Destination Travel

कर्नाटक के पांच सुपरहिट ट्रैक्स: रोमांच, बादल और खूबसूरत वादियों की शानदार सैर

  • 0 Comments

कर्नाटक सिर्फ इतिहास, मंदिरों और शहरों की रफ्तार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए ये किसी स्वर्ग से कम नहीं। यहां की पहाड़ियां, जंगल, बादलों से भरी वादियां और शांत रास्ते आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। दक्षिण भारत की धरती पर बने ये ट्रैक उन लोगों के लिए जन्नत हैं जो नेचर को नजदीक से महसूस करना चाहते हैं। नंदी हिल्स, स्कंदगिरि, कुमार पर्वत, अंतरगंगे और कोडचाड्री ये पांच जगहें हर उस इंसान की फेवरिट लिस्ट में जगह बना सकती हैं, जो एडवेंचर का मज़ा लेना चाहता है। इन जगहों की खूबी ये है कि यहां का माहौल, रास्तों का एक्सपीरियंस और शांति सब कुछ मन को शांत करता है और दिल को खुश। नंदी हिल्स: बैंगलोर के सबसे पास बादलों की गोद में बैठने का मौका नंदी हिल्स कर्नाटक के उन स्पॉट्स में से एक है जो सबसे ज्यादा मशहूर है। बैंगलोर से सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये हिल स्टेशन बादलों में चलने का अहसास देता है। सूरज उगते वक्त नंदी हिल्स का नजारा किसी सपने जैसा लगता है। यहां की ठंडी हवा, पुराना किला, टीपू का ड्रॉप, योगानंदेश्वर मंदिर, सब कुछ मन मोह लेता है। यह जगह खासकर मॉर्निंग सनराइज़ के लिए फेमस है और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह एक परफेक्ट शुरुआत है। बैंगलोर से टैक्सी, बाइक या बस तीनों से आराम से पहुंचा जा सकता है। एयरपोर्ट भी नजदीक ही है, इसलिए बाहर से आने वाले ट्रैवलर्स के लिए भी आसान। स्कंदगिरि: बादलों के ऊपर से सूरज उगते देखने का शानदार मौका स्कंदगिरि या कलावरा दुर्ग, नंदी हिल्स के पास ही एक और मशहूर नाइट-ट्रैकिंग स्पॉट है। इसकी खासियत रात में किया जाने वाला ट्रैक है। जैसे-जैसे आप ऊपर चढ़ते हैं, आसमान महसूस होने लगता है और चोटी पर पहुंचकर सुबह का पहला उजाला देखना ये एक लाइफटाइम याद बनने वाला अनुभव है। स्कंदगिरि की पहाड़ी का रास्ता थोड़ा एडवेंचर से भरा होता है, लेकिन यही ट्रैक को खास बनाता है। कैंपिंग और बादलों का नजारा यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। बैंगलोर से लगभग 70 किलोमीटर दूर है। बस, कार या बाइक से 1.5–2 घंटे में पहुंचा जा सकता है। ट्रैक रात 2 बजे के बाद शुरू होता है। कुमार पर्वत: पश्चिमी घाटों की सबसे खूबसूरत चढ़ाई कुमार पर्वत को कर्नाटक का सबसे मुश्किल लेकिन सबसे खूबसूरत ट्रैक माना जाता है। पश्चिमी घाट का घना जंगल, ऊंची-नीची पगडंडियां, और चोटी पर फैला नीला आसमान, यह सब एक अलग ही जादू सा कर देते हैं। कुशलनगर और सोमवरपेट के बीच यह पर्वत ट्रेकर्स के सपनों की जगह है। कुमार धारा नदी के बहते झरने और घना जंगल आगे बढ़ने को और रोमांचक बनाते हैं। यह ट्रैक थोड़ा हार्ड है, लेकिन जो लोग असली ट्रैकिंग का मज़ा लेना चाहते हैं, उनके लिए यह परफेक्ट है। सुब्रमण्य कस्बा इसके सबसे पास है। मैंगलोर से ट्रेन या बस लेकर सुब्रमण्य पहुंचें, फिर ट्रैक की शुरुआत कुक्के मंदिर के पास से होती है।( सूरज उगते वक्त नंदी हिल्स का नजारा किसी सपने जैसा लगता है।) अंतरगंगे: ज्वालामुखी पहाड़ियों के बीच रोमांच का अनोखा अनुभव अंतरगंगे कर्नाटक का एक बेहद अलग और अनोखा ट्रैक स्पॉट है। यहां का ट्रैक पहाड़ियों से ज्यादा चट्टानों और गुफाओं के बीच से गुजरता है। इसलिए इसे कर्नाटक का छोटी गुफाओं वाला एडवेंचर ट्रैक भी कहते हैं। यह जगह अपने प्राकृतिक झरनों और मंदिरों के लिए भी मशहूर है। बैंगलोर के आसपास ट्रैकिंग सीखने और मज़े लेने वालों के लिए अंतरगंगे एकदम परफेक्ट शुरुआत माना जाता है। यहां का सबसे खास हिस्सा है गुफाओं में से रेंगकर आगे बढ़ने वाले छोटे-छोटे एडवेंचर मोमेंट। बैंगलोर से लगभग 70 किलोमीटर, कोलार जिले में स्थित। बसें आसानी से मिल जाती हैं या बाइक से भी आराम से पहुंचा जा सकता है। कोडचाड्री: नेचर, जंगल और झरनों की धुन से भरी खूबसूरत ट्रेक जर्नी कोडचाड्री ट्रैक कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित है और इसे वाइल्ड एडवेंचर का असली घर कहा जाता है। यहां का सूरज ढलने का नजारा इतना खूबसूरत है कि लोग इसे दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत सनसेट स्पॉट कहते हैं। घने जंगल, पहाड़ी रास्ते, झरनों की आवाज़ और शांत माहौल—कोडचाड्री में सब कुछ है। यहां के रास्ते से गुजरते हुए हड्लुमाने फॉल्स का झरना देखने का मौका मिलता है, जो इस ट्रैक की जान माना जाता है। शिवमोग्गा से लगभग 75–80 किलोमीटर। कोल्लूर गांव तक बसें मिलती हैं। वहां से जीप राइड या ट्रैक शुरू किया जा सकता है। इन पांच ट्रैक्स में क्या खास है जो इन्हें बाकी से अलग बनाता है कर्नाटक में ट्रैकिंग का मतलब सिर्फ पहाड़ चढ़ना नहीं बल्कि अलग-अलग तरह के लैंडस्केप्स का अनुभव करना है कहीं बादलों की चादर, कहीं जंगलों की आवाज़, कहीं झरने, कहीं रोमांच भरने वाली गुफाएं, कहीं सूरज उगते या ढलते देखने का अद्भुत मौका। ये पांचों ट्रैक अपनी अलग पहचान रखते हैं। नंदी हिल्स आसान और फैमिली फ्रेंडली है, स्कंदगिरि नाइट ट्रैक का मज़ा देता है, कुमार पर्वत एडवांस ट्रैकर्स का सपना है, अंतरगंगे एडवेंचर और गुफाओं का यूनीक कॉम्बो है, जबकि कोडचाड्री नेचर लवर्स का स्वर्ग है। कर्नाटक क्यों है ट्रैकिंग का सबसे बड़ा ठिकाना? कर्नाटक की खासियत यह है कि यहां हर तरह का अनुभव मिल जाता है। चाहे आसान ट्रैक चाहिए, एडवांस चाहिए, फॉरेस्ट चाहिए या पहाड़ी, हर स्वाद का ट्रैक यहां मौजूद है। बैंगलोर जैसे बड़े शहर की नजदीकी बाहर से आने वालों के लिए इसे और सुविधाजनक बनाती है। मौसम ज्यादातर सुहावना रहता है और सुरक्षा के लिहाज से भी ट्रैकिंग रूट अच्छे हैं। यही कारण है कि नेचर, एडवेंचर और शांति तीनों को साथ में महसूस करने वाले लोग बार-बार कर्नाटक की इन पहाड़ियों का रुख करते हैं। फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल की तरफ से पांच यात्रा सुझाव

Destination Madhya pradesh Travel

रोमांच की रगों में उतरता सफर MP के टॉप पांच ट्रैकिंग रहस्य!

  • 0 Comments

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी, भीमबैठका, सेठानी घाट, मांडू और महादेव हिल ये पांचों जगहें मिलकर इस राज्य को भारत का उभरता हुआ नेचर–एडवेंचर हब बनाती हैं। पचमढ़ी की हरियाली और झरनों से लेकर भीमबैठका की प्रागैतिहासिक गुफाओं तक, हर जगह अपनी अलग कहानी, संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती समेटे हुए है। मांडू अपनी ऐतिहासिक शान और वास्तुकला के लिए जाना जाता है, जबकि महादेव हिल भोपाल के युवाओं का पसंदीदा वीकेंड ट्रैक है। सेठानी घाट की कठिनाई इसे प्रो-ट्रैकर्स के लिए खास बनाती है। पर्यटन की दृष्टि से देखें तो इन स्थानों में भविष्य की संभावनाएं बेहद मजबूत हैं। एडवेंचर टूरिज्म भारत में तेजी से बढ़ रहा है, और मध्यप्रदेश का भौगोलिक सेटअप सतपुड़ा की पहाड़ियां, घने जंगल, साफ हवा और सुरक्षित रास्ते इसे ट्रैकिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यहां सरकार भी इको-टूरिज्म, फॉरेस्ट कैंप, गाइडेड ट्रैक और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दे रही है। यही वजह है कि आने वाले वर्षों में MP सिर्फ वाइल्डलाइफ नहीं, बल्कि एडवेंचर और हेरिटेज ट्रैकिंग के लिए भी देश का मजबूत केंद्र बन सकता है। साफ-सुथरी प्रकृति, सुरक्षित माहौल और विविध अनुभव ये सब मिलकर मध्यप्रदेश को पर्यटकों का पसंदीदा ट्रैकिंग राज्य बना रहे हैं। पचमढ़ी – राजत प्रपात और डचेस फॉल ट्रैक पचमढ़ी को सतपुड़ा की रानी कहा जाता है और यहां का राजत प्रपात व डचेस फॉल ट्रैकिंग का ऐसा अनुभव है जिसे कोई भी एडवेंचर प्रेमी भूल नहीं पाता। राजत प्रपात तक पहुंचने का रास्ता घने जंगलों, ऊंचे-नीचे पहाड़ी रास्तों और पत्थरीली ढलानों से होकर गुजरता है। यह झरना लगभग 350 फीट की ऊंचाई से गिरता है, और सूरज की रोशनी में इसकी धारें चांदी जैसी चमकती हैं इसलिए इसे सिल्वर फॉल भी कहते हैं। डचेस फॉल की ट्रेकिंग थोड़ी और रोमांचक है, क्योंकि रास्ता थोड़ा ज्यादा खड़ा और चैलेंजिंग होता है। लेकिन नीचे पहुंचते ही जो नज़ारा मिलता है, वह सारी थकान मिटा देता है पानी की तेज आवाज़, फुहारों की ठंडक और चारों तरफ हरियाली दिल जीत लेती है। पचमढ़ी की खासियत यह है कि यहां ट्रैकिंग के साथ-साथ शांत जंगलों का सुकून भी मिलता है। रास्ते में कई छोटे स्पॉट मिलते हैं जहां बैठकर आप घाटियों का नज़ारा देख सकते हैं। यह जगह नए और अनुभवी दोनों तरह के ट्रैकर्स के लिए परफेक्ट है।(साफ-सुथरी प्रकृति, सुरक्षित माहौल और विविध अनुभव ये सब मिलकर मध्यप्रदेश को पर्यटकों का पसंदीदा ट्रैकिंग राज्य बना रहे हैं।) भीमबैठका – प्रागैतिहासिक रॉक शेल्टर ट्रैक भीमबैठका सिर्फ ट्रैकिंग स्पॉट नहीं, बल्कि इतिहास की एक जीवित किताब है। सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच बसा यह इलाका यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और यहां लगभग 30,000 साल पुराने रॉक पेंटिंग्स मिलते हैं। ट्रैकिंग का मज़ा यहां इसलिए अलग है क्योंकि रास्ता बहुत कठिन नहीं होता, लेकिन हर मोड़ पर इतिहास की एक नई परत खुलती है। पथरीले रास्तों, छोटे झाड़ियों और प्राकृतिक चट्टानों के बीच चलते हुए ऐसा लगता है जैसे आप किसी विशाल म्यूज़ियम में घूम रहे हों। गुफाओं की दीवारों पर बने जानवरों, शिकार, नृत्य और दैनिक जीवन के चित्र मानव सभ्यता के सबसे पुराने निशानों को सामने लाते हैं। यह सिर्फ साहसिक गतिविधि नहीं, बल्कि सीखने और समझने की यात्रा भी बन जाती है। यहां की हवा, शांति और जंगल का वातावरण मन को एक अलग ही ऊर्जा देता है। भीमबैठका उन ट्रैकर्स के लिए बेहतरीन जगह है जो एडवेंचर के साथ इतिहास का स्वाद भी लेना चाहते हैं। परिवार, बच्चे, स्टूडेंट हर किसी के लिए यह एक यादगार अनुभव है। सेठानी घाट– सतपुड़ा रेंज का कठिन लेकिन रोमांचक ट्रैक अगर आप असली चैलेंज वाले ट्रैक की तलाश में हैं, तो सतपुड़ा रेंज का सेठानी घाट आपका नाम पुकारता है। यह ट्रेल पचमढ़ी के आसपास स्थित है और मध्यप्रदेश के सबसे कठिन और रोमांचक ट्रैक्स में गिना जाता है। रास्ता पूरी तरह प्राकृतिक है घना जंगल, खड़ी चढ़ाइयां, गहरी घाटियां और बड़े-बड़े पत्थर। कई जगहों पर ट्रैकर्स को हाथों का सहारा लेकर ऊपर चढ़ना पड़ता है, इसलिए यह अनुभवी और फिट ट्रैकर्स के लिए ज्यादा उपयुक्त है। जैसे-जैसे आप ऊपर पहुंचते हैं, नीचे फैली घाटियां और सतपुड़ा का घना जंगल किसी विशाल पेंटिंग की तरह दिखता है। यहां की चुप्पी और हवा का ठंडा झोंका सफर को अनोखा बना देता है। यह ट्रैक सुबह जल्दी शुरू करने पर सबसे अच्छा लगता है, क्योंकि दोपहर तक सूरज तेज हो जाता है। टीनशेदी घाट उन लोगों के लिए है जो खुद को परखना चाहते हैं और प्राकृतिक कठिन रास्तों में अपनी क्षमता का अहसास करना चाहते हैं। एक बार इसे पूरा कर लिया, तो यह अनुभव जिंदगी भर याद रहता है। मांडू – रेवाबाई टेकरी और हेरिटेज ट्रैक मांडू वह जगह है जहां इतिहास, वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता तीनों एक साथ मिलते हैं। यहां का रेवाबाई टेकरी और मांडू का हिल ट्रैक इतिहास प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं। ट्रैक की शुरुआत में ही मांडू के किले, विशाल दरवाजे, पुराने महल और चट्टानी रास्ते एक अलग ही माहौल बना देते हैं। चलते-चलते आप जहाज महल, रूपमती महल, बाज बहादुर महल जैसी जगहों से गुजरते हैं, और यह पूरा सफर आपको कई सदियों पीछे ले जाता है। रेवाबाई टेकरी तक पहुंचने का रास्ता थोड़ा ऊंचाई वाला है, पर बेहद खूबसूरत। यहां से पूरा मांडू, उसकी घाटियां और आसपास की हरियाली दिखाई देती है। ट्रैक का सबसे शानदार पल वह होता है जब आप टेकरी के ऊपर खड़े होकर डूबते सूरज को देखते हैं यह दृश्य किसी फ़िल्म जैसा लगता है। यह ट्रैक ज्यादा कठिन नहीं है, इसलिए परिवार, दोस्त और शुरुआती ट्रैकर्स के लिए बिल्कुल सही है। इतिहास के साथ-साथ ट्रैकिंग का मजा लेना हो, तो मांडू सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। महादेव हिल – भोपाल सीहोर का लोकप्रिय वीकेंड ट्रैक भोपाल के करीब स्थित महादेव हिल युवाओं, परिवारों और ट्रैकिंग के शौकीनों का पसंदीदा वीकेंड स्पॉट बन चुका है। यहां का ट्रैक लगभग 3–4 किलोमीटर का है और जंगल के बीच से होकर गुजरता है। रास्ता न ज्यादा आसान है, न ज्यादा कठिन—इसलिए हर उम्र के लोग इसे आराम से कर सकते हैं। पहाड़ी की ऊंचाई मध्यम है, लेकिन ऊपर पहुंचकर जो नज़ारा मिलता है, वह दिल जीत लेता है। यहां से बड़े ताल का शांत पानी, दूर