Category Delhi Food Travel

पराठे और कुलचे- दिल वालों की दिल्ली का असली ज़ायका

  • 0 Comments

भारत की राजधानी- दिल्ली, सिर्फ अपनी संस्कृति, इतिहास और बाजारों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब खाने के लिए भी मशहूर है। यहाँ का खाना ऐसा है कि जो एक बार खाए, फिर उसका जी बार-बार ललचाये। दिल्ली की गलियों में आपको हर तरह का स्वाद मिलेगा, लेकिन अगर बात करें सबसे खास और लोकप्रिय व्यंजनों की, तो दिल्ली के पराठे और कुलचे का नाम सबसे पहले आता है। ये दोनों ही खाने की चीजें दिल्ली की शान हैं और यहाँ के लोगों के दिलों में खास जगह रखती हैं। चाहे आप दिल्ली के पुराने इलाकों की तंग गलियों में घूमें या फिर किसी मॉडर्न रेस्तरां में जाएं, पराठे और कुलचे हर जगह आपको अपने स्वाद से लुभाएंगे। दिल्ली के पराठों की कहानी, फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल की जुबानी दिल्ली के पराठे सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक परंपरा हैं। पराठा एक ऐसा व्यंजन है जो दिल्ली की गलियों में हर कोने पर मिलता है। ये गेहूं के आटे से बनाया जाता है और इसमें तरह-तरह की स्टफिंग भरी जाती है। आलू, गोभी, पनीर, मूली, दाल या फिर मिक्स वेज, हर तरह का पराठा आपको दिल्ली में मिल जाएगा। लेकिन दिल्ली के पराठों की खासियत सिर्फ उनकी स्टफिंग में नहीं, बल्कि उनके बनाने के तरीके और परोसने के अंदाज में भी है। पुरानी दिल्ली की गलियों में बनी पराठों की दुकानों पर आपको देसी घी में तले हुए पराठे मिलेंगे, जो इतने कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। चांदनी चौक का मशहूर पराठा बाली गली इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहाँ की दुकानें दशकों पुरानी हैं और आज भी लोग यहाँ दूर-दूर से पराठे खाने आते हैं। पराठों को दही, अचार, और मक्खन के साथ परोसा जाता है, जो उनके स्वाद को और बढ़ा देता है। लोग बिल्कुल सही कहते हैं दिल्ली जैसे लजीज पराठे और कहीं नहीं। देश की राजधानी है स्वाद से भरपूर दिल्ली के पराठे हर वर्ग के लोगों को पसंद आते हैं। चाहे कोई स्टूडेंट हो, ऑफिस जाने वाला कर्मचारी हो, या फिर कोई पर्यटक, पराठे सबके लिए एक किफायती और स्वादिष्ट विकल्प हैं। यहाँ तक कि दिल्ली में कुछ जगहों पर आपको मीठे पराठे भी मिल जाएंगे, जैसे कि गुड़ या चीनी से भरे पराठे। ये पराठे न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि दिल्ली की संस्कृति का भी एक हिस्सा हैं।साहब कुलचे तो दिल्ली की शान हैं। अगर पराठे दिल्ली का दिल हैं, तो कुलचे उसकी जान हैं। कुलचा एक तरह की रोटी है, जो मैदा से बनाई जाती है और तंदूर में सेंकी जाती है। दिल्ली में कुलचे का स्वाद कुछ ऐसा है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे। कुलचे का सबसे मशहूर साथी है छोले, और दिल्ली में छोले-कुलचे की जोड़ी इतनी लोकप्रिय है कि इसे हर गली-नुक्कड़ पर देखा जा सकता है। कुलचे की खासियत है इसका नरम और हल्का कुरकुरा टेक्सचर। तंदूर में सेंके जाने की वजह से इसमें एक अलग ही स्मोकी स्वाद आता है। जानिए कुलचे की विविधता दिल्ली में आपको कई तरह के कुलचे मिल जाएंगे, जैसे कि मसाला कुलचा, पनीर कुलचा, या फिर सादा कुलचा। इनका स्वाद तब और बढ़ जाता है, जब इन्हें मसालेदार छोले, तीखी चटनी और प्याज के साथ परोसा जाता है। दिल्ली की सड़कों पर आपको कुलचे की रेहड़ी हर जगह दिख जाएगी। खासकर सुबह और दोपहर के समय ये रेहड़ियां लोगों की भूख मिटाने का काम करती हैं। दिल्ली के बाजारों, जैसे कि कमला नगर, लाजपत नगर या करोल बाग में आपको ऐसी कई दुकानें और ठेले मिल जाएंगे, जहाँ कुलचे का स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा। कुलचे न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये दिल्ली की तेज रफ्तार जिंदगी में एक आसान और जल्दी तैयार होने वाला खाना भी हैं। दिल्ली छोड़कर कहीं भी बसेरा कर लेना लेकिन आप दिल्ली के पराठे और कुलचे का स्वाद कभी नहीं भूल पाओगे। पराठे और कुलचे की सांस्कृतिक अहमियत भी है बेहद खास दिल्ली के पराठे और कुलचे सिर्फ खाने की चीजें नहीं हैं, बल्कि ये यहाँ की संस्कृति और परंपराओं का भी हिस्सा हैं। दिल्ली एक ऐसी जगह है, जहाँ अलग-अलग राज्यों और संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते हैं। यहाँ के पराठे और कुलचे भी इस मिश्रित संस्कृति का प्रतीक हैं। पराठों की स्टफिंग में आपको पंजाबी, उत्तर भारतीय और यहाँ तक कि दक्षिण भारतीय प्रभाव भी दिखाई देता है। उदाहरण के लिए, कुछ जगहों पर आपको मसाला डोसा की स्टफिंग वाले पराठे भी मिल जाएंगे। इसी तरह कुलचे भी दिल्ली की मिली-जुली संस्कृति को दर्शाते हैं। कुलचे की जड़ें पंजाब में हैं, लेकिन दिल्ली ने इसे अपना बनाकर इसमें अपना स्वाद और स्टाइल जोड़ा है। छोले-कुलचे की जोड़ी दिल्ली की सड़कों पर इतनी लोकप्रिय है कि इसे हर उम्र और वर्ग के लोग पसंद करते हैं और चाव से चटखार के साथ खाते हैं। यहाँ तक कि दिल्ली में कई बड़े रेस्तरां और कैफे भी अब अपने मेन्यू में छोले-कुलचे को शामिल कर रहे हैं। दिल्ली में त्योहारों और खास मौकों पर भी पराठे और कुलचे खूब बनाए और खाए जाते हैं। चाहे वो होली हो, दीवाली हो या कोई और उत्सव, इन व्यंजनों की मौजूदगी हर मेज को और रंगीन बना देती है। ये खाना सिर्फ पेट ही नहीं भरता, बल्कि लोगों को एक-दूसरे के करीब भी लाता है। पराठे और कुलचे के लिए दिल्ली की मशहूर जगहें दिल्ली में पराठे और कुलचे खाने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जो दशकों से अपने स्वाद के लिए मशहूर हैं। अगर आप पुरानी दिल्ली में हैं, तो चांदनी चौक की पराठा वाली गली जरूर जाएं। यहाँ की दुकानें, जैसे कि कन्हैया लाल दुरगा प्रसाद या बाबू राम पराठा वाले, अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर हैं। यहाँ आपको हर तरह के पराठे मिलेंगे, जिन्हें देसी घी में तला जाता है और दही, चटनी और सब्जी के साथ परोसा जाता है। अगर आप कुलचे खाने का मन बना रहे हैं, तो कमला नगर का मशहूर छोले-कुलचे वाला ठेला जरूर ट्राई करें। यहाँ के कुलचे इतने स्वादिष्ट होते हैं कि लोग दूर-दूर से इन्हें खाने आते हैं। इसके अलावा, लाजपत नगर, करोल बाग और सरोजिनी नगर जैसे बाजारों में भी आपको

South India Travel

थिरुवाथिराकाली- केरल का पारंपरिक नृत्य, जिसकी हर ताल पर थिरकते हैं पैर

  • 0 Comments

केरल भारत का एक छोटा सा और सुंदर प्रदेश है। जो अपनी संस्कृति और मनोरम आवरण के लिए मशहूर है। पूरे देश और विदेशों से लोग यहाँ घूमने आते हैं और वे केरल की संस्कृति से दो चार होते हैं। समझते है, परखते हैं कुछ चीजों को आत्मसात भी करते हैं। यह तो मनुष्य का नेचर है, जो वह देखता है, सुनता है, पढ़ता उसे ही प्राथमिकता देने लगता है। भारत का हरेक क्षेत्र अपनी कला, संगीत, नृत्य और परंपराओं के लिए अपनी एक खास पहचान बनाता है। ऐसा कहा जाता है कि केरल “ईश्वर का अपना देश है” इस छोटे और सुन्दर से प्रदेश में बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो हमारा ध्यान अपनी और खींचती हैं। (थिरुवाथिरा) केरल की इस ही पहचान का अभिन्न हिस्सा है “थिरुवाथिराकाली” केरल का पारंपरिक नृत्य। जितना कठिन यह शब्द आपको पढ़ने में लगेगा, यह मानिए उतना ही अच्छा यह नृत्य करने और देखने में लगता है। यह पारंपरिक नृत्य बस एक सामान्य नृत्य नहीं है बल्कि यह नृत्य केरल की कला का एक अद्भुत नमूना है, साथ ही साथ यह नृत्य सामाजिक एकता और नारी शक्ति का प्रतीक माना जाता है। थिरुवाथिरा नृत्य को इतना खास क्यों माना जाता है? थिरुवाथिराकाली के नाम से जाना जाने बाले इस नृत्य को काली या थिरुवाथिरा के नाम से भी जाना जाता है। इस नृत्य को इसलिए एक खास दायरे में रखा गया है की सबसे पहले तो यह नृत्य एक सामूहिक नृत्य है, जिसे मुख्य तौर पर महिलाएं ही प्रस्तुत करती हैं। थिरुवाथिरा इस नृत्य को ज्यादातर एक विशेष और खास मौकों या उत्सवों पर किया जाता है, जिनमें ओडम और थिरुवाथिरा हुए। यह केरल में मनाए जाने वाले अनोखे और पारंपरिक उत्सव हैं। इस नृत्य का नाम थिरुवाथिरा इसलिए पड़ा क्योंकि जो मलयालम केलेंडर है, उसमें एक नक्षत्र का नाम थिरुवाथिरा नक्षत्र है। जिसे मार्गजी या फिर मार्गशीर्ष कहा जाता है। महत्वपूर्ण बात यह है की यह नृत्य भगवान शिव और पार्वती के लिए समर्पित माना जाता है। नृत्य की जो मुद्राएं होती है, देखने पर नजर का हटना संभव ही नहीं है। क्योंकि नृत्य करते समय जो महिलाओं का तालमेल होता है, वास्तव में दर्शकों का ध्यान बांधकर रखता है। पूर्ण मानसिक भाव से कहा जाए तो यह नृत्य केवल मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि इस नृत्य में सामाजिक बंधनों, नारी शक्ति और सबसे खास अध्यात्म का समावेश है। इतिहास की चर्चाओं में कहाँ है थिरुवाथिरा नृत्य? पौराणिक कथाओं के अनुसार इस नृत्य को माता पार्वती और उनकी सखियों के द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता था। इससे स्पष्ट होता है की इस थिरुवाथिरा नृत्य का संबंध भगवान शिव और पार्वती से है। लेकिन विवाद का विषय तब बन जाता है, जब कुछ कथाओं में यह मिलता है की भगवान कृष्ण की भक्ति में गोपियों इस नृत्य को करती थीं। इस नृत्य की सबसे मनोरम बात यह है की नृत्य में जो सादगी का भाव होता है, वह सबसे अनमोल और रोमांच से भरपूर होता है। महिलाएं नृत्य की पोशाक धारण करती हैं तो मानो ऐसा लगता है जैसे अफसराएं स्वर्ग से उतर आई हो। हालांकि नृत्य को खुले मैदान जैसे मंदिरों के परिसर या फिर आँगनों में किया जाता है क्योंकि 8 से 10 महिलाओं को व्रत बनाकर नृत्य करना होता है। यही व्रत सामाजिक एकता को दर्शाता है। नृत्य में प्रस्तुत लय बेहद कोमल और लयबद्ध होती है। इसमें प्रयुक ताल कैकट्टीकाली और कुंभम होती है। जो नृत्य को धीमा बनाती है, जो दर्शकों को खूब भाता है। असल में इस नृत्य में चहरे के भाव और हाथों से बनाई जाने मुद्राएं ही अहम रोल अदा करती हैं, सारा का सारा खेल ही इन्ही भाव भंगिमाओं का है। संगीत है तो नृत्य है.. अद्भुत और कहने योग्य बात यह है की इस पूरे नृत्य के दौरान जो चीज आपको जोड़े रखती है वह है संगीत। यदि नृत्य में संगीत नदारद रहा फिर तो बात अधूरी ही मानिए। या फिर नृत्य को रूखा-सूखा कहा जा सकता है । नहीं नहीं! जब नृत्य आज भी इतना प्रासंगिक है तो जाहिर सी बात है, संगीत का प्रयोग तो होता ही होगा। तो इस नृत्य में जो संगीत अपनी भूमिका अदा करता है वह हैं मलयालम लोकगीत, जिनको थिरुवाथिरा पट्टु के नाम से संबोधित किया जाता है। इसमें प्रयुक्त अधिकतर गीत प्रेम, भक्ति और प्रकृति से प्रेरित होते हैं। और वाद्ययंत्रों के रूप में इड़क्का एवं तालम का उपयोग किया जाता है। इस नृत्य में वेशभूषा के भी अपने मायने हैं। जैसे नृतकियाँ इस नृत्य के दौरान साड़ी पहनती हैं जो आमतौर पर सफेद होती हैं। जिनके छोड़ों पर सुनहरी किनारी होती है, जिसे वे कसावु कहते हैं। यह सफेद साड़ी पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक मानी जा सकती हैं। इस साड़ी को जिस तरीके से पहना जाता है, वह तरीका उनकी पारंपरिक वेशभूषा का परिचायक होता है। कैसे अपनी पहचान बरकरार रख पाने में सक्षम है केरल एक बात तो में भूलने ही बाला था, शुक्र खुदा का जो खुदबखुद याद आ गया। नर्तकियाँ का जो श्रंगार है उसे आज के मॉडर्न मेकप से अलग मानिए क्योंकि, इस नृत्य में शामिल नर्तकियाँ अक्सर प्राकृतिक शृंगार करती हैं। जैसे बालों को जूड़े के रूप में बांधना और उसी जूड़े में ताजे और सुगंध से भरपूर चमेली के फूल सजाना। इस नृत्य की शुरुआत वास्तव में मनोरम होती है, जैसे सबसे पहले कोई भक्ति गीत होता है जो भगवान शिव और आदिशक्ति माँ पार्वती को समर्पित होता है। इसके बाद नर्तकियाँ धीरे-धीरे गोल चक्र बनाकर तालियाँ बजाती हैं और अपने पैरों को क्रमशः आगे पीछे करती हैं। पैर बिल्कुल ताल के समन्वय पर आगे पीछे होते हैं। आज विशेष तौर पर इस नृत्य को स्कूलों, कॉलेजों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किया जाने लगा है। और अब न सिर्फ यह नृत्य केरल में बल्कि पूरे देश में इस नृत्य को पसंद किया जाता रहा है और किया जाता है। वास्तविकता तो यही है की थिरुवाथिरा मात्र एक नृत्य नहीं है बल्कि एक सांस्कृतिक पहचान है। कई बार कुछ विडिओ या रील देखने को मिल जाती है, जिसमें कोई फॉरनर महिला इस नृत्य को करती हुई दिखती है, तो मन प्रफुल्लित

Bazar Category Gujrat Travel

अहमदाबाद का रविवारी बाजार- टिकाऊ पर्यावरण की एक जीवंत मिसाल

  • 0 Comments

अहमदाबाद शहर जिसको को भारत की व्यापारिक राजधानी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। यह शहर न केवल कपड़े और उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यहाँ की ट्रेडिश्नल लाइफस्टाइल, कल्चर और लोगों के व्यवहार का अनूठा गठजोड़ भी देखने को मिलता है। इसी संस्कृति का सजीव और जीवंत उदाहरण है हमारे अहमदाबाद का रविवारी बाजार। जो हर रविवार को शहर के दिल की तरह धड़कता है। इस बाजार को संडे मार्केट या फिर रविवारी बाजार के नाम से भी जाना जाता है। रविवारी बाजार आम बाजारों से अलग है। यहाँ केवल जरूरत की चीजें नहीं मिलती  बल्कि यहाँ वो सुकून, सभ्यता का अनुभव, संस्कराती का एहसास भी मिलता है। यह बाजार एक ऐसी जगह है, जहाँ आम आदमी अपने सपनों को थोड़े पैसों में पूरा करने को आता है। कोई अपनी टूटी कुर्सी के बदले एक पुराना पंखा ढूंढ़ता है, तो कोई किताबों की ढेर में ज्ञान का मोती तलाशता है। यह बाजार शहर की पुरानी धड़कन है, जो हर रविवार को नए उत्साह के साथ जीवित हो उठती है। और अपने सुनहरे रंगों से पूरे अहमदाबाद को रंगीन कर देती है। शहर की भागमभाग में यह बाजार एक थोड़ा ठहराव, थोड़ी राहत और थोड़ा मेलजोल लेकर आता है। जैसे किसी परिवार का एक दिन तय हो कि सब इकट्ठा होकर बातें करेंगे। वैसे ही यह बाजार भी शहर के हर कोने से आए लोगों को एक ही स्थान पर जोड़ देता है। और इस माहौल में एक अद्भुत समां होती है, जो इस बाजार की और सब खींचे चले आते हैं। रविवारी बाजार की उत्पती का राज रविवारी बाजार की जड़ें बहुत गहरी हैं, और पुरानी हैं जो हमें एक लंबे समय से संरक्षित संस्कराती का संकेत देती हैं। कह सकते हैं की इस बाजार की जड़ें समय के इतिहास में कई सदियों तक फैली हुई हैं। यह भी कहा जाता है कि इस बाजार की शुरुआत मुग़लकाल या मराठा शासन के समय हुई थी। उस समय शहरों और गाँवों के बीच व्यापार करने वाले छोटे व्यापारी एक दिन निर्धारित करके अपना सामान बेचने आते थे। धीरे-धीरे इस परंपरा ने एक बड़ा रूप ले लिया और हर रविवार को यह बाजार लगने लगा। वैसे वह बाजार जो हफ्ते में किसी एक दिन को लगते हैं उसे हाट कहा जाता है। आज के समय में इसको कहा जा सकता है की यह एक प्रकार का बड़ा हाट है, जिसे अहमदाबाद के सबसे बड़े बाजारों में शामिल किया गया है। शुरू-शुरू में यह बाजार साबरमती नदी के किनारे लगता था, जहाँ लोग अपनी चादरें बिछाकर अपने पुराने सामान, खेती उपकरण, लोहे के औजार, मिट्टी के बर्तन और अन्य घरेलू सामान बेचते थे। और इस बाजार की जड़े बिल्कुल बस्तु विनिमय प्रणाली से जुड़ी हुई हैं। जिसे इंग्लिश में बार्टर सिस्टम कहा जाता है। यहाँ आने वाले अधिकांश ग्राहक गरीब और मिडिल क्लास या उससे छोटे वर्ग के तबके से होते हैं, जिनके लिए नया सामान खरीदना मुश्किल होता था। जैसे आज कई जगह के चोर बाजार हैं जिनमे पुरानी चीजों को या सेकंड हेंड चीजों को कम दामों में बेचा जाता है। लगभग वैसा ही इस बाजार का रंग ढंग है। व्यापारिक ताने-बाने में एक अनोखा स्थान समय के साथ यह बाजार इतना लोकप्रिय हो गया कि अहमदाबाद नगर निगम ने इसे 1997 में और अधिक संगठित करने के उद्देश्य से एलिस ब्रिज के पास एक निश्चित क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया था। आज यह बाजार लगभग 80,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां 1,000 से अधिक छोटे-बड़े विक्रेता हर रविवार को अपनी दुकानें सजाते हैं। जिनमें कई तरह के सामान को बेचा और खरीदा जाता है। इस बाजार की सबसे खास बात यह रही है कि यह समय के साथ बदला जरूर है लेकिन अपनी आत्मा को नहीं खोया है। पुराने सामान के व्यापार से लेकर, कबाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने तक, रविवारी बाजार ने अहमदाबाद के व्यापारिक ताने-बाने में एक अनोखा स्थान बना लिया है। आधुनिक रंग-रूप और लोगों के जीवन से जुड़ा रविवारी समय के साथ रविवारी बाजार में कई आधुनिक बदलाव हुए हैं। पहले जहाँ लोग जमीन पर बैठकर व्यापार करते थे, अब वहाँ स्टॉल्स हैं, पहचान पत्र हैं, टिकट सिस्टम है, और यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे और साफ-सफाई की आधुनिक व्यवस्था भी है। यहाँ इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुराने मोबाइल, कंप्यूटर पार्ट्स, कार के स्पेयर पार्ट्स, पुराने फर्नीचर, किताबें, कपड़े, जूते, साइकिल, खिलौने, बर्तन, घरेलू उपकरण, और कुछ हद तक आर्टिफैक्ट्स भी मिलते हैं। इस बाजार में रियूज़ और रिसायकल की अवधारणा न केवल पर्यावरण हितैषी है, बल्कि सामाजिक रूप से भी सार्थक है। इसीलिए इस बाजार को सस्टेन्बल एनवायरनमेंट का प्रतीक माना जा सकता है। यह बाजार सिर्फ  रियूज़ और रिसायकल को बढ़ावा नहीं दे रहा है बल्कि एक तरह से पर्यावरण को बचा भी रहा है। यही चीज इस बाजार को अलग और विशेष बनाती है। इस बाजार का ग्राहक वर्ग भी विविध है, एक ओर गाँव से आया किसान है, तो दूसरी ओर विश्वविद्यालय का छात्र, कोई गृहिणी है तो कोई रिटायर्ड बुज़ुर्ग, और कई बार विदेशी सैलानी भी अपनी आँखों से इस संस्कृति को देखने आते हैं। यह बाजार केवल खरीददारी का केंद्र नहीं बल्कि यह एक भावनात्मक और मानवीय रिश्ता बनाता है, अपने आने वालों के साथ। कई ऐसे परिवार हैं, जिनकी कमाई का एकमात्र साधन यह रविवारी बाजार ही है। वे पूरे सप्ताह पुराना सामान इकट्ठा करते हैं, मरम्मत करते हैं, और फिर रविवार को बेचने लाते हैं। यहाँ एक व्यापारी द्वारा बेचा गया टूटा हुआ रेडियो, किसी दूसरे के घर में सजावट का टुकड़ा बन सकता है। यह बाजार उन लोगों के लिए अवसर है, जिनके पास बहुत कम संसाधन हैं लेकिन आगे बढ़ने की ललक है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से रविवारी बाजार का महत्व रविवारी बाजार का महत्व केवल एक व्यापारिक केंद्र के रूप में नहीं है बल्कि यह अहमदाबाद की सामाजिक-आर्थिक संरचना का हिस्सा है। यहां हर वर्ग के लोग न केवल सामान खरीदने आते हैं बल्कि एक-दूसरे से संवाद करने मिलने और समझने भी आते हैं। यह बाजार समानता और सहभागिता का प्रतीक है। कोई अमीर या गरीब नहीं, कोई बड़ा या छोटा नहीं, सब एक साथ इस बाज़ार में

Lifestyle Review Travel

Soulful, Stylish, Instagrammable: The New Face of Indian Travel

  • 0 Comments

Indian travel has come a long way. Once rooted in large family holidays, pilgrimage tours, or tightly packed itineraries has now shifted towards something softer, more intentional, and visually captivating. Across the country, a new wave of travellers is reimagining what it means to explore. Where destination is not just about what you see, but how you feel while you’re there, and perhaps most importantly, how it all looks through the lens of your phone camera. In this evolving landscape, a new phrase has taken hold “aesthetic travel.” This isn’t just about visiting pretty places. It’s about curating experiences that are slow, soulful, and shareable. It’s about choosing a handwoven hammock over a hotel bed, a mountain-view café over a busy restaurant, a notebook and a cup of chai over hurried sightseeing. The Influence of Social Media on Indian Travel In India, the idea of aesthetic travel has been amplified by social media, particularly Instagram and YouTube. For younger generations, especially millennials and Gen Z, travel is no longer just about the bucket list; it’s about moments that feel good and look better. Picture-perfect mornings in Himachal cottages, pastel-toned streets in Pondicherry, sunsets from Jaisalmer rooftops—these are the kinds of visuals that now define modern Indian travel. But this shift isn’t just cosmetic. A changing mindset deeply roots this shift. Today’s Indian traveller is more conscious, creative, and curious. There’s a growing preference for boutique stays over big hotels, for local cafés with hand-painted walls and fairy lights, for flea markets that sell ceramic mugs and cotton throws. People are seeking places that blend culture with comfort, tradition with visual harmony. The Rise of Boutique and Aesthetic Stays This change can also be seen in the way accommodations are being designed. Homestays in Uttarakhand and Himachal are not just functional lodgings anymore. They’re carefully curated experiences. You’ll find Himalayan wood furniture, vintage maps, cane lights, earthy colours, and an attention to detail that speaks of global aesthetics rooted in Indian soil. Whether it’s a restored haveli in Rajasthan or a bamboo hut in Ziro, travellers are choosing spaces that not only offer authenticity but also fit into the new visual vocabulary of travel. Global Influences, Local Roots Much of this inspiration has come from global trends. Scandinavian minimalism, Japanese wabi-sabi, or the laid-back Bali-style boho vibe. But what makes Indian aesthetic travel unique is the way it blends these global influences with local culture. A Himachali thali served on a wooden platter, or a Madhubani mural painted on a mud wall. These small details are helping Indian destinations find a voice that feels both global and deeply rooted. A Shift from Tourism to Emotional Exploration With this shift, the traveller is no longer just a tourist. There’s a growing interest in storytelling, in knowing the history of the homestay you’re living in, or the story behind the café’s furniture made by a local carpenter. Travel is being treated as an emotional experience. One that calls for stillness, reflection, and a sense of connection with the place and its people. The Flip Side of Aesthetic Obsession However, it would be unfair to ignore the flip side of this aesthetic obsession. With Instagram driving choices, there’s often a pressure to look for places that “photograph well,” sometimes at the cost of real experiences. Overexposure and overwhelming footfall are now affecting certain destinations. Travel, in such cases, risks becoming performative, more about content creation than personal exploration. The challenge lies in maintaining a balance between capturing the beauty of a place and experiencing it with sincerity. What’s Fueling This Movement in Indian travel? Post-pandemic, the desire for slow, conscious, and meaningful travel has intensified. The aesthetic trend is closely tied to this desire for emotional healing. People are craving silence, stories, warmth, and beauty that feels natural, not manufactured. And this has led to a quiet rise of offbeat gems- villages in Kumaon, river trails in Meghalaya, or craft villages in Tamil Nadu, that are now getting the attention they long deserved. The Digital Nomad Influence Another significant influence has been the rise of solo female travellers in India. Their need for safer, warmer, and more thoughtfully designed spaces has pushed the hospitality industry to evolve. Many of the most aesthetic homestays and retreats today are run by women or created with women travellers in mind, offering security along with charm. The digital nomad culture has also played its part. With remote work becoming more acceptable, workcations have become a trend. Travelers now look for cozy corners with good Wi-Fi, a peaceful view, and ambient surroundings where they can work and unwind. These aren’t just practical decisions—they’re aesthetic ones too. Is Indian Travel Truly Becoming Aesthetic? So, is Indian travel finally becoming “aesthetic”? Yes, but not in a shallow, trend-chasing way. It’s becoming more curated, more intentional, and more tuned into the emotional and visual experience of being in a place. It’s about discovering joy in simple things—a handwritten note from your host, the smell of rain on old walls, a quiet morning by the river, or even the way sunlight falls through a jharokha window. This doesn’t mean that traditional ways of traveling are obsolete. But there’s definitely a shift. Indian travel is entering a phase where the soul of the journey matters just as much as the sights. It is no longer enough to “see” India; now, people want to feel it, live it, and yes- document it beautifully. Beauty in the Ordinary In the end, aesthetic travel is not just about pictures—it’s about presence. And perhaps that’s the most hopeful thing about this new wave: it’s a return to emotion, to simplicity, and to finding beauty in the everyday, one carefully chosen trip at a time.

Chhattisgarh Culture

छत्तीसगढ़- जहाँ लोक परंपराए और संस्कृति आज भी दिलों में धड़कती है

  • 0 Comments

धान के कटोरे म बसे हे सुभीता,मनखे मन ह झन बाढ़े अकरीता।बोली ह मोर मीठास ले भराय,छत्तीसगढ़ के रद्दा मोर मन ल भाय। नाचा गाना अउ हरेली के मेला,दाई-ददा के गोठ म नइ कोई झमेला।कोसा के साड़ी अउ गोबर के दीया,ए संस्कारी धरती के जय हो भईया। ~डॉ. सुरेन्द्र दुबे भारत विविधताओं का देश है और हर राज्य की अपनी एक अनोखी सांस्पकृतिक पहचान है। इन्हीं राज्यों में से एक है छत्तीसगढ़, जो अपनी लोक संस्कृति, सांस्कृतिक कला, फेस्टिवल, वेशभूषा, खानपान और संगीत के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य भले ही भौगोलिक दृष्टि से भले ही नया हो, लेकिन इसकी सांस्कृतिक जड़ें अत्यंत प्राचीन और समृद्ध हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति न केवल जनजातीय जीवन से प्रभावित है, बल्कि इसमें वैदिक और ऐतिहासिक परंपराओं की भी झलक मिलती है। छत्तीसगढ़ के दिल में बस्ती है, लोकनृत्य और संगीत की धड़कन छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य इसकी संस्कृति का दिल हैं। यहाँ के लोकनृत्य न केवल मनोरंजन के साधन हैं बल्कि सामाजिक और धार्मिक जीवन का भी अभिन्न हिस्सा हैं। विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में, हर उत्सव, शादी-ब्याह, फसल कटाई या धार्मिक आयोजन में लोकनृत्य अनिवार्य होते हैं। पंथी नृत्य, जो कि सतनामी कॉम्युनिटी द्वारा किया जाता है, सबसे प्रसिद्ध है। इसमें भक्तिभाव, अनुशासन और ऊर्जा का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। राउत नाचा, एक और प्रसिद्ध नृत्य है, जो दीवाली के अवसर पर यादव समुदाय द्वारा किया जाता है। इसमें झांझ, मांदर, और नगाड़े की ताल पर पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष झूमते हैं। सुवा नृत्य महिलाओं द्वारा किया जाता है। जिसमें नारी सौंदर्य और नज़ाकत की झलक मिलती है। करमा नृत्य आदिवासी जीवन का सबसे खास डांस है, जो विशेष रूप से सरगुजा और बस्तर क्षेत्र में प्रचलित है। संगीत की बात करें तो छत्तीसगढ़ का लोकसंगीत भी बहुत समृद्ध है। यहाँ के गीतों में ग्रामीण जीवन, प्रकृति प्रेम, संघर्ष और देवी-देवताओं के वर्णन होते हैं। ददरिया, करमा गीत, फाग गीत और भजन यहाँ के लोकप्रिय लोकगीत हैं। माँदर, ढोलक, तुरही, नगाड़ा, बांसुरी और तम्बूरा जैसे वाद्य यंत्रों का प्रयोग बड़े पैमाने पर होता है। लोककलाओं और शिल्पकलाओं में माहिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति उसकी लोककलाओं और हस्तशिल्प में भी झलकती है। यहाँ की कला परंपराएँ जनजातीय जीवन से जुड़ी हैं और प्राकृतिक वस्तुओं जैसे लकड़ी, धातु, मिट्टी और बांस से बनाई जाती हैं। बस्तर क्षेत्र की धातु शिल्प अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है, जिसमें लौह कला, देवी-देवताओं, जानवरों और ग्रामीण जीवन की आकृतियाँ बनाई जाती हैं। टेराकोटा और माटी कला भी यहाँ बहुत प्रचलित हैं। कुम्हार समुदाय द्वारा बनाई गई मिट्टी की मूर्तियाँ, दीपक और सजावटी वस्तुएँ स्थानीय मेलों में बिकती हैं। बांस की बनी हुई वस्तुएँ जैसे टोकरियाँ, चटाइयाँ, मछली पकड़ने के जाल और सजावटी सामान बहुत ही सुंदर और टिकाऊ होते हैं। बुनकरी भी यहाँ का एक अहम शिल्प है। कोसा सिल्क की साड़ियाँ, जो छत्तीसगढ़ की खास पहचान हैं, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर क्षेत्र में बनाई जाती हैं। भाषा पहनावा और लोकसंवाद जानिए छत्तीसगढ़ के अनसुने राज छत्तीसगढ़ की बोली छत्तीसगढ़ी है, जो हिंदी की एक समृद्ध उपभाषा मानी जाती है। इसमें मिठास, अपनापन और लोकजीवन का गहरा असर महसूस किया जा सकता है। इसके अलावा यहाँ गोंडी, हल्बी, भतरी, कुड़ुख जैसी जनजातीय भाषाएँ भी बोली जाती हैं। भाषा के ज़रिए लोग अपने अनुभव, आस्था, सामाजिक मूल्य और ऐतिहासिक गौरव को आगे बढ़ाते हैं। पहनावे की बात करें तो यहाँ के पुरुष सामान्यतः धोती, कुर्ता और गमछा पहनते हैं, वहीं महिलाएँ लुगड़ा या साड़ी पहनती हैं। विशेष अवसरों पर पारंपरिक गहने जैसे फुल्ली, बिचुआ, बाजूबंद और कमरबंद पहने जाते हैं। कोसा सिल्क की साड़ी यहाँ की महिलाओं में खास लोकप्रिय है। लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के समय पारंपरिक पोशाकों में सजने का चलन आम है। जब छत्तीसगढ़ त्योहारों के रंग में रंगता है, देश का गौरव बढ़ जाता है छत्तीसगढ़ के त्योहार यहाँ की संस्कृति में उत्साह और एकता का रंग भरते हैं। यहाँ पर राष्ट्रीय त्योहारों के साथ-साथ जनजातीय और क्षेत्रीय त्योहार भी बहुत धूमधाम से मनाए जाते हैं। हरेली, छत्तीसगढ़ का एक बहुत पुराना कृषि त्योहार है, जिसे किसान खेतों की उन्नति और फसल की समृद्धि के लिए मनाते हैं। इस दिन लोग अपने औज़ारों की पूजा करते हैं और बैलों को सजाते हैं। तीजा पर्व महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, जिसमें वे व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। भोजली, नवाखाई और पोला जैसे पर्व गाँवों में विशेष रूप से मनाए जाते हैं। बस्तर दशहरा, जो लगभग 75 दिनों तक चलता है, इसे एशिया का सबसे लंबा त्योहार माना जाता है। इसमें रथ यात्रा, देवी पूजा, पारंपरिक नृत्य और शिल्प मेलों का आयोजन होता है। यह त्योहार बस्तर की सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत प्रमाण है। छत्तीसगढ़ का अनोखा खेल, खानपान का स्वाद और परंपरा का मेल  छत्तीसगढ़ के खानपान में सरलता और पोषण का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। यहाँ के लोग ज़्यादातर चावल आधारित भोजन करते हैं। फरा, चीला, ठेठरी, खुर्मी, भजिया, मुठिया जैसे व्यंजन रोज़ाना के खानपान में शामिल होते हैं। फरा चावल के आटे से बना एक हल्का नाश्ता है, जिसे उबालकर और तड़का लगाकर खाया जाता है। चीला एक तरह का डोसा होता है, जिसे चावल और दाल के घोल से बनाया जाता है। ठेठरी और खुर्मी खासकर त्योहारों में बनाई जाती हैं। देसी महुआ का रस जो बस्तर क्षेत्र में विशेष रूप से लोकप्रिय है, वहाँ की परंपरा से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा साग, कढ़ी, कोदो, कुटकी और जंगल में मिलने वाली सब्जियाँ स्थानीय भोजन का अहम हिस्सा हैं। यहाँ की मिठाइयों में दलिया, खीर, खीरमाल और खुर्मी का विशेष स्थान है। त्योहारों और शुभ अवसरों पर यह व्यंजन बनाए जाते हैं और अतिथियों को परोसे जाते हैं। छत्तीसगढ़ की रसोई में लकड़ी या गोबर से बने चूल्हों का इस्तेमाल आज भी आम है, जिससे खाना विशेष स्वादिष्ट बनता है। आदिवासी जीवनशैली और सामाजिक संरचना छत्तीसगढ़ में गोंड, मुरिया, हलबा, भतरा, बैगा, ओरांव जैसी अनेक जनजातियाँ निवास करती हैं। इनकी जीवनशैली बहुत ही आत्मनिर्भर और प्रकृति के करीब होती है। जंगलों से संसाधन एकत्र कर, वे न केवल अपना जीवनयापन करते हैं बल्कि उसे लोककलाओं और रीति-रिवाजों के ज़रिए सांस्कृतिक रूप भी देते हैं। इन जनजातियों की सामाजिक संरचना बहुत ही

Category Culture Maharashtra Travel

कोल्हापुरी चप्पल – गांव की गलियों से अंतर्राष्ट्रीय रैम्प तक

  • 0 Comments

कोल्हापुरी चप्पल– भारतीय सांस्कृतिक और पारंपरिक हस्तशिल्प की एक अनोखी बनावट, जो न केवल अपनी रंग-रूप और टिकाऊपन के लिए मशहूर है बल्कि यह भारत की कारीगरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की एक रूपोश कहानी को भी दर्शाती है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में जन्मी इस चप्पल ने न केवल स्थानीय बाजारों तक अपनी पहुँच बनाई बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय फैशन जगत तक अपना खास नाम दर्ज कर एक अलग पहचान का निर्माण किया। आज यह चप्पल सिर्फ एक पहनने की वस्तु नहीं रही बल्कि एक सांस्कृतिक पहचान और प्रतीक बन गई है। जो ग्रामीण भारत की कला, परंपरा, आत्मनिर्भरता और जड़ों से जुड़ाव महसूस कराती है। ये कहानी शुरू कहाँ से हुई? कोल्हापुरी चप्पल की कहानी उस वक्त से शुरू होती है, जब भारत में चमड़े से वस्तुएं बनाना एक पारंपरिक कला और व्यवसाय हुआ करता था। इसे बनाने की प्रक्रिया अद्भुत है, पहले चमड़े को सागौन की छाल या नीम से रंग कर उसे प्राकृतिक रूप से तैयार किया जाता था। तब बिना किसी रासायनिक प्रक्रिया के यह चप्पल पूरी हस्तनिर्मित होती थी। और इस चप्पल की मजबूती की बात की जाए तो यह मानिए यह हाथ से बनी चप्पल वर्षों तक साथ निभाती थी। इस चप्पल की अद्भुत बात यह थी कि यह चप्पल न केवल किसान, मजदूर और ग्रामीण जीवन से जुड़े लोगों की पहली पसंद रही, बल्कि इसे राजघरानों में भी बेहद पसंद किया जाता था । कोल्हापुर की रियासतों के समय से ही यह चप्पल कोल्हापुर के समाज और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है और आज पूरी दुनिया इस कोल्हापुरी चप्पल की मुरीद है। कैसे बनाई जाती हैं कोल्हापुरी चप्पलें? इस चप्पल को बनाने की प्रक्रिया एक जटिल और मेहनत काम है। इसे पूर्णतः  हाथ से बनाया जाता है, जिसमें चमड़े की कटाई, सिलाई, गुंथाई और सजावट शामिल होती है। इस चप्पल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की कील, नट-बोल्ट या मशीनरी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसे पूरी तरह हाथों से बनाया जाता है। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की इस चप्पल की शुरुआत पारंपरिक रूप से पुरुषों के लिए हुई थी। लेकिन हम आज की बात करें तो महिलाओं और बच्चों के लिए भी विभिन्न डिज़ाइनों में चप्पल उपलब्ध हैं, जो इसे और खास, विविध और लोकप्रिय बनाता है। चप्पल की डिज़ाइन में ये जो जटिल बुनाई है, रंगों का संयोजन और उभरी हुई कलात्मक आकृतियाँ हैं, वे इसे एक फैशन स्टेटमेंट बना देती हैं। आजीविका का साधन- कोल्हापुर और इसके आसपास के जिलों सांगली, सोलापुर, सातारा आदि में बसे हुए कारीगरों ने पीढ़ियों से इस कला को जीवित बनाए रखा है। यह मात्र एक व्यापार नहीं है बल्कि उनके जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, जिससे दूर हो पाना उनके लिए सरल नहीं है। क्योंकि कई परिवारों की आजीविका इस कला पर ही निर्भर है। एक समय इस कला के पतन का भी था। जब मशीनों और प्लास्टिक के सस्ते उत्पादों ने इस कला पर प्रतिकूल प्रभाव डाला था लेकिन फिर भी कोल्हापुरी चप्पल अपने परंपरागत शिल्प के कारण जीवित रही। इस विपदा से निपटने के लिए कोल्हापुर और उसके आस-पास के कारीगरों ने खूब संघर्ष किया। आज भी यह कारीगर पीढ़ी दर पीढ़ी अपने बच्चों को इस कला में निपुण बना रहे हैं। यह केवल रोजगार नहीं बल्कि एक पहचान है, एक बहुमूल्य विरासत है। एक प्रीमियम फैशन उत्पाद इसी को देखते हुए, सरकार ने भी इस कला को प्रोत्साहित करने के लिए कई अच्छी योजनाओं की शुरुआत की। कोल्हापुरी चप्पल को ‘जीआई टैग’ भी प्राप्त है। जो इस बात की गारंटी देता है कि यह उत्पाद विशिष्ट क्षेत्र से सम्बन्ध रखता है और उसकी गुणवत्ता भी उसी क्षेत्र के नाम पर केंद्रित है। जीआई टैग अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में इस उत्पाद की वैधता को और भी मजबूत करने का काम करता है। अब यह चप्पल एशिया के अलावा यूरोप, अमेरिका, जापान और खाड़ी वाले देशों तक निर्यात की जाती है। जहां अब इस हस्तकला को एक प्रीमियम फैशन उत्पाद के रूप में देखा जाता है। निर्माण है पूरी तरह से प्राकृतिक इस चप्पल की विशेषता न सिर्फ इसकी बनावट और बुनावट में बल्कि उसके पहनने के एहसास में भी झलकती है। ये चप्पल पैरों में पूरी तरह से फिट हो जाती हैं, उसका चमड़ा मानो सांस लेता हो। इस चप्पल की सबसे खास बात यही है कि गर्मियों में पहनने से भी इससे पैर पसीने से पसीजते नहीं हैं। जिसके कारण इसका उपयोग करने से पैरों में कोई एलर्जी या जलन जैसी समस्या नहीं होती क्योंकि इसका निर्माण पूरी तरह से प्राकृतिक चमड़े होता है। इस चप्पल की खासियत यह है की इसे धोती, कुर्ता, साड़ी, लहंगा किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकते हैं। यह सबके के साथ खूब जचती है। यह तो हुई सांस्कृतिक पहनावे की बात, लेकिन यदि मॉडर्न पहनावे की बात की जाये तो जींस, स्कर्ट और पैंट आदि के साथ भी इसे पहना जा सकता है। हर एक ड्रेस के साथ यह एक अलग ही लुक देती है। समय के साथ आए बदलाव हालांकि समय के साथ-साथ इसकी बनावट और डिजाइन में बदलाव आया है। पर इस चप्पल की मूल पहचान आज भी कोल्हापुर की भूमि से जुड़ी हुई है। आजकल कई फैशन ब्रांड्स कोल्हापुर डिज़ाइन को अपनी शृंखला में सम्मिलित कर रहे हैं। नए रंग, नए पैटर्न, फ्लोरल डिज़ाइंस और कढ़ाई जैसी खास सजावट इसे आधुनिक ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाती है। वहीं दूसरी ओर पारंपरिक डिज़ाइनों की मांग अब भी बाजार में बनी हुई है, विशेषकर उन ग्राहकों के बीच जो इसकी प्राकृतिक जड़ों के महत्व को समझते हैं। पारंपरिक शैली का एक पुख्ता नमूना इन दिनों जब फैशन उद्योग पूरी तरह मशीनरी और रासायनिक उत्पादों पर आधारित हो गया है, फिर भी कोल्हापुरी चप्पल एक ऐसी मिसाल है, जो टिकाऊ फैशन की ओर इंगित करती है। यह पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल है, स्थानीय शिल्पकारों को रोजगार मुहैया कराती है, और पारंपरिक भारतीय कला और संस्कृति को जीवित रखती है। अब फैशन की दुनिया में ऐसी कम ही चीज़ें होती हैं, जो परंपरा, शैली और टिकाऊपन की और इशारा करती हों और कोल्हापुरी चप्पल उन्हीं दुर्लभ उदाहरणों का एक पुख्ता नमूना है। एक समय में प्लास्टिक

Lifestyle Review Travel

From Roti to Cheela: The Delicious New Way Indians Are Eating More Protein

  • 0 Comments

In a country where the humble Roti has long been a symbol of an all-comprising food, Indian kitchens have been in a silent yet swift metamorphosis- one that is protein-rich, gut-friendly, and very tasty. Welcome to the world of cheelas, sprouts, millets, and moong where traditions amass to form a modern nutritional philosophy. Roti Was Once the Monarch Rotis, or whole-wheat breads, have been the food of the masses. Being a rich source of carbohydrates, they make one feel heavy. Unfortunately, they lack protein, another important macronutrient for muscle-building, metabolism, and general well-being. As awareness builds up concerning balanced diets and their role in lifestyle diseases, the families are beginning to review what foods adorn their plates. Roti? The Cheela Cast in Another Role: Desi Delight Packed With Protein Cheelas, the savory Indian pancakes made from lentils like moong dal, chana dal, or besan, are fast becoming a substitute for rotis in many health-conscious homes. They are not just excellent sources of protein, but also gluten-free and easy on the digestive system.Inside go the chopped veggies, herbs, and spices for a quick customizable meal to be eaten at breakfast, lunch, or dinner. Desi Protein Guide: Top Vegetarian Sources of Protein For vegetarians in India, protein is everywhere — you just need to look beyond supplements. Lentils like moong, masoor, and chana dal are desi protein powerhouses, while paneer, curd, and milk offer rich dairy-based options. Soy chunks, tofu, and besan (gram flour) add variety and density. Add nuts, seeds, and sprouted legumes for extra punch. Combine cereals with pulses — like rice with dal or roti with besan sabzi — for complete amino acid profiles. Smart, traditional combinations are already protein-rich. No powders needed — just go back to the thali! Grandma’s Wisdom, Modern Plate: Reclaiming Lost Indian Superfoods Before quinoa and chia made it big, our grandmothers were already cooking with ragi, bajra, kulthi, amaranth, sabut moong, and moth beans — nutrient-dense Indian superfoods. These traditional grains and pulses are rich in protein, fiber, iron, and antioxidants, perfect for modern health goals. Once sidelined by refined wheat and rice, they’re now making a comeback in cheelas, rotis, khichdi, and laddoos. By blending ancestral wisdom with modern nutrition science, we can make meals that heal, energize, and connect us to our roots. Grandma was right — the best superfoods were always in our kitchen. The Millet Movement Another shift has been the re-emergence of millets such as ragi, jowar, and bajra. These ancient grains are naturally high in protein and fiber and thus provide an excellent alternative to refined wheat flour. Millets are now being used for making rotis, dosas, and even desserts-thus becoming a favorite among urban kitchens and dietitians! More Than Just a Trend: Why Such a Shift Matters Better satiety: High-protein meals keep you full longer preventing binging. Weight management: Proteins spike the metabolism and help in fat loss. Muscle building: With the sedentary lifestyle getting more higher protein is needed to maintain lean muscle mass. Blood sugar control: Pulses and millets have a slow release of energy, assisting in the management of insulin spikes. A Little Change For A Bigger Impact Instead of 3 rotis for dinner, families are now trying things like:Moong dal cheela with curdSprouted chana or moong saladsBesan or ragi dosasJowar or bajra rotisPaneer bhurji wrapped in millet flour parathas Last Bite This change is not just about protein and meat consumption. It is about reclaiming health through ancient traditional wisdom. There are ways to embrace ancient grains and lentils, and the generation of innovative Indian dishes that influence our daily lives today where we make frontal choices that are delicious and nutritious. A cheela packed with protein may just be the appropriate substitute for the roti your body is seeking! If you are looking to exercise, manage a lifestyle-disease, or simply eat better, a protein-rich cheela may just be a proper substitute for the roti your body has been looking for! Are you ready to take the plunge? Try a masala moong cheela with mint chutney this week, and you may just realize that you have a new favorite!

Lifestyle Review Travel

Is AI the New Travel Agent? The Future of Travel Planning in 2025

  • 0 Comments

The travel industry is undergoing a profound transformation, and at the heart of it lies artificial intelligence. What was once the domain of local travel agents and bulky guidebooks is now being reshaped by predictive algorithms, smart assistants, and data-powered personalization. With the rise of digital nomadism, solo travel, and tech-savvy millennials and Gen Zs entering the travel economy, a new question has surfaced:- Is AI the new travel agent? The Shift from Traditional to Digital– Ft. AI For decades, travellers relied on human agents for their vacation planning. These professionals offered personalized insights, managed bookings, handled logistics, and provided safety nets during crises. But over the last 10 years, online travel agencies (OTAs) like Booking.com, Expedia, and MakeMyTrip gradually shifted consumer behaviour toward self-service models. Today, AI is redefining what “self-service” means by making it smarter, faster, and more personalized than ever before. According to a 2024 Statista report, As per a global survey conducted in November 2024, 40% of consumers reported using AI-powered tools for planning their travel. Among them, 12% utilized artificial intelligence both during the planning phase while on vacation. Whereas 17% used AI tools exclusively for trip planning purposes. That number is only expected to rise in 2025 and beyond. What Exactly Can AI Do in Travel Planning? The capabilities of AI in travel are no longer limited to answering simple queries. Here’s how it’s replacing or at least redefining the role of traditional agents. 1. Itinerary Planning with AI Tools like ChatGPT, Google Bard, and custom AI apps can generate day-by-day itineraries based on user preferences, travel style, season, and budget. You can simply input, “Plan a 10-day culinary and cultural tour across South Korea for under ₹1,00,000,” and get a detailed schedule within seconds. 2. Predictive Pricing Apps like Hopper analyse historical pricing data and trends to advise when to book flights or hotels. This level of insight goes beyond what even experienced agents could offer. 3. Personalized Recommendations AI systems learn user behaviour. Over time, they begin suggesting destinations, stays, and activities that match a user’s past bookings, reviews, or even online behaviour. 4. Real-Time Alerts & Logistics Travel disruptions are inevitable. AI keeps users updated with gate changes, traffic issues, weather updates, or rescheduling options, often faster than any human intervention. 5. Language, Currency & Navigation With tools like Google Lens, real-time translation apps, and AI-driven maps, travellers now navigate foreign countries with more ease than ever before. How AI Compares to Human Travel Agents? While artificial intelligence brings unmatched speed and efficiency to travel planning, its role is still distinctly different from that of a traditional human travel agent. AI excels at delivering instant results. Whether it’s finding flights, suggesting destinations, or generating itineraries, the turnaround is almost immediate. It’s also cost-effective, as most AI tools are either free or built into existing travel platforms. In contrast, human agents often charge a fee or earn through commissions, which can make their services more expensive, especially for budget travellers. When it comes to personalization, AI systems learn from a traveller’s digital behaviour search history, past bookings, and even social media activity to tailor recommendations. However, this personalization is often based on pattern recognition, rather than nuanced understanding. A human agent, on the other hand, can detect hesitation in a traveller’s voice, respond to unspoken concerns, or adapt plans based on intuitions, something AI still struggles with. Emotional intelligence remains a significant differentiator. While AI can offer options, it cannot yet provide reassurance during uncertain times or empathize with specific personal circumstances, like planning a trip after a loss or helping a nervous first-time flyer. Moreover, in crisis situations such as a missed connection or sudden political unrest a human agent can make real-time calls, negotiate with vendors, or escalate issues beyond the scope of AI-powered apps. Availability is another key point of contrast. AI tools are accessible 24/7, offering a major advantage to travellers across time zones or those needing help at odd hours. Human agents, though highly capable, are typically bound by business hours and may not be available instantly- especially in regions with limited infrastructure. Overall, while AI is redefining efficiency in travel planning, human agents still offer a depth of empathy, intuition, and hands-on problem-solving that technology hasn’t fully replicated. The Rise of Hybrid Travel Models Interestingly, the evolution of travel isn’t headed toward a full replacement of human agents, but rather a hybrid model, one where AI handles the groundwork, and human expertise provides the finishing touches. This model is particularly being embraced in luxury travel, group tours, and corporate travel planning. Companies like TravelPerk now integrate AI-powered tools with human travel consultants to deliver smart, flexible solutions for business travellers. In the consumer space, platforms like Airbnb, Klook, and Booking.com use AI to suggest experiences and stays, but still offer live customer service agents for troubleshooting. Bleisure, Personalization & the New Traveller The modern traveller’s expectations are evolving. “Bleisure” (business + leisure) travellers, digital nomads, wellness seekers, and culture-focused explorers are demanding customization, flexibility, and instant assistance. These are all areas where AI performs remarkably well. A recent survey by Booking.com found that most of the Gen Z travellers want travel recommendations that are curated based on past behaviour, personal interests, and real-time local conditions. AI makes that possible, far more efficiently than traditional agents. Such tailored experiences are now being built with a few keystrokes rather than weeks of research. Ethics, Data & Trust With all the convenience AI brings, it also raises important questions: Travel platforms increasingly use AI to upsell services—an area where transparency is crucial. As AI grows more influential, regulatory frameworks must evolve to ensure that personalization does not come at the cost of privacy or manipulation. That’s where human agents still hold trust—many users feel more confident discussing safety, sensitive needs, or urgent changes with a real person. Local vs. Global: AI’s Reach AI has a significant edge in international travel. It can bridge language barriers, streamline visa info,

Category Review Travel

Sleep Tourism: Rest Effecting Travel Destinations-The New Luxury In 2025

  • 0 Comments

Why Everyone Is Talking About Selling Sleep? Sleep is a luxury in the world that never stops scrolling, clicking, and hustling. The name is Sleep Tourism, taking travellers whose wants for deep rest, peace, and calm healing have taken precedence over adventure. From Himalayan retreats to forest pods, India and the rest of the world offer innumerable escapes for refreshing one’s mind and body. For the famed student wrecked with exam stress or your professional soul-in-debt, these destinations give you a chance to disconnect so you may reconnect. Sleep Tourism: What Is It? Sleep tourism is a type of restorative travel whose principals aim to better your sleep through: Natural environmentsMinimal digital exposureSleep-inducing diets and herbal teasMeditation, sound therapy, and AyurvedaSleep-oriented design (dark, soundproof, crisp fabric walls)Not laziness-any-wellness culture.Popular Sleep Tourism Destinations in India Ananda in the Himalayas, Rishikesh Located in the lap of the Himalayan mountain ranges, this luxury healing retreat offers Ayurvedic sleep programs, detox massages, and mindful rituals for sleeping. Trend highlight: Celebrities and influencers are literally hyping it for post-burnout treatment. Shillim Retreats and Spa, Maharashtra An eco-wellness locus, it offers “Sleep Well” programs comprising organic food, guided meditation, and sound healing with gongs. Why is it trending: Digital detox weekends are quite popular here. Swaswara, Gokarna Savaswara, located on tranquil Om Beach, yogic sleep technique (yoga nidra), Ayurvedic therapies, and vegetarian sattvic food. Perfect for: Someone having insomnia, anxiety, or emotional exhaustion. Keemala, Thailand For the international vacations, this Phuket retreat blends treehouse-style villas with sleep pods, blackout zones, and aromatherapy. Global trend: International influencers call it the “sleep spa of Asia.” Global Sleep Destination Making Headlines Six Sense Ibiza (Spain): Circadian rhythm analysis and customized sleep programs. Hästens Sleep Spa, Portugal: $60,000 beds in white-noise zones and luxury rooms. Sleep Retreats in Iceland: Sleep under the glorious northern lights to synchronise your sleep cycle naturally. Sleep-Boosting Trends in Travel (2025)- sleep tourism Blue Zone-Inspired Stays Sites inspired by regions where people live longest owing to clean air, natural diets, minimal noise, and peaceful communities. Neuro-Architecture in Hotels Hotels are designing rooms based on sleep science-now walls are curved, lighting is warm, oxygen-producing plants adorn the space. Sleep-Tech Rooms Sleep-Tech rooms have AI-assisted sleep monitoring, smart beds accepting temperature adjustments, and melatonin lighting. Silent Itineraries Itineraries are proposed with zones of no WiFi, digital fasting, and silent walks or meals. Why Gen Z & Millennials are Booking Sleep-cations? Because social-media overstimulationRemote work burnoutRise in anxiety, sleep apnea, and attention fatigueA desire for “soft life” experiences rather than thrill-based travelRest over reels! Rest is the New Rich ft. sleep tourism In 2025, travel will no longer be just about sightseeing but will be about soul-seeing. Be it through an even sunrise over mountains or calm of a forest cottage, sleep tourism is telling us that peace is truly ultimate luxury. So the next time someone asks where you’re going on vacation, just say-“I’m going to sleep.”

Category Lifestyle Review

‎सुबह की बेहतरीन शुरुआत : आयुर्वेद की इन 10 आदतों के साथ

  • 0 Comments

जब भी भारतीय चिकित्सा पद्धति का नाम आता है, तो हमारे ज़हन में सबसे पहला नाम आयुर्वेद का आता है। आयुर्वेद (Ayurveda) एक ऐसा शास्त्र है जिसका उद्देश्य मनुष्य को स्वस्थ व रोग-रहित जीवन देना है। यदि फिर भी कोई रोग की चपेट में आ जाए तो ऐसे में उसका उपचार करना है। आयुर्वेद में भोजन को औषधि कहा गया है। अत: यदि हम भोजन का ही उचित रूप से सेवन करें, तो हमेशा स्वस्थ और निरोगी रहेंगे। ‎’आयुर्वेद’ दो शब्दों आयु तथा वेद(ज्ञान) से बना हैl अत: जिससे आयु का ज्ञान हो उसे आयुर्वेद कहते हैं। लेकिन यहाँ आयु का मतलब केवल उम्र नहीं है। आयुर्वेद में शरीर, इन्द्रिय (ज्ञानेन्द्रियाँ और कर्मेन्द्रियाँ) मन और आत्मा(Consciousness) के संयोग को आयु कहते हैं। इन सभी के स्तर पर स्वस्थ होकर मनुष्य संपूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकता है और दीर्घायु को प्राप्त कर सकता है। आयुर्वेद में व्यक्ति के स्वास्थ्य के रक्षण के लिए पौष्टिक भोजन, दिनचर्या, रात्रिचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार, पथ्य-अपथ्य इत्यादि का वर्णन किया गया है। ‎आइये जानते हैं कि आयुर्वेदके अनुसार हम एक बेहतरीन सुबह की शुरुआत कैसे कर सकते हैं- 1.उठने का समय : ब्रह्ममुहूर्त हमें ब्रह्ममुहूर्त अर्थात् सूर्योदय से दो घंटे पूर्व लगभग सुबह 4 से 5:30 बजे के बीच उठ जाना चाहिए। उठने का यह समय सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि ब्रह्ममुहूर्त में शरीर को स्वच्छ, सात्त्विक और प्रदूषण रहित वायु मिलती है। ब्रह्म मुहूर्त के समय उठने पर नित्य कर्म करने से हमारी आयु लम्बी होती है। 2.उषापान- सुबह-सुबह पानी पीने की प्रक्रिया उषा का अर्थ होता है सुबह और सुबह-सुबह पानी पीने की प्रक्रिया को उषापान कहा जाता है। उषापान में धातु(चांदी, तांबा, सोना आदि) के बर्तन में रात भर रखे हुए साफ पानी को पिया जाता है। तांबे के बर्तन में रखा सादा या हल्का गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार हमें सुबह उठने के बाद बिना कुल्ला किये यह पानी पीना चाहिए। हमें लगभग 1.4 लीटर पानी को थोड़ा थोड़ा करके पीना चाहिए ताकि हमारी आतें(intestines), जो लगभग 6 से 8.5 मीटर लंबी होती हैं, पूरी तरह से साफ़ हों पाएँ। शुरुआत में एक या दो गिलास पानी से शुरुआत करें, फिर धीरे धीरे ये मात्रा बढ़ाकर 4 से 6 गिलास करें।‎यह आंतों को साफ़ करने के अलावा पूरी रात सोने के बाद सुबह हमारी बॉडी को दोबारा हाइड्रेट करता है। यह दिमाग को तरोताजा करता है और शरीर को ऊर्जा देता है। यह अपच की समस्या को भी दूर करता है। मुंह और दांतों के विकारों को भी ठीक करता है। 3.मलोत्सर्ग या मल त्याग करना: उठने के बाद मल का त्याग मौन होकर करना चाहिए। प्रयत्नपूर्वक मलोत्सर्ग नहीं करना चाहिए। यदि आप नियमित और प्रतिदिन मल का त्याग करते हैं, तो आपका शरीर स्वस्थ, पवित्र और दुर्गन्ध रहित होकर स्वच्छ हो जाता है। इसके लिए आपको सही मात्रा में संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए और अपनी शरीर की जरूरत के अनुसार पानी पीते रहना चाहिए। 4. आयुर्वेद में मुख-प्रक्षालन (मुख की शुद्धि) मल का त्याग करने के पश्चात् अपने हाथों को अच्छी तरह से धोकर, स्वच्छ जल से अपने मुख, आँख, नाक, कान तथा चेहरे को अच्छी तरह धोना चाहिए। इससे सुस्ती दूर होती है और मुख की शुद्धि होती है। 5.दाँत साफ करना: आयुर्वेद के अनुसार, आगे की ओर से कोमल दातुन से प्रातः और भोजन के पश्चात् दातुन करना चाहिए। दातुन को छोटी अंगुली के समान मोटी, सीधी तथा लम्बाई में 12 अंगुली होना चाहिए। दातुन के द्वारा किसी भी प्रकार से मसूढ़ों को हानि न पहुँचाएँ। लम्बी दातुन से चीरकर जीभ को भी साफ करें।‎आजकल दाँतों के लिए टूथब्रश और टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इनका सावधानी से गर्म पानी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। 6.गण्डूष (Oil pulling): गण्डूष या ऑयल पुलिंग में मुंह में तेल भरकर कुछ देर के लिए उसे मुंह में चारों तरफ घुमाया जाता है। इसके बाद इस तेल का कुल्ला कर दिया जाता है। आप 4 से 5 मिनट तक इस प्रक्रिया को कर सकते हैं। इसके लिए तिल या सरसों का तेल के प्रयोग को उत्तम कहा गया है। गण्डूष क्रिया होंठों का फटना, मुँह का सूखना और छाले इत्यादि के लिए फायदेमंद होती है। इससे दाँत और मसूड़े मजबूत होते हैं और मुख की मलिनता और दुर्गन्धता का नाश होता है। 7.अभ्यंग(तेल मालिश): आयुर्वेद के अनुसार ‎आयुर्वेद के अनुसार प्रतिदिन शरीर पर अभ्यंग यानि तेल मालिश करनी चाहिए। इससे त्वचा साफ़ और शरीर मजबूत होता है। तेल को हल्के हाथों से पूरे शरीर पर लगाना चाहिए। सिर, कान और पैर के तलवों का विशेष रूप से प्रतिदिन अभ्यंग करना चाहिए। पैरों में तेल लगाने से आँखों की रोशनी बढ़ती है, रूखापन, थकावट, पैरों का फटना, आदि नहीं होते। कान में तेल लगाने से कान दर्द, बहरापन, कान के रोग इत्यादि नहीं होते। सिर पर तेल लगाने से बालों के गिरना रुकता है, सफेद बालों में कमी आती है, सिरदर्द नहीं होता है। अभ्यंग से चेहरे पर चमक आती है और मन शांत होता है। 8.योग व ध्यान: सबसे पहले वॉर्म अप के लिए कुछ हल्के व्यायाम फिर सूर्य नमस्कार और क्षमतानुसार अन्य आसन करने चाहिए तथा कूल डाउन के लिए शवासन या तितली आसान किया जा सकता है। तत्पश्चात् ध्यान व प्राणायाम करना चाहिए, ताकि पूरे दिन शरीर व मन ऊर्जावान रहे।‎आयुर्वेद मतानुसार शक्ति से अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए, वह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। व्यायाम अपनी आधी शक्ति अर्थात् माथे पर पसीना आने तक करना चाहिए। 9.स्नान: स्नान यानि नहाने से शरीर साफ होता है और ताज़गी मिलती है। इससे पसीना, गंदगी और थकान दूर होती है, तथा शरीर को ऊर्जा मिलती है, इससे शरीर भी स्वच्छ होता है और मन को भी प्रसन्नता मिलती है। 10.सुबह का भोजन: आयुर्वेद के अनुसार हमें अपनी प्रकृति (वात, पित्त या कफ) तथा ऋतु के अनुसार भोजन करना चाहिए। तथा सुबह के नाश्ते में सदैव ताज़ा, गर्म व हल्का भोजन करना चाहिए। क्योंकि सुबह के समय हमारी पाचन अग्नि बढ़ने की प्रक्रिया चल रही होती है और गर्म भोजन जल्दी पचता है। अत: नाश्ते में अत्यधिक मसालेदार, भारी या कच्चा भोजन नहीं करना चाहिए। आजकल हम समय