Gurudwara Bangla Sahib Category Culture Destination Travel Travel News & Information

दिल्ली का Bangla Sahib Gurudwara आखिर क्यों है सबसे ज़्यादा Visit की जाने वाली Religious Places में से एक?

  • 0 Comments

दिल्ली की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी के बीच अगर कोई जगह सुकून, सेवा और श्रद्धा का एहसास एक साथ कराती है, तो वो है Bangla Sahib Gurudwara। हर दिन यहां हज़ारों लोग आते हैं। कोई माथा टेकने, कोई Langar खाने, कोई सिर्फ कुछ पल की शांति महसूस करने। मज़े की बात ये है कि यहां सिर्फ Sikh community ही नहीं, बल्कि हर धर्म और हर उम्र के लोग बिना किसी भेदभाव के आते हैं। यही वजह है कि Bangla Sahib आज सिर्फ एक Gurudwara नहीं, बल्कि दिल्ली की पहचान बन चुका है। Bangla Sahib का इतिहास Bangla Sahib का इतिहास 17वीं सदी से जुड़ा हुआ है। पहले इस जगह पर Raja Jai Singh का एक बंगला हुआ करता था। बाद में Guru Har Krishan Ji, जो Sikh धर्म के आठवें Guru थे, कुछ समय के लिए यहीं ठहरे थे। उस दौर में दिल्ली में चेचक और हैजा जैसी बीमारियां फैली हुई थीं। Guru Har Krishan Ji ने बीमार लोगों की सेवा की और उन्हें पानी पिलाया। माना जाता है कि उनकी सेवा और आशीर्वाद से कई लोगों को राहत मिली। आज भी Gurudwara के अंदर मौजूद Sarovar का पानी श्रद्धालु पवित्र मानते हैं। यहां की सबसे बड़ी पहचान – Langar Bangla Sahib का Langar दुनिया भर में मशहूर है। यहां हर दिन हज़ारों लोगों को बिल्कुल मुफ्त खाना खिलाया जाता है। अमीर-गरीब, Local या Tourist, हर कोई एक ही लाइन में बैठकर खाना खाता है। खाना बनाने और परोसने का ज़्यादातर काम Volunteers यानी Sevadars करते हैं। यह सिर्फ खाना नहीं, बल्कि बराबरी और इंसानियत का सबसे खूबसूरत Example है। Sarovar का सुकून Gurudwara के बीचों-बीच बना बड़ा Sarovar यहां आने वालों को अलग ही सुकून देता है। लोग यहां बैठकर कुछ देर Meditation करते हैं। पानी में Gurudwara की Reflection शाम के वक्त बेहद खूबसूरत लगती है। Photography करने वालों के लिए भी ये Spot काफी पसंदीदा है। Architecture भी है कमाल Bangla Sahib का White Marble, Golden Dome और साफ-सुथरा परिसर हर किसी का ध्यान खींच लेता है। Golden Dome दूर से ही दिखाई देता है। रात में Lighting होने के बाद पूरा Gurudwara और भी शानदार लगता है। अंदर का माहौल इतना शांत होता है कि कुछ मिनट बैठते ही मन हल्का महसूस होने लगता है। हर धर्म के लोगों के लिए खुला है दरवाज़ा Bangla Sahib की सबसे खूबसूरत बात यही है कि यहां किसी से उसका धर्म नहीं पूछा जाता। हर कोई माथा टेक सकता है। Langar में बैठकर खाना खा सकता है। सेवा में हिस्सा ले सकता है। यही Inclusiveness इसे दिल्ली की सबसे खास Religious Places में शामिल करती है। यहां क्या-क्या देखें? Golden Dome Sarovar Langar Hall Main Prayer Hall Museum Library Nishan Sahib Visit करने का Best Time सुबह जल्दी जाएं, तब भीड़ कम रहती है और माहौल बेहद शांत होता है। शाम के वक्त Lighting और Reflection देखने लायक होती है। Gurpurab जैसे Festivals पर यहां अलग ही रौनक देखने को मिलती है, लेकिन भीड़ काफी ज़्यादा होती है। कैसे पहुंचे? सबसे आसान तरीका Metro है। नज़दीकी Metro Station Patel Chowk और Shivaji Stadium हैं। Auto, Cab और Bus से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। Five Colors of Travel Tips 1. सिर ढककर जाएं Gurudwara के अंदर Head Cover करना ज़रूरी होता है। अगर साथ में Scarf नहीं है, तो Entry पर मुफ्त में मिल जाता है। 2. Shoes बाहर उतारें जूते और Socks बाहर जमा कराएं और हाथ-पैर धोकर अंदर जाएं। 3. Silence Maintain करें Prayer Hall के अंदर धीरे बात करें और दूसरों की श्रद्धा का सम्मान करें। 4. Langar Miss मत करें अगर समय हो, तो Langar ज़रूर खाएं। यही Bangla Sahib की असली Spirit है। 5. Cleanliness का ध्यान रखें कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और पूरे परिसर की सफाई बनाए रखने में सहयोग करें। Bangla Sahib सिर्फ एक Tourist Spot नहीं है। ये ऐसी जगह है जहां Service, Humanity और Faith एक साथ देखने को मिलते हैं। चाहे आप Spiritual Journey पर हों, Delhi Explore कर रहे हों या बस कुछ देर की Mental Peace चाहते हों, Bangla Sahib आपको खाली हाथ वापस नहीं भेजेगा। यहां की शांति, Langar की गर्मजोशी और लोगों की सेवा शायद वही एहसास है, जिसकी वजह से लाखों लोग बार-बार इस Gurudwara का रुख करते हैं।

Destination Travel

मांगी तुंगी- जो दिखती है ‘द ग्रेट वॉल आफ चाइना’ की तरह

  • 0 Comments

क्या आपको पता है इंडिया में भी ‘द ग्रेट वॉल आफ चाइना’ के जैसी ही एक वॉल है? जी हां आपने कुछ भी गलत नहीं पढ़ा है! यह सच है कि भारत में भी द ग्रेट वॉल आफ चाइना के जैसी ही एक इमारत है। आज के इस ब्लॉग में हम इसी वॉल के बारे में आपको बताएंगे। इस वॉल का नाम है मांगी तुंगी पिनेकल्स। जैन धर्म के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक मांगी तुंगी पिनेकल्स महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। जिसे एक्सप्लोर करने दूर-दूर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं।असल में मांगी और तुंगी सह्याद्री के पहाड़ियों की दो चोटियां है जिन्हें जोड़ने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं। जो दूर से देखने पर बिल्कुल ‘द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ के जैसी दिखाई देती है। मांगी तुंगी पिनेकल्स तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण करवाया गया है। अगर सीढ़ियों के संख्या की बात की जाए तो इन सीढ़ियों की संख्या लगभग 3500 से भी ज्यादा है। जिसे चढ़ने में आपको दो से तीन घंटे का समय लग सकता है। लेकिन इन सीढ़ियों को चढ़ते हुए आपको जरा भी थकान का एहसास नहीं होगा। क्योंकि इन सीढ़ियों के दोनों ओर दिखने वाले खूबसूरत नजारे किसी के भी थकान को पल भर में गायब करने के सक्षम हैं। इन खूबसूरत नजारों को देखने के बाद और ज्यादा उत्सुकता होती है कि अगर यह रास्ता इतना खूबसूरत है तो पीक पर पहुंचने के बाद का नजारा कितना खूबसूरत होगा? …और यही सवाल पर्यटकों को थकने नहीं देता है और आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करता है। मांगी तुंगी ट्रेक पर जाने के लिए दो रास्ते जाते हैं। जिसमें एक रास्ता पैदल ट्रैकिंग करने वालों के लिए है। जिसमें आपको 3500 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। वहीं दूसरा रास्ता उन लोगों के लिए है जो गाड़ी से जाना चाहते हैं। लेकिन इस रास्ते में आप पूरी दूरी गाड़ी से कवर नहीं कर सकते हैं। इस रास्ते के जरिए आपको लास्ट के 1000 सीढ़ियों की चढ़ाई करनी होगी। मांगी तुंगी पिनेकल्स घूमने जाने का सबसे सही समय (Best time to visit Mangi Tungi pinnacles) खासकर के जब भारत में मानसून की एंट्री होती है और इसके बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगती है तो मांगी तुंगी पिनेकल्स पर कोहरे का साया मंडराने लगता है। अक्टूबर से मार्च तक के समय में मांगी तुंगी पिनेकल्स का यह नजारा देखने लायक होता है। अगर आप मांगी तुंगी पिनेकल्स को विजिट करना चाहते हैं तो, हमारा यह सुझाव होगा कि आप मानसून के बाद ही यहां आए। क्योंकि इस समय चारों ओर ग्रीनरी ही ग्रीनरी देखने को मिलती है। जिसके कारण  मांगी तुंगी पीक्स की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर का सामने आती है। मांगी तुंगी पीक्स से दिखने वाले नजारे इतने खूबसूरत होते हैं कि कुछ पल के लिए खुद को भूलकर उसे मूमेंट में ठहर जाने का दिल चाहता है। सनराइज और सनसेट के समय का लाल आकाश इस पिनेकल्स की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। अगर आप नेचर लवर हो तो आपको इस ट्रेक के लिए जरूर जाना चाहिए। कैसे पहुंचे (How To Reach Mangi Tungi Pinnacles)? मांगी तुंगी नासिक शहर से लगभग 125 किलोमीटर, मुंबई से तकरीबन 280 किलोमीटर और पुणे शहर से लगभग 330 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से मांगी तुंगी पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले ताराबाद टाउन पहुंचाना पड़ेगा। आप ताराबाद टाउन से नासिक टू नंदुरबार स्टेट बस के जरिए मांगी तुंगी के बेस विलेज यानी भीलवड़ विलेज तक पहुंच सकते हैं। यह बस आपको मांगी तुंगी ट्रैक के बिल्कुल गेट के पास उतारेगी। जहां से आप अपना ट्रेकिंग स्टार्ट कर सकते हैं। मांगी तुंगी पिनेकल्स पर बना मंदिर शाम के 3:00 बजे बंद हो जाता है। क्योंकि अंधेरा होने के कारण किसी भी दुर्घटना के होने के चांसेस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। इन्हीं दुर्घटनाओं को अवॉइड करने के लिए यहां पर 3:00 बजे शाम के बाद मंदिर बंद हो जाते हैं। जिसके बाद आपको वापस से लौटना होगा। आप मैक्सिमम तीन बजे तक यहां घूम सकते हैं। इस ट्रेक के लिए हमारी ओर से आपको एक सुझाव होगा कि आप जब भी मांगी तुंगी ट्रेक के लिए जाएं तो अपने साथ एक डंडा या फिर हाइकिंग पोल जरूर रखें। क्योंकि मांगी तुंगी ट्रेक के आसपास बंदरों की संख्या बहुत ज्यादा है। जो कि यहां आने वाले पर्यटकों के बैग पर झपट्टा मार देते हैं। उन बंदरों से बचने के लिए आप अपने पास एक छोटा सा लकड़ी का डंडा रख सकते हैं। आपके पास कुछ नहीं है तो घबराने वाली कोई बात नहीं है। इस ट्रेक के स्टार्टिंग पॉइंट पर हीं बहुत सारी कठिया मिलती हैं। जिन्हें आप ₹20 देकर खरीद सकते हैं। बेहतरीन है यहां की कलाकृति (The artwork here is excellent) मांगी तुंगी पिनेकल्स के पास आपको कई सारी गुफाएं देखने को मिलेंगी। जिनके अंदर जैन स्थापत्य कला के कई उदाहरण देखने को मिलते हैं। इनमें जैन धर्म से जुड़े लेख भी शामिल हैं। इसके अलावा वहां कई सारी मूर्तियां भी देखने को मिलती हैं जो जैन धर्म से ताल्लुकात रखती हैं। जब आप यह ट्रेक स्टार्ट करेंगे तो लगभग 250 सीढ़ियां चढ़ने के बाद आपको एक छोटा सा मंदिर देखने को मिलेगा जो बहुत हीं प्राचीन मंदिर है और जैन धर्म के भगवान मुनि शत नाथ से जुड़ा हुआ है। मांगी तुंगी की चोटियों पर पहाड़ियों को खोदकर तरह-तरह के मूर्तियों को उकेरा गया है। हजारों साल पुराने होने के बावजूद भी इन मूर्तियों की फिनिशिंग देखने लायक है। मांगी तुंगी के पिनेकल्स पर भगवान महावीर की गुफा, शांतिनाथ जैन दिगंबर और श्री मांगी गिरी के गुफा के साथ-साथ और कई सारी गुफाएं हैं। जिनके अंदर बहुत सी कलाकृतियों को उकेरा गया है। यहां स्थापित है भगवान ऋषभ गिरी देवता की सबसे ऊंची प्रतिमा (The tallest statue of Lord Rishabh Giri Devta is installed here) मांगी तुंगी ट्रैक पर हीं आपको भगवान ऋषभ गिरी देवता की प्रतिमा भी देखने को मिलती है। जो 108 फीट ऊंची है। इस प्रतिमा का इनॉग्रेशन 2016 में किया गया और इस प्रतिमा को बनाने में लगभग 22 साल लग गए। अगर आज के