Fashion Lifestyle

अगर आपको ठंड में भी अपने स्टाइल को ऑन टॉप रखना है तो ट्राई करें ये विंटर बूट्स

अगर आप भी एक स्टाइल आइकन बनना चाहती हैं और अपनी ड्रेस से लेकर फुटवियर तक हर चीज़ को स्टाइलिश रखना चाहती हैं, तो ये स्पेशल बूट्स आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। आजकल सिर्फ स्लीपर्स और हिल्स का ही ट्रेंड नहीं रहा, बल्कि विंटर्स में बूट्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अगर आप किसी विंटर या स्नो लोकेशन पर घूमने जाती हैं, तो वहां भी आपको ज्यादातर लोग बूट्स ही पहने नजर आएंगे, और उसकी वजह यही है कि बूट्स न सिर्फ देखने में आपको क्लासी लुक देते हैं, बल्कि इन्हें पहनने के बाद पैरों में ठंड लगने का डर खत्म हो जाता हैं। इसी ट्रेंड और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपके लिए लेकर आया है बूट्स के कुछ ऐसे शानदार ऑप्शन, जिन्हें आपको इस सर्दियों में जरूर ट्राई करना चाहिए। (विंटर बूट्स ट्रेंड 2025)

थाई हाई बूट्स

थाई हाई बूट्स शॉर्ट ड्रेस की शान माने जाते हैं। अगर आप सर्दियों में शॉर्ट ड्रेस पहनना चाहती हैं और साथ-साथ अपने पैरों को भी गर्म रखना चाहती हैं, तो थाई हाई बूट्स आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। ये बूट्स आमतौर पर घुटनों तक आते हैं और सीधे बूट से अटैच होते हैं। देखने में ये बिल्कुल शॉक्स जैसे लगते हैं, जो आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देते हैं। शॉर्ट ड्रेस के साथ जब इन्हें पहना जाता है, तो लुक एकदम क्लासी और स्टाइलिश बन जाता है। इतना ही नहीं, इन्हें ट्रैकिंग के दौरान भी पहना जाता है। जींस के ऊपर पहनने से ये पैरों को गर्म रखते हैं और बाहर की ठंड व धूल-मिट्टी से भी अच्छी तरह बचाते हैं। यानी स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट भी पूरा।

थाई हाई विंटर बूट्स फॉर वूमन

लेदर बूट्स

लेदर बूट्स सच में बहुत फेमस होते हैं। फिर चाहे ब्लैक हों या ब्राउन, लेदर बूट्स की बात ही अलग होती है। इन्हें पहनने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इन्हें साफ करने की ज्यादा टेंशन नहीं रहती बस थोड़ी-सी पॉलिश लगाइए और एक मिनट में ये फिर से चमचमाते नजर आने लगते हैं। बाकी बूट्स के मुकाबले लेदर बूट्स जल्दी खराब भी नहीं होते और काफी लंबे समय तक चलते हैं। हां, ये नॉर्मल बूट्स से थोड़े महंगे जरूर होते हैं, क्योंकि इनमें इस्तेमाल किया गया लेदर महंगा होता है। लेकिन बदले में ये आपके पैरों को अच्छी तरह गर्म रखते हैं और इन्हें पहने के बाद सर्दियों में ठंड बहुत कम लगती हैं। यानी स्टाइल, मजबूती और कंफर्ट तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है ये बूट्स।

लेदर विंटर बूट्स स्टाइल

वेल्वेट बूट्स

वेलवेट बूट्स भले ही हर समय ट्रेंड में न हों, लेकिन ये ऐसे बूट्स हैं जो आपको आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं। इनका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट ये है कि इनका प्राइस काफी सही होता है, यानी लगभग हर कोई इन्हें अफोर्ड कर सकता है। हां, ये लेदर बूट्स के मुकाबले थोड़े जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए इन्हें थोड़ा संभालकर पहनना पड़ता है। लेकिन देखने में ये एकदम स्टाइलिश लगते हैं। वेलवेट इतना सॉफ्ट होता है कि जब आप इन्हें पहनते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे पैरों में कुछ पहना ही न हो, क्योंकि ये वेलवेट के बने होते हैं, इसलिए इनमें वॉर्मनेस लेदर बूट्स के मुकाबले ज्यादा होती है। यानी अगर आपको ज्यादा गर्मी चाहिए और सॉफ्ट फील पसंद है, तो वेलवेट बूट्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं

admin

admin

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Culture Destination Lifestyle Uttar Pradesh

Garh Mukteshwar

Garh Mukteshwar – गढ़मुक्तेश्वर: जहाँ कौरवों और पांडवों का पिंडदान हुआ था By Pardeep Kumar नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल