Category Culture Destination Travel

भारत के 7 सबसे रहस्यमयी मंदिर! जानिए इनके पीछे छिपी कहानियाँ

  • 0 Comments

भारत अपनी प्राचीन सभ्यता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गहरी धार्मिक आस्था के लिए पूरी दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है। यहाँ के मंदिर केभारत के रहस्यमयी मंदिर जैसे कामाख्या, पद्मनाभस्वामी, लेपाक्षी, मेहंदीपुर बालाजी और स्तंभेश्वर महादेव, जिनसे जुड़े हैं अनसुलझे रहस्य और चमत्कारभारत के रहस्यमयी मंदिर जैसे कामाख्या, पद्मनाभस्वामी, लेपाक्षी, मेहंदीपुर बालाजी और स्तंभेश्वर महादेव, जिनसे जुड़े हैं अनसुलझे रहस्य और चमत्कारवल पूजा-अर्चना के स्थल नहीं हैं, बल्कि वे हजारों वर्षों के इतिहास, लोककथाओं और रहस्यमयी घटनाओं के जीवंत साक्ष्य भी हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित कई रहस्यमयी मंदिर ऐसे हैं जिनसे जुड़ी मान्यताएँ, अनोखी परंपराएँ और अद्भुत स्थापत्य आज भी वैज्ञानिकों, इतिहासकारों और शोधकर्ताओं के लिए पहेली बने हुए हैं। कहीं मंदिर समुद्र में डूबकर फिर प्रकट हो जाते हैं, तो कहीं तैरते स्तंभ, बंद तहखाने या स्वयंभू मूर्तियाँ लोगों की जिज्ञासा बढ़ाती हैं। यही कारण है कि ये रहस्यमयी मंदिर न सिर्फ श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं, बल्कि यात्रियों और खोजी प्रवृत्ति वाले लोगों को भी भारत की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गहराई से रूबरू कराते हैं। 1. Kamakhya Temple, असम – रज उगलती देवी कामाख्या मंदिर असम के गुवाहाटी में नीलाचल पर्वत पर स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख तीर्थ है, जहाँ देवी कामाख्या की पूजा किसी मूर्ति के बजाय प्राकृतिक योनिस्थान के रूप में की जाती है। यह योनिस्थान हमेशा जल से नम रहता है और शक्ति व सृजन का प्रतीक माना जाता है। मंदिर की वास्तुकला नीलाचल शैली की है, जिसका मूल निर्माण आठवीं–नौवीं शताब्दी में हुआ और 16वीं शताब्दी में कोच वंश के शासकों द्वारा इसका पुनर्निर्माण कराया गया। यह स्थल तंत्र साधना का बड़ा केंद्र माना जाता है और यहां नित्य पूजा, अर्चना तथा परंपरागत रूप से पशु बलि की प्रथा भी प्रचलित है, हालांकि मादा पशुओं की बलि नहीं दी जाती। जून माह में आयोजित अंबुबाची मेले के दौरान देवी के वार्षिक रजस्वला होने की मान्यता के कारण मंदिर कुछ दिनों के लिए बंद रहता है, जो इसे भारत के सबसे अनोखे और रहस्यमयी मंदिरों में शामिल करता है। 2. Padmanabhaswamy Temple, केरल – अनछुए खज़ाने का रहस्य पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित है और यह भगवान विष्णु के श्री पद्मनाभस्वामी स्वरूप को समर्पित है। माना जाता है कि इसका मूल निर्माण छठी शताब्दी के आसपास हुआ था, जबकि वर्तमान भव्य स्वरूप 18वीं शताब्दी में त्रावणकोर के महाराजा मार्तंड वर्मा ने तैयार करवाया। मंदिर की वास्तुकला केरल और द्रविड़ शैली का सुंदर संगम है, जिसमें शेषनाग पर शयन करते भगवान विष्णु की लगभग 18 फीट लंबी प्रतिमा स्थापित है, जिसे हजारों शालिग्रामों से बनाया गया माना जाता है। यह मंदिर अपने विशाल खजाने के कारण विश्व का सबसे समृद्ध मंदिर कहा जाता है, जहां तहखानों में भारी मात्रा में सोना, चांदी और आभूषण मिले हैं। कुल सात तहखानों में से एक तहखाना आज भी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के कारण बंद है, जिसे मंदिर के रहस्यमय इतिहास से जोड़ा जाता है। त्रावणकोर शाही परिवार आज भी मंदिर का संरक्षक है और इसे धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 3. Veerabhadra Temple, आंध्र प्रदेश – झूलता स्तंभ वीरभद्र मंदिर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के लेपाक्षी में स्थित है और इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य के काल में हुआ माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव के उग्र स्वरूप वीरभद्र को समर्पित है और द्रविड़ शैली की वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। मंदिर चट्टानों को काटकर बनाया गया है और इसके स्तंभों व छतों पर रामायण, महाभारत और पुराणों से जुड़े दृश्य उकेरे गए हैं। यहां लगभग 70 पत्थर के स्तंभ हैं, जिनमें एक प्रसिद्ध झूलता हुआ स्तंभ भी है, जो जमीन से आंशिक रूप से जुड़ा होने के बावजूद संतुलन बनाए रखता है। मंदिर परिसर में एक ही पत्थर से बनी विशाल नंदी की मूर्ति भी स्थापित है। अपने स्थापत्य कौशल, भित्ति चित्रों और रहस्यमय झूलते स्तंभ के कारण यह मंदिर धार्मिक के साथ-साथ ऐतिहासिक और कलात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है 4.Mehandipur Balaji Temple, राजस्थान – भय और आस्था की सीमा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में स्थित है और इसका इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना माना जाता है। यह मंदिर भगवान हनुमान के बाल रूप बालाजी को समर्पित है, जिनकी मूर्ति को स्वयंभू बताया जाता है। यहां बालाजी के साथ प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा की भी पूजा होती है। मंदिर मुख्य रूप से मानसिक, शारीरिक और नकारात्मक बाधाओं से मुक्ति के लिए प्रसिद्ध है, जहां नारियल चढ़ाना, काला धागा बांधना और विशेष मंत्रों के साथ पूजा जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। मंदिर का वातावरण विशिष्ट माना जाता है और इसे चमत्कारी स्थल के रूप में देखा जाता है। यह मंदिर दौसा जिले के मेहंदीपुर गांव में स्थित है और सड़क व रेल मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। 5. Sthambheshwar Mahadev Temple, गुजरात – लुप्त मंदिर स्तंभेश्वर महादेव मंदिर गुजरात के भड़ौच जिले के कवी कम्बोई, जंबूसर क्षेत्र में अरब सागर के किनारे स्थित है और इसे लगभग 150 वर्ष पुराना माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान कार्तिकेय द्वारा स्थापित शिवलिंग से जुड़ा हुआ है, जिसका उल्लेख स्कंद पुराण में मिलता है। मंदिर की सबसे खास विशेषता यह है कि यह ज्वार-भाटा के दौरान दिन में दो बार समुद्र में डूब जाता है और भाटा आने पर फिर प्रकट हो जाता है। यहाँ शिवलिंग की पूजा तेल से की जाती है, दूध का प्रयोग नहीं होता। श्रावण मास और महाशिवरात्रि के समय यहाँ विशेष भीड़ रहती है और दर्शन के लिए ज्वार-भाटा का समय ध्यान में रखना आवश्यक माना जाता है। भारत के ये रहस्यमयी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था और पुरातन कहानियों का केंद्र हैं, बल्कि इतिहास, वास्तुकला और लोकविश्वास के अनगिनत रहस्यों से भरे हुए हैं। चाहे वे प्रकृति के अद्भुत चमत्कार हों या अनसुलझे लोककथाएँ, ये मंदिर आज भी शोधकर्ताओं, भक्तों और यात्रियों के लिए आकर्षण का स्रोत बने हुए हैं।

International Travel

क्या सूटकेस का रंग बिगाड़ सकता है आपकी यात्रा की योजना? जानिए कौन-सा बैग कलर है सबसे सुरक्षित!

  • 0 Comments

यात्रा की तैयारी जब भी हम करते हैं, तो टिकट, होटल बुकिंग, कपड़े और ज़रूरी सामान पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग अपने सूटकेस के रंग पर गौर करते हैं। ट्रैवल एक्सपर्ट्स का कहना है कि सूटकेस का रंग भी आपकी यात्रा सुरक्षा और लगेज पहचान में अहम भूमिका निभाता है। अक्सर एयरपोर्ट्स पर देखा गया है कि ज़्यादातर लोग काले रंग के सूटकेस का इस्तेमाल करते हैं। देखने में तो यह प्रोफेशनल लगता है, लेकिन यही रंग सबसे ज़्यादा खोए हुए बैग (लॉस्ट लगेज) और गलत पहचान (बैगेज मिक्स-अप) की वजह बनता है। एक जैसे काले सूटकेस बेल्ट पर घूमते रहते हैं और यात्री घंटों अपने बैग को पहचानने में परेशान होते हैं। कई बार लोग गलती से किसी और का बैग उठा लेते हैं, जिससे पूरी ट्रैवल प्लानिंग गड़बड़ा जाती है। एयरपोर्ट सुरक्षा रिपोर्ट्स के अनुसार, डार्क रंग के लगेज जैसे ब्लैक, ग्रे या नेवी ब्लू बैग पर अगर खरोंच या टूट-फूट हो जाए तो वह तुरंत नजर नहीं आती। इससे न केवल बैग को नुकसान होता है बल्कि एयरपोर्ट हैंडलिंग स्टाफ के लिए भी पहचानना मुश्किल हो जाता है। ट्रैवल एजेंसियों का सुझाव है कि अगर आप चाहते हैं कि आपका सामान आसानी से पहचाना जा सके और सुरक्षित रहे, तो हमेशा ब्राइट कलर सूटकेस चुनें। जैसे लाल, पीला, हरा या नारंगी रंग का बैग बेल्ट पर दूर से ही दिख जाता है और चोरी या गलती से उठाए जाने की संभावना बहुत कम होती है।( कई बार लोग गलती से किसी और का बैग उठा लेते हैं) आजकल कई ब्रांड जैसे Samsonite, Skybags और American Tourister ऐसे स्मार्ट लगेज बना रहे हैं जिनमें GPS ट्रैकर और डिजिटल लॉक सिस्टम होते हैं। इससे आप अपने मोबाइल फोन पर ही अपने बैग की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर इंटरनेशनल ट्रैवल करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यात्रा के दौरान बैग पर कोई यूनिक टैग, रंगीन रिबन, या स्टिकर लगाना भी एक समझदारी भरा कदम है। यह आपके लगेज को दूसरों से अलग बनाता है और बोर्डिंग बेल्ट पर पहचानना आसान कर देता है। ट्रैवल विशेषज्ञों का कहना है कि सूटकेस का रंग अब केवल फैशन नहीं, बल्कि सुरक्षा का प्रतीक बन गया है। इसलिए अगली बार जब आप किसी हॉलिडे ट्रिप, एयर ट्रैवल या विदेश यात्रा की तैयारी करें, तो सिर्फ कपड़ों का नहीं, बल्कि अपने ट्रैवल बैग के रंग का भी सही चुनाव करें। यह छोटा-सा निर्णय आपकी यात्रा को आरामदायक, सुरक्षित और तनावमुक्त बना सकता है।

Culture Lifestyle Maharashtra

भारत का एक मात्र मंदिर जहाँ मूषक नहीं मोर है गणेश जी की सवारी-खासियत जानकर रह जायेंगे दंग

  • 0 Comments

गणेश चतुर्थी का त्यौहार देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है. इस गणेशोत्‍सव में हर कोई गणपति बप्पा की भक्ति में दिलोजान से रमा नजर आता है। गणेश चतुर्थी के इस खास मौके पर हम आपको गणेश जी से जुड़े एक बेहद खूबसूरत और अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मान्यता और विशेषता सुनकर आप दंग रह जाएंगे, जो है भारत का एक मात्र मंदिर जहाँ मूषक नहीं मोर है गणेश की सवारी… महाराष्ट्र के शहर पुणे की ऐतिहासिक गलियों में स्थित त्रिशुंड गणपति मंदिर एक ऐसा आध्यात्मिक ठिकाना है, जो न केवल अपनी अनोखी मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि अपनी स्थापत्य कला, रहस्यमय इतिहास और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। यह भारत का शायद इकलौता गणेश मंदिर है, जहां गणपति बप्पा तीन सूंडों (त्रिशुंड), छह भुजाओं और तीन नेत्रों के साथ मोर पर सवार दिखाई देते हैं—जो कि पारंपरिक मूषक वाहन से एकदम अलग और दुर्लभ दृश्य है। इसलिए यह भारत का एक मात्र मंदिर है जहाँ गणेश जी की सवारी मोर है. मंदिरगणेश भक्तों के लिए यह मंदिर एक अनोखा अनुभव है—जहाँ वे न सिर्फ दर्शन करते हैं, बल्कि गणेश के उस रूप से भी जुड़ते हैं जो बल, विवेक और ख़ूबसूरती का प्रतीक है। यह स्थान केवल पुणे की धरोहर नहीं, बल्कि एक ऐसी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत है, जो बप्पा के मोर-सवार स्वरूप के दर्शन से होती है। कब हुआ था मंदिर का निर्माण मंदिर की नींव 1754 में भिक्षुगिरि गोसावी ने रखी और 1770 में यह बन कर पूरा हुआ। मान्यताओं के अनुसार शुरुआत में यह एक शिव मंदिर था, फिर गणपति मंदिर बन गया। मंदिर संगमरमर व देक्कन बेसाल्ट पत्थर से बना है। बाहरी दीवारों की नक्काशी में घोड़ों, गैंडों, अंग्रेज़ सैनिकों और युद्ध के मैदानों जैसे दृश्य बने हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि ये नक्काशी 1757 में हुई प्लासी की लड़ाई के बाद बंगाल और असम पर अंग्रेजों की जीत को दिखाती है। वहीं दूसरी ओर मंदिर की बनावट में मालवा, राजपूताना और द्रविड़ शैलियों का खूबसूरत मेल दिखता है। दीवारों पर तीन लिपियाँ—देवनागरी, संस्कृत और फ़ारसी—मानना हैं कि यह मंदिर सांस्कृतिक और धार्मिक सार्वभौमिकता को दर्शाता है। गुरु पूर्णिमा पर खुलता है मंदिर के विशेष तहखाने का दरवाजा मंदिर में एक तहखाना (जहाँ गोसावी भिक्षुगिरि की समाधि स्थित है) भी है, यहां तपस्वी ध्यान करते थे। ये जगह आमतौर पर बंद रहता है। केवल गुरु पूर्णिमा के दिन ही दर्शन के लिए खोला जाता है। गणेश चतुर्थी पर जगमगा उठता है मंदिर भारत का यह एक मात्र मंदिर -त्रिशुंड गणपति मंदिर खासतौर पर गणेश चतुर्थी और गुरु पूर्णिमा पर रौशनी से जगमगा उठता है। इन दिनों मंदिर को अच्छे से सजाया जाता है,ऐसे खास मौकों पर भजन-कीर्तन, ढोल-मंजीरे और भक्तों की सामूहिक प्रार्थना और भक्ति भाव  पूरे वातावरण को दिव्यता और सौन्दर्यता से भर देते हैं। दूर-दूर से यहाँ भक्त आकर न केवल पूजा-अर्चना करते हैं, बल्कि आत्मिक शांति और आस्था की अनुभूति भी करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि यहां से भावपूर्ण भक्ति द्वारा हर मनोकामना पूर्ण होती है यह मंदिर पुणे के सोमवार पेठ (Somwar Peth) इलाके में स्थित है, कमला नेहरू हॉस्पिटल के पास। भक्तों के लिए फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के विशेष सुझाव – 1*भीड़-भाड़ और तंग गलियों में स्थित होने के कारण पार्किंग चुनौतीपूर्ण हो सकती है; सुझाव है कि ऑटो या लोकल परिवहन से आएँ। 2*यदि संभव हो तो सुबह (7–8 ) या शाम (4–6 ) में दर्शन करिए — तब मौसम सुहावना होता है और भीड़ भी थोड़ी कम रहती है। 3*आसपास स्थित अन्य मंदिर (जैसे नागेश्वर मंदिर, जूनी बेलबाग मंदिर) भी दर्शन योग्य हैं। अगर आप यहाँ आये ही हैं तो इन मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं। बाकी तो सब बढ़िया ही है….. A story by Pardeep Kumar