cloud Destination Travel

मानसून में घूमने के लिए भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें

  • 0 Comments

कुछ सफर सिर्फ मंज़िल तक पहुँचने के लिए नहीं होते, कुछ सफर दिल को थोड़ा और ज़िंदा महसूस कराने के लिए होते हैं।” पहली बारिश की बूंद, मिट्टी की सोंधी खुशबू, हाथ में गरमा-गरम चाय का कप और सामने बादलों में खोए पहाड़… बस यही तो है मानसून का असली जादू। यह वो मौसम है जब हमारा दिल अचानक बोल उठता है — बस बहुत हो गया, अब एक छोटी सी trip तो बनती है!” मानसून सिर्फ एक मौसम नहीं, एक mood है, एक vibe है। इस वक्त प्रकृति अपना सबसे खूबसूरत रूप दिखाती है। झरने पूरी रफ्तार से बहते हैं, पेड़ नई हरियाली की चादर पहन लेते हैं और पहाड़ी रास्ते किसी dreamy Bollywood scene जैसे लगने लगते हैं। अगर आपकी gallery भी सिर्फ assignments, office files और random screenshots से भरी हुई है, तो अब वक्त आ गया है उसे कुछ *rainy roads, misty mountains और chai moments से भरने का। तो अपना बैग पैक कीजिए, favourite playlist डाउनलोड कीजिए और निकल पड़िए उन जगहों की तरफ जहाँ हर मोड़ पर एक नई कहानी आपका इंतज़ार कर रही है। 1. मून्नार ,केरल जहाँ बादल पहाड़ों को गले लगाते हैं और हर सुबह किसी खूबसूरत ख़्वाब जैसी लगती है।” मुनार उन जगहों में से है जहाँ पहुँचते ही शहर का शोर पीछे छूट जाता है और सिर्फ सुकून आपका साथी बन जाता है। मानसून में यहाँ के चाय के बागान बारिश की बूंदों से चमक उठते हैं और धुंध से ढकी वादियाँ किसी fairy tale का एहसास कराती हैं।   इस स्थान की विशेषता विशाल tea gardens और मसालों की खुशबू से भरी वादियाँ, शांत माहौल जो आपको खुद से मिलने का मौका देता है। यहाँ क्या देखें? एराविकुलम नेशनल पार्, अट्टुकल वॉटरफॉ, इको पॉइंट,चाय के बागान क्या खाएँ और अनुभव करें? केरल की ताज़ा बनी चाय, केले के chips और local dishes का स्वाद जरूर लें। बारिश के बीच हाथ में चाय और सामने फैले पहाड़ — इससे बेहतर monsoon therapy शायद ही कुछ हो। घूमने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर, जब मानसून मुनार की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। कैसे पहुँचें? निकटतम एयरपोर्ट कोच्चि है। वहाँ से टैक्सी या बस लेकर लगभग 4 घंटे में मुनार पहुँचा जा सकता है। 2. ऊटी, तमिलनाडु “कुछ जगहें इतनी खूबसूरत होती हैं कि वहाँ पहुँचकर फोन खुद-ब-खुद camera mode में चला जाता है।” ऊटी की बारिश में एक अलग ही कशिश है। बादलों से घिरी पहाड़ियाँ, ठंडी हवाएँ और हर तरफ फैली हरियाली आपको किसी old-school romantic movie की याद दिलाती है   इस स्थान की विशेषता इसे Queen of Hills कहा जाता है। यहाँ nature और colonial charm का शानदार मेल देखने को मिलता है। यहाँ क्या देखें? नीलगिरी माउंटेन रेलवे,डोड्डाबेट्टा पीक ,बॉटनिकल गार्डन, रोज़ गार्डन क्या खाएँ और अनुभव करें? ऊटी की homemade chocolates और hot coffee का मज़ा लेना बिल्कुल न भूलें। Toy train की बारिश वाली journey आपकी trip का सबसे यादगार हिस्सा बन सकती है। घूमने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर।कैसे पहुँचें? कोयंबटूर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। 3. चेरापूंजी, मेघालय “यहाँ बारिश सिर्फ होती नहीं, बल्कि अपनी एक खूबसूरत कहानी सुनाती है।” अगर आप उन लोगों में हैं जिन्हें बारिश से इश्क़ है, तो चेरापूंजी आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं। यहाँ बादल इतने करीब महसूस होते हैं कि लगता है जैसे बस हाथ बढ़ाओ और उन्हें छू लो। इस स्थान की विशेषता दुनिया के सबसे अधिक बारिश वाले क्षेत्रों में इसकी गिनती होती है। यहाँ प्रकृति का रॉ और अनछुआ रूप देखने को मिलता है। यहाँ क्या देखें? नोहकालिकाई वॉटरफॉल, लिविंग रूट ब्रिज, मावस्माई गुफाएँ, हरी-भरी घाटियाँ क्या खाएँ और अनुभव करें? यहाँ के स्थानीय Khasi खाने का स्वाद लें और बारिश में छोटे-छोटे गाँवों की सैर करें। हर मोड़ पर मिलने वाले बादलों के नज़ारे आपको अपनी यादों की डायरी में हमेशा के लिए कैद कर लेने पर मजबूर कर देंगे। घूमने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर कैसे पहुँचें? शिलांग से सड़क मार्ग द्वारा लगभग 2 घंटे की यात्रा करके चेरापूंजी पहुँचा जा सकता है। 4. लोनावला, महाराष्ट्र “कभी-कभी खुशी किसी बड़ी चीज़ में नहीं, बल्कि बारिश में भीगी सड़क, गरम चाय और पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारों में छिपी होती है।” मुंबई और पुणे के बीच बसा लोनावला मानसून आते ही एकदम अलग रंग में नज़र आता है। हर तरफ फैली हरियाली, पहाड़ों से गिरते झरने और धुंध से ढके रास्ते इसे एक perfect monsoon getaway बनाते हैं। यहाँ का मौसम इतना सुहाना होता है कि आपका मन वापस लौटने का ही नहीं करेगा। इस स्थान की विशेषता मानसून में यहाँ की घाटियाँ हरे रंग की चादर ओढ़ लेती हैं और चारों तरफ फैला प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को अपनी तरफ खींच लेता है। यह weekend trips, road trips और nature lovers के लिए एक बेहतरीन destination है। यहाँ क्या देखें? भुशी डैम, टाइगर पॉइंट, लायंस पॉइंट, कार्ला और भाजा गुफाएँ, पावना लेक। क्या खाएँ और अनुभव करें? बारिश में गरमा-गरम वड़ा पाव, भुट्टा और अदरक वाली चाय का स्वाद आपकी trip को और भी यादगार बना देता है। दोस्तों के साथ बारिश में road trip करते हुए धुंध भरे रास्तों का मज़ा लेना एक अलग ही एहसास है। घूमने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर, जब लोनावला अपनी सबसे खूबसूरत अदाओं में नज़र आता है। कैसे पहुँचें? लोनावला मुंबई और पुणे दोनों शहरों से ट्रेन और सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। 5. कूर्ग, कर्नाटक “जहाँ हवा में कॉफी की खुशबू घुली हो और हर रास्ता आपको सुकून की तरफ ले जाए, उस जगह का नाम है कूर्ग।” कूर्ग उन जगहों में से है जहाँ पहुँचते ही समय थोड़ा धीमा सा महसूस होने लगता है। मानसून में कॉफी के बागान, घने जंगल और छोटे-छोटे झरने मिलकर ऐसा मंज़र बनाते हैं कि दिल बस यही कहता है — “यहीं कुछ दिन और ठहर जाते हैं।” इस स्थान की विशेषता इसे भारत का Scotland भी कहा जाता है। कॉफी plantations, हरे-भरे जंगल और शांत वातावरण इसकी पहचान हैं। यहाँ क्या देखें? एबी फॉल्स, राजा सीट, दुबारे एलीफेंट कैंप, तालकावेरी, कॉफी के बागान। क्या