Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Categories
Bihar Bihar Category Destination Travel

भारतीय इतिहास की महानता के गवाह हैं बिहार के ये पाँच शहर

बिहार के प्रमुख शहर (Famous cities of Bihar)

  • नालंदा (Nalanda)
  • पटना (Patna)
  • वाल्मीकि नगर (Valmiki nagar)
  • बोधगया (Bodhgaya)
  • राजगीर (Rajgir)

1. नालंदा (Nalanda)

अगर आप भी ऐतिहासिक धरोहरों (Historical monuments) को देखने और नके इतिहास के बारे में समझने की चाहत रखते हैं तो, आपको बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय को देखना और समझना भी काफी पसंद आएगा। यह विश्वविद्यालय ना सिर्फ भारत बल्कि संपूर्ण संसार के प्राचीनतम विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है। इस विश्वविद्यालय का निर्माण गुप्त वंश के शासक कुमारगुप्त ने पांचवी सदी में करवाया गया था। बाद में कुमारगुप्त के उत्तराधिकारियों (successors) ने इसे सहेज कर रखा। गुप्त वंश के पतन (Downfall) के बाद आने वाले दूसरे शासकों ने भी इसके विकास में सहयोग दिया। इसे महान सम्राट हर्षवर्धन और पाल शासकों का भी संरक्षण (Protection) मिला। 19वीं शताब्दी में एक अंग्रेज (Englishman) को नालंदा में पढ़ रहे एक चीनी यात्री की डायरी मिली। जब वह उस डायरी (diary) में लिखे पते पर पहुंचा तो वह चारों ओर वीरान खंडहर (deserted ruins) थे। वहाँ टहलते हुए अंग्रेज ने देखा कि वहां कुछ चौथी शताब्दी के बने ईट के अवशेष हैं। फिर उसने हल्के हाथों से उस जगह को कुरेद (scrape) कर देखा तो उसे एक के बाद एक सजी हुई ईटों की श्रंखला (series) दिखाई दिया। उसके बाद उसने हीं वहां की खुदाई (digging) प्रारंभ करवाई और इस प्रकार खोज हुआ विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालय, नालंदा विश्वविद्यालय की। नालंदा विश्वविद्यालय में 1500 से अधिक शिक्षक थे और 10,000 से अधिक छात्र पढाई किया करते थे। यहां विश्व के कोने-कोने से विद्यार्थी पढ़ने आते थे। यहां छात्रों के रहने के लिए 300 से अधिक कमरे बने हुए थे। सभी कमरे में रोशनी की व्यवस्था थी। विद्यालय के परिसर में जगह जगह पढ़ने का स्थान, प्रार्थना का प्रांगण (prayer hall) और स्टडी हॉल (study hall) बने हुए थे। एक कमरे में एक या एक से अधिक छात्रों के रहने की व्यवस्था थी।

कैसे पहुंचे नालंदा (How to reach Nalanda)?

अगर आप नालंदा आना चाहते हैं तो नालंदा का सबसे करीबी हवाई अड्डा पटना में स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Jaiprakash Narayan International Airport) है। जहां से नालंदा शहर की दूरी लगभग 90 किलोमीटर है। आपको बता दें कि पटना का जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, अहमदाबाद और कोयंबटूर के साथ-साथ देश के काफी सारे अन्य हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से आपको फ्लाइट (Flight) से पटना पहुंचने में कोई भी तकलीफ नहीं होगी।
नालंदा का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन नालंदा जिला में ही स्थित है। लेकिन नालंदा रेलवे स्टेशन के लिए आपको सिर्फ नालंदा के नजदीकी रेलवे स्टेशन पटना, दानापुर, गया, बिहार शरीफ और राजगीर से ही ट्रेन की सुविधा मिल पाएगी। अगर आप इन शहरों से जुड़े हुए हैं, तो आप आसानी से अपने शहर से ट्रेन पकड़ कर नालंदा पहुंच सकते हैं और नालंदा शहर को विजिट कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके शहर से नालंदा के लिए डायरेक्ट (Direct) ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो आपको अपने शहर से गया या पटना जंक्शन के लिए ट्रेन पकड़नी होगी।

2. पटना (Patna)

जब बात भारत के इतिहास की हो तो इस शहर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं पटना शहर की। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। अगर बात किया जाए इस शहर के वर्तमान की तो यह काफी विकसित हो चुका है। शहर के बड़े-बड़े बिल्डिंग्स, बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल और यहां की सड़कें यह बताने के लिए काफी हैं कि यह शहर भी किसी अन्य शहर से पीछे नहीं है। पटना पर्यटन के लिए भी काफी मशहूर है। जिन लोगों को इतिहास में रुचि है, यह शहर उनका बाहें फैलाकर स्वागत करता है। इस शहर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल, जो इस शहर की शान माने जाते है निम्नलिखित है- गोलघर (Golghar), श्री कृष्ण साइंस सेंटर पटना (Shri Krishna Science Center Patna), बिस्कोमान भवन (Biscomaun Bhawan), गांधी मैदान (Gandhi maidan), बुद्धा स्मृति पार्क (Buddha smriti park), महावीर मंदिर (Mahaveer mandir), तारामंडल (Patna Planetarium – Taramandal), बिहार म्यूजियम (Bihar museum), गांधी म्यूजियम (Gandhi museum), पटना म्यूजियम (Patna museum), संजय गांधी जैविक उद्यान पटना (Sanjay Gandhi Biological Park), पटना साहिब (Patna sahib), इको पार्क (Eco park), गंगा घाट (Ganga Ghat), अगम कुआं (Agam Kuan) तथा कुम्हरार (Kumhrar)।

कैसे पहुंचे पटना (How to reach Patna)?

यदि आप पटना आना चाह रहे है तो आप तीनों मार्गों से यहाँ आसानी से आ सकते हैं। पटना सड़क मार्ग द्वारा भारत के सभी शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता तथा सिलीगुड़ी से यहाँ के लिए बस सर्विस उपलब्ध है। भारत के किसी भी प्रमुख शहर से पटना के डायरेक्ट ट्रेन है। पटना के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारत के किसी प्रमुख शहर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध है।

3. वाल्मीकि नगर (Valmiki nagar)

वाल्मीकि नेशनल पार्क जो बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है, पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित है। यह नेशनल पार्क वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki Tiger Reserve) का हिस्सा है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व लगभग 900 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 1978 हुई थी। यह टाइगर रिजर्व भारत का अठारहवाँ टाइगर रिजर्व है। 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में 54 बाघ है। 1950 से पहले यह संरक्षित क्षेत्र, बेतिया महाराज के राज में आता था। सर्वप्रथम, 1978 में इस संरक्षित क्षेत्र को वन्य जीव अभ्यारण घोषित कर दिया गया। इसके पश्चात, 1990 में वाल्मीकि वन्य जीव अभ्यारण्य को नेशनल पार्क का दर्जा दे दिया गया। 1990 में ही, इसे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत टाइगर रिजर्व बना दिया गया। वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रकार के फॉउना (Fauna) निवास करते हैं। यहाँ पाए जाने वाले मैमल्स (Mammals) निम्नलिखित हैं बंगाल टाइगर (Bengal Tiger), इंडियन लेपर्ड (Indian Leopard), एशियन एलीफैंट (Indian Elephant), भारतीय गैंडा (Indian Rhinoceros), क्लाउडेड लेपर्ड (Clouded Leopard), वाइल्ड वाटर बफैलो (Wild Water Buffalo), वाइल्ड बोअर (Wild Boar), भारतीय स्लॉथ भालू (Indian Sloth Bear), इंडियन गौर (Indian Gaur), स्पॉटेड डियर (Spotted Deer), सांभर (Sambar), बार्किंग डियर (Barking Deer), फिशिंग कैट (Fishing Cat), हॉग डियर (Hog Deer), बंदर (Monkey), उड़ने वाली गिलहरी (Flying Squirrel), वाइल्ड डॉग (Wild Dog)। अगर बात की जाए वाल्मीकि नेशनल पार्क के फ्लोरा की तो, यहाँ पाए जाने वाले फ्लोरा निम्नलिखित है करम (Karam), साल (Sal), सिमल (Simal), मंदार (Mandar), बंजन (Banjan), बहेरा (Bahera), सतसाल (Satsal), बोडेरा (Bodera), पियार (Piyar), असिद्ध (Asidh), असान (Asan), हर्रा (Harra), चिर पाइन (Chir Pine)।

कैसे पहुंचे वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Valmiki National Park)?

सड़क मार्ग- वाल्मीकि नेशनल पार्क सड़क मार्ग द्वारा प्रमुख शहरों (पटना, लखनऊ और प्रयागराज) से जुड़ा हुआ है। निकटतम शहर बेतिया (80 किमी) से यहाँ के डेली बस सर्विस है। रेल मार्ग- इस नेशनल पार्क के पास में निकटम रेलवे स्टेशन ‘वाल्मीकि रेलवे स्टेशन’ है जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर वाल्मीकि नेशनल पार्क पहुंच सकते है। हवाई मार्ग- इस नेशनल पार्क का निकटम एयरपोर्ट पटना (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट) में है जो नेशनल पार्क से 295 किलोमीटर दूर है।

4. बोधगया (Bodhgaya)

बोधगया महात्मा बुद्ध की धरती है और बिहार की राजधानी पटना (Patna) से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। खूबसूरत पहाड़ियों और बुद्ध स्मृतियों से जुड़े हुए इस शहर में आकर लाइफ की सारी निगेटिविटी (Negativity) को खत्म किया जा सकता है। बोधगया एक प्राचीन शहर है जहां लगभग 500 साल पहले भगवान बुद्ध को फल्गु नदी के तट पर, बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। कहते हैं भगवान बुद्ध को वैशाख महीने में पूर्णिमा के दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। जिसके बाद से वह बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए और यहां बौद्ध भिक्षुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। वैशाख की पूर्णिमा जिस दिन भगवान महावीर को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, उस दिन को बौद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाने लगा। माना जाता है कि, बोधगया के महाबोधि मंदिर में स्थित बुद्ध की प्रतिमा उसी अवस्था में है, जिस अवस्था में महावीर बुद्ध ने तपस्या की थी। बोधगया में घूमने के लिए बहुत जगह जिनमे से कुछ प्रमुख है: महाबोधि मंदिर (Mahabodhi temple), थाई मठ (Thai Monastery), भगवान बुद्ध की प्रतिमा (Statue of Buddha), जापानी मंदिर (Japanese temple), आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम (Archaeological Museum), पितृपक्ष मेला (Pitrupaksha Mela)

कैसे पहुँचें बोधगया? (How to reach Bodhgaya)

बोधगया हवाई, रेल और सड़क तीनों ही मार्गो से जुड़ा हुआ है। बोधगया जाने के लिए सबसे आसान रास्ता हवाई मार्ग है। गया जिला का एयरपोर्ट बिहार का इंटरनेशनल एयरपोर्ट(International Airport) है, जो भारत के अन्य शहरों से भी अच्छी तरह से जुड़ा (Well connected) हुआ है। बोध गया आने का दूसरा सबसे सरल मार्ग रेल मार्ग है। बोधगया से 13 किलोमीटर दूर स्थित गया जंक्शन (Junction) भी भारत के अलग-अलग शहरों से जुड़ा हुआ है। गया आने के लिए आप पटना जंक्शन तक की ट्रेन भी ले सकते हैं। पटना गया की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। जिससे रोड रेल दोनों ही रास्तों से आसानी से तय किया जा सकता है।

5. राजगीर (Rajgir)

अगर आप भी नेचर को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो बिहार की राजधानी पटना से लगभग 100 किलोमीटर के दूरी पर स्थित राजगीर आपके लिए एक परफैक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन (Perfect holiday destination) हो सकता है। राजगीर आजकल प्रकृति प्रेमियों के लिए एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट (Famous tourist spot) बनकर उभर रहा है। सिर्फ बिहार से ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग यहां घूमने आ रहे हैं। यहां आप कई तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज (Adventure activities) भी ट्राई कर सकते हैं। शहरों के शोर-शराबे से दूर और पॉल्यूशन फ्री (Pollution free) इस जगह पर आप बेहद ही शांति से खुद के या किसी अपने के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड (Quality time spend) कर सकते हैं। अगर बात करें राजगीर के पर्यटन स्थलों की तो वहां घूमने लायक जगह में राजगीर जंगल सफारी (Rajgir jungle safari), राजगीर जू सफारी (Rajgir zoo safari), पावापुरी जल मंदिर (Pawapuri Jal Mandir), राजगीर गंगा वॉटर लिफ्टिंग प्रोजेक्ट (Rajgir Ganga Water lifting project), घोरा कटोरा लेक (Ghora katora lake), विश्व शांति स्तूप (vishwa shanti stupa), गिरियक स्तूप (Giriyak stupa), बिंबिसार जेल (Bimbisar jail), ब्रह्म कुंड (Bramha Kund) और सप्तपर्णी गुफा (Saptparni Gufa) प्रमुख हैं

राजगीर कैसे पहुंचे?(How to reach Rajgir)
अगर आप फ्लाइट से राजगीर आना चाह रहे हैं तो पटना स्थित जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा के लिए आप फ्लाइट की बुकिंग करवा सकते हैं। वहीं अगर आप ट्रेन से राजगीर आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप राजगीर रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन ले सकते हैं। अगर आपके शहर से राजगीर के लिए डायरेक्ट ट्रेन नहीं है तो आप पहले पटना से और फिर वहां से राजगीर के लिए ट्रेन ले सकते हैं। इसके अलावा बस से भी राजगीर आया जा सकता है। अगर आप आसपास के शहरों में रहते हैं तो राजगीर आने के लिए आप बस की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। राजगीर शहर सड़क मार्ग से बहुत ही अच्छे तरीके से जुड़ा हुआ है। इसलिए आप अपनी गाड़ी या फिर कैब के जरिए भी राजगीर सकते हैं।

Categories
Bihar Bihar Destination Travel

जन्नत से कम नहीं हैं बिहार के राजगीर शहर की खूबसूरत पहाड़ियां

अगर आप भी नेचर को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो बिहार की राजधानी पटना से लगभग 100 किलोमीटर के दूरी पर स्थित राजगीर आपके लिए एक परफैक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन (Perfect holiday destination) हो सकता है। राजगीर आजकल प्रकृति प्रेमियों के लिए एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट (Famous tourist spot) बनकर उभर रहा है। सिर्फ बिहार से ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग यहां घूमने आ रहे हैं। यहां आप कई तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज (Adventure activities) भी ट्राई कर सकते हैं। शहरों के शोर-शराबे से दूर और पॉल्यूशन फ्री (Pollution free) इस जगह पर आप बेहद ही शांति से खुद के या किसी अपने के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड (Quality time spend) कर सकते हैं।

आइए जानते हैं राजगीर के टॉप टेन विजिटिंग प्लेसेस (Top ten Visiting Places) के बारे में :

  • Rajgir jungle safari
  • Rajgir zoo safari
  • Pawapuri Jal Mandir
  • Rajgir Ganga Water lifting project
  • Ghora katora lake
  • vishwa shanti stupa
  • Giriyak stupa
  • Bimbisar jail
  • Bramha Kund
  • Saptparni Gufa

1. राजगीर जंगल सफारी (Rajgir jungle safari)

राजगीर शहर का सबसे मुख्य आकर्षण राजगीर जंगल सफारी है। राजगीर जंगल सफारी में आप कई तरह के एक्टिविटीज (Activities) का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यहां पूर्वोत्तर भारत के सबसे पहले ग्लास ब्रिज (Glass bridge) का भी आनंद लिया जा सकता है।
राजगीर जंगल सफारी में सबसे पहले आपको एक थिएटर (Theatre) में एंट्री (Entry) मिलेगा। जहाँ आप पर्यावरण पर बने शॉर्ट फिल्म (Short film) और डॉक्युमेंट्री (Documentry) देखेंगे। इसके बाद आप जंगल सफारी के लिए निकलेंगे।
इसी जंगल सफारी में उत्तर पूर्वी भारत का सबसे पहला ग्लास ब्रिज भी है। ग्लास ब्रिज जाने के लिए लोगों को अपने जूते उतारने पड़ते हैं। यहां से दिखने वाला नजारा इतना खूबसूरत होता है कि उसे शब्दों में बयां किया जाना मुमकिन ही नहीं है। इसे जानने के लिए आपको यहां आकर खुद से उस फीलिंग को फील (Feel the feeling) करना होगा। ग्लास ब्रिज को एक्सप्लोर (Explore) करने के बाद आप बढ़ जाएंगे सस्पेंशन ब्रिज (Suspension bridge) की ओर।
सस्पेंशन ब्रिज पर भी आप को बिल्कुल ग्लास ब्रिज के जैसा ही चारों ओर का नैचुरल व्यू (natural veiw) मिलेगा। यहां आपको डर भी लग सकता है। लेकिन ट्रस्ट मी (Trust me)! यह बहुत ही एडवेंचरस (Adventurous) है। इसके अलावा आप यहां जिपलाइनिंग (Ziplining), आर्चरी (Archery), राइफल शूटिंग (Rifle Shooting) और स्काई साइकिलिंग (Sky Cycling) का भी मजा ले सकते हैं।

2. राजगीर जू सफारी (Rajgir zoo safari)

जंगल सफारी के अलावा राजगीर में एक जू सफारी भी है। जू सफारी विजिट (Visit) के करने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन (Online or Offline) किसी भी मोड में टिकट ले सकते हैं। जो सफारी में आपको एक एयर कंडीशनिंग (Air conditioning) वाले बस में पूरे जंगल में विजिट करवाया जाएगा और अगर आप लकी हुए तो आप यहां हर तरह के जानवरों को देख पाएंगे। राजगीर जू सफारी में घने जंगलों के बीच जंगली जानवरों को देखना अपने आप में एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है। साथ ही साथ यह काफी एडवेंचरस भी होता है। क्योंकि कई बार वहीं जंगली जानवर आपके बस के बहुत हीं नजदीक आ जाते हैं।

3. पावापुरी जल मंदिर (Pawapuri Jal Mandir)

पावापुरी का जल मंदिर बिहार हीं नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस (Famous) है। यहां दूर-दूर से लोग विजिट करने आते हैं। पावापुरी का जल मंदिर एक जैन मंदिर है। जो जैनों के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के लिए बनवाया गया है। भगवान महावीर ने इसी जगह पर समाधि लिया था। भगवान महावीर के बड़े भाई राजा नंदीवर्धन ने इस मंदिर को बनवाया था। यह मंदिर लेक के बीचों बीच बना हुआ है और काफी शांत वातावरण वाला जगह है। यहां लेक में चारों ओर कमल के फूल खिले हुए हैं। जो इस मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। अगर आप इस जगह पर घूमना चाहते हैं तो यह जगह मेन राजगीर सिटी से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है और जैन धर्म के लोगों के के लिए यह विशेष आस्था का केंद्र है।

4. राजगीर गंगा वॉटर लिफ्टिंग प्रोजेक्ट (Rajgir Ganga Water lifting project)

वैसे तो यह जगह पर्यटकों के बीच ज्यादा फेमस नहीं है क्योंकि यह एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं है। लेकिन अगर आप नेचर की खूबसूरती को शांति से एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप इस जगह का विजिट कर सकते हैं। क्योंकि यहां दूर-दूर तक आपको इक्के दुक्के लोग हीं दिखाई देंगे। असल में यहां पाइप लाइन के जरिए गंगा नदी के पानी को लाया जाता है और यह चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है। इसीलिए नेचर को एक्सप्लोर करने के लिए यह जगह परफेक्ट है। इस जगह पर आपको मिलने वाले व्यूज़ इतने खूबसूरत होते हैं कि यहां से जाने का आपका मन ही नहीं करेगा।

5. घोरा कटोरा लेक (Ghora katora lake)

इस लेक को इंसानों के द्वारा नहीं बनवाया गया है। यह एक नेचुरल लेक है। जिसके कारण इस लेक की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस लेक के बीचों बीच लगभग 70 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा है। जो इस लेक की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देती है। इस लेक के चारों ओर ग्रीनरी हीं ग्रीनरी (Only greenry) है। जिसके कारण यहां आने वाले पर्यटकों का मन पूरी तरह से शांत हो जाता है।
इस लेक में ढेर सारे बत्तख भी मौजूद हैं जो आपके वोटिंग के एक्सपीरियंस (Experience of boating) को और ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं।
आप इस लेक में वोटिंग भी कर सकते हैं। यहां पेडल (Paddle) वाली वोटिंग की सुविधा है। भगवान बुद्ध से जुड़ होने के कारण और अपने प्राकृतिक खूबसूरती के वजह से यह जगह काफी फेमस है।

6. विश्व शांति स्तूप (vishwa shanti stupa)

विश्व शांति स्तूप एक पहाड़ी पर स्थित है। जहां तक जाने के लिए आपको ट्रैकिंग (Tracking) करनी होगी या फिर आप रोपवे (Ropeway) का भी सहारा ले सकते हैं। मोस्टली लोग यहां एडवेंचर एक्सपीरियंस करने के लिए रोपवे के जरिए ही इस पहाड़ी पर जाते हैं। अगर आप भी कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो आप भी रोपवे ट्राई कर सकते हैं। विश्व शांति स्तूप के पहाड़ी पर पहुंचने के बाद आपको बहुत हीं शांति और पॉजिटिविटी (Positivity) का एहसास होगा। साथ हीं यहां से मिलने वाले नजारे भी बहुत खूबसूरत होते हैं।

7. गिरियक स्तूप (Giriyak stupa)

गिरियक स्तूप तक पहुंचने के लिए आपको पहाड़ी पर चढ़ना होगा। जिसके लिए आपको लगभग 1:30 से 2 घंटे की ट्रैकिंग (Tracking) करनी होगी। इस पहाड़ी के बगल से हीं एक पंचानन नदी बहती है। साथ हीं यहां चारों ओर आपको हरे-भरे जंगल और पेड़ हीं पेड़ नजर आएंगे। जो आपके इस ट्रैकिंग के सफर को और ज्यादा खूबसूरत बना देंगे। यहाँ जाने के लिए आपके लिए हमारी ओर से एक सजेशन (Suggestion) है कि आप अपने साथ दो-तीन पानी के बोतल और कुछ स्नैक्स (Snacks) लेकर जाए। क्योंकि यहां दूर-दूर तक सिर्फ जंगल ही है। यहाँ दूर तलक फैली हुई हरियाली आपको बिल्कुल हीं अलग एहसास देगी। जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यह इतना खूबसूरत व्यु होता है कि आप अपने सारे थकान को पल भर में भूल जाएंगे।

8. बिंबिसार जेल (Bimbisar jail)

अगर आपकी रुचि भी ऐतिहासिक स्थलों (historical sites) को एक्सप्लोर करने और उनके बारे में सीखने और समझने में है तो आप बिंबिसार जेल का भी विजिट कर सकते हैं। इस जेल को बिंबिसार के बेटे अजातशत्रु ने अपने ही पिता के लिए बनवाया था आत्महत्या कर ली इस जगह के बारे में सबसे पहले अंग्रेजों के शासनकाल में ही पता चला था इस जगह से खुदाई करके निकाले गए अवशेषों (remains) को नालंदा म्यूजियम (Nalanda musuem) में रखा गया है यहां आपको गाइड भी मिल जाएंगे जो आपसे कुछ रुपए लेकर आपको इस जगह के बारे में सारी कहानी डिटेल (Detail) में बताएंगे।

9. ब्रह्म कुंड (Bramha Kund)

राजगीर में टोटल 22 कुंड हैं जिसमें से यह कुंड सबसे प्रसिद्ध है। इस कुंड के इतना फेमस होने के पीछे का कारण यहां का गर्म पानी है। बताया जाता है कि इस कुंड में स्नान करने से तरह-तरह के स्किन डिजीज (Skin dieseases) से छुटकारा मिलता है। आप भी इस जगह पर आकर स्नान कर सकते हैं। इस प्राकृतिक गर्म जल कुंड में नहाने के बाद आपके सारे थकान दूर हो जाएंगे और आप बिल्कुल तरोताजा हो जाएंगे। यह जगह बहुत ही शांत जगह है और राजगीर आने वाले लोगों के बीच बहुत फेमस है।

10. सप्तपर्णी गुफा (Saptparni Gufa)

सप्तपर्णी गुफा के बारे में बताया जाता है कि यह गुफा भगवान बुद्ध का साधना स्थल था। इस गुफा में बैठकर भगवान बुद्ध तपस्या किया करते थे। यह गुफा बहुत हीं संकरी है और बहुत हीं शांत जगह पर स्थित है। इस जगह को बौद्ध धर्म में बहुत हीं पवित्र माना जाता है। यहां दुनिया भर से बौद्ध धर्म के अनुयायी घूमने के लिए आते हैं। अगर आप राजगीर रहे हैं तो यह जगह आप जरूर से जरूर घूमें।

error: Content is protected !!