Kanak Ghati जयपुर की ऐसी खूबसूरत लोकेशन जहाँ हो चुकी है बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग
जयपुर में एक ऐसी जगह है जहाँ एक नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। क्तोयोंकि यह जगह है ही इतनी खूबसूरत कि फ़िल्मी सितारे खुद को यहाँ आने से रोक ही नहीं पाते, अगर आप भी जयपुर जा रहे हैं, तो कनक घाटी को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल कीजिए। नाहरगढ़ की पहाड़ियों के बिल्कुल नीचे, आमेर रोड पर बसी यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहाँ पहुँचते ही मन को अलग ही सुकून मिलता है करीब 275–280 साल पहले महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने इस बाग को बनवाया था और आज भी इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वक्त वहीं थम गया हो, क्योंकि इसकी बनावट आज भी लगभग वैसी ही है जैसी तब थी। इसकी खूबसूरती में आज तक कोई कमी नहीं आई है। चारों तरफ हरियाली, ठंडी हवा और पानी की हल्की-हल्की आवाज़ आपको पूरी तरह से रिलैक्स कर देती है। आज फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपको इस व्लॉग में कनक घाटी की पूरी हिस्ट्री बताएगा और यह भी कि यह जगह आज भी लोगों के लिए इतनी खास क्यों है। Kanak Ghati Kanak Ghati –जहाँ हिस्ट्री और स्पिरिचुअलिटी मिलते हैं कनक घाटी से जुड़ी कई पुरानी कहानियाँ भी हैं। कहा जाता है कि पहले यहाँ अश्वमेध यज्ञ हुआ था, जो राजाओं के लिए एक बहुत बड़ा धार्मिक अनुष्ठान माना जाता था। इसी के साथ यह पूरा बाग भगवान कृष्ण के धाम वृंदावन से इंस्पायर होकर बनाया गया था और इसलिए इसका नाम कनक वृंदावन पड़ा। यहीं पर राधा मंदिर और माधव मंदिर भी स्थित हैं, जिसे लोग जयपुर का पुराना गोविंद देव जी मंदिर भी कहते हैं। मान्यता है कि गोविंद देव जी की मूर्ति पहले इसी जगह रखी गई थी, बाद में उसे दूसरे मंदिर में स्थापित कर दिया गया। Kanak Ghati की बनावट और खूबसूरती कनक घाटी को बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। यहाँ की बनावट में राजपूत स्टाइल साफ़ दिखाई देती है और कुछ जगहों पर मुग़ल आर्किटेक्चर की झलक भी देखने को मिलती है। ज़मीन पर की गई पुरानी अराइश तकनीक आज भी संगमरमर जैसी चमक देती है। बीच-बीच में बने संगमरमर के फव्वारे, छोटे-छोटे झरने और उनसे बहता पानी इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। इसके साथ ही इसकी लोकेशन भी इतनी शानदार है कि अगर आप यहाँ के व्यू पॉइंट तक जाएँ जो अब किसी वजह से बंद कर दिया गया है तो यहीं से आपको जल महल, नाहरगढ़, आमेर और आसपास की कई खूबसूरत जगहों का नज़ारा एक साथ देखने को मिल जाता है। Best Place in jaipur इसकी खूबसूरती और शानदार बनावट को देखते हुए आज के समय में कनक घाटी एक बढ़िया ट्रैवल स्पॉट बन चुका है। यहाँ सिर्फ टूरिस्ट ही नहीं आते, बल्कि आसपास के लोकल लोग भी अपने परिवार के साथ अक्सर यहाँ पिकनिक मनाने आते हैं। यह ऐसी जगह है जहाँ आप आराम से फोटो खींच सकते हैं, वीडियो या फोटोशूट करा सकते हैं। इतना ही नहीं, यह एक पॉपुलर स्पॉट बन गया है जहाँ कई वेडिंग और प्री-वेडिंग शूट्स भी होते हैं। यह जगह सुबह से शाम तक खुली रहती है और यहाँ की एंट्री टिकट सिर्फ ₹35 प्रति व्यक्ति है। यह जगह जयपुर शहर से लगभग 5 किलोमीटर ही दूर है, इसलिए यहाँ पहुँचना भी आपके लिए काफी आसान हो जाता है। क्यों जाएँ कनक घाटी? कनक घाटी एक ऐसी जगह है जो आपको हिस्ट्री, स्पिरिचुअलिटी और नेचर तीनों को एक साथ महसूस कराती है। अगर आप जयपुर आए हैं और भीड़-भाड़ से दूर थोड़ा शांत समय बिताना चाहते हैं, तो कनक घाटी आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यहाँ का पारिवारिक माहौल दिल को सुकून देता है और चारों तरफ हरियाली, ठंडी हवा और बहता ठंडा पानी मन को इतना ताज़ा कर देता है कि आपकी सारी थकान अपने आप उतर जाती है।




