Lifestyle Travel

Loose jeans: ढीली हो गई पसंदीदा jeans? बिना टेलर के चुटकियों में ऐसे करें एकदम परफेक्ट फिटिंग

Loose jeans

Loose jeans/Travel News । नई दिल्ली | जींस (loose jeans) हमारी वॉर्डरोब का एक ऐसा जरूरी हिस्सा है, जिसे हम ऑफिस, कॉलेज, शॉपिंग, या दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जैसे लगभग हर मौके पर पहनना पसंद करते हैं। खासकर जब हम किसी ट्रिप या ट्रैवलिंग पर जा रहे हों, तो जींस हमारी पहली पसंद होती है क्योंकि, इसकी आरामदायक फिटिंग और स्टाइलिश लुक सफर को आसान बना देते हैं।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि, एक ही जींस (loose jeans) को बार-बार पहनने या ट्रिप पर लगातार इस्तेमाल करने से उसकी फिटिंग खराब हो जाती है और वो ढीली हो जाती है। क्या आपकी भी अलमारी में कोई ऐसी पसंदीदा जींस रखी है, जिसे ढीली होने के कारण आप पहन नहीं पा रहे हैं? अगर हां, तो अब आपको इसकी फिटिंग ठीक करवाने के लिए किसी दर्जी (टेलर) के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यहां एक ऐसा जादुई घरेलू नुस्खा बताया गया है, जो घर बैठे या सफर के दौरान आपके होटल के कमरे में भी जींस की फिटिंग को एकदम दुरुस्त कर सकता है। How to tighten loose jeans at home, Loose jeans tightening hack

आखिर समय के साथ क्यों ढीली हो जाती है जींस?

इसके पीछे का विज्ञान बेहद साधारण है। जींस (loose jeans) का डेनिम फैब्रिक (कपड़ा) लगातार पहनने, उठने-बैठने, सफर में खिंचाव होने और बार-बार धोने की वजह से थोड़ा ढीला पड़ जाता है। समय के साथ कपड़े के रेशे (फाइबर्स) फैलने लगते हैं और फैब्रिक अपनी मूल शेप (Original Shape) खोने लगता है, जिससे जींस कमर या जांघों से ढीली और बेढंगी लगने लगती है।

बर्फ के ठंडे पानी का जादुई हैक: ऐसे करें चुटकियों में टाइट

ठंडा पानी डेनिम फैब्रिक के रेशों को सिकोड़ने और उन्हें अपनी पुरानी शेप में वापस लाने में मदद करता है। इस आसान ट्रिक को आजमाने के लिए आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। (ढीली जींस को टाइट कैसे करें)

  • स्टेप 1: एक बाल्टी या बड़ा टब लें और उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भर दें।

  • स्टेप 2: अब इस पानी में खूब सारे बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes) डाल दें ताकि, पानी पूरी तरह बर्फीला ठंडा हो जाए।

  • स्टेप 3: जब पानी एकदम चिल्ड हो जाए, तो अपनी ढीली जींस (loose jeans) को उसमें अच्छे से डुबा दें।

  • स्टेप 4: जींस (loose jeans) को 20 से 30 मिनट के लिए उसी ठंडे पानी में डूबा रहने दें।

  • स्टेप 5: तय समय बाद जींस (loose jeans) को बाहर निकालें और हल्के हाथों से उसका अतिरिक्त पानी निचोड़ लें।

  • स्टेप 6: अब इस जींस (loose jeans) को सीधे धूप में सुखाने के बजाय छांव में या हल्की धूप में सूखने के लिए डाल दें।

पूरी तरह सूखने के बाद जब आप इस जींस (loose jeans) को पहनकर देखेंगे, तो आपको इसकी फिटिंग में जमीन-आसमान का फर्क महसूस होगा। डेनिम के रेशे सिकुड़ने के कारण जींस आपकी बॉडी शेप के हिसाब से दोबारा परफेक्ट फिट हो जाएगी। अगर आप किसी लंबी ट्रिप पर जा रहे हैं, और वहां आपकी जींस (loose jeans) लूज हो जाती है, तो आप होटल के रूम में बने वॉशबेसिन या बाल्टी में आइस (loose jeans)-क्यूब्स मंगाकर इस हैक को आसानी से ट्राई कर सकते हैं।

Ajay Raj

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Himachal Pradesh Travel

Chail- Amazing places to visit in Chail

चंडीगढ़ से महज 110 किमी की दूरी पर है खूबसूरत चैल हिल स्टेशन by Pardeep Kumar मैं प्रदीप कुमार फाइव
Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल