Best of My Blogs Delhi Destination Travel

Sunder Nursery- Best Picnic Spot in Delhi

  • 1 Comment

शहरों के लोगों को अगर किसी चीज़ की कमी सबसे ज्यादा खलती है, तो वो है “प्राकृतिक सौंदर्य” और दिल्ली में अगर आप ऐसी ही किसी जगह की तलाश में है तो आज आपकी तलाश मुकम्मल हो जाएगी। क्योंकि फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के आज के इस ब्लॉग में हम आपको एक ऐसी ही जगह की जानकारी दे रहे हैं, जोकि नाम से ही सुन्दर है जिसका नाम है “सुन्दर नर्सरी”। हुमायूँ टॉम्ब के सामने स्थित यह नर्सरी एक नर्सरी के साथ-साथ बायो-डाइवर्सिटी पार्क, एक ऐतिहासिक विरासत और एक गार्डन भी है। जहां आप 40 रुपए टिकट देकर प्रवेश कर सकते हैं। नाम से समझ आता है कि यह सिर्फ एक गार्डन हो। पर अंदर जाने पर आपको कुछ अलग ही माहौल देखने को मिलेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और नेचर के करीब जाने के लिए यह जगह बिलकुल परफेक्ट है। (Sunder Nursery) सर्वश्रेष्ठ घूमने लायक जगह टाइम्स मैगज़ीन ने 2018 के अपने सर्वे में सुन्दर नर्सरी को 100 सर्वश्रेष्ठ घूमने लायक जगहों में शामिल किया था। इस नर्सरी का हर ज़र्रा-ज़र्रा इसके बदलाव की तस्वीरों की गवाही देता है। दरअसल यह जगह लगभग पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। अर्कोलॉजिकल डिपार्टमेंट के मार्ग दर्शन से इस जगह का पुनर्निर्माण शुरू किया गया। आज यह नर्सरी देखने के लिहाज़ से काफी सुन्दर है। मुग़ल आर्किटेक्चर और बैग-बगीचों से सजी ये नर्सरी लगभग 90 एकड़ में फैली हुई है। आप जब भी यहां आएं तो इस बात को ध्यान में जरूर रख लें कि खूब सारा पैदल चलना पड़ेगा, तभी इसकी नायाब खूबसूरती का आप दीदार कर पाएंगे। सुन्दर बुर्ज एंट्री करते ही सबसे पहले आपको एक मकबरा नज़र आएगा, जिसका नाम सुन्दर बुर्ज है। इस मकबरे की अंधरुनि खूबसूरती का बखान करना मुश्किल है। 13वी सदी की इस मुग़ल कालीन ईमारत के अंदरूनी हिस्से में सफ़ेद चूना पत्थर से सजावट की गई है। पूरा मकबरा कुरान की आयतों से सजा हुआ है। इस बेहतरीन मकबरे के दीदार से सफर की शुरुआत ही काफी शानदार और खूबसूरत होती है। ख़ास बात तो यह है कि यहां आपको जगह-जगह पर इस पूरी नर्सरी की बदलती तस्वीरों को दिखाया गया है। जो इस खूबसूरत छेत्र की हर कहानी को दिखने के लिए जरुरी भी है। चलते-चलते झील के सुन्दर नज़ारे भी आराम से देखने को मिलते हैं। लक्कड़ वाला बुर्ज यकीन मानिये ऐसी खूबसूरत जगह से कोई दिल लगाए बिना तो रह ही नहीं सकता। इस नर्सरी के अंदर आगे चलकर आपको एक और ईमारत दिखाई देगी। जो है 16वी सदी का लक्कड़ वाला बुर्ज। बुर्ज की ख़ास बात यह है कि इसे 2017 में इसकी बनावटी खूबसूरती को देखते हुए विश्वविरासत घोषित कर दिया गया। यह पूरी नर्सरी अलग-अलग खूबसूरत फूलों से सुसज्जित है। इसके अलावा यहाँ आपको जगह-जगह पेड़ों की अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिलेंगी। हर पेड़ पर उसका नाम देख कर आप उसकी प्रजाति का पता आप आसानी से लगा सकते हैं। साथ ही साथ यहाँ पक्षियों की भी लगभग 80 तक प्रजातियां संरक्षित हैं। घूमते हुए रस्ते में आपको तरह-तरह के पक्षियों की आवाजें सुनाई देंगी। एक और खास बात यह है कि इस खूबसूरत जगह में बांस के पेड़ों की ओंठ में ठीक झील के सामने आपको एक कैफ़े भी मिल जायेगा। जिससे आपकी पिकनिक या फिर आपका दिन और भी लाजवाब होने वाला है। सोच के देखिये कुदरत की गोद में बैठ कर लंच करने का मज़ा कैसा होगा। इसकी दूसरी तरफ ठीक सामने फूलों से भरी रंगीन नर्सरी भी है। ऐसे में प्रेमी जोड़ों की हस्ते और खिलखिलाते चेहरे किसी का भी दिन मुकम्मल कर देती हैं। जगह-जगह बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था भी की गई है। न केवल युवाओं बल्कि बच्चों और परिवार वालों के लिए भी यह जगह एक बेस्ट पिकनिक स्पॉट साबित होता है। जगह-जगह गार्डन और मकबरों का ऐसा मेला आपको जरा भी बोर नहीं होने देगा। इसके अलावा इसके अंदर एक भूमिगत रंगमंच भी है जिसका इस्तेमाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता है।सुन्दर नर्सरी न सिर्फ बच्चों, एडल्ट्स बल्कि पूरे परिवार सभी के लिए एक बेस्ट स्पॉट माना जाता है। यह सुबह 7 बजे से शाम 10 बजे तक खुला रहता है। जिसमें लास्ट एंट्री 9:30 PM है। इसका नेअरेस्ट मेट्रो स्टेशन जेएलएन या फिर लाजपत नगर है।

Culture Delhi Destination

Sunder Nursery – Delhi’s Heritage Park

  • 0 Comments

Sunder Nursery: सुंदर नर्सरी- इतिहास और कुदरत का सुंदर मिलन Five colors of Travel भागते-दौड़ते शहरों के लोगों को सबसे ज्यादा कमी अगर किसी चीज की खलती है, तो वो है प्राकृतिक सौंदर्य की। अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं तो समझ लीजिये आपकी तलाश आज मुक्कमल हुई। क्योंकि आज हम आपको रू-ब-रू करवाएंगे ऐसी ही एक बेहद खास जगह- सुंदर नर्सरी से। जिसके बारे में भले ही आपने कम सुना होगा या पढ़ा होगा लेकिन यहाँ आने के बाद आप महसूस करेंगे की ये शानदार जगह किसी जन्नत से कम नहीं।(Sunder Nursery) दुनिया की 100 बेहतरीन जगहों में दिल्ली की सुंदर नर्सरी हुमायूं टॉम्ब के ठीक सामने स्थित ये नर्सरी एक नर्सरी के साथ-साथ बायोडायवर्सिटी पार्क, एक ऐतिहासिक विरासत और गार्डन भी है। आप यहाँ 40 रुपये की टिकट लेकर प्रवेश कर सकते हैं। नाम से समझ आता है ये सिर्फ एक गार्डन भर है पर अंदर जाने पर मालूम हुआ यहां तो बहुत कुछ है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और नेचर के करीब जाने के लिए ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है। टाइम्स मैगज़ीन ने 2018 के अपने सर्वे में सुंदर नर्सरी (Sunder Nursery) को 100 सर्वश्रेष्ठ घूमने लायक जगहों में शामिल किया है। इस नर्सरी का हर ज़र्रा-ज़र्रा इसके बदलाव की तस्वीरों की गवाही देता है। दरअसल ये जगह लगभग पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। आर्किलोजिकल डिपार्टमेंट के मार्गदर्शन में इस जगह पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया गया। नतीजा आज ये नर्सरी देखने के लिहाज़ से बेहद खूबसूरत लगती है। मुग़ल आर्किटेचर और बाग-बगीचों से सजी ये नर्सरी लगभग 90 एकड़ में फैली हुई है। एंट्री गेट पर नक्शा देखकर ये तो समझ आ गया था कि आज पैरों की अच्छी-खासी कसरत होने वाली है। आप भी यहां आएं तब ये माइंड सेट करके आएं की खूब सारा पैदल चलना पड़ेगा तभी इसकी नायाब खूबसूरती के दीदार कर पाएंगे।(Sunder Nursery) अंदर घुसते ही सबसे पहले एक मकबरा नजर आया। छानबीन से मालूम हुआ ये सुंदर बुर्ज़ है। इस मकबरे की अंदरूनी खूबसूरती का बखान करना मुश्किल है। 16वीं सदी की इस मुगलकालीन इमारत के अंदरूनी हिस्सें में सफेद चूना पत्थर से सजावट की गई है। पूरा मकबरा कुरान की आयतों से सजा है। इस बेहतरीन मकबरें के दीदार से सफर की शुरुआत कुछ ज्यादा ही रोमांचित लगने लगी। खास बात ये थी जगह-जगह इस पूरी नर्सरी की बदलती तस्वीरों को दिखाया गया था। जो इस खूबसूरत क्षेत्र की हर कहानी को दिखाने के लिए जरूरी भी है। लक्कड़वाड़ा बुर्ज चलते-चलते झील के सुंदर नज़ारे भी आराम से देखने मिल रहे थे। यकीन मानिये आपका मन ऐसी खूबसूरती देख उत्साहित हुए बिना रह ही नहीं सकता। कुदरत की ये बेहतरीन नक्काशी किसी कागज पर उतारना कई बार किसी लेखक के बस में भी नहीं होती। रास्ते में एक और ऐतिहासिक विरासत दिखी। ये था 16वीं सदी का लक्कड़वाड़ा बुर्ज। इस बुर्ज की खासियत ये है कि इसे 2017 में इसकी बनावटी खूबसूरती को देखते हुए विश्व विरासत घोषित किया गया। सामने की ओर से ये पूरा बुर्ज गुलाब बाग से सुसज्जित है। इस नर्सरी में जगह-जगह पेड़ों की कई प्रजातियां मौजूद है। हर पेड़ पर उसका नाम देख कर आप उसकी प्रजाति का पता आसानी से लगा सकते हैं। साथ ही साथ यहां पक्षियों की लगभग 80 प्रजातियां संरक्षित हैं। घूमते हुए रास्ते भर तरह-तरह के पक्षियों की आवाज़ें सुनाई दे रहीं थी। यहां ये फैसला करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि अगली जगह कौन-सी देखी जाए। शानदार पिकनिक स्पॉट चलते हुए एक और खास जगह दिखाई दी जिससे मन आनंदित हो गया। बांस के पेड़ों की ओंट में ठीक झील के सामने एक कैफ़े दिखा। सोचिए कुदरत की गोद में बैठ कर लंच का मज़ा ही कुछ और होगा। इसके दूसरी तरफ ठीक सामने फूलों से भरी रंगीन नर्सरी थी। ऐसे में प्रेमी जोड़े और उनके खिलखिलाते चेहरे देख कर नजारा और भी हसीन लगने लगा। जगह-जगह बच्चों के लिए प्लेइंग जोन मिल जाएंगे। न केवल युवाओं के लिए बल्कि परिवार और बच्चों के साथ भी यहां आ के आपका दिन बन सकता है।(Sunder Nursery) सुन्दरवाला महल बाहर निकलते हुए एक और महल पर नजर पड़ी। ये था सुन्दरवाला महल। जगह-जगह गार्डन और मकबरों का ऐसा मेल आपको बोरियत का एहसास तो बिल्कुल नहीं होने देगा। इस महल में कब्रगाह के चारों तरफ आठ कमरे बने हैं। जो इसे चौकोर मकबरे का आकार देता है। इस महल की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी थी जिसे पुनर्निर्माण के जरिये ठीक किया गया। इसके ठीक सामने एक भूमिगत रंगमंच भी है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों में इसका उपयोग किया जाता है। सफर में आगे बढ़ते हुए तरफ-तरह के पक्षियों और फूलों को देखना लुभाता है। रास्ते में छोटे-छोटे कॉफी पॉइंट नजारों को और भी ज्यादा आकर्षक बना देते हैं। अंतिम पड़ाव में एक और ऐतिहासिक इमारत पर नज़र पड़ी। ये था मिर्जा मुजफ्फर हुसैन का मकबरा। बादशाह अकबर के दामाद का ये मकबरा एक दुर्लभ ढांचा है। इसके अंदर कब्र है जिसे आठ कमरों से घेरा हुआ है। महीन सजावट और आयतों से सजा ये मकबरा देखने के लिहाज से बेहद खास है। इसकी सुंदरता मोहित करती है। (Sunder Nursery) क्यों जाएँ सुन्दर नर्सरी?    Five Reasons to Visit This Place – 1.आप चाहें तो यहाँ घंटों व्यतीत कर सकते हैं क्योंकि इस जगह बोर होने का तो सवाल ही नहीं उठता। 2. जिन प्रकृति प्रेमियों को नई-नई जगह देखने का शौक हो उनके लिए सुन्दर नर्सरी एक उम्दा विकल्प है। 3. वैसे आप यहाँ किसी भी समय आ सकते हैं लेकिन फिर भी जब मौसम थोड़ा ठंडा हो तब यहां आना बेहतर रहता है। 4. यहाँ स्थित झील, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ओपन एयर थिएटर, भव्य मकबरें और महल आपको प्रकृति और इतिहास दोनों का अहसास कराएंगे। 5. दिल्ली में क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह बेहद शानदार जगह है।  फ़िलहाल हमारा ये सफर तो यहीं खत्म हुआ पर हम फिर मिलेंगे किसी नए सफर पर। Written & Research – Nikki Rai Edited by Pardeep Kumar some glimpse of Sunder Nursery Garden……