Gujrat Travel News & Information

Somnath Tour Plan: जेब में रखें मात्र ₹1500 और कर आएं सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन! देखें ये सीक्रेट बजट गाइड

Somnath Tour Plan

Somnath Tour Plan वेरावल/गुजरात | अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी या आने वाले मानूसन और सर्दियों के मौसम में किसी पवित्र और ऐतिहासिक जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गुजरात का सोमनाथ मंदिर आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। गुजरात में अरब सागर के खूबसूरत तट पर बसा यह पावन धाम भगवान शिव के 12 आदि ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम माना जाता है। Somnath Temple Budget Trip, How to Visit Somnath in 1500, Veraval to Somnath Auto Fare, Somnath Trust Dormitory

ऐसी पौराणिक मान्यता है कि, इस अलौकिक मंदिर का निर्माण स्वयं चंद्रदेव (सोमराज) ने किया था, इसलिए इसका नाम ‘सोमनाथ’ पड़ा। यहां कपिला, हिरण और पवित्र सरस्वती नदी का अद्भुत त्रिवेणी संगम भी देखने को मिलता है। वैसे तो यहां सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन अक्टूबर से मार्च के बीच का समय यहां के सुहावने मौसम के कारण सबसे बेस्ट माना जाता है।

अगर आपको लगता है कि, किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए बहुत भारी-भरकम बजट की जरूरत होती है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप महज 1500 से 2000 रुपये के बजट में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की एक शानदार और आरामदायक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। Somnath Tour Plan

यह भी पढ़ें… Railway News: स्लीपर टिकट पर भी कर सकते हैं AC कोच में सफर! बस मानने होंगे TTE के ये 3 नियम, वरना लगेगा तगड़ा जुर्माना

स्टेप 1: सोमनाथ कैसे पहुंचे और आने-जाने का बजट? (How to Reach Somnath)

सोमनाथ की बजट यात्रा शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले अपने रूट की प्लानिंग सही करनी होगी।

रेलवे स्टेशन की जानकारी: सोमनाथ मंदिर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ‘वेरावल जंक्शन’ (Veraval) है, जो मंदिर से मात्र 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर है। (Somnath Temple Budget Trip)

सस्ता रूट: अगर आपके शहर से वेरावल के लिए सीधी ट्रेन नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं है। आप अपने शहर से सबसे पहले अहमदाबाद या राजकोट के लिए स्लीपर क्लास की टिकट बुक करें। वहां से आपको वेरावल के लिए आसानी से कनेक्टिंग ट्रेनें या सरकारी बसें मिल जाएंगी। इस पूरे सफर में आपका वन-वे किराया लगभग ₹500 से ₹800 के बीच आएगा।

लोकल ट्रांसपोर्ट: वेरावल स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको सोमनाथ मंदिर के लिए ढेर सारे शेयरिंग ऑटो मिल जाएंगे। इनका किराया प्रति व्यक्ति मात्र ₹20 से ₹30 होता है, जो आपको सीधे मंदिर के पास छोड़ देंगे। ( How to Visit Somnath in 1500)

स्टेप 2: कहां ठहरें? केवल ₹90 में वीआईपी व्यवस्था (Budget Stay in Somnath)

ट्रेवलिंग के दौरान सबसे ज्यादा खर्च होटलों के कमरों पर होता है, लेकिन सोमनाथ में आपके लिए एक बहुत ही सस्ता और सुरक्षित इंतजाम है:

  • शेयरिंग ऑटो से उतरकर आप सीधे ‘श्री सोमनाथ डॉर्मिटरी अतिथि गृह’ पहुंचें।
  • यह आलीशान और साफ-सुथरा गेस्ट हाउस स्वयं ‘श्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट’ द्वारा संचालित किया जाता है।
  • सबसे खास बात यह है कि, मुख्य मंदिर से महज 200-300 मीटर की दूरी पर है, यानी आप यहां से पैदल ही मंदिर आ-जा सकते हैं।
  • यहां आपको मात्र ₹90 प्रति बेड के हिसाब से डॉर्मिटरी में रुकने की सुविधा मिल जाती है, जिसमें लॉकर और साफ-सुथरे वॉशरूम की उत्तम व्यवस्था होती है। (Veraval to Somnath Auto Fare)

यह भी पढ़ें… IRCTC Nepal Tour Package: कम बजट में विदेश यात्रा का मौका!

स्टेप 3: दर्शन, वीआईपी जलाभिषेक और लाइट एंड साउंड शो…

गेस्ट हाउस में फ्रेश होने के बाद आप पैदल ही बाबा सोमनाथ के दरबार में पहुंच सकते हैं। यहां दर्शन की व्यवस्था बेहद सुगम है।

जलाभिषेक और प्रसाद: मंदिर के काउंटर से आप मात्र ₹35 में पवित्र गंगाजल ले सकते हैं, जिससे आप भगवान सोमनाथ का जलाभिषेक कर सकते हैं। इसके अलावा ₹100 में ट्रस्ट का शुद्ध और स्वादिष्ट प्रसाद भी खरीद सकते हैं। Somnath Tour Plan

अहिल्याबाई होलकर मंदिर: मुख्य मंदिर के ठीक पास ही इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर द्वारा बनवाया गया पुराना सोमनाथ मंदिर है। यहां के गर्भगृह में जाकर भी महादेव के दर्शन जरूर करें। (Somnath Trust Dormitory)

लाइट एंड साउंड शो (Light & Sound Show): शाम के वक्त सोमनाथ मंदिर के बैकग्राउंड में समंदर की लहरों के बीच होने वाला ‘लाइट एंड साउंड शो’ बिल्कुल मिस न करें। इसकी टिकट मात्र ₹25 से ₹50 होती है, जिसमें अमिताभ बच्चन की आवाज में सोमनाथ का गौरवशाली इतिहास सुनाया जाता है।

स्टेप 4: कहां खाएं? मुफ्त और सबसे सस्ता सात्विक भोजन (Somnath Tour Plan)

सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के खाने-पीने का इतना बेहतरीन इंतजाम है कि आपका बजट बिल्कुल भी नहीं बिगड़ेगा।

मुफ्त भोजन (अन्नक्षेत्र): महारानी अहिल्याबाई होलकर मंदिर के ठीक सामने सोमनाथ मंदिर का विशाल ‘अन्नक्षेत्र’ संचालित होता है। यहां हर आने वाले श्रद्धालु को बिना किसी भेदभाव के मुफ्त में शुद्ध, स्वादिष्ट और भरपेट भोजन कराया जाता है।

सस्ता भोजनालय: यदि आप अन्नक्षेत्र नहीं जाना चाहते, तो सोमनाथ ट्रस्ट का अपना भोजनालय भी है। यहां आपको मात्र ₹50 से ₹70 में बेहद शानदार, शुद्ध और सात्विक गुजराती या उत्तर भारतीय थाली मिल जाती है।

स्टेप 5: लोकल साइटसीइंग: महज ₹400 में घूमें ये 6 खूबसूरत जगहें

सोमनाथ मंदिर के अलावा आसपास कई ऐसे धार्मिक और दर्शनीय स्थल हैं, जहां आप शेयरिंग ऑटो या लोकल बसों के जरिए बेहद कम खर्च में घूम सकते हैं।

  1. त्रिवेणी संगम: जहां तीन पवित्र नदियों का मिलन होता है, यहां स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है।

  2. भालका तीर्थ: यह वही पावन स्थान है जहां भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीला संवरण की थी।

  3. गीता मंदिर और श्रीराम मंदिर: कलाकृति और शांति के लिए प्रसिद्ध सुंदर मंदिर।

  4. सोमनाथ बीच: मंदिर के पीछे फैला समंदर का किनारा जहां आप शाम की ठंडी हवाओं का आनंद ले सकते हैं।

  5. ओशन व्यू बीच (Ocean View Beach): शाम के वक्त समंदर का खूबसूरत नजारा देखने के लिए यहां जरूर जाएं। मुख्य मंदिर के पास से यहां तक जाने का लोकल शेयरिंग भाड़ा मात्र ₹5 है।

यह भी पढ़ें…Dariba Kalan और Kinari Bazaar- पुरानी दिल्ली के मशहूर बाजार!

बजट का पूरा हिसाब-किताब (Quick Expense Summary)

  • ट्रेन किराया (आना-जाना): ₹1000 – ₹1200 (स्लीपर क्लास)

  • लोकल ऑटो भाड़ा: ₹100

  • रहना (डॉर्मिटरी 1 दिन): ₹90

  • खाना-पीना: ₹100 (या अन्नक्षेत्र में मुफ्त)

  • शो टिकट और अन्य: ₹100

  • कुल अनुमानित खर्च: ~ ₹1400 से ₹1600 (लगभग- 1500 रू.)

ट्रेवलर टिप: सोमनाथ मंदिर के सुरक्षा नियम बेहद कड़े हैं। मंदिर के भीतर मोबाइल, चमड़े का बेल्ट, पर्स या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है। मंदिर के बाहर ही ट्रस्ट का क्लॉक रूम (लॉकर रूम) बना हुआ है, जहां आप बहुत कम शुल्क में अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं। Somnath Tour Plan

Ajay Raj

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

dandia dance
Culture Gujrat

Dandiya: The Dance of Navratri and Its Deeper Significance

Navratri, one of the most vibrant festivals in India, is celebrated with elaborate rituals, music, and dance, all dedicated to
Culture Gujrat Lifestyle

गरबा(Garba): स्त्री शक्ति का महापर्व और ज़िन्दगी का जश्न

गरबा, गुजरात की धरती से जन्मा एक पुरातन और पवित्र लोक नृत्य है, जो नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा की