Delhi Destination Travel

पिकनिक और इफ्तार पार्टी दोनों के लिए बेस्ट है सुंदर नर्सरी

  • 0 Comments

जैसे ही वसंत के मौसम की शुरुआत होती है दिल्ली शहर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इस मौसम में दिल्ली के पार्कों की खूबसूरती भी देखने लायक होती है, क्योंकि इस समय पेड़ पौधों में नए कोंपल आ जाते हैं और चारों ओर फूल हीं फूल देखने को मिलते हैं। यहीं वजह है कि वसंत के समय दिल्ली में पिकनिक के लिए पार्क में जाने वाले लोगों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। अगर आप भी दिल्ली एनसीआर के इलाके में रहते हैं और पिकनिक मनाने के लिए कोई बेहतरीन स्पॉट की तलाश कर रहे हैं तो आज के फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रैवल (Five colors of travel) के इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे खूबसूरत पार्क के बारे में बताने वाले हैं जो आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस पार्क का नाम है- सुंदर नर्सरी (Sundar Nursery) क्या है खास? दिल्ली एनसीआर में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जिससे सुंदर नर्सरी के बारे में पता ना हो, या फिर जिसने सुंदर नर्सरी का नाम नहीं सुना हो। यह नर्सरी दिल्ली के सबसे फेमस पिकनिक स्पॉट में से एक है और हर साल यहां हजारों की संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने आते हैं।अब आप पूछेंगे कि ऐसा क्या है इस नर्सरी में जो यहां हर साल इतनी भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ इकट्ठा होती है? इस नर्सरी की सबसे खास बात यह है कि आप अपनी जिंदगी के किसी भी पड़ाव में है इस बात से फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि यह नर्सरी हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आती है। जहाँ वयस्क लोगों को यहां की शांति पसंद आती है, वहीं छोटे बच्चों को यहां के झूले और झील अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ,,,,और अगर आप वसंत के मौसम में यहां आएंगे तब तो क्या हीं कहने! यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा अवसर होगा। क्योंकि वसंत के मौसम में इस पार्क की खूबसूरती भी कई गुना ज्यादा निखर जाती है। यहां लगे पेड़ पौधे हरे भरे नजर आते हैं। पेड़ों की नई कोंपलें नवीनता का एहसास दिलाती हैं और एक नई शुरुआत की प्रेरणा देती हैं। दिल्ली के पॉल्यूशन और भागदौड़ भरी जिंदगी से आप कुछ पल अपने और अपनों लिए चुरा कर, इस पार्क में आकर अपने आप को रिफ्रेश कर सकते हैं। यकीन मानिए जब आप यहां से इंजॉय करके लौटेंगे तो आप अपने आप को बहुत हीं तरो ताजा महसूस करेंगे। इंजॉय करने के अनूठे तरीके : सुंदर नर्सरी में कई सारे पेड़ ऐसे हैं जिन पर आप चढ़ भी सकते हैं। ऐसे पेड़ पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां आने वाले हर बच्चे की ख्वाहिश होती है कि वह इन पेडों पर चढ़े। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो फोटोग्राफी के लिए इन पेड़ों पर चढ़ते हैं। ऐसे पेड़ सुंदर नर्सरी में आपको जहां-तहां दिख जाएंगे। हालांकि इनपर फिसलन है। आपको समझदारी से और सावधानी से इन पेड़ों पर चढ़ाना होगा। लेकिन यकीन मानिए अगर आप इसे ट्राई करेंगे तो आपको यह किसी एडवेंचर एक्टिविटी से काम नहीं लगेगा। यह वाकई में बहुत हीं रिफ्रेशिंग होता है और बहुत मजेदार भी! पर्यटकों को भाता है खूबसूरत झीलों का ठहराव : सुंदर नर्सरी में आपको बहुत सारे झील देखने को मिल जाएंगे। इन शांत झीलों का ठहराव तो अपने आप में हीं मन को और आंखों को सुकून देने वाला होता है। पर्यटक झील के किनारे बैठकर शांति से समय बिताना और सनसेट एंजॉय करना पसंद करते हैं। अगर आप भी यहां आएंगे तो आपका भी मन करेगा कि आप यहां थोड़ी देर झील के किनारे बैठकर शांति से अपने आप से बातें करें, अपने लिए जिएं और अपने साथ समय बिताएं। झीलों में लगे फव्वारे इनकी खूबसूरती को और ज्यादा निखार देते हैं।अगर आप फोटोग्राफी को पसंद करते हैं तो आपको यह जगह काफी पसंद आने वाला है। क्योंकि यहां पर बहुत सारे ऐसे स्पॉट हैं जहां आप बहुत हीं खूबसूरत फोटोग्राफी कर सकते हैं। साथ हीं अगर आप मॉडल हैं और फोटोशूट करवाना चाहते हैं तो भी यह जगह आपके लिए बहुत हीं अच्छी है। यहाँ बहुत सारे सेल्फी पॉइंट्स और फोटोग्राफी पॉइंट्स हैं जहां बहुत हीं खूबसूरत खूबसूरत फोटोज क्लिक करवा सकते हैं। इफ्तार के लिए यह जगह है बेस्ट : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अभी रमजान का महीना चल रहा है और बहुत सारे लोग रोजा रख रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी रोजा रख रहे हैं और इफ्तार के लिए कहीं आउटडोर इफ्तार पार्टी करना चाहते हैं तो यहां आप शाम के समय आकर आराम से अपने दोस्तों के साथ इफ्तार का मजा ले सकते हैं। आप चाहे तो आप अपने घर से भी खाना लेकर आ सकते हैं या फिर आप यहां ऑर्डर भी करवा सकते हैं। टी पॉइंट हैं खास : अब भारत जैसे देश में चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। अगर कोई व्यक्ति चाय नहीं पीता है तो कॉफी जरूर पीता है। ऐसे में अगर आप भी चाय या कॉफी के शौकीन इंसान हैं तो यहां आपको टी स्टॉल और फैब कैफ़े भी दिख जाएंगे। जहां आप चाय या फिर कॉफी इंजॉय कर सकते हैं।

Destination Haryana Travel

दिल्ली वालों को लुभाते हैं हरियाणा के ये पिकनिक स्पॉट, आप भी हो जाएंगे यहाँ के मुरीद

  • 0 Comments

हरियाणा अपने स्पिरिचुअल और हिस्टोरिकल वैल्यूज (Spiritual and Historical Values) के लिए फेमस है और यहां की खूबसूरती आसपास के शहरों से पर्यटकों को आकर्षित करती है। राजधानी दिल्ली से नजदीक होने के कारण अक्सर दिल्ली के लोग पिकनिक मनाने यहां आया करते हैं। यहां के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस (Famous Tourist Places) की अगर बात की जाए तो उनमें यहाँ के दो नेशनल पार्क, मोरनी हिल्स और फरीदाबाद का नाम भी आता है जो पर्यटकों को आकर्षित करतें है। आज के फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रैवल के इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगे इन्ही जगहों के बारें में जहाँ आप नेचर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। (Tourist places in Haryana) 1. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park) सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा के सुल्तानपुर, फारुखनगर और गुरुग्राम जिले में स्थित भारत का एक प्रसिद्ध बर्ड अभयारण्य है। यह नेशनल पार्क सुल्तानपुर में स्थित है जिसके कारण इस उद्यान को सुल्तानपुर पक्षी विहार भी कहा जाता है। यह नेशनल पार्क लगभग 142 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पक्षी विहार में हजारों की संख्या में लुप्तप्राय और दुर्लभ पक्षी पाए जाते है। यहाँ पाए जाने वाले पक्षियों में पेलिकन, साइबेरियाई सारस, काले पंखों वाला स्टिल्ट, जलकाग, पैडीफील्ड पिपिट, लिटिल कॉर्मोरेंट, इंडियन कॉर्मोरेंट, पर्पल सनबर्ड, ब्लैक फ्रैंकोलिन, कॉमन स्पूनबिल, कॉमन हूपो, ग्रे फ्रैंकोलिन, इंडियन रोलर, व्हाइट आइबिस, व्हाइट-थ्रोटेड किंगफिशर, ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क, इंडियन स्पॉट-बिल्ड डक, पेंटेड सारस, कॉमन ग्रीनशैंक्स, कुरजां आदि कुछ ऐसे प्रमुख प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां हैं जो इस नेशनल पार्क में आपको अवश्य मिल जायेंगे। कैसे पहुंचे सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Sultanpur National Park)? सुल्तानपुर नेशनल पार्क, गुड़गाँव-झज्जर हाईवे पर फर्रुखनगर के नजदीक स्थित है। दिल्ली एनसीआर में होने के कारण सुल्तानपुर नेशनल पार्क वीकेंड बिताने का एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। आप दिल्ली मेट्रो से यहाँ आना चाहें तो येलो लाइन से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर पहुँच कर, वहां से कोई निजी कैब या ऑटो बुक करके आप इस खूबसूरत पक्षी विहार तक पहुँच सकते हैं। अगर आप गुड़गाँव से जाएँ तो यह लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है और दिल्ली से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर। 2. मोरनी हिल्स (Morni Hills)  मोरनी हिल्स (Morni Hills) को हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन माना जाता है, जो कि अपने स्पिरिचुअल और हिस्टोरिकल वैल्यूज (Spiritual and Historical Values) के लिए फेमस है। यहां की खूबसूरती आसपास के शहरों से पर्यटकों को आकर्षित करती है। राजधानी दिल्ली से नजदीक होने के कारण अक्सर दिल्ली के लोग पिकनिक मनाने यहां आया करते हैं। यहां के फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन (Famous Tourist Attraction) की अगर बात की जाए तो उनमें मोरनी फोर्ट का नाम सबसे पहले आता है। इसके अलावा यहां एडवेंचर पार्क और टिक्कर ताल भी है जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। कैसे पहुंचे मोरनी हिल्स (How to reach Morni Hills)? मोरनी हिल्स पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले चंडीगढ़ पहुंचना होगा। चंडीगढ़ से मोरनी हिल्स की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है और यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट चंडीगढ़ एयरपोर्ट है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन मोरनी हिल्स का नजदीकतम रेलवे स्टेशन है। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद अगर आप वहां से बस लेकर मोरनी हिल जाना चाहेंगे तो आपको चंडीगढ़ से मोरनी हिल्स के लिए डायरेक्ट बसें भी मिल जाएंगी। इसके अलावा आप अपनी सुविधा अनुसार टैक्सी भी कर सकते हैं। 3. फरीदाबाद (Faridabad) फरीदाबाद हरियाणा का एक ऐसा शहर है जहाँ आपको एक हिल स्टेशन की वाइब आएगी। फरीदाबाद के बारे में अगर बात की जाए तो यह एक इंडस्ट्रियल एरिया (Industrial Area) है और बीते कुछ सालों में एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में भी उभर रहा है। अब तो इस शहर को मिनी हिल स्टेशन भी कहा जाने लगा है। फरीदाबाद आपके लिए सबसे बेस्ट विजिटिंग ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि यह शहर दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) का हिस्सा है और एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अगर आप भी फरीदाबाद जाना चाहते हैं तो फरीदाबाद में घूमने लायक जगह के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। फरीदाबाद में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां आप अपने पिकनिक के लिए या फिर वीकेंड (weekend) के लिए जा सकते हैं।फरीदाबाद के मुख्य पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं : राजा नाहर सिंह पैलेस (Nahar Singh’s Palace), इस्कॉन टेंपल फरीदाबाद (Isckon Temple Faridabaad), सूरजकुंड (Surajkund), टाउन पार्क (Town Park) कैसे पहुंचे फरीदाबाद (How to reach Faridabad)? फरीदाबाद पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले दिल्ली पहुंचना होगा। दिल्ली से फरीदाबाद की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है और यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन फरीदाबाद का नजदीकतम रेलवे स्टेशन है। दिल्ली पहुंचने के बाद अगर आप वहां से बस लेकर फरीदाबाद जाना चाहेंगे तो आपको दिल्ली से फरीदाबाद के लिए डायरेक्ट बसें भी मिल जाएंगी। इसके अलावा आप अपनी सुविधा अनुसार टैक्सी भी कर सकते हैं। आप दिल्ली मेट्रो के कश्मीरी गेट स्टेशन से राजा नाहर सिंह पैलेस पहुंच सकते है। 4. कालेसर राष्ट्रीय उद्यान (Kalesar National Park) चंडीगढ़ से 122 किलोमीटर दूर हरियाणा के यमुनानगर जिले में कालेसर राष्ट्रीय उद्यान और कालेसर वन्यजीव अभ्यारण्य (Kalesar Wildlife Sanctuary) है जो अपने नेचुरल डाइवर्सिटी (Natural Diversity) के लिए अपने आसपास के क्षेत्र में प्रसिद्ध है। कालेसर राष्ट्रीय उद्यान और कालेसर वन्यजीव अभ्यारण्य क्रमशः 53 वर्ग किमी और 53.45 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और इन दोनों की स्थापना क्रमशः 8 दिसंबर 2003 और 13 दिसंबर 1996 को हुई थी। इस नेशनल पार्क का नाम कालेसर महादेव मंदिर के नाम पर रखा गया था जो इसी राष्ट्रीय उद्यान में है। यहाँ पाए जाने वाले जीवों में एशियाई हाथी (Asian Elephant), भारतीय तेंदुआ (Indian Leopard), लेपर्ड कैट (Leopard Cat), वाइल्ड कैट (Wild Cat), चीतल (Chital), रस्टी-स्पॉटेड कैट (Rusty-spotted Cat), नीलगाय (Nilgai), सांभर (Sambar), आदि शामिल है। कैसे पहुंचे कालेसर राष्ट्रीय उद्यान (How to reach Kalesar National Park)? यमुनानगर पौंटा साहिब स्टेट हाईवे (NH 907) कालेसर नेशनल पार्क से होकर गुजरता है। कालेसर नेशनल पार्क सड़क मार्ग द्वारा प्रमुख शहरों (यमुनानगर, पोंटा और देहरादून) से जुड़ा हुआ है। इस नेशनल पार्क के पास में एक रेलवे स्टेशन है- ‘यमुनानगर रेलवे स्टेशन’ जहाँ से आप टैक्सी या बस लेकर कालेसर नेशनल पार्क पहुंच सकते है। हवाई मार्ग से आने

Culture Destination Himachal Pradesh Lifestyle Uttarakhand

Why Delhi Ncr’s People Visiting Hill Stations Nowadays | 2023

  • 0 Comments

•Solang •Shimla •Tirthan valley (kullu) •Rajgarh hills •Mussoorie •Dhanoulti मई का महीना चल रहा है और गर्मी काफी बढ़ गई है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और बढ़ते हुए तापमान (temperature) से निजात पाने का सबसे बेस्ट(best) तरीका है कि कुछ दिनों के लिए छुट्टियां मनाने किसी हिल स्टेशन(hill station) जाने की प्लानिंग की जाए। तो आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) के आसपास के कुछ ऐसे पापुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशंस(Popular tourists destinations) के बारे में जहां आप इस गर्मी में छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। Solang Valley Hill Station पहाड़ियों के गोद में बसे हुए हिमाचल प्रदेश के इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है। सोलंग वैली पहुंचते हीं आपको सबसे पहले दिखेगा नेहरू कुंड मंदिर। जहां आप दर्शन करने रुक सकते हैं। इसी रूट में आगे जाकर आपको वह ब्रिज दिखेगा जहां टैंगो चार्ली मूवी की शूटिंग भी हुई थी। सोलंग वैली में आपको हर ओर पैराग्लाइडिंग और बाइक राइडिंग जैसी कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी (adventures activities)  होती दिखाई देंगी। यूं तो सोलंग वैली आप कभी भी आ सकते हैं लेकिन, अगर आप बर्फ देखना चाहते हैं तो आपको दिसंबर या जनवरी के महीने में यहां आना चाहिए। इस समय यहां चारों ओर बर्फ हीं बर्फ दिखाई देंगे। यहाँ आप बहुत सारे स्नो एक्टिविटीज (snow activities) का लुफ्त उठा सकते हैं। Best activities to do in sholang valley सोलन वैली में स्कीइंग (skiing) करने का पूरा खर्च आपको ₹500 से ₹600 तक आएगा। यहां आप सुबह 9:00 से श्याम 4:00 तक कभी भी 15 से 20 मिनट के लिए स्कीइंग (skiing) कर सकते हैं।अगर आप की भी इच्छा खुले आकाश में उड़ने की है तो, आप यहां पैराग्लाइडिंग (paragliding) भी कर सकते हैं। जिसका खर्च आपको ₹2000 तक का आ सकता है। यहां सुबह के 8:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक 5 से 10 मिनट के लिए पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। सोलंग वैली पहाड़ियों की गोद में बसा हुआ है, इसीलिए यहां एडवेंचर टूरिज्म(adventure tourism) बहुत ज्यादा फल फूल रहा है।यहां ट्रेकिंग की एक्टिविटीज (activities) भी की जा सकती हैं जिसका खर्च आपको ₹1200 से ₹1500 तक का आ सकता है। यहां आप लगातार 2 दिन तक ट्रैकिंग (tracking) भी कर सकते हैं। जो पहले दिन के 10:00 बजे सुबह शुरू होता है और दूसरे दिन के 1:00 बजे दोपहर में जाकर खत्म होता है।अगर आपको भी कैंपिंग करना पसंद है और टेंट हाउस और बोनफायर मैं दिलचस्पी है तो, आप सोलंग में कैंपिंग भी कर सकते हैं। जिसकी कीमत आपको ₹1000 से ₹1500 तक की पड़ेगी। अगर आप सोलंग वैली जा कर अच्छे से घूमना चाहते हैं तो, आपको पूरे ट्रिप का मिनिमम खर्च 15000 रुपए तक का आएगा। आपको सोलंग वैली को अच्छे से एक्सप्लोर(explore) करने लिए कम से कम 3 दिन के ट्रिप की प्लानिंग करनी होगी। सोलंग वैली के आसपास होटल में रहने के लिए आपको एक रात का खर्च ₹1000 से ₹2000 तक का आ सकता है। यहां होटल की बहुत सारी वैरायटी है। आप अपने बजट के अनुसार अपना होटल चुन सकते हैं। How to reach sholang valleyइस हिल स्टेशन (hill station) की दिल्ली से दूरी लगभग 540 किलोमीटर है। बाय रोड टैक्सी से यहां जाने का लगभग खर्च ₹7000 से ₹8000 रुपए तक का आता है। वहीं अगर आप न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से ट्रेन से सोलंग वैली जाते हैं, तो इसका खर्च ₹1500 तक का आता है। अगर आप फ्लाइट (flight) के द्वारा सोलंग वैली पहुंचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) से कुल्लू मनाली एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट (flight) ₹9000 से ₹25000 तक में मिल सकती है। SHIMLA अपने आप को नेचुरल रिट्रीट(natural retreat) देने का सबसे बेहतरीन तरीका है पहाड़ों की सैर पर निकल जाना। अब पहाड़ों की बात हो और शिमला का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। शोर-शराबे से दूर और प्रकृति के नजदीक स्थित इस शहर की ओर कपल्स का काफी रुझान होता है। पनोर्मिक व्यूज़(panoramic views) वाला यह जगह काफी रोमांटिक डेस्टिनेशन(romantic destination) के रूप में जाना जाता है। चारों ओर दिखने वाली बर्फ से ढकी सफेद पहाड़ियां और हरे-भरे देवदार के पेड़ किसी का भी मन मोह लेने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यह जगन सिर्फ सीनरी(scenery) के लिए नहीं बल्कि शॉपिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। शिमला स्थित माल रोड शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां आपको खान-पान से लेकर पुरानी एंटिक चीजों तक का एक बड़ा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। यहां शिमला के पारंपरिक परिधान भी खरीद सकते हैं। शिमला में एक और फेमस जगह है वह जाखू हिल्स। इस जगह पर हनुमान जी का एक बड़ा मंदिर है। साथ हीं एक बहुत बड़ी मूर्ति भी है, जो काफी दूर से हीं दिख जाती है। इस मंदिर की खासियत है यहां आपको सैकड़ों दर्जनों लंगूर और बंदर खेलते हुए मिल जाएंगे। चारों ओर हरियाली से घिरा यह मंदिर उन लंगूरों और बंदरों के लिए घर की तरह है। How to reach shimla शिमला की दिल्ली से दूरी लगभग 340 किलोमीटर है और यहां आप बाय रोड, ट्रेन और फ्लाइट तीनों ही रास्तों से जा सकते हैं। अगर आप टैक्सी(taxi) से शिमला जाना चाहते हैं तो आपको ₹5500 से ₹6000 तक का खर्च आता है। वहीं अगर आप ट्रेन से शिमला जाते हैं तो ₹700 से ₹800 में आपको टिकट मिल जाएगी। अगर आप फ्लाइट से शिमला जाते हैं तो इकोनामी क्लास के फ्लाइट की टिकट्स ₹2900 से शुरू हो जाते हैं। Tirthan Valley अगर आप रोजमर्रा के शोर-शराबे से दूर कुछ दिन शांत और शुद्ध वातावरण में बिताना चाहते हैं तो, तीर्थन वैली आपके लिए एक अच्छा डेस्टिनेशन (destination) हो सकता है। चारों ओर हरे भरे पेड़ों और वनस्पतिक घासों से घिरा हुआ यह जगह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क(Great Himalayan National Park) के बफर जोन( Buffer Zone) में स्थित है। आप यहां फिशिंग (fishing), रॉक क्लाइंबिंग (Rock climbing), रैपलिंग(rapling), साइट सीइंग (sightseeing) आदि जैसे एडवेंचरस एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। यह सारे एक्टिविटीज पूरी तरह फैमिली फ्रेंडली family-friendly हैं। Best things to do in tirthan valley तीर्थन वैली में कैंपिंग (camping) के पैकेज में ट्रैकिंग, फिशिंग, रैपलिंग आदि एक साथ ही इंक्लूड(include) होता है। यहां कैंपिंग(camping)