Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Categories
Destination Lifestyle Travel

Gulmarg Snowfall Travel Tips: गुलमर्ग में बर्फबारी के दौरान सेफ ट्रैवल कैसे करें?

अगर आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में गुलमर्ग (Gulmarg) शामिल है, तो सर्दियों का यह समय आपके लिए किसी सपने से कम नहीं। चारों तरफ बर्फ की चादर, देवदार के पेड़ और पहाड़ों पर गिरती ताज़ा बर्फ गुलमर्ग को विंटर वंडरलैंड बना देती है। लेकिन खूबसूरती के साथ-साथ भारी बर्फबारी कुछ चुनौतियां भी लेकर आती है, खासकर ट्रैवल के दौरान। Five Colors of Travel के इस ब्लॉग में आइए जानते हैं कि गुलमर्ग की इस स्नोफॉल जर्नी को कैसे सुरक्षित, आरामदायक और यादगार बनाया जाए। (Gulmarg Snowfall Travel Tips)

जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के चलते कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। आमतौर पर श्रीनगर से गुलमर्ग का सफर लगभग 1.5 घंटे का होता है, लेकिन बर्फबारी के बाद यही दूरी 5–6 घंटे में पूरी हो रही है। वजह है फिसलन भरी सड़कें और सीमित मूवमेंट।

Gulmarg Snowfall Travel Tips: गुलमर्ग में बर्फबारी के दौरान सेफ ट्रैवल कैसे करें?

इस वक्त तांगमर्ग से गुलमर्ग जाने वाली सड़क पर सबसे ज्यादा भीड़ और ट्रैफिक देखने को मिल रहा है। रास्ते में ढलानों पर मोटी बर्फ जम गई है, जिस वजह से कई गाड़ियां ऊपर की चढ़ाई ठीक से नहीं कर पा रही हैं। इसी कारण गाड़ियां फिसल जाती हैं और पीछे लंबी लाइन लग जाती है, कई बार लोग घंटों तक फंसे रहते हैं। ऐसे हालात में बिना तैयारी निकलना मुश्किल हो सकता है। अगर आप इस रास्ते से जा रहे हैं, तो अपनी गाड़ी में स्नो चेन जरूर रखें और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करें। स्नो चेन से टायरों की पकड़ अच्छी रहती है और गाड़ी बर्फ में फिसलने से बच जाती है, जिससे सफर थोड़ा आसान और सुरक्षित हो जाता है।

अगर आप गुलमर्ग जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले से ये सोचकर चलें कि रास्ते में टाइम ज्यादा लग सकता है। बर्फबारी की वजह से सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और कई जगह ट्रैफिक भी जाम मिल सकता है। इसलिए जल्दी पहुँचने की टेंशन न लें और आराम से ट्रैवल करें। कोशिश करें कि सफर सुबह या दिन के उजाले में ही शुरू करें, ताकि रास्ता साफ दिखाई दे और ड्राइव करना भी आसान रहे। रात में या देर शाम निकलने से बचें, क्योंकि ठंड और बर्फ में परेशानी बढ़ सकती है। थोड़ी समझदारी और धैर्य के साथ आप अपनी गुलमर्ग की यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं।

  • पर्याप्त खाना और पानी
  • पावर बैंक और टॉर्च
  • बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए अतिरिक्त गर्म कपड़े
  • अगर आप सेल्फ-ड्राइव या टैक्सी से जा रहे हैं, तो कार में स्नो चेन जरूर रखें। ये टायर पर पकड़ बनाती हैं और फिसलन से बचाती हैं।

गुलमर्ग जैसे पहाड़ी इलाके में मौसम और सड़क की हालत कभी भी बदल सकती है। अभी रास्ता ठीक लग रहा हो, लेकिन थोड़ी देर में बर्फबारी बढ़ जाए या सड़क बंद हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए निकलने से पहले एक बार लोकल लोगों से ज़रूर पूछ लें। होटल में रुक रहे हैं तो वहां के स्टाफ से रोड की लेटेस्ट स्थिति जान लें या फिर लोकल प्रशासन और टैक्सी ड्राइवर से भी जानकारी ले सकते हैं। इससे आपको पहले ही पता चल जाएगा कि रास्ता खुला है या नहीं, ट्रैफिक कितना है और सफर करना सुरक्षित रहेगा या नहीं। थोड़ी सी पूछताछ आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

थोड़ी सावधानी के साथ, गुलमर्ग सर्दियों में आपको वो अनुभव देता है जो ज़िंदगी भर याद रहता है। जैसे-

  • स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग
  • दुनिया की ऊंची केबल कारों में से एक गोंडोला राइड
  • बर्फ से ढकी वादियों में वॉक और फोटोग्राफी
  • जमी हुई झीलों और सफेद पहाड़ों के बीच सुकून के पल

गुलमर्ग की बर्फबारी जितनी खूबसूरत है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी। सही प्लानिंग, सही जानकारी और थोड़ी समझदारी के साथ आप इस ट्रिप को सेफ, स्मूद और सुपर-मेमोरेबल बना सकते हैं। अगर आप नेचर, एडवेंचर और सर्दियों की असली फील एक साथ जीना चाहते हैं तो गुलमर्ग आपका परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन है

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *