Travel News & Information

railway latest news: कई ट्रेनों में जुलाई भर बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे, यहां पढ़ें ट्रेनों की लिस्ट

गर्मी की छुट्टियों (railway latest news) और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 55 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 147 अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़ने की घोषणा की है।अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने से वेटिंग सूची कम होने और यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जुलाई माह के दौरान अलग-अलग तिथियों में विभिन्न ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, हिसार, फुलेरा, मदार, भिवानी और अन्य प्रमुख रेल मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

मदार-रेवाड़ी-मदार पैसेंजर

रेवाड़ी मंडल से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में मदार-रेवाड़ी-मदार पैसेंजर (19617/19618) और रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी (19619/19620 व 19621/19622) ट्रेनों में जुलाई माह के दौरान 5-5 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। इसके अलावा रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा (59631/59632) में भी पूरे जुलाई माह तक पांच अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे।

इसी प्रकार जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर विशेष रेलसेवा (09635/09636) में भी 1 से 31 जुलाई तक पांच अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। इससे रोजाना नौकरी, शिक्षा और व्यापार के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली सराय-लालगढ़

दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी, जोधपुर-दादर,

भगत की कोठी-दादर, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस (Railway Latest News) जोधपुर-वाराणसी, इंदौर-भगत की कोठी, जोधपुर-इंदौर, जयपुर-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनों में भी आवश्यकता के अनुसार थर्ड एसी, सेकंड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा दिल्ली-बठिंडा, दिल्ली-सीकर, दिल्ली-जोधपुर, हिसार-जयपुर, भिवानी-कालका, भिवानी-मथुरा, जयपुर-बठिंडा और मथुरा-सवाई माधोपुर जैसी ट्रेनों में भी अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को यात्रा के दौरान भीड़ से राहत मिलेगी।

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ जाती है यात्रियों की संख्या

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा रहे हैं ताकि यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की भी अपील की है।

रेवाड़ी से जुड़े प्रमुख रेल सेवाओं में अतिरिक्त कोच
19617/19618 मदार-रेवाड़ी-मदार – 1 से 31 जुलाई तक 5 अतिरिक्त सामान्य कोच।
19619/19620 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी – 1 से 31 जुलाई तक 5 अतिरिक्त सामान्य कोच।
59631/59632 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी – 1 से 31 जुलाई तक 5 अतिरिक्त सामान्य कोच।
19621/19622 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी – 1 से 31 जुलाई तक 5 अतिरिक्त सामान्य कोच।
09635/09636 जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल – 1 से 31 जुलाई तक 5 अतिरिक्त सामान्य कोच।

इतने लोगों को मिलेगा लाभ

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त कोच लगाए जाने से जुलाई माह में हजारों (Railway Latest News) यात्रियों को राहत मिलेगी। एक अतिरिक्त कोच में औसतन 70 से 100 यात्रियों के सफर की व्यवस्था होती है। 147 अतिरिक्त डिब्बों के संचालन से एक फेरे में करीब 11 से 13 हजार अतिरिक्त यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। पूरे जुलाई माह के दौरान इन कोचों के संचालन से लाखों यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने, वेटिंग सूची कम होने और भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।

लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से न केवल लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि रोजाना अप-डाउन करने वाले हजारों नौकरीपेशा, विद्यार्थी और व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। रेवाड़ी उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री दिल्ली, जयपुर, अजमेर, हिसार, जोधपुर, बीकानेर और अन्य शहरों के लिए सफर करते हैं। ऐसे में अतिरिक्त डिब्बे जुड़ने से सामान्य और स्लीपर श्रेणी में भीड़ कम होगी, यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी तथा यात्रा पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बन सकेगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना और छुट्टियों के दौरान बढ़ते दबाव को प्रभावी ढंग से संभालना है।

Shivani Pal

Shivani Pal

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Travel News & Information

चेक्स फैशन का कमबैक: क्यों GenZ को इतना पसंद आ रहा है ये ट्रेंड

फैशन की दुनिया में ट्रेंड कभी पूरी तरह खत्म नहीं होते, बस समय के साथ उनका अंदाज बदल जाता है।
Travel News & Information

इस गर्मी मुंबई में बड़ा बदलाव: बंद दरवाजों वाली नॉन-एसी लोकल ट्रेन की शुरुआत, जानिए कैसे बदलेगा सफर

मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है, क्योंकि हर दिन लाखों लोग इसी के सहारे अपने