Travel News-Indian Railways Travel News & Information

Travel News: चमक चुके हैं 5 ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन, 17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; सफर में आएगा असली मजा

  • 0 Comments

Travel News अम्बाला/कुरुक्षेत्र । भारत में घूमने-फिरने और धार्मिक यात्राओं के शौकीनों के लिए एक बेहद बड़ी और शानदार खबर है। अगर आप भी वीकेंड पर हिमाचल की खूबसूरत वादियों, पंजाब के पवित्र धार्मिक स्थलों या हरियाणा के ऐतिहासिक शहरों की सैर पर निकलते हैं, तो अब आपका स्वागत बिल्कुल नए और चमचमाते रेलवे स्टेशनों पर होने जा रहा है। ‘अमृत भारत योजना’ के तहत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों का कायाकल्प पूरी तरह से पूरा हो चुका है और ये स्टेशन अब किसी चमचमाते इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे नजर आने लगे हैं। Kurukshetra Elevated Rail Track Inauguration, Kalka Anandpur Sahib Station New Look, Indian Railways Travel News  Travel News: 250 साल से जल में कैसे खड़ी है 5 मंजिला इमारत?, पुराने जमाने की इंजीनियरिंग जानकर रह जाएंगे दंग  तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब बस उद्घाटन की औपचारिकता बाकी है। आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन पुनर्विकसित हुए रेलवे स्टेशनों का भव्य उद्घाटन कर इन्हें देश की जनता और सैलानियों को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र में बने नए एलिवेटेड ट्रैक का उद्घाटन भी इस रूट पर ट्रैवलिंग की रफ्तार को कई गुना बढ़ा देगा। तैयार होकर चमक चुके हैं ये 5 स्टेशन: अब पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन अम्बाला रेल मंडल के तहत आने वाले ये सभी स्टेशन पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिहाज से बेहद खास हैं। इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ वहां की स्थानीय संस्कृति और विरासत का भी पूरा ध्यान रखा गया है। उद्घाटन होने वाले स्टेशनों में ये नाम शामिल हैं। कालका रेलवे स्टेशन: शिमला जाने वाले सैलानियों का यह सबसे पसंदीदा स्टेशन है, जिसे अब एक नया और भव्य हेरिटेज लुक दिया गया है। आनंदपुर साहिब स्टेशन: पंजाब के इस बेहद पवित्र धार्मिक स्थल के स्टेशन भवन को सिख इतिहास और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप तैयार किया गया है। मोहाली स्टेशन: पंजाब के इस हाई-टेक शहर के स्टेशन को एकदम आधुनिक और वीआईपी लुक दिया गया है। अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन: हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत स्टेशन को आधुनिक वेटिंग लाउंज और नई सुविधाओं से सजाया गया है। करतोली स्टेशन: इस नवनिर्मित स्टेशन को भी पूरी तरह चमकाकर उद्घाटन की लिस्ट में शामिल किया गया है। इनके साथ ही हरियाणा के जींद और नरवाना स्टेशनों के पुनर्विकसित स्वरूप का भी उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। Travel News: 250 साल से जल में कैसे खड़ी है 5 मंजिला इमारत?, पुराने जमाने की इंजीनियरिंग जानकर रह जाएंगे दंग  कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड ट्रैक का भी होगा उद्घाटन: सफर की रुकावटें होंगी खत्म धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र (थानेसर) आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। शहर के बीचों-बीच बने नए एलिवेटेड ट्रैक का काम पूरा होने के बाद इस पर ट्रेनों का सफल ट्रायल रन कर लिया गया है। शुक्रवार रात ठीक 8:30 बजे पहली जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन को इस नए ट्रैक से सफलतापूर्वक गुजारा गया। Kurukshetra Elevated Rail Track Inauguration, Kalka Anandpur Sahib Station New Look, Indian Railways Travel News अब इस एलिवेटेड ट्रैक का औपचारिक उद्घाटन होने जा रहा है, जिसके बाद सभी ट्रेनें नियमित रूप से हवा से बात करती हुई इस ट्रैक से गुजरेंगी। इससे शहर के लोगों को फाटक और जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी और बाहर से आने वाले पर्यटकों का समय भी बचेगा। टूरिस्ट्स के लिए क्यों यादगार होगा अब इन रूट्स पर जाना? अक्सर देखा जाता था कि, ऐतिहासिक या धार्मिक जगहों पर जाने वाले यात्रियों को स्टेशनों पर अच्छी सुविधाएं नहीं मिलती थीं। लेकिन अब इन चमचमाते स्टेशनों पर पर्यटकों को वाई-फाई, एस्केलेटर, लिफ्ट, वर्ल्ड-क्लास फूड कोर्ट और साफ़-सुथरे लाउंज मिलेंगे। स्टेशन भवनों का डिजाइन ऐसा है कि कदम रखते ही आपको वहां के इतिहास की झलक मिल जाएगी। 17 जुलाई को उद्घाटन के बाद यह पूरी तरह से आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे, जिससे मॉनसून और आने वाले त्योहारों के सीजन में ट्रैवलिंग को एक नई रफ्तार मिलेगी।