों की जरूरतों को भी पूरा करते हैं। यह गांव जैविक खेतों के लिए भी जाना जाता है। यहां के सर्पिल आकार के रास्ते इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।(यह झील समुद्र तल से लगभग 3,900 फीट (1,635 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है।)  रंग बदलने वाली झील खुरपा झील क्या आप जानते हैं, आधा किलोमीटर व्यास वाली खुरपा झील, जिसका रंग हल्का हरा है, वह साल में एक बार अपना रंग बदलती है। इसकी वजह है यहां पाए जाने वाले शैवाल। इस झील में कुल 40 प्रकार के शैवाल पाए जाते हैं और जब भी इनके बीज बनते हैं तो यह झील बीज के रंगों की हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, झील के पानी का रंग कभी लाल, कभी नीला तो कभी हरा दिखाई देता है। इस झील की एक और खास बात यह है कि इसका पानी हमेशा हल्का गर्म रहता है यहां तक कि सर्दियों में भी आपको इस झील के पानी में थोड़ी गर्माहट देखने को मिलेगी।  अंग्रेज शासकों की पसंदीदा जगह रही ‘खुरपाताल’ यूं तो नैनीताल के आसपास कई पर्यटन स्थल हैं, जैसे भीमताल, भवाली, नौकुचियाताल, रानीखेत, मुक्तेश्वर, पर फिर भी यह जगह अपने आप में ही अलग और अद्भुत है। यह जगह आज से ही नहीं बल्कि अंग्रेज शासकों के समय से मशहूर है। अंग्रेज शासकों की यह पसंदीदा जगहों में से एक थी वे अक्सर यहां समय बिताने और मछलियां पकड़ने आया करते थे। माना जाता है कि 19वीं शताब्दी में यहां बड़े पैमाने पर लोहे के औजार बनाए जाते थे, जिन्हें खरीदने लोग दूर-दूर से खुरपाताल आया करते थे। परंतु समय के साथ यह औजार बनना बंद हो गए और अब यह जगह यहां की सीढ़ीनुमा खेती के लिए प्रसिद्ध है।  मछली पकड़ने के शौकीन लोग यहां आकर कर सकते हैं अपना शौक पूरा अगर आप भी मछली पकड़ने के शौकीन हैं तो यहां आप अपना यह शौक पूरा कर सकते हैं। इस झील में कई प्रकार की मछलियां पाई जाती हैं। क्योंकि यह जगह मछली पकड़ने की एक परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां कोई सुरक्षित रास्ता नहीं है और नौकायन का भी कोई साधन नहीं है, इसलिए लोग अक्सर इसे ऊपर पहाड़ी से ही देख लिया करते हैं। लोग ज्यादातर मंशा देवी मंदिर के पास से ही इसे देखा करते हैं। ऊपर से इस झील का नज़ारा और भी खूबसूरत नजर आता है चारों तरफ हरी-भरी पहाड़ियां और बीच में खुरपाताल झील, जो मन को एक अलग ही प्रकार का सुकून देती है।  खुरपाताल क्षेत्र में उत्तराखंड के उच्च न्यायालय का आदेश नवंबर 2016 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कई झीलों को इको सेंसिटिव जोन घोषित करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश अनुसार, कुछ झीलों के 2 से 5 किलोमीटर त्रिज्या के क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई नहीं की जा सकती है और न ही कोई निर्माण कार्य किया जा सकता है। खुरपाताल भी उन्हीं झीलों में से एक है, जिस कारण यहां की हरियाली आज भी पहले जैसी ही है।  खुरपाताल घूमने का सही समय खुरपाताल में घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से नवंबर के बीच का है क्योंकि इस समय मौसम न तो अधिक गर्म होता है और न ठंडा। साथ ही इस समय पर्यटकों की भीड़ न के बराबर होती है, जिससे आप यहां अकेले घंटों बैठकर प्रकृति को महसूस कर सकते हैं। साथ ही आसपास के सीढ़ीनुमा खेतों में उगाई सब्जियों, फलों और फूलों की कई नस्लों को देख सकते हैं। क्योंकि यह ऑफबीट डेस्टिनेशन है, इस कारण आपको यहां लोग कम और सुकून ज्यादा मिलेगा।  कुछ सुझाव यहां कई होटल और रिसॉर्ट भी हैं। तो अगर आप नैनीताल के आसपास कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जो प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण और साथ ही बहुत सी डेस्टिनेशन के करीब हो, तो यह जगह आपके लिए सबसे अच्छी रहेगी। तो यहां आने से पहले होटल बुक करना मत भूलिएगा। क्योंकि यह जगह खुद एक डेस्टिनेशन है, तो यहां तस्वीरें लेना बिल्कुल भी मत भूलना।  क्यों आएं खुरपाताल झील • अगर आप भी अपनी तनाव भरी जिंदगी छोड़ सुकून से भरे दो पल बिताना चाहते हैं, तो आएं खुरपाताल। • जहां आप हरी-भरी सब्जियों, फलों और फूलों से लदे पेड़-पौधों और सीढ़ीनुमा खेतों को देखेंगे। • साथ ही आप खुरपाताल के किनारे बैठकर हल्का संगीत चलाकर मछलियां पकड़ने का आनंद भी ले सकते हैं। • यहां आपको पक्षियों की आवाज अपने आप में ही एक संगीत बनाती दिखाई देगी। • तो यहां जरूर आएं हंसने, मुस्कुराने और सुकून के कुछ पलों को जीने के लिए।  खुरपाताल कैसे पहुंचे यह नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर स्थित है। यह नैनीताल से कुल 12 किलोमीटर और दिल्ली से लगभग 313.9 किलोमीटर दूर है। खुरपाताल का निकटतम रेलवे स्टेशन हल्द्वानी-काठगोदाम रेलवे स्टेशन है। स्टेशन से खुरपाताल की दूरी लगभग 33 किलोमीटर है। स्टेशन से आप यहां बस, टैक्सी या प्राइवेट वाहन से जा सकते हैं। आपको प्राइवेट वाहन रेलवे स्टेशन पर ही मिल जाएंगे। खुरपाताल का निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर में स्थित है। पंतनगर हवाई अड्डे से खुरपाताल की दूरी लगभग 71.5 किलोमीटर है। आप हवाई अड्डे से टैक्सी, बस या प्राइवेट वाहन के द्वारा पहुंच सकते

Culture Destination ladakh Lifestyle

हिमालय की गोद में आत्मा को छू जाने वाला अनुभव लीजिए, एक बार तो लद्दाख की सैर कीजिए!

  • 0 Comments

पुरातन नजरिए में लद्दाख क्या है? जब आप लद्दाख की शुष्क वादी और पर्वतों से भरी धरती पर कदम रखेंगे, तो महसूस होगा कि यह स्थान सिर्फ एक टुरिज़म डेस्टिनेशन नहीं बल्कि सदियों पुरानी कहानियों और व्यापार-मार्गों का अंग है। लद्दाख को हिमालय की ऊंची रेगिस्तान वादी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर्वत-चट्टानों के बीच रेगिस्तानी जैसा माहौल है। प्राचीन काल में यह क्षेत्र तिब्बत, कश्मीर, भारत और मध्य एशिया को जोड़ने वाले मार्गों पर था। लेह शहर, जो आज लद्दाख का केंद्र है, वास्तव में उस समय एक रियासत और व्यापारिक केंद्र था। वहीं धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भी लद्दाख बहुत समृद्ध है। यहां के गुम्बा यानी बौद्ध मठ-मठान, चर्थन और पुरानी विश्व-स्मारक इस भूगोल की शांति-गहराई को दिखाते हैं। उदाहरण के लिए, लमयूरु मोनेस्ट्री 10वीं-11वीं शताब्दी की कलाकृति लिए हुए है। तो जब आप आज लद्दाख की खामोश चट्टानों और पत्थर-रास्तों को देखें, याद रखें कि वो राहें सिर्फ दृश्य नहीं बल्कि इतिहास की गाथा कह रही हैं। यहां तक पहुंचने का तरीका लद्दाख पहुंचने के लिए दो मुख्य मार्ग हैं! हवा मार्ग और सड़क मार्ग। आराम-सफर के लिए हवाई विकल्प सबसे सहज है। जैसे इसके लिए, लेह में कुशोक बकुला रिम्पोछे हवाई अड्डा है, जहां से कई विमान दिल्ली, जम्मू, सरीनगर आदि जगहों से आते-जाते हैं। सड़क मार्ग से भी रोमांच है और चुनौती भी। जैसे की खारदुंग ला पास, जो दुनिया के ऊंचे मोटरमार्गों में से एक है। लेकिन सावधानी भी ज़रूरी है क्योंकि ऊंचाई, मौसम और सड़क-स्थिति पर निर्भरता होती है।( याद रखें कि वो राहें सिर्फ दृश्य नहीं बल्कि इतिहास की गाथा कह रही हैं।) यात्रा करते समय एक महत्वपूर्ण बात जूंकि लद्दाख ऊंचाई पर है, यहां पहुंचते ही कम से कम 48 घंटे के लिए शरीर को अक्लिमेटाइज होने देना सेहत के लिए बेहतर माना गया है। अगर आप सड़क मार्ग से जा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि मौसम के कारण कुछ मार्ग बंद हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, लेह-मनाली या श्रीनगर-लेह हाईवे केवल उन महीने में खुलते हैं जब बर्फ-पतन कम होता है। इस तरह, लद्दाख की यात्रा शुरू करने से पहले कैसे पहुंचें का पक्का प्लान बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। आपका अनुभव इसे निर्भर करता है। सबसे अच्छा समय कब है यात्रा का? जब आप लद्दाख ट्रैवल गाइड टाइप गूगल में सर्च करेंगे, एक प्रमुख सुझाव यह मिलेगा कि जून से अक्टूबर का समय सबसे उपयुक्त है। इस अवधि में मौसम सुहावना होता है, सड़कें खुली होती हैं, और बाहरी एक्टिविटीज जैसे ट्रेकिंग, बाइकिंग या झील-पर्यटन करना आसान होता है। हां, अगर आप शीतकालीन माह या बहुत ऊंची चढ़ाई वाली सड़कों पर जाने की सोच रहे हैं, तो बहुत सावधानी आवश्यक है क्योंकि बर्फबारी, बंद मार्ग और ऊंचाई का असर हो सकता है। इसलिए यदि आप पहली बार लद्दाख जा रहे हैं, तो जून-अक्टूबर के बीच का समय चुनना समझदारी होगी। इसके अलावा, ऐसे माह में आप ज्यादातर खुली एक्टिविटीज कर सकते हैं जैसे बाइकिस्टों के लिए लेह-खारदुंग ला-नुब्रा वैली रूट लोकप्रिय होता है। यहां के लोग और उनकी संस्कृति लद्दाख सिर्फ पर्वत और रास्तों की कहानी नहीं, बल्कि यहां के लोगों, उनकी संस्कृति और जीवनशैली की कहानी भी है जो आपके यात्रा अनुभव को पूरा करती है। लद्दाख में मुख्यत तिब्बती-भाषी समुदाय रहते हैं, जिनका धर्म बौद्ध धर्म का गहरा प्रभाव रखता है। लेह शहर में बौद्ध धर्म का प्रभाव सबसे ज़्यादा दिखता है। ये लोग ऊंचाई, कठोर मौसम और सीमित संसाधनों में सदियों से अनुकूलित होकर जीवन जीते आए हैं। इसलिए उनकी संस्कृति में स्थिरता, प्रकृति-सम्मान और समुदाय-भावना की झलक मिलती है। मठों में चाम्स (मास्क नृत्य), उत्सव, पहाड़ी-जीविता, बुढ़ापे की कहानियां हर-पल सामने आती हैं। जैसे, हेमिस मोनेस्ट्री में मास्क डांस बहुत प्रसिद्ध है। यात्रा करते समय जब आप गांव-झोपड़ियों, स्थानीय बिस्तर-हॉमस्टे या होटल के बाहर लोगों से मिलेंगे, तो वह खुलापन, सरलता और हिमालय-भाव का अनुभव होगा यही लद्दाख को खास बनाता है। इसके अलावा, यहां एक यात्रा-रवैया देखने को मिलेगा जहां लोग पर्यटक को अपनापन देते हैं, लेकिन साथ ही अपनी संस्कृति-परंपराओं का भी सम्मान करते हैं। इसलिए वहां जाते समय हमें यह समझकर चलना है कि हम सिर्फ देखें नहीं बल्कि सांझा अनुभव करें, और खासतौर पर उनके दिलों में उतरें। स्थानीय भोजन और शहरी गांवों का रवैया लद्दाख की मिट्टी, हवा और ऊंचाई ने यहां के भोजन और लोगों के रस्म-रिवाज दोनों को एक अलग अंदाज दिया है। गूगल में जब आप “food in ladakh must try” लिखेंगे तो आपको कई दिलचस्प नाम मिलेंगे जैसे थुक्पा, स्क्यू, खम्बिर। दरअसल, थुक्पा एक तरह का नूडल-सूप है, जिसे सब्जियों, मांस या दुध से तैयार किया जाता है। स्क्यू में गेंहू के आटे से बने छोटे प्याले-आकार के गोले उबाले जाते हैं, फिर मांस और जड़-तरकारी के साथ पकाए जाते हैं। खम्बिर, एक तरह की खमीर वाला स्थानीय ब्रेड है, जिसे तपते हुए पत्थर पर या आग के ऊपर सेंका जाता है यह ऊर्जा-पूरक और ऊंचाई वाले क्षेत्र के लिए उपयुक्त है। जब आप लद्दाख में गांवों या लेह-बाजार में बैठे होंगे, वहां के लोग आपको इस भोजन के पीछे की कहानी बताएंगे जैसे यह मासिक उत्सव में कैसे बनता है, या ऊंचाई ठंड में किस तरह से यह गर्माहट देता है। यह सिर्फ स्वाद नहीं, यात्रा-अनुभव का हिस्सा है। शहरी गांवों का रवैया भी यहां खुला-सुलभ है, हॉमस्टे में यदि आपने खाना लिया है, तो अक्सर मेजबान परिवार आपको अपने घर की छोटी-सी रसोई, अपनी आदतें, अपने खाने-पीने की बैकग्राउंड बताएंगे। यह रवैया यात्रा को मानवीय अनुभव में बदल देता है। आवास और यात्रा के टिप्स लद्दाख में आवास ओप्सन की कमी नहीं है, चाहे बजट ट्रैवलर हों या लग्ज़री-शौकीन, यहां दोनों के लिए विकल्प मिलते हैं। जैसे लेह में कई होटलों की सूची एवं होमस्टे की जानकारी उपलब्ध है। होमस्टे में रहने का अनुभव विशेष होता है क्योंकि वहां आपको स्थानीय जीवन-शैली के करीब रहने का मौका मिलता है। कुछ टिप्स जो मेरी यात्रा-अनुभव का हिस्सा हैं- लद्दाख का सफर पहाड़ों की ऊंचाई, नीरव घाटियां आकाश­स्पर्शी रास्ते, मिट्टी-सुगंध, यहां के लोगों की मृदुता और उनके निवास-स्थान का आमंत्रण सब मिलकर एक मानव-कहानी बनाते हैं। जब आप वहां खड़े होंगे, तो सिर्फ मैं यहां हुं नहीं कहेंगे, बल्कि यह कहेंगे, मैं

Culture Food Gujrat Travel

कच्छ का रन उत्सव सफेद मरुस्थल में रंगों का समंदर! कब जाएं, कहां रुकें और क्या देखें?

  • 0 Comments

भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर का सबसे सुंदर प्रतीक अगर किसी उत्सव में दिखाई देता है, तो वह है कच्छ का रन उत्सव (Rann Utsav)। यह केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि एक अनुभव है जहां रेगिस्तान की सफेद धरती पर रंगों, संगीत, लोकनृत्य, हस्तशिल्प और परंपराओं की अनोखी छटा बिखर जाती है। गुजरात सरकार द्वारा आयोजित यह उत्सव भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सैलानियों को आकर्षित करता है। चलिए जानते हैं इस उत्सव की पूरी कहानी इसकी उत्पत्ति से लेकर इसकी संस्कृति, परंपरा और रोमांचक अनुभवों तक। रन उत्सव की शुरुआत कैसे हुई? कच्छ का रन उत्सव पहली बार वर्ष 2005 में गुजरात टूरिज्म विभाग की पहल पर शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य था कच्छ क्षेत्र की संस्कृति, कला और हस्तशिल्प को विश्व पटल पर लाना। पहले यह आयोजन केवल कुछ दिनों के लिए होता था, लेकिन आज यह चार महीने तक चलता है नवंबर से लेकर फरवरी तक। इस दौरान पूरे कच्छ में उत्सव का माहौल बन जाता है और हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। रन शब्द का अर्थ है नमक का रेगिस्तान। यह ग्रेट रन ऑफ कच्छ भारत का सबसे बड़ा नमक का मैदान है, जो अरब सागर के तट से जुड़ा हुआ है। पूर्णिमा की रात में जब चांदनी इस सफेद नमक पर गिरती है, तो पूरा रन मानो चांदी की परत से ढका लगता है। यही दृश्य देखने के लिए लोग दुनिया भर से यहां आते हैं। कहां और कब मनाया जाता है रन उत्सव? रन उत्सव का आयोजन गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव में होता है। यह भुज शहर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब है, इसलिए यहां आना अपने आप में एक रोमांचक अनुभव होता है। हर साल नवंबर से फरवरी के बीच यह उत्सव मनाया जाता है। सर्दियों के इस मौसम में यहां का तापमान सुहावना रहता है और पर्यटक बिना किसी परेशानी के इस उत्सव का आनंद ले सकते हैं। खासकर पूर्णिमा की रातें Full Moon Nights in Rann Utsav यहां के अनुभव को दोगुना कर देती हैं।(कच्छ का रन उत्सव पहली बार वर्ष 2005 में गुजरात टूरिज्म विभाग की पहल पर शुरू हुआ था।) कैसे बनता है ‘रन उत्सव’ तैयारी और टेंट सिटी की कहानी रन उत्सव की तैयारी किसी भव्य फिल्म की शूटिंग से कम नहीं होती। धोरडो गांव के पास अरबों रुपये की लागत से एक विशाल टेंट सिटी Tent City Dhordo बनाई जाती है, जो हर साल नए सिरे से खड़ी की जाती है। यह टेंट सिटी 5 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैली होती है और इसमें 350 से ज्यादा शानदार टेंट बनाए जाते हैं। इनमें से कुछ टेंट लक्ज़री होटल के कमरों की तरह होते हैं जिनमें एयर कंडीशनर, हीटर, निजी बाथरूम और फर्निश्ड इंटीरियर होता है। इस टेंट सिटी को डिजाइन करने में स्थानीय कारीगरों का बड़ा योगदान होता है। कच्छ के लोग मिट्टी, बांस, लकड़ी और रंगीन कपड़ों से इसे सजाते हैं। यहां की हर झोपड़ी, हर दीवार, हर सजावट कच्छ की पारंपरिक कला का प्रतीक होती है। कच्छ की संस्कृति और परंपरा का रोमांच रन उत्सव केवल एक पर्यटन आयोजन नहीं है, यह कच्छ की आत्मा का उत्सव है। यहां की लोकसंस्कृति, पहनावा, गीत-संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प सब मिलकर इस क्षेत्र की जीवंत परंपराओं को दर्शाते हैं। कच्छ के गांवों में लोग आज भी पारंपरिक वस्त्र पहनते हैं महिलाएं मिरर वर्क और कढ़ाई वाले चोली-घाघरा पहनती हैं, जबकि पुरुष कच्छी पगड़ी और कुर्ता। उत्सव के दौरान लोक नर्तक गर्भा, ढोल नगाड़े और सिद्दी डांस जैसे लोकनृत्यों से वातावरण को ऊर्जा से भर देते हैं। यहां के हस्तशिल्प उत्पाद जैसे कि बंधनी Bandhani, अज्रख प्रिंट, मिरर वर्क, लेदर वर्क, और बेल मेटल आर्ट दुनिया भर में मशहूर हैं। पर्यटक इन चीजों को खरीदकर कच्छ की यादें अपने साथ ले जाते हैं। रन उत्सव में देखने और करने लायक आकर्षण रन उत्सव में सिर्फ घूमना ही नहीं, बल्कि यहां का हर अनुभव यादगार होता है। यहां हर दिन नई क्रीएटिवटी होती हैं, सुबह ऊंट सफारी, दोपहर में हेंड़ी क्राफ्ट बाजार की सैर, शाम को लोक संगीत और रात में सांस्कृतिक प्रदर्शन। यहां का खानपान भी बेहद लजीज होता है। ढोकला, थेपला, कढ़ी-खिचड़ी, खमन और गुजराती थाली यहां के स्वाद को अनोखा बना देते हैं। कच्छ रन उत्सव में पर्यटन रन उत्सव ने न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे भारत के पर्यटन को नई ऊंचाई दी है। पहले जो कच्छ केवल सूखा और वीरान इलाका माना जाता था, अब वह दुनिया के प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशनों में शामिल हो चुका है। इस उत्सव ने स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के हजारों अवसर पैदा किए हैं, चाहे वह टेंट बनाने वाले मजदूर हों, हस्तशिल्प कलाकार, लोकनर्तक या होटल संचालक। महिलाओं के लिए यह उत्सव आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया है। गुजरात सरकार भी पर्यावरण संरक्षण पर खास ध्यान देती है। नमक के रेगिस्तान की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए यहां प्लास्टिक पर रोक लगाई गई है और सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाता है। कच्छ का रन भारत की आत्मा का उत्सव है रन उत्सव सिर्फ एक यात्रा नहीं, यह भारत की आत्मा का उत्सव है। यहां का हर रंग, हर धुन और हर मुस्कान एक संदेश देती है भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। सफेद रेगिस्तान में जब रात ढलती है और चांदनी में चमकते नमक के मैदान पर लोकगीतों की आवाज़ गूंजती है, तब महसूस होता है कि इस धरती पर कुछ अनुभव शब्दों में नहीं बयां किए जा सकते। अगर आप भारत की संस्कृति, कला, परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता को एक साथ अनुभव करना चाहते हैं, तो कच्छ का रन उत्सव आपका अगला सफर जरूर होना चाहिए। सफेद रण में रहने की व्यवस्था कच्छ रण उत्सव में ठहरने का अनुभव किसी शाही सपने से कम नहीं होता। धोरडो की टेंट सिटी में बनी सैकड़ों लग्ज़री टेंट्स आधुनिक सुविधाओं से लैस होती हैं जैसे एयर-कंडीशनर, हीटर, आरामदायक बेड, प्राइवेट वॉशरूम और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था। यहां हर टेंट को पारंपरिक गुजराती अंदाज में सजाया जाता है, ताकि सैलानी संस्कृति की गर्मजोशी महसूस कर सकें। इसके अलावा, प्रिमियम टेंट, डीलक्स टेंट और सुपरियर टेंट जैसी

Culture Food Travel Uttarakhand Villages

गढ़वाल की मंडवे की रोटी क्यों है दुनिया की सबसे हेल्दी पारंपरिक डिश?

  • 0 Comments

मंडवे की रोटी गढ़वाल की मिट्टी में पला स्वाद उत्तराखंड का गढ़वाल क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां की रसोई में जो स्वाद बसता है, वह पहाड़ की मिट्टी, मौसम और जीवनशैली से गहराई से जुड़ा हुआ है। इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक है गढ़वाली मंडवे की रोटी जो केवल एक भोजन नहीं बल्कि गढ़वाली जीवनशैली का प्रतीक है। मंडवा, जिसे अंग्रेज़ी में Finger Millet या रागी कहा जाता है, पहाड़ों की ढलानों पर उगने वाला एक पौष्टिक अनाज है। यह कठोर जलवायु और कम पानी में भी अच्छी पैदावार देता है, इसलिए इसे पहाड़ों का ‘अनमोल अनाज’ कहा जाता है। गढ़वाली लोग सदियों से मंडवे की खेती कर रहे हैं, और इसकी रोटी हर घर में एक परंपरा की तरह बनाई जाती है। कैसे बनती है मंडवे की रोटी, पहाड़ के स्वाद का सरल सफर गढ़वाल में मंडवे की रोटी बनाना एक कला की तरह माना जाता है। इसे बनाना थोड़ा मेहनत का काम है, क्योंकि मंडवे के आटे में ग्लूटेन नहीं होता, जिससे इसे बेलना और पकाना थोड़ा मुश्किल होता है। पहले गांव की महिलाएं मंडवे का आटा हाथों से चक्की में पीसती थीं। आजकल यह बाजार में भी आसानी से मिल जाता है। बनाने की प्रक्रिया में मंडवे के आटे को गुनगुने पानी से गूंथा जाता है। गूंधते वक्त आटे में थोड़ा सा गेहूं मिलाने से रोटी मुलायम बनती ह, इसलिए थोड़ा सा आप इसमें गेहूं का आता मिला सकते हैं। फिर इसे गोल आकार देकर हाथ से थपथपा कर तवे पर सेंका जाता है। जब रोटी आधी सिक जाती है, तो उसे पलटकर दूसरी ओर पकाया जाता है और आखिर में धीमी आंच पर फुलाया जाता है। ताजे मक्खन या गढ़वाली घी के साथ गर्मागर्म मंडवे की रोटी का स्वाद ऐसा होता है कि हर बाइट में मन आनंदित हो उठता है।(मंडवा, जिसे अंग्रेज़ी में Finger Millet या रागी कहा जाता है) मंडवे की रोटी पुरातन समय से मंडवे की रोटी का इतिहास उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से जुड़ा है, खासकर गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों से। प्राचीन समय में जब खेती के लिए संसाधन सीमित थे, तब पहाड़ों की ढलानों पर मंडवा यानी रागी उगाया जाता था क्योंकि यह कम पानी में भी आसानी से पनप जाता था। धीरे-धीरे मंडवा स्थानीय लोगों का मुख्य भोजन बन गया। इसकी रोटी को ऊर्जा देने वाली और ठंड से बचाने वाली मानी जाती थी। पुराने जमाने में गांव की महिलाएं चक्की में मंडवे को पीसकर उसका आटा बनाती थीं और लकड़ी के चूल्हे पर उसे सेकती थीं। मंडवे की रोटी सिर्फ खाने का साधन नहीं, बल्कि गढ़वाली संस्कृति का हिस्सा बन गई। आज भी यह रोटी त्योहारों, पारंपरिक भोज और सर्दियों में खास तौर पर बनाई जाती है। इसका स्वाद और पोषण दोनों ही गढ़वाल की मिट्टी की सादगी को दर्शाते हैं। कहां इसे ज्यादा बनाया और खाया जाता है? गढ़वाल के लगभग हर गांव में मंडवे की रोटी रोजाना के भोजन का हिस्सा है। खासकर चमोली, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में इसे बहुत प्यार से बनाया जाता है। सर्दियों में जब ठंडी हवाएं पहाड़ों को ढक लेती हैं, तब मंडवे की गरम रोटी शरीर में ऊर्जा और गर्मी दोनों भर देती है। यह रोटी अक्सर भांग की चटनी, गहत दाल, अलू के ठेचे और भी स्थानीय सब्जियों के साथ खाई जाती है। गढ़वाल के अलावा कुमाऊं क्षेत्र में भी मंडवे की रोटी का महत्व समान रूप से है। वहां इसे “मंडुवा” कहा जाता है और शादी या त्योहारों पर इसे खास तौर पर परोसा जाता है। परंपरा और संस्कृति से जुड़ी मंडवे की रोटी गढ़वाली संस्कृति में भोजन सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि जीवन का उत्सव है। मंडवे की रोटी इस बात का प्रमाण है कि पहाड़ के लोग अपने भोजन में भी प्रकृति का सम्मान करते हैं। पहले के समय में जब गांव में अनाज का अभाव होता था, तब मंडवा ही जीवन दाता बनता था। यह सस्ता, टिकाऊ और पौष्टिक अनाज था। आज भी बुजुर्ग महिलाएं कहती हैं कि मंडवे की रोटी खा लो, ठंड में भी सर्दी नहीं लगती। शादी-ब्याह, त्योहारों और मेलों में जब पारंपरिक भोजन परोसा जाता है, तो मंडवे की रोटी उसके केंद्र में होती है। यह सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि गढ़वाली अस्मिता का हिस्सा है। मंडवे की रोटी में पोषण और सेहत मंडवे की रोटी केवल पारंपरिक नहीं, बल्कि आज के समय की सुपरफ़ूड है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो लोग डायबिटीज़, मोटापे या ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद मानी जाती है। गढ़वाली लोग इसे कहते हैं मंडवा खाओ, तन और मन दोनों मजबूत रहो। आज जब लोग फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर बढ़ रहे हैं, तब यह रोटी शहरी लोगों की थाली में भी जगह बना रही है। देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी जैसे शहरों के कई कैफे और होटलों में अब “Mandua Roti with Organic Ghee” को खास Traditional Garhwali Dish के रूप में परोसा जा रहा है। यात्रा में मंडवे की रोटी का स्वाद जरूर चखें अगर आप उत्तराखंड यात्रा पर जा रहे हैं, तो स्थानीय स्वाद चखना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है। पहाड़ों के गांवों में जब धुएं से महकती रसोई में मंडवे की रोटी तवे पर सिकती है, तो उस खुशबू में पूरा गढ़वाल समा जाता है।चाहे आप कैंपिंग कर रहे हों या ट्रेकिंग, स्थानीय घरों में बनी मंडवे की रोटी से बेहतर कुछ नहीं। आप इसे कौड़ियाला, श्रीनगर गढ़वाल, कर्णप्रयाग या जोशीमठ जैसे छोटे शहरों के ढाबों में भी पा सकते हैं। गढ़वाल की यात्रा केवल पहाड़ों को देखने की नहीं, बल्कि वहां की मिट्टी, स्वाद और संस्कृति को महसूस करने की है। और मंडवे की रोटी इस अनुभव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक रोटी की सुगंश में समाया पूरा गढ़वाल गढ़वाली मंडवे की रोटी सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि गढ़वाल की जीवनशैली, इतिहास और संघर्ष की कहानी है। यह बताती है कि कैसे सीमित संसाधनों में भी लोग प्रकृति से संतुलन बनाकर जीना जानते हैं। आज जब फास्ट फूड की संस्कृति तेजी से बढ़ रही है, तब मंडवे की रोटी

Bihar Culture Food Lifestyle

ठेकुआ चुरा लेगा आपका जी! देसीपन में लिपटी मिठास, ठेकुआ का स्वाद कभी नहीं भूलेंगे आप!

  • 0 Comments

ठेकुआ बिहार की वो मिठास जो छठ पूजा से दिलों तक पहुंचती है! ठेकुआ की मिठास आह-हा-हा! अभी अभी हम अपना महापर्व छठ मना लौटे हैं, और साथ में घर से कुछ मिठाइयां भी थैले में रखकर लाए होंगे। इन मिठाइयों में एक चीज जरूर होगी ठेकुआ! दरअसल, बिहार की परंपराएं जितनी पुरानी हैं, उतनी ही गहराई उनमें स्वाद और भावनाओं की भी है। इन्हीं परंपराओं में एक नाम आता है ठेकुआ का। यह केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और स्वाद का संगम है। जब भी बिहार का नाम लिया जाता है तो छठ पूजा की रौनक और ठेकुआ की खुशबू मन में बस जाती है। यह पारंपरिक व्यंजन सदियों से बिहार की रसोई का हिस्सा रहा है। हर साल जब छठ पूजा आती है, तब हर घर की रसोई से घी, गुड़ और गेहूं के आटे की महक दूर-दूर तक फैल जाती है। यह वही समय होता है जब ठेकुआ बनाया जाता है एक ऐसा प्रसाद जो न केवल देवता को अर्पित होता है, बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी परंपरा का प्रतीक भी बन जाता है। आज जब लोग बिहार ठेकुआ रेसिपी या छठ पूजा प्रसाद ठेकुआ गूगल पर खोजते हैं, तो यह केवल स्वाद की नहीं बल्कि उस भावनात्मक विरासत की तलाश होती है, जो हर बिहारी के दिल में बसी है। ठेकुआ की खासियत इसकी सादगी में है। यह न तो ज्यादा सजावट मांगता है, न किसी आधुनिक उपकरण की जरूरत होती है, बस थोड़ी श्रद्धा, धैर्य और मेहनत से यह स्वादिष्ट मिठाई बन जाती है। क्यों हर छठ पूजा ठेकुआ के बिना अधूरी लगती है? छठ पूजा बिहार का सबसे पवित्र पर्व माना जाता है, और इस पूजा का मुख्य प्रसाद है ठेकुआ। यह प्रसाद सूर्य देव और छठी मैया को अर्पित किया जाता है, और इसी वजह से इसे अत्यंत पवित्र माना जाता है। व्रती महिलाएं इस प्रसाद को बहुत श्रद्धा और सादगी से तैयार करती हैं। ठेकुआ का बनना अपने आप में एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, क्योंकि इसे बनाते समय किसी तरह की मिलावट या दिखावा नहीं होता। हर सामग्री गेहूं का आटा, गुड़, नारियल और घी पवित्र मानी जाती है और पूरी विधि नियमपूर्वक की जाती है। इसीलिए कहा जाता है कि छठ पूजा प्रसाद ठेकुआ सिर्फ एक भोजन नहीं, बल्कि आस्था का रूप है। बिहार की संस्कृति में यह प्रसाद घर की एकता, भक्ति और मातृत्व का प्रतीक भी है। पूजा से पहले ठेकुआ को बनाया जाता है और पूजा के बाद परिवार और समुदाय के लोगों में बांटा जाता है। यह बांटना सिर्फ प्रसाद बांटना नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और अपनापन बांटना होता है। यही कारण है कि जब लोग ठेकुआ कैसे बनाएं या गुड़ का ठेकुआ सर्च करते हैं, तो वे सिर्फ रेसिपी नहीं बल्कि एक परंपरा से जुड़ाव खोज रहे होते हैं।(छठ पूजा बिहार का सबसे पवित्र पर्व माना जाता है) लोककथाओं में ठेकुआ ठेकुआ का इतिहास बिहार के ग्रामीण जीवन जितना ही पुराना है। जब बाजारों और मिठाई की दुकानों का अस्तित्व नहीं था, तब घरों में त्यौहारों और पूजा-पाठ के लिए मिठाइयां खुद बनती थीं। उन दिनों ठेकुआ को त्यौहारों का मुख्य व्यंजन माना जाता था, खासकर छठ पूजा के समय। माना जाता है कि ठेकुआ का नाम ठेकना शब्द से आया है, जिसका अर्थ होता है दबाना क्योंकि इसे हाथों या सांचे से दबाकर आकार दिया जाता है। पुराने समय में ठेकुआ को मिट्टी के चूल्हे पर तलने की परंपरा थी, और उस समय घी से तले गए ठेकुआ की सुगंध पूरे गांव को महका देती थी। यह व्यंजन केवल बिहार ही नहीं बल्कि झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी प्रसिद्ध है। आज भी गांवों में छठ पूजा से कुछ दिन पहले महिलाएं सामूहिक रूप से ठेकुआ बनाती हैं, और यह दृश्य इतना सुंदर होता है कि वह पूरे पर्व का आकर्षण बन जाता है। बिहार का पारंपरिक स्वीट ठेकुआ अब समय के साथ न सिर्फ धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक पहचान बन गया है। यह भोजन और भक्ति का ऐसा संगम है जो पीढ़ियों से बिहार की आत्मा को जीवंत रखे हुए है। ठेकुआ बनाने की प्रक्रिया और पारंपरिक रेसिपी अगर आप जानना चाहते हैं कि ठेकुआ कैसे बनाएं तो यह जानना जरूरी है कि इसे बनाने का हर कदम प्रेम और धैर्य से जुड़ा होता है। सबसे पहले गुड़ को पानी में घोलकर उसका शीरा तैयार किया जाता है। इस शीरे में कोई मिलावट नहीं होती क्योंकि यह व्रत के अनुकूल होना चाहिए। फिर गेहूं का आटा, घी, नारियल का बुरादा और इलायची पाउडर मिलाकर सख्त आटा गूंथा जाता है। यही आटा ठेकुआ की आत्मा है। इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हाथ से या लकड़ी के सांचे से दबाया जाता है। फिर इन्हें धीमी आंच पर घी या तेल में तला जाता है। जब यह सुनहरे भूरे रंग के हो जाते हैं, तो ठेकुआ तैयार माना जाता है। यही वह क्षण होता है जब रसोई में पूजा की भावना और स्वाद दोनों एक साथ जीवंत हो जाते हैं। पारंपरिक रूप से कहा जाता है कि गुड़ का ठेकुआ सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि गुड़ को शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक समझा जाता है। ठेकुआ तलने की यह विधि जितनी सरल है, उतनी ही पवित्र भी, और यही कारण है कि यह रेसिपी आज लोगों की जबान पर रहती है। ठेकुआ के स्वाद और बनावट का राज ठेकुआ की असली पहचान उसके खस्तेपन और मीठेपन में है। जब इसे सही तापमान पर तल दिया जाता है, तो इसका स्वाद ऐसा बनता है कि खाने वाला हर बार इसकी तारीफ करता है। खस्ता ठेकुआ रेसिपी आज इसलिए इतनी लोकप्रिय है क्योंकि हर कोई उस परफेक्ट कुरकुरेपन को पाना चाहता है। इसमें न ज्यादा घी डालना चाहिए, न बहुत कम। मध्यम आंच पर धीरे-धीरे तला गया ठेकुआ बाहर से खस्ता और अंदर से नरम रहता है। गुड़ के कारण इसमें हल्की-सी कारमेलाइज्ड मिठास आती है जो इसे अलग पहचान देती है। इसकी बनावट ऐसी होती है कि इसे कई दिनों तक रखा जा सकता है और स्वाद वैसा ही बना रहता है। यही कारण है कि इसे यात्रा में ले जाना आसान होता है। बिहार के लोग इसे अपने रिश्तेदारों के घर उपहार के रूप में

Bihar Culture Destination Food Travel

पटना शहर की अनकही दास्तान, पाटलिपुत्र से पटना तक की सम्पूर्ण यात्रा! जो उधेड़ती है इतिहास की कई परतें!

  • 0 Comments

भारत की धरती पर बसे कई शहरों में से एक ऐसा शहर भी है, जो इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत नजारा पेश करता है। यह शहर है पटना बिहार की राजधानी और गंगा के दक्षिणी तट पर बसा एक प्राचीन नगर। पटना सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि यह भारत के इतिहास का वह अध्याय है जो समय के कई कालखंडों की कहानियां सुनाता है। कभी पाटलिपुत्र के नाम से प्रसिद्ध यह नगर आज आधुनिक भारत की पहचान बन चुका है। यहां अतीत की गूंज भी है और भविष्य की धड़कन भी। पटना का जिक्र आते ही गंगा की लहरें, बुद्ध की शांति, अशोक का शासन और आधुनिक सड़कों की रौनक मन में एक साथ उतर आते हैं। कहा भी गया है जहां इतिहास सांस लेता है, वहां भविष्य जन्म लेता है।और वास्तव में यह माना जा सकता है की यह बात पटना के लिए ही कही गई है। पाटलिपुत्र से पटना तक का सफर, क्या खूब राज छिपे हैं इसमें पटना का इतिहास 2500 वर्षों से भी अधिक पुराना है। यह वही पवित्र भूमि है जहां  मौर्य वंश ने भारत की एकता की नींव रखी थी। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक महान ने यहीं से अपने शासन का विस्तार किया था। उस समय यह शहर पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था, जो शिक्षा, कला, व्यापार और राजनीति का केंद्र था। चीनी यात्री फाह्यान और ह्वेनसांग ने भी अपनी यात्राओं में इस नगर की समृद्धि का वर्णन किया था। पाटलिपुत्र की मिट्टी में इतिहास की खुशबू अब भी घुली हुई महसूस की जा सकती है। हर पुरानी दीवार, हर मंदिर और हर घाट उस गौरवशाली अतीत की कहानी कहता है। आज से चार सौ साल पहले अंग्रेज़ों के शासनकाल में यह शहर प्रशासनिक केंद्र बना और धीरे-धीरे इसका नाम पटना पड़ गया। आज पटना उस विरासत का आधुनिक रूप है, जो भारत की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक की गवाही देता है। प्रकृति और संस्कृति के अद्भुत मेल के रूप में पटना   पटना की सबसे बड़ी पहचान है गंगा नदी। यह सिर्फ एक जलधारा नहीं, बल्कि शहर की आत्मा है। गंगा के बिना पटना की कल्पना अधूरी कही जा सकती है। सुबह की आरती, दीपों से जगमगाते घाट, और गंगा स्नान के दृश्य मन को शांति से भर देते हैं। गंगा पटना को जीवन देती है खेती के लिए पानी, व्यापार के लिए मार्ग और लोगों के लिए श्रद्धा। यहां के घाटों पर जब सूरज उगता है, तो गंगा के जल पर उसकी सुनहरी किरणें झिलमिलाती हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरा शहर रोशनी की चादर ओढ़े खड़ा हो। यहां की हवा में इतिहास की सोंधी महक है और संस्कृति की मिठास। कहा भी जाता है गंगा जहां बहती है, वहां जीवन खिल उठता है। पटना के गंगा तट पर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह पर्यटन का आकर्षण भी बन चुका है। हजारों की संख्या में पर्यटक यहां गंगा आरती, नौका विहार और घाटों के दृश्य देखने आते हैं।(पटना का इतिहास 2500 वर्षों से भी अधिक पुराना है।) पर्यटकों के लिए खजाने के पिटारे जैसा है पटना पटना का पर्यटन बिहार की पहचान का प्रतीक बन चुका है। “Patna tourism” आज गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले कीवर्ड्स में से एक है। इसका कारण है यहां की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता। गोलघर, पटन देवी मंदिर, गांधी मैदान, बिहार म्यूजियम, संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क, कुम्हरार पार्क और गंगा घाट ये सभी स्थान शहर को खास बनाते हैं। गोलघर का इतिहास अंग्रेज़ों के दौर से जुड़ा है। इसका विशाल गुंबद आज भी शहर की पहचान है। बिहार म्यूजियम में प्राचीन मूर्तियां, सिक्के और कलाकृतियां रखी गई हैं, जो पटना की गौरवशाली विरासत को दर्शाती हैं। पटन देवी मंदिर आस्था का केंद्र है जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां का हर कोना किसी न किसी कहानी से जुड़ा है। पटना का पर्यटन सिर्फ घूमने-फिरने का अनुभव नहीं है, बल्कि अतीत को छूने का अवसर है। पटना में हवा सी तेज विकास और प्रगति की रफ्तार पटना आज सिर्फ अतीत में जीने वाला शहर नहीं है, बल्कि यह आधुनिक भारत के साथ कदम मिलाकर चल रहा है। यह मानिए “Modern Patna” अब विकास की नई पहचान बन चुका है। यहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, मेट्रो रेल, फ्लाईओवर, शॉपिंग मॉल, शिक्षा संस्थान और टेक्नोलॉजी हब लगातार बढ़ रहे हैं। आईटी पार्क, मेडिकल हब और बिजनेस सेंटर की योजनाएं पटना को आधुनिक शहरी जीवन की नई दिशा दे रही हैं। शहर के युवाओं में जोश है और सरकार के प्रयासों से शहर की रफ्तार तेज़ हो रही है। जैसे कहा भी गया है जो समय के साथ नहीं बदलता, वो समय के पीछे रह जाता है।पटना ने इस कहावत को सच साबित किया है। यह शहर अब न केवल बिहार का गर्व है बल्कि उत्तर भारत के तेजी से उभरते शहरी केंद्रों में से एक बन चुका है। अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- पटना बिहार की राजधानी कब बना? पटना का क्षेत्रफल कितना है? पटना में कितने जिले हैं? पटना कहां है? पटना के फैमस मार्केट्स? जीवनशैली और खानपान में अव्वल पटना पटना की सड़कें सिर्फ व्यस्त नहीं हैं, उनमें जीवन है। यहां की चाय की दुकानों में बहसें होती हैं, गलियों में हंसी गूंजती है और स्वाद हर मोड़ पर मिलता है। पटना का खाना उसकी आत्मा है। लिट्टी-चोखा तो आपने सुना ही होगा और शायद चखा भी हो! मशहूर भी तो इतना है। खैर इसके अलावा ठेकुआ, खजूर का पुआ, खिचड़ी, सत्तू और मिठाइयां जैसे खाजा, अनरसा और पेडा इस शहर की पहचान हैं। Patna food शब्द अपने आप में स्वाद की पहचान बन चुका है। यहां का खाना सिर्फ भूख नहीं मिटाता, यह दिल को सुकून देता है। यहां की संस्कृति में सादगी और अपनापन है। त्यौहारों के समय पटना रंगों से भर जाता है चाहे छठ पूजा हो, मकर संक्रांति, या दिवाली। हर उत्सव यहां पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जाता है। क्यों आज दोराहे पर खड़ा पटना? पटना के सामने कई चुनौतियां भी हैं। ट्रैफिक की समस्या, प्रदूषण, जल-भराव और स्वच्छता जैसे मुद्दे शहर की गति को धीमा करते हैं। लेकिन इसके बावजूद यह शहर रुकता नहीं। यहां के

Lifestyle

धड़कन और धुन का अटूट बंधन आज के दौर में गाने सुनना क्यों है ज़रूरी?

  • 0 Comments

क्या आपने कभी महसूस किया है कि जब आपकी सुबह उदास होती है, तो एक मनपसंद गाना कैसे मूड को ऑन कर देता है? या जब आप सड़क पर होते हैं, तो तेज बीट्स वाली धुन पैरों में थिरकन पैदा कर देती है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं! जब शब्द थक जाते हैं, तब गाने बोलते हैं। आज की भागदौड़ भरी, फ़ोन केंद्रित दुनिया में, संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है यह एक जीवनरेखा बन गया है। खासकर हमारे युवा दोस्तों के लिए जो लगातार पढ़ाई, करियर, और सोशल मीडिया के प्रेशर कुकर में जी रहे हैं संगीत एक सुपरपावर की तरह है। एक ऐसा जादुई पुल जो तनाव और सुकून के बीच झूलता है। अरे यार, आजकल तो हर कोई एयरपॉड्स लगाकर घूम रहा है! यह बात आपने ज़रूर सुनी होगी। यह महज़ फ़ैशन नहीं है यह एक ज़रूरत है। यह वह कवच है जो युवा अपनी भावनाओं को सुरक्षित रखने के लिए पहनते हैं, और वह खिड़की है जिससे वे दुनिया को देखते हैं। सोचिए जब दुनिया नॉइज़ से भरी हो, तब हम म्यूज़िक को क्यों चुनते हैं? क्योंकि गाने सुनना अब लक्ज़री नहीं, बल्कि एक मेंटल हेल्थ एसेंशियल बन चुका है। यह पांच रंगों के सफ़र की तरह है हर रंग एक नई भावना, एक नया अनुभव देता है। संगीत का यह चस्का नहीं, बल्कि आत्मा की खुराक है। यह हमें वह स्पेस देता है जहां हम सचमुच खुद से मिल सकते हैं। युवाओं में संगीत का चस्का एक सामाजिक या सांस्कृतिक रुझान से कहीं अधिक है। यह न्यूरोलॉजिकल और मनोवैज्ञानिक आवश्यकता की पूर्ति है।(संगीत एक सुपरपावर) स्ट्रेस-बस्टर और मूड-चेंजर जब संगीत बनाता है आपका थैरेपिस्ट। क्या आप जानते हैं कि आपका पसंदीदा गाना आपके मस्तिष्क में डोपामाइन उसी तरह रिलीज़ करता है, जैसे कोई बेहतरीन यात्रा या आपका पसंदीदा भोजन? विज्ञान कहता है कि संगीत स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में सीधा और शक्तिशाली प्रभाव डालता है। आज के दौर में, युवा कई तरह के प्रेशर झेलते हैं जिनमें परीक्षा की चिंता, सोशल मीडिया पर परफेक्ट दिखने का दबाव, फ़्यूचर की अनिश्चितता। इन सभी बाहरी तनावों के बीच, संगीत एक सुरक्षित पनाहगार की तरह काम करता है। कल्पना कीजिए आप दिन भर की थकावट के बाद घर आते हैं। दरवाज़ा बंद करते हैं, हेडफ़ोन लगाते हैं, और अचानक दुनिया का शोरगुल दूर हो जाता है। आप उस मेलोडी में खो जाते हैं। यह केवल ध्वनि नहीं है यह एक इमोशनल वाश है। जब दुनिया शोरगुल से भर जाए, तो एक शांत मेलोडी आपको अंदर तक शांत कर देती है। तेज बीट्स आपको पम्प अप करती हैं जब आपको एनर्जी की कमी महसूस हो। अगर मूड ख़राब है, तो कुछ उदास गाने भी अजीब सुकून देते हैं, क्योंकि वे आपकी भावनाओं को वैधता देते हैं। संगीत एक ऐसा वन-क्लिक थैरेपिस्ट’ है जिसे आप अपनी मर्ज़ी से कहीं भी, कभी भी चला सकते हैं। यह आपको बिना जज किए सुनता है, और बिना बोले ही आपकी भावनाओं को आवाज़ दे देता है। संगीत हमें भावनात्मक रूप से लचीला बनाता है। यह तनाव को केवल कम नहीं करता, बल्कि हमें उससे निपटने का एक सक्रिय और मज़ेदार तरीका भी देता है। इसीलिए, गाने सुनना आज के युवाओं के लिए महज़ शौक नहीं, बल्कि दिमागी सेहत को बनाए रखने का एक मूलभूत टूल है। ‘मैं’ की तलाश और पहचान का आईना है संगीत। हर इंसान अपनी पहचान बनाना चाहता है। युवावस्था तो ख़ासकर अपनी ट्राइब खोजने का, अपनी अलग छाप छोड़ने का दौर होता है। संगीत इसमें एक अहम रोल निभाता है, यह हमारी पहचान का साउंडट्रैक बन जाता है। आपके संगीत की पसंद यह बताती है कि आप कौन हैं। क्या आप पुरानी कव्वालियां सुनते हैं? आप शायद जड़ों से जुड़े रहना पसंद करते हैं। क्या आप ग्रंज रॉक सुनते हैं? शायद आप व्यवस्था के प्रति विद्रोह और गहराई रखते हैं। क्या आप रैप सुनते हैं? शायद आप सामाजिक मुद्दों पर मुखर हैं और अपने आस-पास की सच्चाइयों को उजागर करना चाहते हैं। यह केवल गाने नहीं हैं, यह आपके पर्सनल फ़्रीडम का घोषणापत्र है। सोशल मीडिया के इस युग में, जहां हर कोई एक जैसा दिखने की होड़ में है, संगीत वह यूनीक फ़िल्टर है जो आपको बाकियों से अलग करता है। जब युवा अपने पसंदीदा आर्टिस्ट या जॉनर को सुनते हैं, तो वे एक कम्युनिटी का हिस्सा बन जाते हैं। हम इस तरह का म्यूज़िक सुनते हैं, हम एक जैसे हैं’ यह भावना उन्हें अकेलेपन से बचाती है और कनेक्शन देती है। स्पॉटिफ़ाई की प्लेलिस्ट, एप्पल म्यूजिक की लाइब्रेरियां, या यूट्यूब पर बनाए गए फ़ैन ग्रुप्स ये सब इसी पहचान की तलाश के नतीजे हैं। संगीत वह पुल है जो उन्हें अपने जैसे लोगों से जोड़ता है, और उन्हें यह आत्मविश्वास देता है कि मैं जो हूँ, वो सही है। फोकस फ़ॉरमूला पढ़ने, काम करने और रिलैक्स होने का सीक्रेट। आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है ध्यान केंद्रित करना। लगातार नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया की लत और मल्टीटास्किंग के दबाव में, एक काम पर टिके रहना लगभग असंभव सा लगता है। यहां संगीत एक मैजिक वेपन बनकर सामने आता है। आपने अक्सर छात्रों को देखा होगा कि वे पढ़ाई करते समय या किसी मुश्किल प्रोजेक्ट पर काम करते समय हेडफ़ोन लगाकर बैठते हैं। क्यों? क्योंकि संगीत बाहरी विकर्षणों को ब्लॉक कर देता है। ख़ासकर इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक या ऐसी धुनें जिनमें लिरिक्स न हों, वे मस्तिष्क को एक लयबद्ध पृष्ठभूमि प्रदान करती हैं। यह लय मस्तिष्क की तरंगों को अल्फा वेव की स्थिति में ला सकती है, जो फोकस और रिलैक्सेशन के लिए बेहतरीन मानी जाती है। काम के संदर्भ में, संगीत एक टाइमकीपर का काम भी करता है। यह एक फ़्लो स्टेट बनाने में मदद करता है वह स्थिति जहां आप समय और आस-पास की चीजों को भूलकर पूरी तरह काम में डूब जाते हैं। और जब रिलैक्स होने की बात आती है, तो धीमी, आरामदायक धुनें हमें ज़बरदस्त दिमागी शांति देती हैं। इसीलिए चाहे सुबह की जॉगिंग हो, देर रात का असाइनमेंट हो, या बस एक शांत कप चाय, संगीत हमेशा सही बैकग्राउंड स्कोर होता है। क्या बाकई भावनाओं का वेंटिलेटर है संगीत? जीवन हमेशा

Culture Punjab Travel

इस गुरुद्वारे में लोग पासपोर्ट के लिए मन्नत मांगते हैं और चढ़ाते हैं हवाई जहाज के खिलौने!

  • 0 Comments

पंजाब की पवित्र धरती पर स्थित शहीद बाबा निहाल सिंह गुरुद्वारा एक ऐसी जगह है जहां श्रद्धा, इतिहास और चमत्कार का संगम देखने को मिलता है। यह गुरुद्वारा जालंधर जिले के तल्हन गांव में स्थित है, जो भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे पंजाबी समुदाय के बीच भी गहरी आस्था का केंद्र है। जैसे ही कोई यात्री यहां पहुंचता है, उसे एक अद्भुत शांति और सुकून का अनुभव होता है। गुरुद्वारे की इमारत सफेद संगमरमर से सजी हुई है, जिसकी चमक सूरज की किरणों में मानो आकाश को छूती प्रतीत होती है। कहते हैं कि बाबा निहाल सिंह जी एक सच्चे संत और समाजसेवी थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा, भक्ति और मानवता के नाम समर्पित कर दिया। उन्होंने लोगों को एकता, समानता और मेहनत का संदेश दिया। कौन थे शहीद बाबा निहाल सिंह जी? तल्हन गांव की जनता के लिए वे न केवल एक धार्मिक व्यक्तित्व थे, बल्कि एक संरक्षक और मार्गदर्शक भी थे। उन्होंने गरीबों की सहायता की, जरूरतमंदों को शिक्षा दिलवाई और समाज में भाईचारे का बीज बोया। उनके निधन के बाद यहां पर यह भव्य गुरुद्वारा बनाया गया जो आज “शहीद बाबा निहाल सिंह तल्हन वाला गुरुद्वारा” के नाम से प्रसिद्ध है। गांव के बुजुर्गों के अनुसार, बाबा जी का मानना था कि सच्ची भक्ति केवल मंदिर या गुरुद्वारे में नहीं, बल्कि मानव सेवा में है। यही कारण है कि आज भी इस स्थान पर लंगर सेवा चौबीसों घंटे चलती रहती है। हर जाति, धर्म और वर्ग के लोग यहां एक ही पंगत में बैठकर भोजन करते हैं यही सिख धर्म की सबसे खूबसूरत परंपरा है। इस गुरुद्वारे का वातावरण इतना पवित्र है कि जो व्यक्ति एक बार यहां आता है, उसके मन में दोबारा लौटने की इच्छा नहीं होती है। आखिर क्यों जाना जाता है इसे ‘पासपोर्ट वाला गुरुद्वारा’ नाम से? शहीद बाबा निहाल सिंह गुरुद्वारा को पूरे भारत में पासपोर्ट वाला गुरुद्वारा के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण बेहद दिलचस्प है। यहां आने वाले श्रद्धालु अक्सर अपने पासपोर्ट की फोटोकॉपी लेकर आते हैं और बाबा जी के चरणों में चढ़ाते हैं। उनकी यह मान्यता है कि ऐसा करने से विदेश यात्रा में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। चाहे वीज़ा का विलंब हो, या नौकरी की तलाश में परेशानी लोग विश्वास करते हैं कि बाबा जी सब कुछ संभव बना देते हैं। कहते हैं कि यह परंपरा कई साल पहले शुरू हुई जब एक युवक विदेश जाने के लिए बार-बार प्रयास कर रहा था, लेकिन हर बार उसका वीज़ा रिजेक्ट हो जाता था। निराश होकर वह बाबा निहाल सिंह जी के दरबार में आया और अपने दस्तावेज़ों की एक कॉपी चढ़ाई। कुछ ही दिनों में उसका वीज़ा मंज़ूर हो गया। इसके बाद से यह बात पूरे इलाके में फैल गई और धीरे-धीरे यह पासपोर्ट चढ़ाने की परंपरा बन गई। विश्वास और समर्पण की ताकत पहुंचा देती है विदेश आज भी हजारों श्रद्धालु अपने दस्तावेज़ लेकर यहां आते हैं और विश्वास के साथ बाबा जी से दुआ मांगते हैं। दरअसल, इस परंपरा के पीछे छिपा संदेश यह है कि मेहनत करने के बाद जब इंसान भगवान से सच्चे मन से प्रार्थना करता है, तो उसकी राहें अपने आप खुल जाती हैं। बाबा जी के दरबार में कोई चमत्कार नहीं, बल्कि विश्वास और समर्पण की ताकत है। यहां का दृश्य देखने लायक होता है भक्त हाथों में पासपोर्ट की फोटो लिए माथा टेकते हैं, अरदास करते हैं और विदेश यात्रा से पहले बाबा जी का आशीर्वाद लेते हैं। कई श्रद्धालु विदेश से लौटकर भी यहां दोबारा आते हैं और धन्यवाद के रूप में चरणी सेवक बनकर लंगर में सेवा करते हैं। शांति और आस्था का केंद्र- शहीद बाबा निहाल सिंह गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह गुरुद्वारा का निर्माण अद्भुत वास्तुकला का नमूना है। सफेद संगमरमर, सुनहरे गुंबद और ऊंचे झंडे इसकी शान बढ़ाते हैं। विशाल प्रांगण में प्रवेश करते ही श्रद्धालु वाहे गुरु की आवाज़ों से स्वागत पाते हैं। गुरुद्वारे का मुख्य द्वार इतना भव्य है कि लगता है जैसे किसी पवित्र स्वर्गिक लोक में प्रवेश कर रहे हों। चारों ओर सजे हुए फूल, भक्तों की सेवा भावना और नित चलने वाली कीर्तन ध्वनि यहां के वातावरण को और अधिक पवित्र बना देती है। अंदर की दीवारों पर गुरु नानक देव जी, गुरु गोविंद सिंह जी और अन्य सिख गुरुओं के चित्र बने हैं। हर चित्र अपने भीतर एक कहानी कहता है त्याग, बलिदान और प्रेम की। मुख्य हॉल में गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश बड़े आदर और अनुशासन के साथ होता है। सुबह-सुबह जब अरदास होती है, तब वातावरण में ऐसी ऊर्जा फैलती है कि लगता है मानो पूरा ब्रह्मांड शांत हो गया हो। यहां की सबसे विशेष बात यह है कि गुरुद्वारा केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों का केंद्र भी है। बाबा निहाल सिंह की जीवन गाथा और शिक्षाएं बाबा निहाल सिंह जी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, परंतु उनका जीवन असाधारण था। बचपन से ही वे धार्मिक प्रवृत्ति के थे और हमेशा दूसरों की सहायता में लगे रहते थे। वे सिख गुरुओं की शिक्षाओं से अत्यधिक प्रभावित थे। उनका मानना था कि मनुष्य को जात-पात, धर्म या भेदभाव से ऊपर उठकर सेवा करनी चाहिए। यही सिद्धांत उन्होंने अपने जीवनभर निभाया। कहा जाता है कि बाबा जी अक्सर गांव में बीमारों की सेवा करते, अनपढ़ बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते और हर त्योहार पर लंगर का आयोजन करते थे। उन्होंने तल्हन और आस-पास के कई गांवों में सामाजिक सुधारों की नींव रखी। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और भक्ति का प्रतीक था। निहाल सिंह जी के बारे में कई चमत्कारिक कथाएं भी प्रचलित हैं, जैसे किसी बीमार व्यक्ति का चमत्कारिक रूप से ठीक हो जाना या किसी गरीब किसान की फसल का दोगुना हो जाना। परंतु बाबा जी हमेशा कहते थे, चमत्कार नहीं, मेहनत और विश्वास ही ईश्वर तक पहुँचने का मार्ग है। उनकी शिक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण थी मन की शांति ही सच्चा सुख है। वे लोगों को कहते थे कि धन, वैभव या विदेश जाना जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि सच्चा सुख दूसरों की सेवा और आत्म-संतोष में है। गुरुद्वारा आस्था, पर्यटन और समाज सेवा