Amrit Bharat Station Scheme Kerala South India Travel Stories

Amrit Bharat Station Scheme: अब सफर होगा Airport जैसा

  • 0 Comments

रेल से यात्रा करने वाले लोगों ने पिछले कुछ सालों में बड़े बदलाव देखे हैं। पहले स्टेशन सिर्फ ट्रेन पकड़ने और उतरने की जगह होते थे, लेकिन अब उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सजाया जा रहा है। इस बदलाव के सबसे बड़े हिस्से में Amrit Bharat Station Scheme का योगदान है। इस योजना के तहत देश भर के छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों को नया रूप दिया जा रहा है ताकि यात्रियों का सफर आसान, आरामदायक और यादगार बन सके। आज कई स्टेशनों पर नए वेटिंग हॉल, लिफ्ट-एस्केलेटर, चौड़े फुटओवर ब्रिज, बेहतर पार्किंग, साफ टॉयलेट और डिजिटल सुविधाएँ दिखने लगी हैं—ऐसे में रेलवे स्टेशन किसी छोटे एयरपोर्ट जैसा अनुभव देने लगे हैं। क्या है Amrit Bharat Station Scheme? Amrit Bharat Station Scheme की शुरुआत भारतीय रेलवे ने स्टेशनों के समग्र विकास के उद्देश्य से की है। योजना का खास पहलू यह है कि हर स्टेशन की ज़रूरत के हिसाब से उसका डिजाइन तैयार किया जाता है—यानी हर स्टेशन समान नहीं बनेगा। शहर की स्थानीय ज़रूरतों और यात्री प्रवाह के अनुसार सुविधाएँ विकसित की जाएँगी ताकि स्टेशन न सिर्फ यात्री सुविधा का केन्द्र बने, बल्कि शहर के सार्वजनिक जीवन का भी सकारात्मक हिस्सा बन सके। रेल मंत्रालय के अनुसार इस योजना में अब तक करीब 1,337 से अधिक स्टेशनों को चुना गया है; कुछ का काम पूरा हो चुका है और बाकी पर तेजी से निर्माण चल रहा है। स्टेशनों पर क्या-क्या बदल रहा है? योजना के तहत सबसे बड़ा परिवर्तन स्टेशन बिल्डिंग और प्लेटफॉर्म के स्वरूप में दिख रहा है। पुराने छोटे वेटिंग एरियाज की जगह बड़े, आरामदायक हॉल बनाए जा रहे हैं ताकि अधिक भीड़ में भी यात्रियों को परेशानी न हो। साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है—आधुनिक टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था और स्वच्छ प्लेटफॉर्म यात्रियों के अनुभव को बेहतर बना रहे हैं। साथ ही कई स्टेशनों पर रैंप, लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं ताकि बुज़ुर्ग, बच्चे और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हो। ‘One Station One Product’ से मिलेगा स्थानीय कारोबार को बढ़ावा इस योजना में One Station One Product (OSOP) को भी शामिल किया गया है। इसके तहत स्टेशन पर ऐसे स्टॉल बनाए जा रहे हैं जहाँ स्थानीय कलाकार, शिल्पकार और छोटे व्यापारी अपने क्षेत्रीय उत्पाद बेच सकें—हस्तशिल्प, स्थानीय मिठाई, कपड़े या पारंपरिक सामान। इससे यात्रियों को स्थानीय संस्कृति जानने का मौका मिलेगा और छोटे कारोबारियों की आमदनी बढ़ेगी। अब तक कितने स्टेशन तैयार हो चुके हैं? रेल मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक Amrit Bharat Station Scheme के तहत अब तक लगभग 180 स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा हो चुका है। कई और स्टेशन हाल ही में यात्रियों के लिए खोले गए हैं—केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ प्रमुख स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इन स्टेशनों पर नई बिल्डिंग, बेहतर लाइटिंग, चौड़े प्लेटफॉर्म और डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएँ मिलने लगी हैं। हाल ही में नए रूप में तैयार हुए स्टेशन कुछ हालिया उदाहरणों में केरल के अंगमाली फॉर कालडी, फेरोक, नीलांबुर रोड और त्रिपुनिथुरा स्टेशन शामिल हैं। मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा, तमिलनाडु का मांबलम, आंध्र प्रदेश का निदादावोलु जंक्शन और तेलंगाना का रामागुंडम स्टेशन भी अब आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार हैं। इन जगहों पर यात्रियों को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आरामदायक माहौल मिल रहा है। दिव्यांग और बुज़ुर्ग यात्रियों का भी रखा गया खास ध्यान नई योजना में समावेशिता पर जोर है—व्हीलचेयर रैंप, ब्रेल साइनेज, अलग टॉयलेट, लिफ्ट और आसान एंट्री-एग्जिट जैसी सुविधाएँ कई स्टेशनों पर लागू की जा रही हैं ताकि वृद्ध और दिव्यांग यात्रियों को कोई कठिनाई न हो। रेलवे बजट में भी बड़ा इज़ाफ़ा स्टेशनों के विकास के पीछे सरकार ने बड़ा निवेश किया है। रेलवे बजट का आकार पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ा है—साल 2014–15 का रेलवे बजट लगभग ₹32,300 करोड़ था, जो अब 2025–26 में ₹2.52 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। इसी बढ़े बजट की वजह से स्टेशन विकास, नई तकनीक और यात्रियों की सुविधाओं पर तेजी से काम हो पा रहा है। दिल्ली के स्टेशन भी बदल रहे हैं दिल्ली में भी कई स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है—नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हज़रत निज़ामुद्दीन, आनंद विहार, दिल्ली कैंट, सफदरजंग, बिजवासन, तिलक ब्रिज, सब्जी मंडी और नरेला जैसे स्टेशन आधुनिक बनाए जा रहे हैं। कई जगहों पर नया स्टेशन भवन तैयार हो चुका है और बाकी पर अंतिम चरण के काम जारी हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्टेशनों पर काम यदि संख्या की बात करें तो महाराष्ट्र सबसे आगे है—यहाँ 132 स्टेशनों को Amrit Bharat Station Scheme के तहत चुना गया है। अकोला, अहमदनगर, भुसावल, नासिक रोड, सोलापुर, परेल, कांजुरमार्ग और विक्रोली जैसे स्टेशन शामिल हैं। मुंबई क्षेत्र में लोकल यातायात को ध्यान में रखकर फुटओवर ब्रिज चौड़े किए जा रहे हैं, नए वेटिंग हॉल बन रहे हैं और यात्रियों की आवाजाही आसान करने पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी तेजी से काम Amrit Bharat Station Scheme के तहत उत्तर प्रदेश में 157 और बिहार में 98 स्टेशनों को चुना गया है। अयोध्या धाम, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर जैसे बड़े स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं का विकास चल रहा है। तीर्थयात्री और पर्यटक आने वाले स्थानों पर विशेष विकास पर जोर दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल और गुजरात की तस्वीर भी बदल रही है Amrit Bharat Station Scheme के तहत पश्चिम बंगाल में 102 और गुजरात में 87 स्टेशन इस योजना का हिस्सा हैं। हावड़ा, सियालदह, नई जलपाईगुड़ी, अहमदाबाद, सूरत और सोमनाथ जैसे स्टेशनों पर बेहतर कनेक्टिविटी, पार्किंग और आधुनिक सुविधाएँ बनाई जा रही हैं। राजस्थान, झारखंड और कर्नाटक भी पीछे नहीं Amrit Bharat Station Scheme के तहत राजस्थान के 85, झारखंड के 57 और कर्नाटक के 61 स्टेशनों पर काम चल रहा है। जयपुर, जोधपुर, टाटानगर, रांची, बेंगलुरु कैंट, मैसूर और हुबली जैसे स्टेशन योजनाअंतर्गत विकसित किए जा रहे हैं। हरियाणा और छत्तीसगढ़ में भी मिलेंगी नई सुविधाएँ Amrit Bharat Station Scheme के तहत हरियाणा के 34 और छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों पर भी Amrit Bharat के तहत सुविधाएँ दी जा रही हैं—अंबाला कैंट, गुरुग्राम, रायपुर, बिलासपुर जैसे स्टेशन इसके हिस्से हैं। स्टेशनों पर मिलने वाली नई सुविधाएँ अब बड़े स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी कॉन्कोर्स बिल्डिंग बन रही हैं जहाँ यात्री आराम से बैठकर अपनी ट्रेन

Travel News-Indian Railways Travel News & Information

Travel News: चमक चुके हैं 5 ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन, 17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; सफर में आएगा असली मजा

  • 0 Comments

Travel News अम्बाला/कुरुक्षेत्र । भारत में घूमने-फिरने और धार्मिक यात्राओं के शौकीनों के लिए एक बेहद बड़ी और शानदार खबर है। अगर आप भी वीकेंड पर हिमाचल की खूबसूरत वादियों, पंजाब के पवित्र धार्मिक स्थलों या हरियाणा के ऐतिहासिक शहरों की सैर पर निकलते हैं, तो अब आपका स्वागत बिल्कुल नए और चमचमाते रेलवे स्टेशनों पर होने जा रहा है। ‘अमृत भारत योजना’ के तहत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों का कायाकल्प पूरी तरह से पूरा हो चुका है और ये स्टेशन अब किसी चमचमाते इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे नजर आने लगे हैं। Kurukshetra Elevated Rail Track Inauguration, Kalka Anandpur Sahib Station New Look, Indian Railways Travel News  Travel News: 250 साल से जल में कैसे खड़ी है 5 मंजिला इमारत?, पुराने जमाने की इंजीनियरिंग जानकर रह जाएंगे दंग  तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब बस उद्घाटन की औपचारिकता बाकी है। आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन पुनर्विकसित हुए रेलवे स्टेशनों का भव्य उद्घाटन कर इन्हें देश की जनता और सैलानियों को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र में बने नए एलिवेटेड ट्रैक का उद्घाटन भी इस रूट पर ट्रैवलिंग की रफ्तार को कई गुना बढ़ा देगा। तैयार होकर चमक चुके हैं ये 5 स्टेशन: अब पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन अम्बाला रेल मंडल के तहत आने वाले ये सभी स्टेशन पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिहाज से बेहद खास हैं। इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ वहां की स्थानीय संस्कृति और विरासत का भी पूरा ध्यान रखा गया है। उद्घाटन होने वाले स्टेशनों में ये नाम शामिल हैं। कालका रेलवे स्टेशन: शिमला जाने वाले सैलानियों का यह सबसे पसंदीदा स्टेशन है, जिसे अब एक नया और भव्य हेरिटेज लुक दिया गया है। आनंदपुर साहिब स्टेशन: पंजाब के इस बेहद पवित्र धार्मिक स्थल के स्टेशन भवन को सिख इतिहास और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप तैयार किया गया है। मोहाली स्टेशन: पंजाब के इस हाई-टेक शहर के स्टेशन को एकदम आधुनिक और वीआईपी लुक दिया गया है। अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन: हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत स्टेशन को आधुनिक वेटिंग लाउंज और नई सुविधाओं से सजाया गया है। करतोली स्टेशन: इस नवनिर्मित स्टेशन को भी पूरी तरह चमकाकर उद्घाटन की लिस्ट में शामिल किया गया है। इनके साथ ही हरियाणा के जींद और नरवाना स्टेशनों के पुनर्विकसित स्वरूप का भी उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। Travel News: 250 साल से जल में कैसे खड़ी है 5 मंजिला इमारत?, पुराने जमाने की इंजीनियरिंग जानकर रह जाएंगे दंग  कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड ट्रैक का भी होगा उद्घाटन: सफर की रुकावटें होंगी खत्म धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र (थानेसर) आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। शहर के बीचों-बीच बने नए एलिवेटेड ट्रैक का काम पूरा होने के बाद इस पर ट्रेनों का सफल ट्रायल रन कर लिया गया है। शुक्रवार रात ठीक 8:30 बजे पहली जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन को इस नए ट्रैक से सफलतापूर्वक गुजारा गया। Kurukshetra Elevated Rail Track Inauguration, Kalka Anandpur Sahib Station New Look, Indian Railways Travel News अब इस एलिवेटेड ट्रैक का औपचारिक उद्घाटन होने जा रहा है, जिसके बाद सभी ट्रेनें नियमित रूप से हवा से बात करती हुई इस ट्रैक से गुजरेंगी। इससे शहर के लोगों को फाटक और जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी और बाहर से आने वाले पर्यटकों का समय भी बचेगा। टूरिस्ट्स के लिए क्यों यादगार होगा अब इन रूट्स पर जाना? अक्सर देखा जाता था कि, ऐतिहासिक या धार्मिक जगहों पर जाने वाले यात्रियों को स्टेशनों पर अच्छी सुविधाएं नहीं मिलती थीं। लेकिन अब इन चमचमाते स्टेशनों पर पर्यटकों को वाई-फाई, एस्केलेटर, लिफ्ट, वर्ल्ड-क्लास फूड कोर्ट और साफ़-सुथरे लाउंज मिलेंगे। स्टेशन भवनों का डिजाइन ऐसा है कि कदम रखते ही आपको वहां के इतिहास की झलक मिल जाएगी। 17 जुलाई को उद्घाटन के बाद यह पूरी तरह से आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे, जिससे मॉनसून और आने वाले त्योहारों के सीजन में ट्रैवलिंग को एक नई रफ्तार मिलेगी।